Shuru
Apke Nagar Ki App…
मथुरा टैंक चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर, दो गाड़ियों की भिड़ंत में उड़े गाड़ियों के परखच्चे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मथुरा टैंक चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर, दो गाड़ियों की भिड़ंत में उड़े गाड़ियों के परखच्चे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Police Ki Aawaz News
मथुरा टैंक चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर, दो गाड़ियों की भिड़ंत में उड़े गाड़ियों के परखच्चे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मथुरा टैंक चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर, दो गाड़ियों की भिड़ंत में उड़े गाड़ियों के परखच्चे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ। अधिवक्ता कल्याण एसोसिएशन छाता के तत्वावधान में आयोजित 'नव निर्वाचित अधिवक्ता शपथ ग्रहण समारोह' तहसील सभागार में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य जिला जज विकास कुमार ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत जिला जज के द्वारा श्री बांके बिहारी की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अधिवक्ता कल्याण एसोसियेशन पूर्व अध्यक्ष पूरन सिंह चौधरी ने जिला जज का तस्वीर, दुपट्टा माला पहनाकर स्वागत किया। वही कार्यक्रम में मथुरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह,सचिव मनोज शर्मा का भी अधिवक्ता गणों ने तस्वीर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया, पूर्व सचिव बच्चू सिंह और नव निर्वाचित सचिव अर्जुन सिंह ने नवागत सीनियर डिवीजन जज, गौरव द्विवेदी, नवागत जूनियर डिवीजन जज मीनाक्षी बंसल अन्य तस्वीर माला दुपट्टा पहन कर जोरदार स्वागत किया। समाजसेवी कन्हैयालाल ने मुख्य अतिथि ,विशिष्ट अतिथि व वरिष्ठ अधिवक्ता गणों का स्मृति चिन्ह दुपट्टा पहनकर स्वागत किया। समारोह के दौरान मुख्य जिला जज ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि न्यायपालिका और बार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। न्याय की प्रक्रिया में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें हमेशा पीड़ितों को सुलभ न्याय दिलाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि पूर्व कार्यकारिणी और बेंच के बीच में सामंजस स्थापित रहा है, वैसा ही नवीन कार्यकारिणी भी बनाए रखेगी। साथ ही, नवनियुक्त अध्यक्ष, सचिव और अन्य पदाधिकारियों को बांके बिहारी की तस्वीर से सम्मानित किया गया। जूनियर डिवीजन जज मीनाक्षी बंसल ने कहा मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है ,जो मुझे बृज भूमि में सेवा का मौका मिला अधिवक्ताओं से न्यायिक मर्यादा और नैतिकता को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। सीनियर डिवीजन जज गौरव द्विवेदी ने बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं का भी सम्मान किया गया। सुशील भारद्वाज बच्चू सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। नवनियुक्त अध्यक्ष जगदीश गर्ग ने अपने संबोधन में मुख्य जिला जज और सभी वरिष्ठ जजों का राधे राधे नाम से आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के कल्याण और न्याय के आदर्शों के प्रति सदैव समर्पित रहेगी। पूरन सिंह एडवोकेट ने कहा कि सभी लोगों के द्वारा लगभग 6-7 वर्ष पहले एक छोटा सा पौधा लगाया गया था वह एहसान कभी भी मैं नहीं भूलूंगा, यह सेवक हर समय सेवा में तैयार रहेगा। जब पीड़ित की कहानी सुनते हैं तो बड़ी ही दया आती है। मैं आशा करता हूं नवागत आए हुए न्यायिक अधिकारी जनता को न्याय दिलाने का कार्य करेंगे। समारोह में समस्त न्यायिक अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता, सुरेंद्र कुमार वर्मा, भगवान दास रोहिल्ला ,मनोज चौधरी किशन सिंह,सत्यवीर सिंह , विजयपाल सिंह, हितेश कुमार ,महेंद्र कुमार, शशि वाला सैनी, यशपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, मोहन श्याम ,प्रीति गुप्ता ,जितेंद्र भारती ,किशोरी खंडेलवाल, प्रियंका चौधरी, शिखा रानी , मोहरपाल सिंह, तेजपाल सिंह, संजू शर्मा और बड़ी संख्या में अधिवक्तागढ़ मौजूद रहे।3
- नारी सम्मान पर सियासी जंग: मथुरा में भाजपा का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस का पुतला दहन1
- Post by Dev1
- ब्लैक इंफ्राटेक टीम सादाबाद4
- Post by डीग लाइव पत्रकार1
- Post by Rajesh Kumar1
- Post by RPR NEWS TV1
- थाना कोसीकला क्षेत्र के अंतर्गत किसान अभी पूर्ण रूप से अपने खेतों की कटाई और कटाई भी नहीं कर पाए थे कि अचानक लगी आज ने खेतों में पशु चारे और बुद्धि विटोरों को जलाकर राख कर दिया हैरत की बात तो यह है सूचना करने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पाई l जिससे भूसा बुर्जी जलकर राख हो गई1
- अलीगढ़ के इगलास तहसील में बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन का प्रदर्शन पांच सूत्रीय मांग1