Shuru
Apke Nagar Ki App…
HPU के समीप छोटे व अस्थायी दुकानदारों को उजाड़ने पर HPU अधिकारियों पर भड़के मजदूर नेता विजेंद्र मेहरा #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu ,
Dev Raj Thakur
HPU के समीप छोटे व अस्थायी दुकानदारों को उजाड़ने पर HPU अधिकारियों पर भड़के मजदूर नेता विजेंद्र मेहरा #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu ,
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- HPU के समीप छोटे व अस्थायी दुकानदारों को उजाड़ने पर HPU अधिकारियों पर भड़के मजदूर नेता विजेंद्र मेहरा #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu ,1
- ज्यूरी से जांबाज़ी की मिसाल होमगार्ड जवान विक्रम सदानी ने जान जोखिम में डालकर खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन सफल किया। सलाम है1
- रिपोर्ट –7 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। कुल्लू के सैंज में आईटीआई (ITI) छात्र दिनेश कुमार और 10वीं की छात्रा प्रिया ठाकुर ने आज ईमानदारी का बेहतरीन उदाहरण दिया। स्कूल जाते समय उन्हें टैक्सी स्टैंड (रिवर टच होटल) के पास एक मोबाइल और 12,100 रुपये नकद मिले। बच्चों ने लालच न करते हुए तुरंत यह सामान थाना सैंज में जमा करवाया। एसएचओ (SHO) छजू राम ने पुष्टि करने के बाद यह राशि और मोबाइल उसके असली मालिक डबे राम (निवासी भूपन) को सौंप दिया। पुलिस ने बच्चों की इस ईमानदारी की जमकर सराहना की है और लोगों से उनसे प्रेरणा लेने की अपील की है।1
- हिमाचल के बागवानों को अब एमआईएस का पैसा सीधे खातों में मिलेगा। एचपीएमसी सेब खरीद के बाद बागवानों को उसके बदले दवाई खाद अन्य औजार देते थे लेकिन अब सीधे खाते में पैसा देने का फैसला सरकार ने लिया है।एमआईएस के तहत 115 करोड़ अभी एचपीएमसी द्वारा बागवानों का देना है। बागवानी मंत्री जगत कहा कि प्रदेश में एमआईएस स्कीम के तहत केश के बदले दवाईयां या औजार देते आया है लेकिन अब डीबीटी के माध्यम से बागवानों को सेब का भुगतान किया जाएगा। पहले छोटे बागवानों को प्राथमिकता दी जाएगी उसके बाद बड़े बागवानों को भुगतना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एमआईएस योजना केंद्र सरकार की थी लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को खत्म कर दिया जिससे हिमाचल को काफी नुक्सान हुआ है। इस योजना के तहत 154 करोड़ का भुगतान कर दिया गया है और 115 करोड़ की देनदारी रही है जिसे जल्द भुगतान किया जाएगा। वही विदेशों से सेब पर आयात शुल्क बढाने को लेकर भी जगत नेगी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा ओर कहा कि भाजपा सरकार कुछ बोलती है और करती कुछ है।पीएम मोदी हिमाचल जब जब हिमाचल आते है तो हिमाचल के सेब की बात करते है और सेब पर आयात शुल्क बढाने की बाते करते है लेकिन आयात शुल्क बढाने के बजाय केंद्र सरकार शुल्क बढाने का काम कर रही है। न्यूजीलैंड के साथ करार कर आयात शुल्क कम कर दिया और अब ट्रम्प के दवाब में आ कर आयात शुल्क जीरो कर दिया इससे हिमाचल की आर्थिकी पर काफी असर पड़ेगा। और आने वाले समय मे सेब बागवान कठिन दौर से गुजरना पड़ेगा। बाईट। जगत नेगी। बागवानी मंत्री1
- जीवन में जब दुःख आवे तो किसी दूसरे पर आरोप मत लगाना क्योंकि हर दुःख के जिम्मेदार....1
- एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति ने सोलन में न्याय की गुहार लगाई है सोलन पवन कुमार सिंघ1
- Post by Manish Rajput1
- हर एक जान कीमती है, चाहे वह इंसान की हो या बेजुबान जानवर की। हिमाचल प्रदेश के 15/20 क्षेत्र से इंसानियत और बहादुरी की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। हम बात कर रहे हैं हिमाचल होमगार्ड के जांबाज़ जवान विक्रम सदानी की, जो न सिर्फ वर्दी में अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाते हैं, बल्कि समाज के लिए भी हर वक्त आगे खड़े नजर आते हैं। बीते दिनों 15/20 क्षेत्र के कूट इलाके में, ज्यूरी और मंगराड के बीच पहाड़ी क्षेत्र में भेड़ पालक अपनी भेड़-बकरियों को चारा खिला रहे थे। इसी दौरान उनका एक बकरा करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हालात ऐसे थे कि बकरे को बाहर निकालना किसी के बस की बात नहीं थी। मजबूर होकर भेड़ पालकों ने ज्यूरी चौकी से मदद मांगी। सूचना मिलते ही हिमाचल होमगार्ड के जवान विक्रम सदानी मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह किए बिना खतरनाक खाई में उतर गए। करीब 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने बकरे को जिंदा और सुरक्षित बाहर निकालकर भेड़ पालकों को सौंप दिया। यह सिर्फ एक रेस्क्यू नहीं था, बल्कि इंसानियत, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की जीती-जागती मिसाल थी। इससे पहले भी विक्रम सदानी गानवी के काऊनू मोड़ में हुए एक हत्या कांड के दौरान सैकड़ों मीटर गहरी खाई से शव निकालने के रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा वे ज्यूरी चौक में यातायात व्यवस्था संभालने, नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने, सफाई अभियानों और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने जैसे कार्यों में लगातार सक्रिय रहते हैं। आज के समय में जब युवा वर्ग गलत रास्तों की ओर भटक रहा है, ऐसे में विक्रम सदानी जैसे जांबाज़ जवान समाज के लिए प्रेरणा हैं। 15/20 क्षेत्र को अपने इस वीर सिपाही पर गर्व है। ऐसे लोग ही समाज को बेहतर और मजबूत बनाते हैं। #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu1