logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अम्बेडकरनगर: गोविंद बाबा की धरती पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बोले—विकास के साथ आस्था और विरासत का भी होगा संरक्षण अंबेडकरनगर के आलापुर विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध गोविंद साहब धाम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गोविंद साहब मठ में पूजा-अर्चना की और इसके बाद जनसभा स्थल पर पहुंचकर लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान अंबेडकरनगर जिले को 706.81 करोड़ रुपये की 194 विकास परियोजनाओं की सौगात मिली। इन परियोजनाओं में आलापुर, जलालपुर और टांडा विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी विकास योजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान गोविंद साहब मेले को राजकीय मेले का दर्जा देने की मांग भी मुख्यमंत्री के सामने रखी गई। कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने बताया कि गोविंद साहब का मेला करीब एक महीने तक चलता है और इसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। साथ ही गोविंद साहब धाम के विकास के लिए कॉरिडोर निर्माण की मांग भी रखी गई। वहीं, पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने मुख्यमंत्री के सामने जलालपुर बाईपास और चहोड़ा घाट के पक्कीकरण सहित क्षेत्र के कई विकास कार्यों की मांग रखी। इस पूरे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यों और प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की उपलब्धियों पर भी बात की। जनसभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। तो आखिर गोविंद साहब की धरती से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या-क्या कहा और अंबेडकरनगर को कौन-कौन सी बड़ी सौगात मिली? देखिए हमारी पूरी रिपोर्ट और जानिए मुख्यमंत्री के संबोधन की हर बड़ी बात।

4 hrs ago
user_BALRAM
BALRAM
Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
4 hrs ago

अम्बेडकरनगर: गोविंद बाबा की धरती पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बोले—विकास के साथ आस्था और विरासत का भी होगा संरक्षण अंबेडकरनगर के आलापुर विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध गोविंद साहब धाम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गोविंद साहब मठ में पूजा-अर्चना की और इसके बाद जनसभा स्थल पर पहुंचकर लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान अंबेडकरनगर जिले को 706.81 करोड़ रुपये की 194 विकास परियोजनाओं की सौगात मिली। इन परियोजनाओं में आलापुर, जलालपुर और टांडा विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी विकास योजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान गोविंद साहब मेले को राजकीय मेले का दर्जा देने की मांग भी मुख्यमंत्री के सामने रखी गई। कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने बताया कि गोविंद साहब का मेला करीब एक महीने तक चलता है और इसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। साथ ही गोविंद साहब धाम के विकास के लिए कॉरिडोर निर्माण की मांग भी रखी गई। वहीं, पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने मुख्यमंत्री के सामने जलालपुर बाईपास और चहोड़ा घाट के पक्कीकरण सहित क्षेत्र के कई विकास कार्यों की मांग रखी। इस पूरे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यों और प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की उपलब्धियों पर भी बात की। जनसभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। तो आखिर गोविंद साहब की धरती से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या-क्या कहा और अंबेडकरनगर को कौन-कौन सी बड़ी सौगात मिली? देखिए हमारी पूरी रिपोर्ट और जानिए मुख्यमंत्री के संबोधन की हर बड़ी बात।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आजमगढ़ में भैरव बाबा धाम पर अचानक पहुंचे DM-SSP! आखिर क्या देखा? 🚩 कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को लेकर आजमगढ़ प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। महराजगंज स्थित भैरो बाबा धाम में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त निरीक्षण कर मंदिर परिसर, ऐतिहासिक मान सरोवर, प्राचीन कुएं तथा श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद डीएम-एसएसपी ने देवारा क्षेत्र में सरयू नदी के कटान प्रभावित इलाकों का भी निरीक्षण किया। 📍स्थान: भैरो बाबा धाम, महराजगंज, आजमगढ़ 👉 ऐसी ही स्थानीय और विश्वसनीय खबरों के लिए TV24 NEWS EXPRESS को Follow करें। #Azamgarh #Maharajganj #BhairoBabaDham #KanwarMela2026 #KanwarYatra #DM #SSP #UttarPradesh #TV24NewsExpress
    1
    आजमगढ़ में भैरव बाबा धाम पर अचानक पहुंचे DM-SSP! आखिर क्या देखा?
🚩 कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को लेकर आजमगढ़ प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। महराजगंज स्थित भैरो बाबा धाम में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त निरीक्षण कर मंदिर परिसर, ऐतिहासिक मान सरोवर, प्राचीन कुएं तथा श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद डीएम-एसएसपी ने देवारा क्षेत्र में सरयू नदी के कटान प्रभावित इलाकों का भी निरीक्षण किया।
📍स्थान: भैरो बाबा धाम, महराजगंज, आजमगढ़
👉 ऐसी ही स्थानीय और विश्वसनीय खबरों के लिए TV24 NEWS EXPRESS को Follow करें।
#Azamgarh #Maharajganj #BhairoBabaDham #KanwarMela2026 #KanwarYatra #DM #SSP #UttarPradesh #TV24NewsExpress
    user_TV24 NEWS EXPRESS
    TV24 NEWS EXPRESS
    Media company बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Vikas Dubey Case: "गाड़ी पलटने का सच सामने आएगा" अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल
    1
    Vikas Dubey Case: "गाड़ी पलटने का सच सामने आएगा" अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ‘नो दंगा, नो कर्फ्यू’—योगी का वार, 700+ करोड़ की सौगात से सियासत गर्म #viral #followers #yogiadityanath #upgovernment
    1
    ‘नो दंगा, नो कर्फ्यू’—योगी का वार, 700+ करोड़ की सौगात से सियासत गर्म #viral #followers #yogiadityanath #upgovernment
    user_PRIMEABN
    PRIMEABN
    News Anchor अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • खलीलाबाद में नवयुवक कांवरिया संघ के जत्थे को जय चौबे व नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने किया रवाना शिवभक्ति के जयघोष के बीच अयोध्या के लिए पैदल निकले कांवरिये, सरयू जल से करेंगे बाबा भदेश्वरनाथ का जलाभिषेक संतकबीरनगर। सावन मास की पावन बेला में खलीलाबाद के समय माता मंदिर परिसर में नवयुवक कांवरिया संघ के छठे कांवर यात्रा जत्थे का शुभारंभ पूर्व विधायक जय चौबे एवं नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने विधिवत फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद सभी कांवरियों ने गोला बाजार स्थित भगवान शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात शिवभक्तों का जत्था हर-हर महादेव के जयघोष के साथ पैदल अयोध्या के लिए रवाना हुआ। कांवरिये अयोध्या से पवित्र सरयू जल लेकर बस्ती जनपद स्थित प्रसिद्ध बाबा भदेश्वरनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि सावन माह में भगवान शिव के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति अद्भुत होती है। कांवर यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अनुशासन, सेवा, समर्पण और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कहा कि सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने में युवाओं की भागीदारी अत्यंत प्रेरणादायक है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारे, आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है। उन्होंने सभी शिवभक्तों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी सफल एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त, नवयुवक कांवरिया संघ के पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से भक्तिमय माहौल बना रहा।
    1
    खलीलाबाद में नवयुवक कांवरिया संघ के जत्थे को जय चौबे व नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने किया रवाना

शिवभक्ति के जयघोष के बीच अयोध्या के लिए पैदल निकले कांवरिये, सरयू जल से करेंगे बाबा भदेश्वरनाथ का जलाभिषेक
संतकबीरनगर।

 सावन मास की पावन बेला में खलीलाबाद के समय माता मंदिर परिसर में नवयुवक कांवरिया संघ के छठे कांवर यात्रा जत्थे का शुभारंभ पूर्व विधायक जय चौबे एवं नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने विधिवत फीता काटकर किया।
उद्घाटन के बाद सभी कांवरियों ने गोला बाजार स्थित भगवान शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात शिवभक्तों का जत्था हर-हर महादेव के जयघोष के साथ पैदल अयोध्या के लिए रवाना हुआ। कांवरिये अयोध्या से पवित्र सरयू जल लेकर बस्ती जनपद स्थित प्रसिद्ध बाबा भदेश्वरनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि सावन माह में भगवान शिव के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति अद्भुत होती है। कांवर यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अनुशासन, सेवा, समर्पण और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया।

वहीं नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कहा कि सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने में युवाओं की भागीदारी अत्यंत प्रेरणादायक है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारे, आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है। उन्होंने सभी शिवभक्तों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी सफल एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त, नवयुवक कांवरिया संघ के पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से भक्तिमय माहौल बना रहा।
    user_Vipin Rai Journalist
    Vipin Rai Journalist
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जय चौबे और जगत जायसवाल की अगुवाई में कांवरियों का भव्य जत्था अयोध्या रवाना गाजे-बाजे, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच शिव भक्तों को दी गई शानदार विदाई तेरस पर बाबा भदेश्वरनाथ में जलाभिषेक, भक्ति में डूबा पूरा माहौल संतकबीरनगर। नवयुवक कांवरिया संघ का जत्था शिव भक्ति और उल्लास के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुआ। भाजपा के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे और नगर पालिका चेयरमैन जगत जायसवाल की अगुवाई में समय माता मंदिर से गाजे-बाजे के साथ भव्य कारवां निकला, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। यह कारवां गोला बाजार स्थित शिव मंदिर तक पहुंचा, जहां शिव भक्तों का भव्य स्वागत किया गया। पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे और चेयरमैन जगत जायसवाल ने कांवरियों को फूल-माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर सम्मानपूर्वक अयोध्या के लिए रवाना किया। इस दौरान हर-हर महादेव के गूंजते जयघोष से वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया। श्रद्धालु अयोध्या से पवित्र जल भरकर तेरस के दिन बस्ती स्थित बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इस धार्मिक यात्रा को लेकर कांवरियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
    1
    जय चौबे और जगत जायसवाल की अगुवाई में कांवरियों का भव्य जत्था अयोध्या रवाना

गाजे-बाजे, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच शिव भक्तों को दी गई शानदार विदाई

तेरस पर बाबा भदेश्वरनाथ में जलाभिषेक, भक्ति में डूबा पूरा माहौल
संतकबीरनगर। नवयुवक कांवरिया संघ का जत्था शिव भक्ति और उल्लास के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुआ। भाजपा के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे और नगर पालिका चेयरमैन जगत जायसवाल की अगुवाई में समय माता मंदिर से गाजे-बाजे के साथ भव्य कारवां निकला, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
यह कारवां गोला बाजार स्थित शिव मंदिर तक पहुंचा, जहां शिव भक्तों का भव्य स्वागत किया गया। पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे और चेयरमैन जगत जायसवाल ने कांवरियों को फूल-माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर सम्मानपूर्वक अयोध्या के लिए रवाना किया। इस दौरान हर-हर महादेव के गूंजते जयघोष से वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया।
श्रद्धालु अयोध्या से पवित्र जल भरकर तेरस के दिन बस्ती स्थित बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इस धार्मिक यात्रा को लेकर कांवरियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    6 hrs ago
  • *बिग ब्रेकिंग* *बरहुआ फीडर के सभी विद्युत उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना*। *कल दिनांक 08 अगस्त 2026 (शनिवार) को 33/11 विद्युत वितरण उपकेंद्र सहजनवां ग्रामीण के अंतर्गत बरहुआ फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा*। *इस दौरान सुबह 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी*। *सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि पानी की व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग एवं अन्य आवश्यक कार्य समय से पहले पूर्ण कर लें। असुविधा के लिए खेद है*। *आज्ञा से, जेई साहब, सहजनवां ग्रामीण*
    1
    *बिग ब्रेकिंग*

*बरहुआ फीडर के सभी विद्युत उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना*।

*कल दिनांक 08 अगस्त 2026 (शनिवार) को 33/11 विद्युत वितरण उपकेंद्र सहजनवां ग्रामीण के अंतर्गत बरहुआ फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा*।

*इस दौरान सुबह 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी*।

*सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि पानी की व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग एवं अन्य आवश्यक कार्य समय से पहले पूर्ण कर लें। असुविधा के लिए खेद है*।

 *आज्ञा से, जेई साहब, सहजनवां ग्रामीण*
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का उड़न खटोला जाते समय महात्मा गोविंद साहब तपोस्थली से
    1
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का उड़न खटोला जाते समय महात्मा गोविंद साहब तपोस्थली से
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    9 hrs ago
  • आजमगढ़: सरयू नदी का बढ़ता कटाव बना देवारा क्षेत्र के लिए बड़ी चुनौती! डरे और सहमे लोग | 🌊 **सरयू नदी का बढ़ता कटाव बना देवारा क्षेत्र के लिए बड़ी चुनौती!** आजमगढ़ के सगड़ी तहसील अंतर्गत देवारा क्षेत्र में सरयू नदी का लगातार बढ़ता कटाव अराजी गंगापुर, अराजी मलहपुरवा, पुरैनिया और तिवारीपुर समेत कई गांवों के लिए गंभीर चिंता का कारण बन गया है। कई स्थानों पर नदी आबादी और कृषि भूमि के बेहद करीब पहुंच चुकी है, जबकि एक प्राथमिक विद्यालय पर भी खतरा मंडरा रहा है। लगातार बारिश और बदहाल रास्तों के बीच हमारी टीम ने गांव-गांव पहुंचकर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग से तत्काल प्रभावी कटावरोधी कार्य कराने की मांग की है, ताकि गांव, किसानों की जमीन, मकान और विद्यालय को संभावित नुकसान से बचाया जा सके। 📹 देखिए देवारा क्षेत्र से हमारी ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए वहां के लोगों की जुबानी पूरी स्थिति। #Azamgarh #SaryuRiver #RiverErosion #Devara #GroundReport #Flood #UttarPradesh #Maharajganj #TV24NewsExpress #LocalNews #BreakingNews #HindiNews
    1
    आजमगढ़: सरयू नदी का बढ़ता कटाव बना देवारा क्षेत्र के लिए बड़ी चुनौती! डरे और सहमे लोग |
🌊 **सरयू नदी का बढ़ता कटाव बना देवारा क्षेत्र के लिए बड़ी चुनौती!**
आजमगढ़ के सगड़ी तहसील अंतर्गत देवारा क्षेत्र में सरयू नदी का लगातार बढ़ता कटाव अराजी गंगापुर, अराजी मलहपुरवा, पुरैनिया और तिवारीपुर समेत कई गांवों के लिए गंभीर चिंता का कारण बन गया है। कई स्थानों पर नदी आबादी और कृषि भूमि के बेहद करीब पहुंच चुकी है, जबकि एक प्राथमिक विद्यालय पर भी खतरा मंडरा रहा है।
लगातार बारिश और बदहाल रास्तों के बीच हमारी टीम ने गांव-गांव पहुंचकर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग से तत्काल प्रभावी कटावरोधी कार्य कराने की मांग की है, ताकि गांव, किसानों की जमीन, मकान और विद्यालय को संभावित नुकसान से बचाया जा सके।
📹 देखिए देवारा क्षेत्र से हमारी ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए वहां के लोगों की जुबानी पूरी स्थिति।
#Azamgarh #SaryuRiver #RiverErosion #Devara #GroundReport #Flood #UttarPradesh #Maharajganj #TV24NewsExpress #LocalNews #BreakingNews #HindiNews
    user_TV24 NEWS EXPRESS
    TV24 NEWS EXPRESS
    Media company बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सीएम योगी का आज दौरा, 700 करोड़ से अधिक योजनाओं की देंगे सौगात #viral #followers #ambedkarnagarpolice #dmambedkarnagar #ambedkar_nagar
    1
    सीएम योगी का आज दौरा, 700 करोड़ से अधिक योजनाओं की देंगे सौगात #viral #followers #ambedkarnagarpolice #dmambedkarnagar #ambedkar_nagar
    user_PRIMEABN
    PRIMEABN
    News Anchor अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.