Shuru
Apke Nagar Ki App…
‘नो दंगा, नो कर्फ्यू’—योगी का वार, 700+ करोड़ की सौगात से सियासत गर्म #viral #followers #yogiadityanath #upgovernment
PRIMEABN
‘नो दंगा, नो कर्फ्यू’—योगी का वार, 700+ करोड़ की सौगात से सियासत गर्म #viral #followers #yogiadityanath #upgovernment
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अम्बेडकरनगर! गोविंद साहब में आयोजित मुख्यमंत्री कार्यक्रम की सच्चाई महिला ने सुनाई! देखिए पूरी खबर........1
- आस्था की धरती से विकास का संकल्प—योगी बोले, ‘युवाओं का भविष्य सुरक्षित’ #viral #followers #dmambedkarnagar #yogiadityanath1
- अम्बेडकरनगर: गोविंद बाबा की धरती पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बोले—विकास के साथ आस्था और विरासत का भी होगा संरक्षण अंबेडकरनगर के आलापुर विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध गोविंद साहब धाम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गोविंद साहब मठ में पूजा-अर्चना की और इसके बाद जनसभा स्थल पर पहुंचकर लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान अंबेडकरनगर जिले को 706.81 करोड़ रुपये की 194 विकास परियोजनाओं की सौगात मिली। इन परियोजनाओं में आलापुर, जलालपुर और टांडा विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी विकास योजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान गोविंद साहब मेले को राजकीय मेले का दर्जा देने की मांग भी मुख्यमंत्री के सामने रखी गई। कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने बताया कि गोविंद साहब का मेला करीब एक महीने तक चलता है और इसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। साथ ही गोविंद साहब धाम के विकास के लिए कॉरिडोर निर्माण की मांग भी रखी गई। वहीं, पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने मुख्यमंत्री के सामने जलालपुर बाईपास और चहोड़ा घाट के पक्कीकरण सहित क्षेत्र के कई विकास कार्यों की मांग रखी। इस पूरे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यों और प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की उपलब्धियों पर भी बात की। जनसभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। तो आखिर गोविंद साहब की धरती से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या-क्या कहा और अंबेडकरनगर को कौन-कौन सी बड़ी सौगात मिली? देखिए हमारी पूरी रिपोर्ट और जानिए मुख्यमंत्री के संबोधन की हर बड़ी बात।1
- कादीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर में फाटक के पास उतराता हुआ युवती का ,मिला शव सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शारदा सहायक खंड 16 नहर में युवती ने छलांग लगा दी थी,, जहां पर एनडीआरएफ की टीम लगातार पानी में सर्च अभियान जारी किया लेकिन वह 8 घंटे के सर्च अभियान के दौरान खाली हाथ लौटी,तो वही 48 घंटे बीच जाने की पश्चात घटना स्थल से लगभग 30 किलोमीटर दूर कादीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर में फाटक के पास उतरता हुआ युवती का शव मिला क्षेत्राधिकारी की बाइट1
- सोशल मीडिया पर वायरल 22 साल बाद फिर साथ दिखे सनी देओल और प्रीती जिंटा लखनऊ में फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी सनी देओल और प्रीति जिंटा एक बार फिर साथ नजर आई। दोनों सितारों की मौजूदगी ने प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। निर्देशक राजकुमार संतोषी की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की दर्दनाक कहानी, संघर्ष और इंसानी रिश्तों को बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी। फिल्म में शबाना आज़मी, अली फज़ल और करण देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही 'बंटवारा 1947' को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। लंबे समय बाद सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।1
- खाद चोर बाबा 🤑🤣 कॉमेडी वायरल वीडियो! एकदम नई कॉमेडी वीडियो1
- ‘नो दंगा, नो कर्फ्यू’—योगी का वार, 700+ करोड़ की सौगात से सियासत गर्म #viral #followers #yogiadityanath #upgovernment1
- 8.64 लाख के गबन के बाद रची खुद की मौत की साजिश, डबवाली पुलिस ने किया पर्दाफाश* *पेट्रोल पंप कर्मचारी ने नहर में कूदकर आत्महत्या का ड्रामा रचा, भाई ने दर्ज करवाई गुमशुदगी; सीआईए स्टाफ डबवाली ने आरोपी को काबू कर 4.30 लाख नकद किए बरामद* डबवाली, 06 अगस्त। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डबवाली श्री योगेश कटारिया ने आज अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के कुशल निर्देशन में सीआईए स्टाफ डबवाली ने पेट्रोल पंप से लाखों रुपये के गबन के मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी कर्मचारी दयाराम को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। आरोपी के कब्जे से 4,30,000 की नगद राशि बरामद की गई है । उप पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कटारिया ने बताया कि आरोपी दयाराम गांव डबवाली स्थित एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के रूप में कार्यरत था । जो उसने पेट्रोल पंप की 8,64,917 रुपये की राशि का गबन कर लिया। जब उसे अपने कृत्य के उजागर होने की आशंका हुई तो उसने कानून से बचने के लिए एक सुनियोजित साजिश रची। आरोपी 07.07.2026 को अपनी छोटी बच्ची को साथ लेकर गांव अबूबशहर क्षेत्र में राजकनाल नहर किनारे पहुंचा और वहां अपना मोटरसाइकिल, जूते, बच्ची का स्कूल बैग तथा सैंडल छोड़ दिए, ताकि यह प्रतीत हो कि उसने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है । इसके बाद आरोपी रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि आरोपी के लापता होने के बाद आरोपी के भाई द्वारा दिनांक 09.07.2026 को थाना शहर डबवाली में शिकायत देकर उसके मानसिक परेशानी के चलते खुदकुशी करने, किसी के द्वारा छुपा लेने व खुद छुप जाने की आशंका जताई गई, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी संबंधी कार्रवाई प्रारंभ कर दी और थाना शहर टीम द्वारा आरोपी दयाराम की तलाश शुरू कर दी गई । उन्होंने आगे बताया कि गांव डबवाली में जिस पेट्रोल पंप पर आरोपी कार्यरत था । उस पेट्रोल पंप संचालक ने थाना शहर डबवाली में शिकायत दी कि आरोपी ने पेट्रोल पंप से 08,64,917 रुपये की नकद राशि चोरी कर ली और उसके बाद गायब हो गया। जिस संबंध में थाना शहर डबवाली में आरोपी के खिलाफ दिनांक 13 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । जो उक्त मामले की जांच के दौरान उप नि. शैलेन्द्र कुमार प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली के नेतृत्व में उनकी टीम ने घटनास्थल से जुटाए गए महत्वपूर्ण सुरागों, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण व तकनीकी दक्षता के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश देनी शुरू की । जो टीम की तत्परता व कार्यकुशलता के परिणामस्वरूप सीआईए स्टाफ डबवाली व थाना शहर डबवाली के साथ मिलकर आरोपी का पता लगाकर उसे काबू कर लिया । आरोपी के कब्जे से चोरी की गई राशि में से 04,30,000 रूपये नगद राशि भी बरामद की गई है। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने कहा कि डबवाली पुलिस आर्थिक अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। अपराध कर कानून से बचने के लिए रची जाने वाली किसी भी साजिश को आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं पेशेवर जांच के माध्यम से विफल किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1