Shuru
Apke Nagar Ki App…
।।।।। कन्या विवाह सम्मेलन में मंत्री के बयान पर बवाल, एफआईआर की मांग नरसिंहपुर के करेली में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन के दौरान मंत्री उदय प्रताप सिंह के कथित बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नाराज़ लोगों ने एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कार्यक्रम में दिए गए बयान से महिलाओं की भावनाएं आहत हुईं और आयोजन की गरिमा को ठेस पहुंची। ।।।।मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है, वहीं गोटेगांव निवासी पूर्व पार्षद राजेश चौकसे ने महिलाओं के साथ ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
Kailash gupta tv 24
।।।।। कन्या विवाह सम्मेलन में मंत्री के बयान पर बवाल, एफआईआर की मांग नरसिंहपुर के करेली में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन के दौरान मंत्री उदय प्रताप सिंह के कथित बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नाराज़ लोगों ने एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कार्यक्रम में दिए गए बयान से महिलाओं की भावनाएं आहत हुईं और आयोजन की गरिमा को ठेस पहुंची। ।।।।मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है, वहीं गोटेगांव निवासी पूर्व पार्षद राजेश चौकसे ने महिलाओं के साथ ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
More news from Narsinghpur and nearby areas
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का शिक्षा मंत्री ने उड़ाया माखोल मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के बिगड़े बोल मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित होकर पहुंचे थे वर वधु को आशीर्वाद देने लेकिन इसके उलट उनपर तंज कसते हुए अपमान कर आए ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने बेटे का विवाह भी सम्मेलन में ही किया था लेकिन उनके मंत्री का इस तरह का अपमान जनक वक्तव्य उनकी मंशा पर पानी फेरते नजर आता है जब किसी गरीब की बहन बेटी किसी की पत्नी को आपस में ना बदलने का भद्दा बयान वह सार्वजनिक मंच से दे रहे थे जबकि वह मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री है ऐसे में मध्यप्रदेश की नींव की मिट्टी पलीत करते नजर आए मंत्री उदय प्रताप1
- गोटेगांव। द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का बुधवार सुबह लगभग 10:00 बजे ग्राम बगलई में भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आगमन हुआ। ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा, जयघोष एवं मंगल ध्वनियों के साथ उनका अभिनंदन किया। बगलई आगमन के पश्चात परम पूज्य शंकराचार्य जी महाराज गोटेगांव मैं सराफा बाजार स्थित श्री राम मंदिर पहुँचे, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका स्वागत किया गया उन्होंने भगवान श्री राम का पूजन अर्चन किया उसके पश्चात पादुका पूजन सर्व ब्राह्मण सभा के द्वारा संपन्न की गई। मंदिर परिसर में उन्होंने सनातन धर्मी उपस्थित गुरु भक्तों को स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन हेतु उमड़े, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया। इसके पश्चात अपने *विस्तृत एवं प्रेरणादायक प्रवचन में शंकराचार्य जी महाराज ने सनातन धर्म की गहराई और उसकी जीवनोपयोगी शिक्षाओं को सरल भाषा में समझाया* उन्होंने कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन के प्रत्येक पहलू को दिशा देने वाला व्यापक दर्शन है। यह धर्म हमें सत्य, अहिंसा, दया, सेवा और संयम का मार्ग दिखाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक मनुष्य अपने आचरण में धर्म को नहीं उतारता, तब तक केवल ज्ञान अधूरा रहता है। उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में समाज को सबसे अधिक आवश्यकता संस्कारों की है। परिवार और समाज में यदि धर्म आधारित जीवनशैली अपनाई जाए, तो अनेक समस्याएँ स्वतः समाप्त हो सकती हैं। उन्होंने युवाओं को विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिकता के साथ-साथ अपनी जड़ों से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक है। अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान ही हमें सशक्त और आत्मविश्वासी बनाता है। *गौ माता के विषय में अपने उद्बोधन को विस्तार देते हुए* शंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति की आधारशिला है। शास्त्रों में गौ को ‘विश्व की माता’ कहा गया है, क्योंकि वह केवल पोषण ही नहीं करती, बल्कि संपूर्ण पर्यावरण और मानव जीवन के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्व भी है। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से आह्वान किया कि गौ संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर प्रयास करे—चाहे वह गौशालाओं में सहयोग हो, निराश्रित गौवंश की सेवा हो या गौ आधारित जीवनशैली को बढ़ावा देना हो। उन्होंने यह भी कहा कि जिस समाज में गौ माता का सम्मान होता है, वहाँ सुख, समृद्धि और शांति स्वतः आती है। अपने प्रवचन के अंत में शंकराचार्य जी महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने, सदाचार अपनाने एवं सेवा भाव को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया। उनके ओजस्वी एवं हृदयस्पर्शी विचारों से उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों ने उनके श्रीचरणों पुष्पमाला आशीर्वाद प्राप्त किया, जिससे पूरा क्षेत्र धर्ममय और भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। सभी को महाप्रसाद का वितरण किया गया3
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल समाधान योजना में अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी… नरसिंहपुर से बड़ी खबर, जहां बिजली विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है।”रात मे बिजली चैकिंग अभियान जारी बकायादारो के काटे कनेक्शन1
- जिले की वरीयता सूची को लेकर भ्रम, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान की आवश्यकता साईंखेड़ा। नगर परिषद साईंखेड़ा के सेंट्रल पब्लिक एकेडमी स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा प्रियंका पटेल ने 479 अंक प्राप्त कर जिले की वरीयता सूची में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं आदित्य कुशवाहा ने 485 अंक अर्जित कर प्रदेश स्तर पर आठवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया। दोनों ही विद्यार्थियों की उपलब्धियां सराहनीय हैं, लेकिन हाल ही में प्रकाशित कुछ समाचारों और सोशल मीडिया पर फैली भ्रामक जानकारी के कारण जिले की वरीयता को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई। कुछ माध्यमों में आदित्य कुशवाहा को न केवल प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त करने वाला, बल्कि जिले में भी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला बताया गया। इससे वास्तविक रूप से जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा प्रियंका पटेल हतोत्साहित हुईं और मानसिक रूप से प्रभावित हुईं। इस विषय में नगर के वरिष्ठ समाजसेवी नागेंद्र शर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुशवाहा से चर्चा की। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा दो प्रकार की वरीयता सूचियां जारी की जाती हैं—एक प्रदेश स्तर की और दूसरी प्रत्येक जिले की अलग-अलग सूची। प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के बाद, जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तर की सूची में प्रथम, द्वितीय स्थान दिया जाता है। इस आधार पर प्रियंका पटेल ही जिले की प्रथम स्थान प्राप्त छात्रा हैं। सेंट्रल पब्लिक एकेडमी स्कूल के संस्थापक राकेश शर्मा ने बताया कि उनकी जिला शिक्षा अधिकारी से इस विषय में चर्चा हुई है। उन्होंने जानकारी दी कि भविष्य में माननीय मंत्री जी की उपस्थिति में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले एवं प्रदेश स्तर के सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। यह घटनाक्रम इस बात की ओर संकेत करता है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों पर प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में आवश्यक है कि सभी प्रतिभाओं का निष्पक्ष रूप से सम्मान हो, ताकि उनका उत्साह और मनोबल बना रहे।1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- जबलपुर। संस्कारधानी के हृदय स्थल और आस्था के केंद्र ग्वारीघाट में आज उस समय नजारा कुछ अलग नजर आया, जब श्रद्धालुओं के साथ-साथ बकरियों का एक झुंड भी नर्मदा जल का आनंद लेने पहुंच गया। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए या महज कौतूहल वश, इन बेजुबानों को पानी में अठखेलियां करते देख वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराने पर मजबूर हो गए।1