logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 hrs ago
user_Parvin Meena
Parvin Meena
Farmer सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Parvin Meena
    1
    Post by Parvin Meena
    user_Parvin Meena
    Parvin Meena
    Farmer सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • आदिवासी बहुल डूंगरपुर में अपराधों की रोकथाम में पुलिस कामयाब रही है। डूंगरपुर जिले में वर्ष 2025 में वर्ष 2024 के मुकाबले 17 फीसदी अपराधों का ग्राफ कम हुआ है। पुलिस की चलाए गए विभिन्न ऑपरेशन के चलते चोरी, नकबजनी, लूट, दुष्कर्म और महिला अपराधों की संख्या में काफी कमियां आई है। डूंगरपुर जिले में एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर जिले में अपराधो में कमी लाने के लिए विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन चला रखे है। इन्ही ऑपरेशन की वजह से डूंगरपुर जिले की क्राइम रेट में कमी देखने को मिली है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि अपराधों की रोकथाम को लेकर सख्त कार्रवाई की गई। इसका असर ये हुआ कि 2024 के मुकाबले 2025 में 17 फीसदी तक अपराधों का ग्राफ घटा है। डूंगरपुर में क्राइम रेट के आंकड़ों पर गोर करे तो वर्ष 2024 के मुकाबले वर्ष 2025 में केवल हत्या की वारदात में इजाफा हुआ है। वर्ष 2024 में हत्या की जहा 28 घटना हुई थी वही वर्ष 2025 में ये आंकड़ा 30 रहा। जबकि हत्या के प्रयास में वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में 35 फीसदी की कमी देखी गई है। वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में 26.96 फीसदी तक चोरियों में कमी आई । इसी तरह नकबजनी में भी वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में करीब 18 फीसदी तक कमी आई है। इसके साथ ही लूट की वारदातों में भी 43.90 फीसदी की कमी आई है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि डूंगरपुर जिले में वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में अपरहण, रेप व महिला सम्बन्धी अपराधो का भी ग्राफ कम हुआ है। 53.44 फीसदी की कमी रैप, 28.52 फीसदी अपहरण के मामले कम दर्ज हुए। महिलाओं से संबंधित अपराधों में 27.72 फीसदी की कमी दर्ज की गई। एसपी मनीष कुमार ने विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम व ऑपरेशंस के माध्यम से आगे भी अपराधों पर रोकथाम के लिए जरूरी कार्रवाई होगी
    1
    आदिवासी बहुल डूंगरपुर में अपराधों की रोकथाम में पुलिस कामयाब रही है। डूंगरपुर जिले में वर्ष 2025 में वर्ष 2024 के मुकाबले 17 फीसदी अपराधों का ग्राफ कम हुआ है। पुलिस की चलाए गए विभिन्न ऑपरेशन के चलते चोरी, नकबजनी, लूट, दुष्कर्म और महिला अपराधों की संख्या में काफी कमियां आई है।
डूंगरपुर जिले में एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर जिले में अपराधो में कमी लाने के लिए विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन चला रखे है। इन्ही ऑपरेशन की वजह से डूंगरपुर जिले की क्राइम रेट में कमी देखने को मिली है।
एसपी मनीष कुमार ने बताया कि अपराधों की रोकथाम को लेकर सख्त कार्रवाई की गई। इसका असर ये हुआ कि 2024 के मुकाबले 2025 में 17 फीसदी तक अपराधों का ग्राफ घटा है। डूंगरपुर में क्राइम रेट के आंकड़ों पर गोर करे तो वर्ष 2024 के मुकाबले वर्ष 2025 में केवल हत्या की वारदात में इजाफा हुआ है। वर्ष 2024 में हत्या की जहा 28 घटना हुई थी वही वर्ष 2025 में ये आंकड़ा 30 रहा। जबकि हत्या के प्रयास में वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में 35 फीसदी की कमी देखी गई है।
वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में 26.96 फीसदी तक चोरियों में कमी आई । इसी तरह नकबजनी में भी वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में करीब 18 फीसदी तक कमी आई है। इसके साथ ही लूट की वारदातों में भी 43.90 फीसदी की कमी आई है।
एसपी मनीष कुमार ने बताया कि डूंगरपुर जिले में वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में अपरहण, रेप व महिला सम्बन्धी अपराधो का भी ग्राफ कम हुआ है। 53.44 फीसदी की कमी रैप, 28.52 फीसदी अपहरण के मामले कम दर्ज हुए।
महिलाओं से संबंधित अपराधों में 27.72 फीसदी की कमी दर्ज की गई। एसपी मनीष कुमार ने विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम व ऑपरेशंस के माध्यम से आगे भी अपराधों पर रोकथाम के लिए जरूरी कार्रवाई होगी
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • Post by Umashankar Patel
    3
    Post by Umashankar Patel
    user_Umashankar Patel
    Umashankar Patel
    कुराबाद, उदयपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • घसियार श्रीनाथजी मंदिर के बाहर तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक गुजराती महिला पर्यटक की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क पार करते समय ट्रेलर ने महिला को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर बड़गांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
    1
    घसियार श्रीनाथजी मंदिर के बाहर तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक गुजराती महिला पर्यटक की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क पार करते समय ट्रेलर ने महिला को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर बड़गांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • bagpura se nainbara jane vala road buhut kharab ho Gaya he es prashasan koi diyan nhi de rha hai
    1
    bagpura se nainbara jane vala road buhut kharab ho Gaya he es prashasan koi diyan nhi de rha hai
    user_Mahendra Singh Mahendra
    Mahendra Singh Mahendra
    झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • उदयपुर। पुलिस थाना प्रतापनगर ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। नाकाबंदी के दौरान डबोक से अम्बेरी की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो कार से 456 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया है। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में स्कॉर्पियो (RJ 51 UC 5112) को रोका गया, हालांकि वाहन में सवार दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। तलाशी में वाहन के भीतर 25 कट्टों में भरा डोडा चूरा मिला। मौके से वाहन के साथ दो अलग-अलग नंबर प्लेट भी बरामद की गईं। पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश सहित आगे की जांच जारी है।
    1
    उदयपुर। पुलिस थाना प्रतापनगर ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। नाकाबंदी के दौरान डबोक से अम्बेरी की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो कार से 456 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया है।
सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में स्कॉर्पियो (RJ 51 UC 5112) को रोका गया, हालांकि वाहन में सवार दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। तलाशी में वाहन के भीतर 25 कट्टों में भरा डोडा चूरा मिला। मौके से वाहन के साथ दो अलग-अलग नंबर प्लेट भी बरामद की गईं।
पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश सहित आगे की जांच जारी है।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत जिलेभर के चिकित्सा संस्थानों में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में महिलाओं की समग्र गर्भावस्था जांच कर निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया गया। सीएमएचओ डॉ खुशपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं का वजन, रक्तचाप (बीपी), शुगर सहित आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण किए गए। साथ ही निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मां वाउचर योजना के तहत कूपन वितरित किए गए, जिससे महिलाएं सूचीबद्ध सोनोग्राफी केंद्रों पर जांच करवा सकें। चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार, नियमित जांच एवं आवश्यक सावधानियों को लेकर पोषण संबंधी परामर्श भी दिया गया। अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और शिशु के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखते हुए मातृ मृत्यु दर में कमी लाना है। स्वास्थ्य विभाग ने अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं से समय पर जांच कराकर अभियान का लाभ लेने की अपील की है। इधर आरसीएचओ डॉ दिनेश कुमार भाबोर ने परतापुर क्षेत्र में निरीक्षण किया। हाउसिंग बॉर्ड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ सुमितारंजन ने बताया कि हर माह की 9,18 व 27 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की जाती है। साथ ही उनकी काउंसलिंग कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर पूरी तरह से मदद के प्रयास किए जाते हैं। निशुल्क सोनोग्राफी के लिए कूपन देकर प्रेरित भी किया जाता है।
    2
    प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत जिलेभर के चिकित्सा संस्थानों में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में महिलाओं की समग्र गर्भावस्था जांच कर निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया गया।
सीएमएचओ डॉ खुशपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं का वजन, रक्तचाप (बीपी), शुगर सहित आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण किए गए। साथ ही निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मां वाउचर योजना के तहत कूपन वितरित किए गए, जिससे महिलाएं सूचीबद्ध सोनोग्राफी केंद्रों पर जांच करवा सकें।
चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार, नियमित जांच एवं आवश्यक सावधानियों को लेकर पोषण संबंधी परामर्श भी दिया गया। अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और शिशु के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखते हुए मातृ मृत्यु दर में कमी लाना है।
स्वास्थ्य विभाग ने अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं से समय पर जांच कराकर अभियान का लाभ लेने की अपील की है। इधर आरसीएचओ डॉ दिनेश कुमार भाबोर ने परतापुर क्षेत्र में निरीक्षण किया।
हाउसिंग बॉर्ड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ सुमितारंजन ने बताया कि हर माह की 9,18 व 27 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की जाती है। साथ ही उनकी काउंसलिंग कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर पूरी तरह से मदद के प्रयास किए जाते हैं। निशुल्क सोनोग्राफी के लिए कूपन देकर प्रेरित भी किया जाता है।
    user_Subhash Mehta
    Subhash Mehta
    Journalist बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Parvin Meena
    1
    Post by Parvin Meena
    user_Parvin Meena
    Parvin Meena
    Farmer सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.