logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुजफ्फरनगर पुलिस ने अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बुढाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों का सफल खुलासा किया। पहली कार्रवाई मे ं जाली करेंसी का लेन-देन करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 1 लाख रुपये की जाली भारतीय करेंसी व एक वैगनआर कार बरामद की गई। वहीं, "ऑपरेशन सवेरा” के तहत दूसरी बड़ी कार्रवाई में अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 75 लाख रुपये कीमत की 7 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने पुलिस टीम को 720,000 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। दोनो ं मामलो ं में SSP ने अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

17 hrs ago
user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

मुजफ्फरनगर पुलिस ने अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बुढाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों का सफल खुलासा किया। पहली कार्रवाई मे ं जाली करेंसी का लेन-देन करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 1 लाख रुपये की जाली भारतीय करेंसी व एक वैगनआर कार बरामद की गई। वहीं, "ऑपरेशन सवेरा” के तहत दूसरी बड़ी कार्रवाई में अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 75 लाख रुपये कीमत की 7 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने पुलिस टीम को 720,000 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। दोनो ं मामलो ं में SSP ने अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया 50 सैया अस्पताल में आया एक्सीडेंट का मामला देखिए क्या है पूरा मामला
    1
    औरैया 50 सैया अस्पताल में आया एक्सीडेंट का मामला देखिए क्या है पूरा मामला
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • औरैया:गरीब की चौखट तक नही पहुंचा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ...वायरल वीडियो ने खोली पोल...
    1
    औरैया:गरीब की चौखट तक नही पहुंचा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ...वायरल वीडियो ने खोली पोल...
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • *ग्राम मढ़ापुर में तालाब की जलकुंभी में फंसी भैंस हुई अंधी,ट्रैक्टर से निकली गयी* *औरैया 6 अगस्त।* तहसील एवं विकासखंड क्षेत्र के ग्राम मढ़ापुर में गुरुवार की सुबह एक किसान की भैंस गांव के ही एक युवक ने गांव के किनारे बने तालाब में हांक दी। जिससे भैंस तालाब में उगी हुई जलकुंभी युक्त दलदल में फंस गई। जानकारी होने पर भैंस पालक किसान ने ट्रैक्टर के माध्यम से भैंस को बाहर निकाला। किसान का कहना है कि भैंस को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिससे उसकी आंखों की रोशनी चली गई और वह अंधी हो गई है। क्षेत्रीय लेखपाल ने उक्त भैंस पलक से दूरभाष के माध्यम से मामले की जानकारी ली। इसके साथ ही इस आशय से उपजिलाधिकारी को अवगत कराने का भरोसा किसान को दिलाया है। . विकासखंड औरैया क्षेत्र की ग्राम पंचायत मढ़ापुर में गुरुवार की सुबह भारतीय किसान संघ के जिला संयोजक किसान नाथूराम तिवारी ने अपनी भैंस चरने के लिए खूंटे से खोली थी। श्री तिवारी ने बताया कि गांव में ही जनपद कानपुर देहात रूरा क्षेत्र निवासी एक युवक ने उनकी भैंस को तालाब की जलकुंभी में हांक दिया, जिससे उनकी भैंस तालाब में उगी जलकुंभी के दलदल में फंस गई। श्री तिवारी ने कहा कि उपरोक्त युवक अपने परिवार के साथ सरकारी भूमि पर कब्जा करके मकान बनाकर रहता है। आगे उन्होंने कहा कि उनकी भैंस लगभग 125000 रुपए कीमत की है। जानकारी होने पर उन्होंने ट्रैक्टर व रस्सा के माध्यम से भैंस को तालाब से बाहर निकलवाया, कहा कि भैंस को किसी जहरीले कीड़े ने तालाब में काट दिया है, जिससे उसके आंखों की रोशनी चली गई और वह अंधी हो गई है। क्षेत्रीय लेखपाल अगम तिवारी ने दूरभाष के माध्यम से उनसे उपरोक्त आशय की जानकारी ली है। इसके साथ ही लेखपाल ने इस आशय से उपजिलाधिकारी औरैया को अवगत कराने का आश्वासन दिया है। श्री तिवारी ने बताया कि उन्होंने कई मर्तबा कब्जा से संबंधित शिकायत अधिकारियों से की है। इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। श्री तिवारी ने कहा कि उपरोक्त तालाब सन् 1995 में बना था। तब से इसकी साफ-सफाई नहीं हुई है, जिससे जलकुंभी बड़े पैमाने पर उगी है।
    1
    *ग्राम मढ़ापुर में तालाब की जलकुंभी में फंसी भैंस हुई अंधी,ट्रैक्टर से निकली गयी*     
*औरैया 6 अगस्त।*  तहसील एवं विकासखंड क्षेत्र के ग्राम मढ़ापुर में गुरुवार की सुबह एक किसान की भैंस गांव के ही एक युवक ने गांव के किनारे बने तालाब में हांक दी। जिससे भैंस तालाब में उगी हुई जलकुंभी युक्त दलदल में फंस गई। जानकारी होने पर भैंस पालक किसान ने ट्रैक्टर के माध्यम से भैंस को बाहर निकाला। किसान का कहना है कि भैंस को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिससे उसकी आंखों की रोशनी चली गई और वह अंधी हो गई है। क्षेत्रीय लेखपाल ने उक्त भैंस पलक से दूरभाष के माध्यम से मामले की जानकारी ली। इसके साथ ही इस आशय से उपजिलाधिकारी को अवगत कराने का भरोसा किसान को दिलाया है।                                             . विकासखंड औरैया क्षेत्र की ग्राम पंचायत मढ़ापुर में गुरुवार की सुबह भारतीय किसान संघ के जिला संयोजक किसान नाथूराम तिवारी ने अपनी भैंस चरने के लिए खूंटे से खोली थी। श्री तिवारी ने बताया कि गांव में ही जनपद कानपुर देहात रूरा क्षेत्र निवासी एक युवक ने उनकी भैंस को तालाब की जलकुंभी में हांक दिया, जिससे उनकी भैंस तालाब में उगी जलकुंभी के दलदल में फंस गई। श्री तिवारी ने कहा कि उपरोक्त युवक अपने परिवार के साथ सरकारी भूमि पर कब्जा करके मकान बनाकर रहता है। आगे उन्होंने कहा कि उनकी भैंस लगभग 125000 रुपए कीमत की है। जानकारी होने पर उन्होंने ट्रैक्टर व रस्सा के माध्यम से भैंस को तालाब से बाहर निकलवाया, कहा कि भैंस को किसी जहरीले कीड़े ने तालाब में काट दिया है, जिससे उसके आंखों की रोशनी चली गई और वह अंधी हो गई है। क्षेत्रीय लेखपाल अगम तिवारी ने दूरभाष के माध्यम से उनसे उपरोक्त आशय की जानकारी ली है। इसके साथ ही लेखपाल ने इस आशय से उपजिलाधिकारी औरैया को अवगत कराने का आश्वासन दिया है। श्री तिवारी ने बताया कि उन्होंने कई मर्तबा कब्जा से संबंधित शिकायत अधिकारियों से की है। इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। श्री तिवारी ने कहा कि उपरोक्त तालाब सन् 1995 में बना था। तब से इसकी साफ-सफाई नहीं हुई है, जिससे जलकुंभी बड़े पैमाने पर उगी है।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण औरैया। गुरुवार को जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने थाना फफूंद क्षेत्र के शेरपुर सरैया स्थित निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप ही प्रयोग की जाए और प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कहा कि रिजर्व पुलिस लाइन का निर्माण पुलिस विभाग की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना है, इसलिए कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।
    4
    निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
औरैया। गुरुवार को जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने थाना फफूंद क्षेत्र के शेरपुर सरैया स्थित निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप ही प्रयोग की जाए और प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कहा कि रिजर्व पुलिस लाइन का निर्माण पुलिस विभाग की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना है, इसलिए कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • झींझक रेलवे स्टेशन पर सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल ट्रेन का ठहराव शुरू, पहले दिन महाकाल दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालु झींझक रेलवे स्टेशन पर सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल ट्रेन का ठहराव शुरू, पहले दिन महाकाल दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालु झींझक रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल ट्रेन का नियमित ठहराव शुरू हो गया। लंबे समय से क्षेत्रीय लोगों की मांग पूरी होने पर स्टेशन पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए टिकट लेकर ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन के प्रथम ठहराव के अवसर पर झींझक नगर के बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक रेलवे स्टेशन पहुंचे। गुड्डू सिंह गौर, रंजू अवस्थी, सरोज यादव, इन्द्रेश पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने ट्रेन के लोको पायलट बी.एल. मीणा एवं सहायक लोको पायलट का फूल-मालाओं से स्वागत कर अपनी खुशी व्यक्त की। स्थानीय लोगों ने कहा कि झींझक स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव से क्षेत्रवासियों को उज्जैन जाकर बाबा महाकाल के दर्शन करने में काफी सुविधा मिलेगी। वर्षों से इस ट्रेन के स्टॉपेज की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने पर लोगों ने रेलवे प्रशासन का आभार जताया। रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन संख्या 04169 सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल का संचालन 7 अगस्त से 28 सितम्बर तक होगा। यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 9:03 बजे झींझक रेलवे स्टेशन पहुंचेगी तथा दो मिनट के ठहराव के बाद 9:05 बजे इंदौर के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04170 इंदौर–सूबेदारगंज स्पेशल का संचालन 8 अगस्त से 29 सितम्बर तक रहेगा। यह ट्रेन प्रतिदिन दोपहर 3:55 बजे झींझक स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद सूबेदारगंज के लिए प्रस्थान करेगी। शुक्रवार को 2 बजे स्टेशन पर मौजूद क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि इस ट्रेन के ठहराव से झींझक सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन के लिए अब अधिक सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और बड़ी सौगात बताया।
    1
    झींझक रेलवे स्टेशन पर सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल ट्रेन का ठहराव शुरू, पहले दिन महाकाल दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालु
झींझक रेलवे स्टेशन पर सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल ट्रेन का ठहराव शुरू, पहले दिन महाकाल दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालु
झींझक रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल ट्रेन का नियमित ठहराव शुरू हो गया। लंबे समय से क्षेत्रीय लोगों की मांग पूरी होने पर स्टेशन पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए टिकट लेकर ट्रेन में सवार हुए।
ट्रेन के प्रथम ठहराव के अवसर पर झींझक नगर के बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक रेलवे स्टेशन पहुंचे। गुड्डू सिंह गौर, रंजू अवस्थी, सरोज यादव, इन्द्रेश पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने ट्रेन के लोको पायलट बी.एल. मीणा एवं सहायक लोको पायलट का फूल-मालाओं से स्वागत कर अपनी खुशी व्यक्त की।
स्थानीय लोगों ने कहा कि झींझक स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव से क्षेत्रवासियों को उज्जैन जाकर बाबा महाकाल के दर्शन करने में काफी सुविधा मिलेगी। वर्षों से इस ट्रेन के स्टॉपेज की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने पर लोगों ने रेलवे प्रशासन का आभार जताया।
रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन संख्या 04169 सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल का संचालन 7 अगस्त से 28 सितम्बर तक होगा। यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 9:03 बजे झींझक रेलवे स्टेशन पहुंचेगी तथा दो मिनट के ठहराव के बाद 9:05 बजे इंदौर के लिए रवाना होगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04170 इंदौर–सूबेदारगंज स्पेशल का संचालन 8 अगस्त से 29 सितम्बर तक रहेगा। यह ट्रेन प्रतिदिन दोपहर 3:55 बजे झींझक स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद सूबेदारगंज के लिए प्रस्थान करेगी।
शुक्रवार को 2 बजे स्टेशन पर मौजूद क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि इस ट्रेन के ठहराव से झींझक सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन के लिए अब अधिक सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और बड़ी सौगात बताया।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • बिरहाना ओवरब्रिज के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल; दोनों पक्षों पहुंचे थाने, एक दूसरे पर लगाया आरोप सिकंदरा थाना क्षेत्र के कानपुर-औरैया नेशनल हाईवे पर बिरहाना ओवरब्रिज के पास गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार कांधी गांव निवासी अजय गुप्ता बाइक से रसधान की ओर जा रहे थे। वहीं मुंगीसापुर निवासी जयवीर अपने साथी अंकित के साथ औरैया की ओर जा रहे थे। शाम करीब चार बजे बिरहाना ओवरब्रिज के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पक्ष सिकंदरा थाने पहुंचे, जहां उन्होंने एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    बिरहाना ओवरब्रिज के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल; दोनों पक्षों पहुंचे थाने, एक दूसरे पर लगाया आरोप
सिकंदरा थाना क्षेत्र के कानपुर-औरैया नेशनल हाईवे पर बिरहाना ओवरब्रिज के पास गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।
जानकारी के अनुसार कांधी गांव निवासी अजय गुप्ता बाइक से रसधान की ओर जा रहे थे। वहीं मुंगीसापुर निवासी जयवीर अपने साथी अंकित के साथ औरैया की ओर जा रहे थे। शाम करीब चार बजे बिरहाना ओवरब्रिज के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पक्ष सिकंदरा थाने पहुंचे, जहां उन्होंने एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • औरैया से 108वें उर्स-ए-रज़वी में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं से भरी बस रवाना, मौलाना अल्तमश चिश्ती ने दिखाई हरी झंडी औरैया। 108वें उर्स-ए-रज़वी में शिरकत करने के लिए औरैया जनपद से पहली बार श्रद्धालुओं से भरी बस को रवाना किया गया। बस का शुभारंभ मौलाना अल्तमश चिश्ती ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने सभी यात्रियों की सलामती, कामयाबी और खैरियत के साथ सफर पूरा होने की दुआ की। यह बस औरैया से मेहररा शरीफ, बदायूं शरीफ होते हुए बरेली शरीफ के लिए रवाना हुई, जिसमें मुस्लिम समाज के आधा सैकड़ा से अधिक अकीदतमंद सवार होकर उर्स-ए-रज़वी में शामिल होने के लिए निकले। मौलाना अल्तमश चिश्ती ने कहा कि 108वां उर्स मुबारक हर आशिक-ए-रसूल और अकीदतमंद के लिए बेहद अहम है। उन्होंने दुआ की कि सभी जायरीन सकुशल अपनी मंजिल तक पहुंचें और उनकी तमाम जायज़ दुआएं व दिली तमन्नाएं पूरी हों। जमाल शाह दरगाह के खादिम रईस कादरी ने बताया, औरैया से पहली बार बरेली शरीफ के लिए 108 वा उर्स में हम लोग शामिल होने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से गुजारिश कि हमारे लिए दुआ करें कि सभी लोगों का सफर को अल्लाह आसान फरमाए और आला हजरत बरेली शरीफ के जारत नसीब हो। इस अवसर पर रईस कादरी, काशिफ खान, नाजिम खान, मोहम्मद समीम कादरी, नदीम कादरी, इरशाद कादरी, मौलाना इब्राहीम रज़ा, मुदस्सिर खान, मोहम्मद इरशाद कादरी, सगीर कादरी, मोहम्मद जुबैर, फैजान खान, कामरान खान, मरगूब खान, साजिद खान, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद हनीफ रेन, मुन्ना, वारिस, फखरुद्दीन, अयन वर्षा, मोहम्मद अमान कादरी, मोहम्मद अज़हर तथा ज़ोहेब खान सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने उत्साह और अकीदत के साथ उर्स में शामिल होने के लिए रवाना होकर मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ करने की बात कही।
    1
    औरैया से 108वें उर्स-ए-रज़वी में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं से भरी बस रवाना, मौलाना अल्तमश चिश्ती ने दिखाई हरी झंडी
औरैया। 108वें उर्स-ए-रज़वी में शिरकत करने के लिए औरैया जनपद से पहली बार श्रद्धालुओं से भरी बस को रवाना किया गया। बस का शुभारंभ मौलाना अल्तमश चिश्ती ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने सभी यात्रियों की सलामती, कामयाबी और खैरियत के साथ सफर पूरा होने की दुआ की।
यह बस औरैया से मेहररा शरीफ, बदायूं शरीफ होते हुए बरेली शरीफ के लिए रवाना हुई, जिसमें मुस्लिम समाज के आधा सैकड़ा से अधिक अकीदतमंद सवार होकर उर्स-ए-रज़वी में शामिल होने के लिए निकले।
मौलाना अल्तमश चिश्ती ने कहा कि 108वां उर्स मुबारक हर आशिक-ए-रसूल और अकीदतमंद के लिए बेहद अहम है। उन्होंने दुआ की कि सभी जायरीन सकुशल अपनी मंजिल तक पहुंचें और उनकी तमाम जायज़ दुआएं व दिली तमन्नाएं पूरी हों।
जमाल शाह दरगाह के खादिम रईस कादरी ने बताया, औरैया से पहली बार बरेली शरीफ के लिए 108 वा उर्स में हम लोग शामिल होने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से गुजारिश कि हमारे लिए दुआ करें कि सभी लोगों का सफर को अल्लाह आसान फरमाए और आला हजरत बरेली शरीफ के जारत नसीब हो।
इस अवसर पर रईस कादरी, काशिफ खान, नाजिम खान, मोहम्मद समीम कादरी, नदीम कादरी, इरशाद कादरी, मौलाना इब्राहीम रज़ा, मुदस्सिर खान, मोहम्मद इरशाद कादरी, सगीर कादरी, मोहम्मद जुबैर, फैजान खान, कामरान खान, मरगूब खान, साजिद खान, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद हनीफ रेन, मुन्ना, वारिस, फखरुद्दीन, अयन वर्षा, मोहम्मद अमान कादरी, मोहम्मद अज़हर तथा ज़ोहेब खान सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं ने उत्साह और अकीदत के साथ उर्स में शामिल होने के लिए रवाना होकर मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ करने की बात कही।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.