Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनसेवा ही हमारा संकल्प": शहीद वीर अब्दुल शहादत ट्रस्ट 10 सितंबर को जमुई में करेगा बड़े कार्यक्रम का आयोजन जनसेवा ही हमारा संकल्प": शहीद वीर अब्दुल शहादत ट्रस्ट 10 सितंबर को जमुई में करेगा बड़े कार्यक्रम का आयोजन
Reaction Bihar News
जनसेवा ही हमारा संकल्प": शहीद वीर अब्दुल शहादत ट्रस्ट 10 सितंबर को जमुई में करेगा बड़े कार्यक्रम का आयोजन जनसेवा ही हमारा संकल्प": शहीद वीर अब्दुल शहादत ट्रस्ट 10 सितंबर को जमुई में करेगा बड़े कार्यक्रम का आयोजन
More news from बिहार and nearby areas
- यह प्राकृतिक रूप से उगाया अमरूद अब खाने के लिए तैयार है—सुंदर और बेहद स्वादिष्ट। 🍐🌿 यह प्राकृतिक रूप से उगाया अमरूद अब खाने के लिए तैयार है—सुंदर और बेहद स्वादिष्ट। 🍐🌿1
- 15 अगस्त को लेकर रामगढ़ चौक में बैठक संपन्न। प्रमुख की अध्यक्षता में तय हुई झंडोत्तोलन की समय-सारिणी। , लखीसराय। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख खुशबू कुमारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। सभी पदाधिकारी रहे मौजूद। बैठक में वीडीओ अभिषेक कुमार, सीओ राकेश कुमार चौधरी, बीसीओ निप्पू लाल वर्मा, बीएओ चंद्र प्रकाश मिश्रा, बीपीआरओ उपेंद्र कुमार, एम ओ आई सी डॉ कंचन सहित प्रखंड व अंचल के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। तय हुई झंडोत्तोलन की समय-सारिणी बैठक में 15 अगस्त समारोह की तैयारी को लेकर रूपरेखा तय की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी सरकारी कार्यालयों में चरणबद्ध तरीके से झंडोत्तोलन किया जाएगा। इस वर्ष भी समय पूर्व वर्ष की भांति ही निर्धारित किया गया है रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय सुबह 9:05 बजे थाना परिसर सुबह 9:20 बजे, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय सुबह 9:35 बजे, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय, रामगढ़ चौक सुबह 9:50 बजे, सिंचाई अवर प्रमंडल कार्यालय, रामगढ़ चौक सुबह 10:00 बजे, स्वास्थ्य केंद्र सुबह 10:15 बजे, बीडीओ ने दी जानकारी। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि 15 अगस्त के झंडोत्तोलन को लेकर सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि प्रखंड, अंचल एवं थाना के सभी कर्मियों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से सभी सरकारी कार्यालयों में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ झंडोत्तोलन का कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। बैठक में 15 अगस्त को शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से मनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।1
- राष्ट्रीय, वाहन चालक, महासंघ,भरत,RvcmB, परिवहन विभाग, बिहार सरकार के,अधिकारियों,ने,जमुई,, में, किया गया,स्मानित1
- लखीसराय अशोक धाम मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम लखीसराय: सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर लखीसराय के अशोक धाम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती देखी गई। श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और सुचारु आवागमन को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।1
- 3 घंटे में मोदी सरकार आपका वीडियो करवा सकती है DELETE ? @sauravjbt1
- दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, उल्टा स्थान महादेव में लगा तांता तारापुर सावन की दूसरी सोमवारी पर तारापुर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा। प्रसिद्ध तारेश्वरनाथ उल्टा स्थान महादेव मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि मंदिर की स्थापना 750 ईस्वी में पालवंश के राजा ने कराई थी। मंदिर की अनोखी बनावट के कारण इसे उल्टा स्थान महादेव कहा जाता है। यहां भगवान शिव की प्रतिमा पूरब और मां पार्वती की प्रतिमा पश्चिम दिशा में स्थापित है। जीर्णोद्धार के दौरान मंदिर में पंचमुखी महादेव की प्रतिमा स्थापित की गई, जिसे क्षेत्र का इकलौता पंचमुखी शिवलिंग माना जाता है। मंदिर की खास मान्यता है कि हर वर्ष जून के आसपास गर्भगृह में रहस्यमय तरीके से पानी भर जाता है और अगस्त तक शिवलिंग जल में डूबा रहता है। पुजारी पंडित ब्रजेश मिश्र बताते हैं कि बाबा तारेश्वरनाथ तारापुर के अधिपति और महादेव का संध्या निवास माने जाते हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि सच्चे मन से पूजा करने पर बाबा मनोकामना पूरी करते हैं।1
- लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के अशोक धाम मंदिर परिषद में दूसरी सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ लखीसराय में भी सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर मे जलाभिषेक को लेकर श्रद्वालुओं की भाड़ी-भीड़ उमड़ पड़ी है।सावन के महीने में भगवान शिव पर जलार्पण करने की काफी पुरानी परम्परा हैं। खासकर सावन में सोमवार के दिन भगवान शिव पर जलार्पण करना काफी शुभ और जल्द ही मनोकामना पूरी होने वाला दिन माना जाता है।मंदिर में काँवरियो का सैलाब उमड़ पड़ा।पूरा अशोकधाम मंदिर मानो शिवमय हो गया।अहले सुबह मंदिर का पट खुलते ही काँवरियो की लम्बी कतार लग गयी और धीरे धीरे काँवरियो की कतार बढती चली गयी पूरा मंदिर परिसर केसरियामय हो गया। महिला-पुरुष और बच्चे सभी जलाभिषेक करने को उत्सुक दिखे।1
- टूटे नाले में फंसा कांवरियों का पिकअप, दो घंटे तक मची रही अफरा-तफरी तारापुर के मोहनगंज मोड़ के समीप एसएच-22 किनारे टूटे नाले का ढक्कन सोमवार को कांवरियों के लिए परेशानी का सबब बन गया। दोपहर में गया जिले के कांवरियों को लेकर जा रहा पिकअप वाहन बैक करने के दौरान नाले में फंस गया। गनीमत रही कि वाहन पलटा नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वाहन फंसते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नगर पंचायत के कचरा ढोने वाले ट्रैक्टर से रस्सी बांधकर वाहन निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में कांवरियों और स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला। चालक बमबम कुमार ने बताया कि बैक करने के दौरान टूटे नाले का पता नहीं चला और एक पहिया उसमें फंस गया। स्थानीय लोगों सूरज कुमार, संदीप कुमार व सुजीत राज ने बताया कि ढक्कन कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है। पूर्व में भी वाहन फंस चुके हैं। कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।1
- मोदी सरकार से नहीं संभाल पा रहा भारतीय रेलवे हर दिन 104 करोड़ की धांधली सेट की कालाबाजारी जानिए पूरी सच! 1.27 करोड़ कि चोरी1