Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के अशोक धाम मंदिर परिषद में दूसरी सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ लखीसराय में भी सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर मे जलाभिषेक को लेकर श्रद्वालुओं की भाड़ी-भीड़ उमड़ पड़ी है।सावन के महीने में भगवान शिव पर जलार्पण करने की काफी पुरानी परम्परा हैं। खासकर सावन में सोमवार के दिन भगवान शिव पर जलार्पण करना काफी शुभ और जल्द ही मनोकामना पूरी होने वाला दिन माना जाता है।मंदिर में काँवरियो का सैलाब उमड़ पड़ा।पूरा अशोकधाम मंदिर मानो शिवमय हो गया।अहले सुबह मंदिर का पट खुलते ही काँवरियो की लम्बी कतार लग गयी और धीरे धीरे काँवरियो की कतार बढती चली गयी पूरा मंदिर परिसर केसरियामय हो गया। महिला-पुरुष और बच्चे सभी जलाभिषेक करने को उत्सुक दिखे।
Atmanand Singh
लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के अशोक धाम मंदिर परिषद में दूसरी सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ लखीसराय में भी सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर मे जलाभिषेक को लेकर श्रद्वालुओं की भाड़ी-भीड़ उमड़ पड़ी है।सावन के महीने में भगवान शिव पर जलार्पण करने की काफी पुरानी परम्परा हैं। खासकर सावन में सोमवार के दिन भगवान शिव पर जलार्पण करना काफी शुभ और जल्द ही मनोकामना पूरी होने वाला दिन माना जाता है।मंदिर में काँवरियो का सैलाब उमड़ पड़ा।पूरा अशोकधाम मंदिर मानो शिवमय हो गया।अहले सुबह मंदिर का पट खुलते ही काँवरियो की लम्बी कतार लग गयी और धीरे धीरे काँवरियो की कतार बढती चली गयी पूरा मंदिर परिसर केसरियामय हो गया। महिला-पुरुष और बच्चे सभी जलाभिषेक करने को उत्सुक दिखे।
More news from बिहार and nearby areas
- लखीसराय अशोक धाम मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम लखीसराय: सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर लखीसराय के अशोक धाम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती देखी गई। श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और सुचारु आवागमन को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।1
- शर्मा गांव में 15 महीने से खराब पड़े 2 ट्रांसफार्मर। 200 एकड़ धान की फसल पर संकट, किसान परेशान। शर्मा गांव में 15 महीने से खराब पड़े 2 ट्रांसफार्मर। 200 एकड़ धान की फसल पर संकट, किसान परेशान। लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड के तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत शर्मा गांव के उरसावां मौजा, जमुनिया खंधा और डुमराही में लगे 2 बिजली ट्रांसफार्मर पिछले 15 महीने से खराब पड़े हैं। ट्रांसफार्मर नहीं बनने से किसानों की खेती चौपट हो रही है। 200 एकड़ धान की फसल प्रभावित ग्रामीण तमौरी सिंह, संतोष सिंह, पिंटू सिंह, विनो सिंह, तीरो सिंह, बच्चू सिंह, विलायती सिंह, अरुण सिंह, उदय पहलवान आदि ने बताया कि दोनों ट्रांसफार्मर जले हुए हैं। इसके कारण लगभग 200 एकड़ जमीन में लगी धान की फसल सूखने की कगार पर है। किसानों का कहना है कि बारिश नहीं होने पर सिंचाई के लिए बिजली जरूरी है, लेकिन बिजली नहीं रहने से खेती भगवान भरोसे चल रही है। कई बार दी शिकायत, नहीं हुई सुनवाई किसानों ने बताया कि इस संबंध में बिजली विभाग को कई बार लिखित और मौखिक जानकारी दी गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभाग की लापरवाही से किसान काफी परेशान हैं। कनीय अभियंता ने दिया आश्वासन इस संबंध में बिजली विभाग के कनीय अभियंता अनुराग पीएम से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसकी सूचना अभी तक हमको नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि मानव बल के माध्यम से दोनों ट्रांसफार्मर की जानकारी एकत्रित कर जल्द से जल्द ठीक करवाया जाएगा, ताकि किसानों के कृषि कार्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो। किसानों ने मांग की है कि खरीफ सीजन को देखते हुए ट्रांसफार्मर की मरम्मत अविलंब कराई जाए, ताकि फसल को बचाया जा सके।1
- भारत समेत 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ @sauravjbt1
- बेगूसराय- बेगूसराय SP के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में चलाया गया वाहन जांच अभियान, दिए कई निर्देश बेगूसराय एसपी मनीष के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि विभिन्न थाना के द्वारा प्रमुख चौक-चौराहे, बाजार, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा पर गहन वाहन जांच अभियान चलाया गया. वाहन जांच के क्रम में प्रेस, पुलिस लिखे वाहनों के साथ-साथ संदिग्ध वाहनों के नंबर प्लेट का भी मिलान किया गया. ताकि चोरी के वाहनों का पता लगाया जा सके.1
- बिहार दिनभर: फर्जी IAS गिरफ्तार, तेजप्रताप का ‘कटप्पा’ बयान, चलती स्कॉर्पियो में युवती से... बिहार की 10 बड़ी खबरें एक ही वीडियो में। आज की प्रमुख खबरों में फर्जी IAS बनकर लोगों पर रौब जमाने और खुद को NSA का एजेंट बताने वाले आरोपी की गिरफ्तारी, तेजप्रताप यादव का चर्चित ‘कटप्पा ने मेरे साथ गद्दारी की’ बयान और चलती स्कॉर्पियो में युवती से दुष्कर्म का मामला प्रमुख है। खगड़िया में एक आरोपी पर कभी खुद को IAS अधिकारी तो कभी NSA से जुड़े अधिकारी के रूप में पेश करने का आरोप है। उसके ठिकाने पर छापेमारी में लग्जरी गाड़ियां जब्त किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। वहीं तेजप्रताप यादव ने अपने एक बयान में निजी और राजनीतिक जीवन की तुलना फिल्म बाहुबली से करते हुए कहा कि उनकी जिंदगी में भी एक ‘कटप्पा’ था, जिसने उनके साथ गद्दारी की। इस वीडियो में बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी 10 बड़ी खबरें संक्षेप में जानिए। 📍 बिहार और देश की हर बड़ी खबर के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। 👍 Like करें | 🔄 Share करें | 💬 Comment में अपनी राय बताएं।1
- शेखपुरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की ओर से राष्ट्रीय नारा ‘बदलाव शेखपुरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की ओर से राष्ट्रीय नारा ‘बदलाव जरूरी है’ के तहत जारी पदयात्रा के चौथे दिन रविवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों का दौरा किया। जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम लोदीपुर, सारिका, गोसायमढ़ी, गब्बे, भीकमपुर, बादशाहपुर और मंदना पहुंची। पदयात्रा के दौरान नेताओं ने गली-गली और घर-घर जाकर किसानों, मजदूरों, छात्र-नौजवानों और महिलाओं से बातचीत की तथा उनकी समस्याओं को दर्ज किया। कई समस्याओं से मौके पर ही जिलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय ने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में शिक्षा, रोजगार, कृषि और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े गंभीर सवाल खड़े हैं। उन्होंने कहा कि सीपीआई पदयात्रा के माध्यम से आम लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी भूमिहीन गरीबों को पांच डिसमिल जमीन देने, सरकारी जमीन पर बसे लोगों को उजाड़ने की कार्रवाई रोकने, किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी देने, बाजार समितियों को चालू करने, फसल बीमा लागू करने, गरीबों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन देने और किसानों के कर्ज माफ करने की मांग उठा रही है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को 1 सितंबर को दिल्ली में प्रस्तावित विशाल रैली में प्रमुखता से उठाया जाएगा। पदयात्रा रविवार दोपहर तीन बजे तक चली।1
- लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के अशोक धाम मंदिर परिषद में दूसरी सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ लखीसराय में भी सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर मे जलाभिषेक को लेकर श्रद्वालुओं की भाड़ी-भीड़ उमड़ पड़ी है।सावन के महीने में भगवान शिव पर जलार्पण करने की काफी पुरानी परम्परा हैं। खासकर सावन में सोमवार के दिन भगवान शिव पर जलार्पण करना काफी शुभ और जल्द ही मनोकामना पूरी होने वाला दिन माना जाता है।मंदिर में काँवरियो का सैलाब उमड़ पड़ा।पूरा अशोकधाम मंदिर मानो शिवमय हो गया।अहले सुबह मंदिर का पट खुलते ही काँवरियो की लम्बी कतार लग गयी और धीरे धीरे काँवरियो की कतार बढती चली गयी पूरा मंदिर परिसर केसरियामय हो गया। महिला-पुरुष और बच्चे सभी जलाभिषेक करने को उत्सुक दिखे।1
- हर हर महादेव 👏👏🌺🪷💐🏵️🥀👏👏 जय श्री कृष्णा 👏👏🌺🪷💐🏵️🥀👏👏3