बिहार दिनभर: फर्जी IAS गिरफ्तार, तेजप्रताप का ‘कटप्पा’ बयान, चलती स्कॉर्पियो में युवती से... बिहार की 10 बड़ी खबरें एक ही वीडियो में। आज की प्रमुख खबरों में फर्जी IAS बनकर लोगों पर रौब जमाने और खुद को NSA का एजेंट बताने वाले आरोपी की गिरफ्तारी, तेजप्रताप यादव का चर्चित ‘कटप्पा ने मेरे साथ गद्दारी की’ बयान और चलती स्कॉर्पियो में युवती से दुष्कर्म का मामला प्रमुख है। खगड़िया में एक आरोपी पर कभी खुद को IAS अधिकारी तो कभी NSA से जुड़े अधिकारी के रूप में पेश करने का आरोप है। उसके ठिकाने पर छापेमारी में लग्जरी गाड़ियां जब्त किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। वहीं तेजप्रताप यादव ने अपने एक बयान में निजी और राजनीतिक जीवन की तुलना फिल्म बाहुबली से करते हुए कहा कि उनकी जिंदगी में भी एक ‘कटप्पा’ था, जिसने उनके साथ गद्दारी की। इस वीडियो में बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी 10 बड़ी खबरें संक्षेप में जानिए। 📍 बिहार और देश की हर बड़ी खबर के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। 👍 Like करें | 🔄 Share करें | 💬 Comment में अपनी राय बताएं।
बिहार दिनभर: फर्जी IAS गिरफ्तार, तेजप्रताप का ‘कटप्पा’ बयान, चलती स्कॉर्पियो में युवती से... बिहार की 10 बड़ी खबरें एक ही वीडियो में। आज की प्रमुख खबरों में फर्जी IAS बनकर लोगों पर रौब जमाने और खुद को NSA का एजेंट बताने वाले आरोपी की गिरफ्तारी, तेजप्रताप यादव का चर्चित ‘कटप्पा ने मेरे साथ गद्दारी की’ बयान और चलती स्कॉर्पियो में युवती से दुष्कर्म का मामला प्रमुख है। खगड़िया में एक आरोपी पर कभी खुद को IAS अधिकारी तो कभी NSA से जुड़े अधिकारी के रूप में पेश करने का आरोप है। उसके ठिकाने पर छापेमारी में लग्जरी गाड़ियां जब्त किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। वहीं तेजप्रताप यादव ने अपने एक बयान में निजी और राजनीतिक जीवन की तुलना फिल्म बाहुबली से करते हुए कहा कि उनकी जिंदगी में भी एक ‘कटप्पा’ था, जिसने उनके साथ गद्दारी की। इस वीडियो में बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी 10 बड़ी खबरें संक्षेप में जानिए। 📍 बिहार और देश की हर बड़ी खबर के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। 👍 Like करें | 🔄 Share करें | 💬 Comment में अपनी राय बताएं।
- 🌱 प्राकृतिक विधि से उगे खीरे की तुड़ाई हो रही है—बिना रसायनों के ताज़ा, स्वस्थ खीरे। 🥒🌿 🌱 प्राकृतिक विधि से उगे खीरे की तुड़ाई हो रही है—बिना रसायनों के ताज़ा, स्वस्थ खीरे। 🥒🌿1
- लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के अशोक धाम मंदिर परिषद में दूसरी सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ लखीसराय में भी सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर मे जलाभिषेक को लेकर श्रद्वालुओं की भाड़ी-भीड़ उमड़ पड़ी है।सावन के महीने में भगवान शिव पर जलार्पण करने की काफी पुरानी परम्परा हैं। खासकर सावन में सोमवार के दिन भगवान शिव पर जलार्पण करना काफी शुभ और जल्द ही मनोकामना पूरी होने वाला दिन माना जाता है।मंदिर में काँवरियो का सैलाब उमड़ पड़ा।पूरा अशोकधाम मंदिर मानो शिवमय हो गया।अहले सुबह मंदिर का पट खुलते ही काँवरियो की लम्बी कतार लग गयी और धीरे धीरे काँवरियो की कतार बढती चली गयी पूरा मंदिर परिसर केसरियामय हो गया। महिला-पुरुष और बच्चे सभी जलाभिषेक करने को उत्सुक दिखे।1
- शर्मा गांव में 15 महीने से खराब पड़े 2 ट्रांसफार्मर। 200 एकड़ धान की फसल पर संकट, किसान परेशान। शर्मा गांव में 15 महीने से खराब पड़े 2 ट्रांसफार्मर। 200 एकड़ धान की फसल पर संकट, किसान परेशान। लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड के तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत शर्मा गांव के उरसावां मौजा, जमुनिया खंधा और डुमराही में लगे 2 बिजली ट्रांसफार्मर पिछले 15 महीने से खराब पड़े हैं। ट्रांसफार्मर नहीं बनने से किसानों की खेती चौपट हो रही है। 200 एकड़ धान की फसल प्रभावित ग्रामीण तमौरी सिंह, संतोष सिंह, पिंटू सिंह, विनो सिंह, तीरो सिंह, बच्चू सिंह, विलायती सिंह, अरुण सिंह, उदय पहलवान आदि ने बताया कि दोनों ट्रांसफार्मर जले हुए हैं। इसके कारण लगभग 200 एकड़ जमीन में लगी धान की फसल सूखने की कगार पर है। किसानों का कहना है कि बारिश नहीं होने पर सिंचाई के लिए बिजली जरूरी है, लेकिन बिजली नहीं रहने से खेती भगवान भरोसे चल रही है। कई बार दी शिकायत, नहीं हुई सुनवाई किसानों ने बताया कि इस संबंध में बिजली विभाग को कई बार लिखित और मौखिक जानकारी दी गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभाग की लापरवाही से किसान काफी परेशान हैं। कनीय अभियंता ने दिया आश्वासन इस संबंध में बिजली विभाग के कनीय अभियंता अनुराग पीएम से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसकी सूचना अभी तक हमको नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि मानव बल के माध्यम से दोनों ट्रांसफार्मर की जानकारी एकत्रित कर जल्द से जल्द ठीक करवाया जाएगा, ताकि किसानों के कृषि कार्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो। किसानों ने मांग की है कि खरीफ सीजन को देखते हुए ट्रांसफार्मर की मरम्मत अविलंब कराई जाए, ताकि फसल को बचाया जा सके।1
- भारत समेत 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ @sauravjbt1
- पक़रीबरावा 16 अगस्त को पकरीबरावां में पासवान एकता मंच का महाजुटान, समाज को एकजुट करने की बड़ी रणनीति तैयार पक़रीबरावा 16 अगस्त को पकरीबरावां में पासवान एकता मंच का महाजुटान, समाज को एकजुट करने की बड़ी रणनीति तैयार1
- शेखपुरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की ओर से राष्ट्रीय नारा ‘बदलाव शेखपुरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की ओर से राष्ट्रीय नारा ‘बदलाव जरूरी है’ के तहत जारी पदयात्रा के चौथे दिन रविवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों का दौरा किया। जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम लोदीपुर, सारिका, गोसायमढ़ी, गब्बे, भीकमपुर, बादशाहपुर और मंदना पहुंची। पदयात्रा के दौरान नेताओं ने गली-गली और घर-घर जाकर किसानों, मजदूरों, छात्र-नौजवानों और महिलाओं से बातचीत की तथा उनकी समस्याओं को दर्ज किया। कई समस्याओं से मौके पर ही जिलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय ने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में शिक्षा, रोजगार, कृषि और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े गंभीर सवाल खड़े हैं। उन्होंने कहा कि सीपीआई पदयात्रा के माध्यम से आम लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी भूमिहीन गरीबों को पांच डिसमिल जमीन देने, सरकारी जमीन पर बसे लोगों को उजाड़ने की कार्रवाई रोकने, किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी देने, बाजार समितियों को चालू करने, फसल बीमा लागू करने, गरीबों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन देने और किसानों के कर्ज माफ करने की मांग उठा रही है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को 1 सितंबर को दिल्ली में प्रस्तावित विशाल रैली में प्रमुखता से उठाया जाएगा। पदयात्रा रविवार दोपहर तीन बजे तक चली।1
- लखीसराय जिला अतिथि गृह पहुंचे डिप्टी सीएम विजेंद्र कुमार यादव हुआ भव्य स्वागत लखीसराय। बिहार के डिप्टी सीएम विजेंद्र कुमार यादव रविवार को एकदिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। जिला अतिथि गृह परिसर पहुंचते ही सूर्यगढ़ा के जदयू विधायक रामानंद मंडल समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।1
- श्रीकृष्ण रामरुचि महाविद्यालय, बरबीघा में रविवार को ‘विरासत को संवारने की एक पहल’ कार्यक्रम के तहत प्रबुद्धजनों की बैठक आयोजित की श्रीकृष्ण रामरुचि महाविद्यालय, बरबीघा में रविवार को ‘विरासत को संवारने की एक पहल’ कार्यक्रम के तहत प्रबुद्धजनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास, संस्थापकों के योगदान तथा संस्था के वर्तमान स्वरूप और भविष्य के विकास को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की पहचान केवल उसकी वर्तमान उपलब्धियों से नहीं, बल्कि उसके इतिहास, परंपराओं और संस्थापकों के दूरदर्शी प्रयासों से भी होती है। ऐसे में महाविद्यालय की ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक विरासत को संरक्षित करते हुए नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। बैठक में महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं के विस्तार तथा संस्था की पुरानी उपलब्धियों और महत्वपूर्ण स्मृतियों को सहेजने पर भी चर्चा हुई। प्रबुद्धजनों ने महाविद्यालय के विकास में सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय की विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में संस्था को और मजबूत बनाना बताया गया। यह कार्यक्रम रविवार की दोपहर 2बजे तक चलता रहा।1
- खाटू श्याम शिवलिंग वाली अनोखी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, सेल्फी लेने उमड़े कांवरिया श्रावणी मेले में कच्ची कांवरिया पथ से बाबाधाम तक केसरिया रंग में रंगा है। बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच बेगूसराय से आए 20 शिवभक्तों की खाटू श्याम शिवलिंग स्वरूप वाली कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी है। शनिवार रात गोगाचक धर्मशाला के पास करीब 7 फीट ऊंची और 50 किलो वजनी कांवड़ को देखने के लिए कांवरिया रुक गए। लोगों ने सेल्फी और रील्स बनाई, जबकि श्रद्धालुओं ने आरती भी उतारी। कांवरिया सोनी कुमार ने बताया कि उनका जत्था 11 वर्षों से हर साल अलग स्वरूप की कांवड़ लेकर बाबाधाम जाता है। पिछले साल अर्द्धनारीश्वर स्वरूप की कांवड़ लाई गई थी। इस बार उज्जैन के महाकाल से प्रेरणा लेकर खाटू श्याम स्वरूप तैयार किया गया है। इसे स्थानीय कलाकारों की मदद से बनाने में करीब एक महीने का समय लगा। पंचतत्वों से तैयार इस विशेष कांवड़ के दोनों ओर आकर्षक धार्मिक आकृतियां बनाई गई हैं।1