Shuru
Apke Nagar Ki App…
नाकेदार व फॉरेस्ट गार्ड पर अवैध वसूली के आरोप, ग्रामीणों ने डीएफओ को सौंपा ज्ञापन बीलखेड़ा डांग वन नाका क्षेत्र में खैर सहित अन्य पेड़ों की अवैध कटाई और स्थानीय वनकर्मियों पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने डीएफओ बड़े विवेकानंद माणिकराव को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने नाका प्रभारी और फॉरेस्ट गार्ड पर झोपड़ी निर्माण, लकड़ी लाने, खेती व अन्य कार्यों के नाम पर 1 हजार से 3 हजार रुपए तक वसूली का आरोप लगाया। साथ ही मारपीट और तस्करों से मिलीभगत के आरोप भी लगाए। ग्रामीणों ने जीपीएस लोकेशन के साक्ष्य सौंपते हुए जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में दो दर्जन ग्रामीण शामिल रहे।
हर्षित भार्गव
नाकेदार व फॉरेस्ट गार्ड पर अवैध वसूली के आरोप, ग्रामीणों ने डीएफओ को सौंपा ज्ञापन बीलखेड़ा डांग वन नाका क्षेत्र में खैर सहित अन्य पेड़ों की अवैध कटाई और स्थानीय वनकर्मियों पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने डीएफओ बड़े विवेकानंद माणिकराव को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने नाका प्रभारी और फॉरेस्ट गार्ड पर झोपड़ी निर्माण, लकड़ी लाने, खेती व अन्य कार्यों के नाम पर 1 हजार से 3 हजार रुपए तक वसूली का आरोप लगाया। साथ ही मारपीट और तस्करों से मिलीभगत के आरोप भी लगाए। ग्रामीणों ने जीपीएस लोकेशन के साक्ष्य सौंपते हुए जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में दो दर्जन ग्रामीण शामिल रहे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- चक चुरेला चोरी कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार 1.48 करोड़ के जेवर बरामद फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में 2-3 अगस्त की रात हुई बड़ी चोरी का मामला, पुलिस ने आरोपी से चांदी के जेवर बरामद किए; भाई के पास चोरी का बाकी माल होने का दावा गुना। फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चक चुरेला में हुई बहुचर्चित चोरी के मामले में गुना पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान चिकना उर्फ लक्की पुत्र रेवत पारदी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कनेरा, थाना धरनावदा, जिला गुना के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके कब्जे/निशानदेही से चांदी के जेवर भी बरामद किए हैं। मामला 2-3 अगस्त 2026 की दरमियानी रात का है। चक चुरेला निवासी बाबूलाल मीना के घर में अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर तिजोरी चोरी कर ली थी। तिजोरी में बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी रखी थी। इसके अलावा बदमाश घर से एक मोटरसाइकिल भी ले गए थे। मामले में फतेहगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 175/26, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पहले दो आरोपी पकड़े, जिनसे 985 ग्राम सोना बरामद पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और लगातार फील्ड ऑपरेशन के जरिए आरोपियों की पहचान की। 8 अगस्त 2026 को राजू पारदी और गजानंद पारदी, दोनों निवासी ग्राम कनेरा, थाना धरनावदा को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार दोनों की निशानदेही पर 985.150 ग्राम सोने के जेवरात, जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 47 लाख 77 हजार 250 रुपये है, बरामद किए गए थे। 17 अगस्त को गिरफ्तारी, तीन दिन की पुलिस रिमांड पुलिस के मुताबिक शेष फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। इसी दौरान 17 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चिकना उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को चोरी गए माल की बरामदगी और विस्तृत पूछताछ के लिए न्यायालय से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चांदी का एक कड़ा और चांदी की एक पायल, कुल कीमत करीब 26 हजार रुपये, बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके हिस्से में आया चोरी का शेष माल उसके भाई के पास है, जो फिलहाल फरार है। अब तक करीब 1.48 करोड़ की संपत्ति बरामद चक चुरेला चोरी कांड में पुलिस की कार्रवाई से अब तक करीब 1.48 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए जा चुके हैं। हालांकि पुलिस के मुताबिक मामले में अभी कुछ आरोपी फरार हैं और चोरी गई शेष संपत्ति की बरामदगी के लिए तलाश और कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और एसडीओपी विवेक अठाना के पर्यवेक्षण में की गई। फतेहगढ़, धरनावदा, राघौगढ़ थाना पुलिस और साइबर सेल की टीमों ने मिलकर मामले की जांच और आरोपियों की धरपकड़ में भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य, मजबूत मुखबिर तंत्र, पूछताछ और लगातार फील्ड ऑपरेशन इस मामले के खुलासे में अहम रहे। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और बाकी चोरी की संपत्ति की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।1
- Post by Hemraj lodha1
- से शमशान बनाने की लिए सभी से निवेदन शंकर कॉलोनी के शमशान भूमि को को 70 80 साल हो गए लेकिन आज तक कभी यहां शमशान नहीं बन पाए और गर्मी और बारिश में मुर्दों को चीकू जलाने की जलन के लिए बहुत पर्यटन करना पड़ता है और यह शमशान को इतनी सरकार आ गई लेकिन आज तक किसी ने निर्माण कार्य नहीं करवाया1
- उम्मीदवार का आहार,विहार,आचार,विचार,अब तक के जनहित के सेवाकार्य देखें फिर वोट करें। *राजस्थान में नगर निकाय और पंचायत राज चुनाव का बिगुल - मतदाता बनें जागरूक, निर्भय होकर करें मतदान।* छबड़ा:राजस्थान, प्रदेश में नगर निकाय और पंचायत राज चुनाव की आहट तेज हो गई है।लोकतंत्र के इस महापर्व में अब हर मतदाता की भूमिका सबसे अहम हो गई है। स्वतंत्र मीडिया की ओर से सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लें। मतदाताओं से विशेष अपील - 1. किसी के बहकावे में न आएं: चुनाव के दौरान कई तरह के भ्रामक प्रचार,अफवाहें और झूठे वादे फैलाए जाते हैं। किसी भी जाति,धर्म या व्यक्तिगत प्रलोभन में आकर अपने अमूल्य वोट को खराब न करें।आपका वोट आपके भविष्य का फैसला है। 2. प्रलोभन से बचें: यदि कोई आपको शराब, पैसे या किसी अन्य वस्तु का लालच देकर वोट मांगता है,तो उसे तुरंत नकार दें।यह न केवल गैरकानूनी है बल्कि आपके स्वाभिमान के खिलाफ भी है।ऐसे मामलों की सूचना तुरंत निर्वाचन आयोग या स्थानीय प्रशासन को दें। 3. निर्भय होकर मतदान करें:भारत का संविधान आपको निर्भीक और गुप्त मतदान का अधिकार देता है।किसी के डर या दबाव में मतदान न करें।निडर होकर, बिना किसी भय के अपने विवेक से योग्य,ईमानदार और कर्मठ उम्मीदवार का चयन करें। 4. पहले जांचें, फिर परखें:उम्मीदवार के पिछले कार्य, उसकी छवि और उसके विचारों को देखें।जो आपके गांव,वार्ड और शहर के विकास की बात करे,जो शिक्षा, स्वास्थ्य,पानी,सफाई और सड़क जैसे बुनियादी मुद्दों पर स्पष्ट सोच रखता हो,ऐसे अच्छे उम्मीदवार पार्टियों के टिकिट धारी भी हो सकते है या फिर स्वतंत्र उम्मीदवार भी हो सकते है,सच्चे ओर सर्वश्रेष्ट मेसे उसी को अपना मत दें। याद रखें, एक-एक वोट से ही सच्चा जनप्रतिनिधि चुना जाता है और उसी से आपके क्षेत्र का विकास तय होता है। 5 साल तक पछताने से अच्छा है,एक दिन सोच-समझकर मतदान करें।आइए, हम सब मिलकर शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लें और राजस्थान में स्वच्छ, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव की मिसाल कायम करें। निवेदक:- एस. एल. नागर,रिपोर्टर (स्वतंत्र मीडिया)1
- aap logon ka hisab chahie please Mere is channel ko share Karen post Karen Se Jyada1
- 549 वे दिन भी बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने की मांग को लेकर जे के मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जारी रहा - जमीन अधिग्रहण के बाद भी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार 4200 जे के मजदूरों का 260 करोड़ से अधिक बकाया वेतन मय ब्याज भुगतान नहीं किया जा रहा मजदूर सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इटावा, 20 अगस्त/ कोटा शहर में 30 साल पहले बन्द हुई जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के 4200 मजदूरों का बकाया वेतन 260 करोड़ से अधिक अटका हुआ है जिसको लेकर सीटू के बैनर तले 18 फरवरी 2025 से जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनो के मजदूर नेताओं कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में जे के मजदूर अपने परिवारों के साथ जिला कलेक्ट्रेट गेट पर अनिश्चित कालीन धरना लगाकर बैठे हुए हैं जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं बच्चे बुजुर्ग शामिल हैं मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि 18 फरवरी 2025 से चल रहे धरने के दौरान व इन 30 सालों में फैक्ट्री प्लांट बन्द होने के बाद बेरोजगारी और भुखमरी से लड़ते हुए अपने बकाया वेतन भुगतान को लेकर संघर्ष करते हुए सैकड़ों मजदूरों की बकाया वेतन नहीं मिलने से सदमा पहुंचा और असमय मृत्यु हो गई जिससे मजदूरों के परिवार बिखर गए इन 30 सालों में राज्य में कांग्रेस और बीजेपी की दोनों पार्टियां बारी बारी से सत्ता में आई लेकिन जे के मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करवाने को लेकर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई मजदूर नेताओं द्वारा मजदूरों को न्याय दिलाने को लेकर कानूनी संघर्ष में वर्ष 2023 में जीत हासिल की माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा मजदूरों के पक्ष में फैसला लिया और राजस्थान सरकार को मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने को लेकर जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की जमीन को अधिग्रहण करके अपने कब्जे लेकर मजदूरों का बकाया वेतन जो 260 करोड़ से अधिक बकाया है को मय ब्याज भुगतान करने का आदेश जारी किया गया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश को 2 साल तक सरकार द्वारा लागू नहीं करने पर जे के मजदूरों ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट के आदेश पालना करवाने व मजदूरो का बकाया वेतन भुगतान करवाने की मांग को लेकर सीटू के बैनर तले 18 फरवरी 2025 को अनिश्चित कालीन धरना लगाकर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बैठने को मजबूर होना पड़ा। धरने के दबाव में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की शर्तो पर 24 जून 2025 को जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की जमीन को अपने कब्जे लेकर अधिग्रहण किया और लीड डीड रद्द करके अराफात ग्रुप को फैक्ट्री प्लांट से बेदखल करके फैक्ट्री प्लांट को बिना मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान किए कोटा विकास प्राधिकरण विभाग को सौंप दिया सरकार ने फैक्ट्री की हजारों करोड़ रुपयों की जमीन अपने कब्जे लेकर मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं किया जिससे धरने पर बैठे जे के मजदूरों और महिलाओं सीटू कार्यकर्ताओं में सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है लगातार धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं बार बार सरकार को ज्ञापनों के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार तमाम मजदूरों का 30 साल से फैक्ट्री की तरफ बकाया वेतन भुगतान किया जाए साथ ही कोटा जिले के विकास हेतु बन्द जे के सिंथेटिक फैक्ट्री को वापस चालू कराकर युवाओं मजदूरों को रोजगार दिया जाए। कामरेड अली मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि आज धरने को चलते हुए 549 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा मजदूर नेताओं से भुगतान को लेकर कोई वार्ता नहीं की जा रही है जिससे धरने में उपस्थित मजदूरों और महिलाओं में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है उन्होंने कहा 549 वे दिन धरने को कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह कामरेड अली मोहम्मद कामरेड हबीब खान कामरेड केदार जोशी गोपाल शर्मा हनुमान सिंह ने सम्बोधित किया वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक तमाम मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं होगा तब तक जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जे के मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जारी रहेगा सरकार से बकाया वेतन भुगतान लेके रहेंगे। वक्ताओं ने कहा यदि सरकार ने जल्द मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं किया तो उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की होगी। इस दौरान धरने का संचालन कामरेड कालीचरण सोनी ने किया।549 वे दिन धरने में कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह कामरेड अली मोहम्मद कामरेड महावीर प्रसाद कामरेड अशोक सिंह कामरेड हनुमान सिंह कामरेड मोहम्मद मंसूरी कामरेड रामफूल जेठाराम भावरलाल गोपाल शर्मा कामरेड धन्नी बाई सजना गुजर कैलाशी बाई राजकुमारी राजू वर्मा उर्मिला मंजू कश्यप संतोष बाई सहित सैकड़ों मजदूर महिलाए और सीटू कार्यकर्ताओं के साथ आमजन मौजूद रहे।4
- 8 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक अटल ज्ञान केंद्र, युवाओं को मिलेगा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लाभ समरानियां कस्बे में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त अटल ज्ञान केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। करीब 8 लाख रुपए की लागत से बनने वाले केंद्र में अध्ययन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे क्षेत्र के युवाओं को शांत एवं सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। केंद्र शुरू होने से विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा और उन्हें अन्यत्र जाने की आवश्यकता कम होगी। स्थानीय युवाओं ने केंद्र निर्माण की पहल का स्वागत किया है।1
- bus aap logon ka support aap log ka hi pyar hai mujhe Aage pahunchaega please Mere Instagram Mein channel ko follow Jarur Karen Taki aapko Sabhi chij Ke notification milati Rahe1
- यूपी में न्याय की नाउम्मीदी? फरियादी अब जान देने की कोशिश तक पहुंच रहे! उत्तर प्रदेश से सामने आई घटना कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। शामली में राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में एक किसान ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। आरोप है कि किसान से कानूनगो ने ₹50 हजार की रिश्वत मांगी थी। घटना के दौरान एक पुलिसकर्मी के कथित तौर पर वीडियो बनाने की बात भी सामने आई है।1