कलम की धार से | अयोध्या "हरा-भरा हो अवध" RMLAU में "जीवंत वाटिका" में 35 पौधे रोपे, लीला हरि फाउंडेशन के साथ चला वृक्षारोपण अभियान अयोध्या। PM नरेंद्र मोदी, CM योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के "हरित उत्तर प्रदेश" के आह्वान पर डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण का आयोजन हुआ। कलार्थ जीवंत वाटिका में हुए इस कार्यक्रम का आयोजन लीला हरि फाउंडेशन के तत्वाधान में किया गया। पेड़ लगाओ, देश बचाओ मुख्य अतिथि अयोध्या नगर निगम की मेयर धर्मपत्नी श्रीमती राजलक्ष्मी त्रिपाठी ने कहा - पेड़ लगाने से वातावरण शुद्ध और सुंदर रहता है। ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगेंगे तो जीव-जंतु, पक्षी सुरक्षित रहेंगे और जनमानस रोग मुक्त होगा। विशिष्ट अतिथि ARTO डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और यातायात से लड़ने के लिए सड़कों के किनारे और खुले मैदानों में पीपल, नीम जैसे पेड़ लगाने जरूरी हैं। इससे लोगों को शुद्ध हवा मिलेगी। विश्वविद्यालय बनाएगा तालाब और वाटिका कुलपति प्रो. विजेंद्र सिंह ने बताया कि राज्यपाल के निर्देश पर विश्वविद्यालय में लगातार वृक्षारोपण हो रहे हैं। आने वाले समय में कैंपस में एक सुंदर तालाब और वाटिका भी बनाई जाएगी। उन्होंने लीला हरि फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए अयोध्या वासियों से अपील की - ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर अपने प्रदेश और देश को हरा-भरा बनाएं। लीला हरि फाउंडेशन की कुमारी निहारिका श्रीवास्तव ने बताया कि आज कैंपस में 35 पेड़ लगाए गए। जीव-जंतुओं और पक्षियों को बचाने के लिए पेड़ और जल जरूरी हैं। यह अभियान आगे भी चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति और अतिथियों ने वृक्ष लगाओ देश बचाओ के गुब्बारे आकाश में उड़ाकर की। इस मौके पर डॉ. विनोद श्रीवास्तव समेत पूरा विश्वविद्यालय परिवार मौजूद रहा।
कलम की धार से | अयोध्या "हरा-भरा हो अवध" RMLAU में "जीवंत वाटिका" में 35 पौधे रोपे, लीला हरि फाउंडेशन के साथ चला वृक्षारोपण अभियान अयोध्या। PM नरेंद्र मोदी, CM योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के "हरित उत्तर प्रदेश" के आह्वान पर डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण का आयोजन हुआ। कलार्थ जीवंत वाटिका में हुए इस कार्यक्रम का आयोजन लीला हरि फाउंडेशन के तत्वाधान में किया गया। पेड़ लगाओ, देश बचाओ मुख्य अतिथि अयोध्या नगर निगम की मेयर धर्मपत्नी श्रीमती राजलक्ष्मी त्रिपाठी ने कहा - पेड़ लगाने से वातावरण
शुद्ध और सुंदर रहता है। ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगेंगे तो जीव-जंतु, पक्षी सुरक्षित रहेंगे और जनमानस रोग मुक्त होगा। विशिष्ट अतिथि ARTO डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और यातायात से लड़ने के लिए सड़कों के किनारे और खुले मैदानों में पीपल, नीम जैसे पेड़ लगाने जरूरी हैं। इससे लोगों को शुद्ध हवा मिलेगी। विश्वविद्यालय बनाएगा तालाब और वाटिका कुलपति प्रो. विजेंद्र सिंह ने बताया कि राज्यपाल के निर्देश पर विश्वविद्यालय में लगातार वृक्षारोपण हो रहे हैं। आने वाले समय में कैंपस में एक सुंदर तालाब और वाटिका भी
बनाई जाएगी। उन्होंने लीला हरि फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए अयोध्या वासियों से अपील की - ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर अपने प्रदेश और देश को हरा-भरा बनाएं। लीला हरि फाउंडेशन की कुमारी निहारिका श्रीवास्तव ने बताया कि आज कैंपस में 35 पेड़ लगाए गए। जीव-जंतुओं और पक्षियों को बचाने के लिए पेड़ और जल जरूरी हैं। यह अभियान आगे भी चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति और अतिथियों ने वृक्ष लगाओ देश बचाओ के गुब्बारे आकाश में उड़ाकर की। इस मौके पर डॉ. विनोद श्रीवास्तव समेत पूरा विश्वविद्यालय परिवार मौजूद रहा।
- सावन मेले की तैयारियों को लेकर डीसीपी-एडीसीपी ने किया मार्कण्डेय महादेव मंदिर का निरीक्षण1
- संपूर्ण समाधान दिवस में 285 शिकायतें हुई प्राप्त मौके पर केवल 22 का हुआ निस्तारण संपूर्ण समाधान दिवस में 285 शिकायतें हुई प्राप्त मौके पर केवल 22 का हुआ निस्तारण वाराणसी के राजातालाब तहसील सभागार में शनिवार सुबह लगभग 10 बजे संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार ने की। समाधान दिवस में कुल 285 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 22 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समाधान दिवस में सड़क, नाली, राशन कार्ड में नाम जोड़ने-घटाने, भूलेख संशोधन, नामांतरण, वरासत, विद्युत एवं पेयजल से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। इसके अलावा पुलिस विभाग से जुड़े मारपीट, रुपये लेकर वापस न करने तथा अन्य विवादों से संबंधित प्रार्थना पत्र भी प्राप्त हुए। मटूका निवासी विजय बहादुर ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उनकी आराजी में बिना वैध आधार के 30 फीट का बरामदा दर्शाकर नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। वहीं, एक अन्य शिकायतकर्ता महेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि खतौनी में दर्ज त्रुटिपूर्ण अंश को संशोधित कराने के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र पर गुमराह कर फर्जी रिपोर्ट भेज दी गई है। कचनार, राजातालाब निवासी दीनदयाल ने शिकायत की कि उनके भतीजों ने उनका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें अपनी ही भूमि के उपयोग से जबरन रोका जा रहा है तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।1
- चंदौली के धानापुर जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने दिया बड़ा बयान1
- निःशुल्क टीकाकरण अभियान सकलडीहा चिकित्सालय द्वारा किया जा रहा है1
- पवार की पावर🥊 फिर ऊपर जाते तिरंगे🇮🇳 को देखकर आंखों में वो गौरवशाली खुशी...... एक खिलाड़ी के लिए दुनिया में इससे बेहतर पल कोई और कभी भी हो नही सकता पोडियम पर खड़े होकर गले मे गोल्ड मैडल🥇 स्टेडियम में बजती राष्ट्रगान की धुन 🎷 और धीरे धीरे ऊपर जाता तिरंगा🇮🇳🇮🇳 स्टेडियम में भारत माता की जय के लगते उदघोष😍 Goose bump☺️ गोल्ड मैडल बॉक्सिंग प्रीति पवार1
- सिगरा थाने में सांसद पप्पू यादव के विरुद्ध तहरीर, कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी,01 अगस्त 2026 आज साधना सनातन दल एवं हिंदू युवा वाहिनी,वाराणसी जिला के पदाधिकारियों ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के विरुद्ध सिगरा थाने में तहरीर देकर उनके खिलाफ विधिसम्मत एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।साधना सनातन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सौरभ मौर्य ने कहा कि सनातन धर्म करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है और किसी भी व्यक्ति द्वारा सनातन परंपरा,देवी-देवताओं अथवा धार्मिक भावनाओं का अपमान करना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मांग की कि मामले में निष्पक्ष जांच कर शीघ्र एफआईआर दर्ज की जाए।साथ ही चेतावनी दी कि यदि उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से व्यापक जनआंदोलन करेगा।हिंदू युवा वाहिनी,वाराणसी जिला के अध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर है,जहां देश की जनता के कर से संचालित व्यवस्था चलती है। ऐसे पवित्र मंच से किसी भी प्रकार का ऐसा आचरण,जिससे किसी धर्म या समुदाय की भावनाएं आहत हों,अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से गरिमापूर्ण एवं जिम्मेदार व्यवहार की अपेक्षा की जाती है।तहरीर के दौरान मुख्य रूप से दीपक गुप्ता,नरेंद्र सेठ,अंशु गुप्ता,शकुंतला प्रजापति,सोनू सिंह,विशाल सिंह,सुनीता सोनी एवं गणेश जायसवाल मौजूद रहे।1
- 25 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया क्षेत्र के रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम धाम से बैराठ वाया प्रसादपुर जाने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग पिछले लगभग 25 वर्षों से बदहाली का शिकार है। पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी के चलते सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग सैयदराजा और सकलडीहा विधानसभा क्षेत्रों को भी आपस में जोड़ता है तथा दर्जनों गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। शनिवार को बैराठ गांव में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सड़क निर्माण में लगातार हो रही देरी पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से तत्काल सड़क का स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। करीब चार हजार की आबादी वाले बैराठ गांव को प्रसादपुर से जोड़ने वाली लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 12 वर्ष पूर्व बरसात के दौरान कटान से करीब 200 मीटर सड़क बह गई थी, जिसका आज तक स्थायी निर्माण नहीं कराया गया। पिछले वर्ष कराई गई मरम्मत भी एक वर्ष के भीतर उखड़ गई। बारिश के समय सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क लगभग कट जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली का सबसे अधिक असर मरीजों, छात्र-छात्राओं, किसानों और मजदूरों पर पड़ रहा है। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। ग्रामीणों ने बताया कि अगले माह अघोराचार्य बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव आयोजित होना है, जिसमें इसी मार्ग से हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क की जर्जर स्थिति से श्रद्धालुओं को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बैठक के अंत में ग्रामीणों ने एक स्वर में सड़क के शीघ्र एवं स्थायी निर्माण की मांग दोहराई और चेतावनी दी कि यदि इस बार भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने लापरवाही बरती तो क्षेत्रवासी व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में अभय कुमार पीके, चंद्रमा गिरी, आभा यादव, रामराज राय, रोहिणी पांडेय, रमेश चंद्र पांडेय, डॉ. राजनाथ विश्वकर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, प्रदीप यादव, छेदी विश्वकर्मा, श्रीप्रकाश पांडेय, अनिल विश्वकर्मा, संतोष पांडेय, रामसखी विश्वकर्मा, यज्ञदेव पांडेय, पारस राम, बाबूलाल बिंद, हीरा बिंद, मनई बिंद, मनोज गोंड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- चौबेपुर में बाबा साहब, भगवान बुद्ध और मां काली की प्रतिमाओं से छेड़छाड़, मचा हड़कंप1
- 1.260 किलो अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बलुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। बलुआ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए शुक्रवार देर शाम एक युवक को 1.260 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शनिवार को न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सराय रसूलपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि सिंह, निवासी हुदहुदीपुर, थाना बलुआ, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और आर्थिक लाभ कमाने के लिए गांजा लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था। बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ में मु0अ0सं0 220/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी मोहरगंज रविकांत चौहान, कांस्टेबल अल्ताफ अहमद, शिशिर यादव, कृष्ण कुमार यादव तथा रमेश चौहान शामिल रहे।1