Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित गुलाबगंज चौराहे से एक वीडियो सामने आया है, जिसने खाकी की साख पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही नो-एंट्री का डर दिखाकर ट्रक चालक से कथित तौर पर 'सुविधा शुल्क' (रिश्वत) लेता नजर आ रहा है। यदि यह वीडियो सच है, तो यह न सिर्फ पुलिस महकमे की साख को बट्टा लगाता है, बल्कि कानून व्यवस्था के दावों की पोल भी खोलता है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर अब इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी सिपाही के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है, ताकि खाकी पर लगा यह दाग धोया जा सके।
रंजीत कुमार ब्यूरो चीफ अमेठी
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित गुलाबगंज चौराहे से एक वीडियो सामने आया है, जिसने खाकी की साख पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही नो-एंट्री का डर दिखाकर ट्रक चालक से कथित तौर पर 'सुविधा शुल्क' (रिश्वत) लेता नजर आ रहा है। यदि यह वीडियो सच है, तो यह न सिर्फ पुलिस महकमे की साख को बट्टा लगाता है, बल्कि कानून व्यवस्था के दावों की पोल भी खोलता है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर अब इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी सिपाही के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है, ताकि खाकी पर लगा यह दाग धोया जा सके।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित गुलाबगंज चौराहे से एक वीडियो सामने आया है, जिसने खाकी की साख पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही नो-एंट्री का डर दिखाकर ट्रक चालक से कथित तौर पर 'सुविधा शुल्क' (रिश्वत) लेता नजर आ रहा है। यदि यह वीडियो सच है, तो यह न सिर्फ पुलिस महकमे की साख को बट्टा लगाता है, बल्कि कानून व्यवस्था के दावों की पोल भी खोलता है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर अब इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी सिपाही के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है, ताकि खाकी पर लगा यह दाग धोया जा सके।1
- केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ग्रुप केन्द्र अमेठी में सोमवार 27 जुलाई 2026 को सीआरपीएफ का 88वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रुप केन्द्र परिसर में स्थापित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर श्री मदन कुमार, डी.आई.जी. ग्रुप केन्द्र अमेठी, श्री पी.के. राय, डी.आई.जी. (चिकित्सा) और श्री विनय कुमार त्रिपाठी, कमाण्डेंट आर.टी.सी. अमेठी सहित सीआरपीएफ के सभी अधिकारी व जवान उपस्थित थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद क्वार्टर गार्ड पर डी.आई.जी. मदन कुमार को विशेष गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इस अवसर पर डी.आई.जी. मदन कुमार ने उपस्थित अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए सीआरपीएफ के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई 1939 को मध्य प्रदेश के नीमच शहर में 'क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस' के नाम से इस बल का गठन हुआ था। आजादी के बाद 28 दिसंबर 1949 को अधिनियम के जरिए इसका नाम 'केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल' रखा गया और 'सेवा और निष्ठा' के सिद्धांत के साथ यह भारत का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल बना। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ग्रुप केन्द्र प्रांगण में सैनिक सम्मेलन, खेल प्रतियोगिताएं और बड़े खाने का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, जवानों के साथ उनके परिजनों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे दिन परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा।1
- अयोध्या के मिल्कीपुर स्थित हैरिंग्टनगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत रूरूखाश में जल जीवन मिशन के तहत लगभग 436.67 लाख रुपये की लागत से पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा होने का दावा किया गया है। हालांकि, धरातल पर योजना का लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंच सका है। गांव में बनी पानी की टंकी से अब तक मुख्य पाइपलाइन का कनेक्शन नहीं किया गया है। अधिकांश घरों में नल कनेक्शन नहीं दिए गए हैं, जबकि कई मोहल्लों तक पाइपलाइन ही नहीं बिछाई गई है। इससे ग्रामीण आज भी पेयजल के लिए परेशान हैं। योजना के सूचना बोर्ड पर प्रतिदिन सुबह 6 से 8 बजे तथा शाम 5 से 7 बजे तक जलापूर्ति का समय अंकित है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि आज तक एक भी दिन एक बूंद पानी की आपूर्ति नहीं हुई। बोर्ड पर 2,838 घरों को पेयजल उपलब्ध कराने का दावा किया गया है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं, सूचना पट्ट पर कार्य समाप्ति की तिथि भी मिटा दी गई है, जिससे योजना के पूर्ण होने की वास्तविक स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीण तुलसीराम, रामदीन जायसवाल, सुरेश पासी, जमीर अहमद, जगदेव पासी, ललित अग्रहरि और राधेश्याम अग्रहरि ने बताया कि उनके घरों में आज तक नल से पानी नहीं पहुंचा है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार यादव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। संबंधित कर्मचारियों से बात कर टंकी को पाइपलाइन से जोड़ने और शीघ्र जलापूर्ति शुरू कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने योजना को जल्द पूर्ण रूप से चालू कर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।1
- उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के त्रिलोकपुर ब्लॉक स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक श्रद्धा मिश्रा का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में श्रद्धा मिश्रा अभिभावकों के साथ गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। यह घटना अमेठी के गौरीगंज उप-जिले में स्थित विद्यालय की है। वीडियो में प्रधानाध्यापक का व्यवहार बेहद आक्रामक और अपमानजनक दिखाई दे रहा है। इस वायरल वीडियो के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। अभिभावक और स्थानीय निवासी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक का ऐसा व्यवहार निंदनीय है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस घटना के बाद से विद्यालय में तनाव का माहौल है। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग इस वायरल वीडियो की जांच में जुटा हुआ है। यह देखा जाना बाकी है कि इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है और प्रधानाध्यापक श्रद्धा मिश्रा के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।1
- सुलतानपुर की पुलिस अधीक्षक (एसपी) चारू निगम ने आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी निगम ने आज थाना कूरेभार क्षेत्र के कूरेभार कस्बा और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का दौरा किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने थाना हलियापुर क्षेत्र में कूरेभार मार्ग पर भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, एसपी ने कांवड़ यात्रियों के संभावित आवागमन मार्गों, संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रावण मास के दौरान प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी कूरेभार और अन्य उपस्थित पुलिस अधिकारियों को प्रभावी यातायात प्रबंधन, नियमित गश्त, सतर्क चेकिंग, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने को भी कहा गया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और अन्य प्रमुख मार्गों पर निर्बाध यातायात बनाए रखने तथा समन्वय के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। सुलतानपुर पुलिस आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जनपदवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, प्रशासन के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या आपातकालीन सेवा 112 पर दें।1
- jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai. mahakal1
- उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस से सुलतानपुर के लम्भुआ रेलवे स्टेशन पहुंचीं। लम्भुआ स्टेशन पर ट्रेन थोड़ी देर रुकने के बाद बनारस के लिए रवाना हो गई। राज्यपाल के आगमन को लेकर रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पूरे स्टेशन परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। सुरक्षा व्यवस्था में उप जिलाधिकारी लम्भुआ प्रीति जैन, सीओ ऋतिक कपूर, थाना प्रभारी निरीक्षक लम्भुआ, जीआरपी और आरपीएफ समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और राज्यपाल के आगमन के दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।3
- अमेठी के जगदीशपुर में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए चेन लूटकर फरार हुई 4 महिला लुटेरों को महज 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई चेन भी बरामद कर ली है। पकड़ी गई महिलाओं ने शुरुआत में पुलिस से अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी नाम और पता बताया था, लेकिन यक्ष ऐप के जरिए उनकी पूरी पोल खुल गई और पुलिस ने इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।1