Shuru
Apke Nagar Ki App…
jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai. mahakal
Raju.u.p.44
jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai. mahakal
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की सुल्तानपुर जिला कौंसिल ने सोमवार, 27 जुलाई को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी सुल्तानपुर के माध्यम से सौंपा। भाकपा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में पार्टी ने जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच और नीट परीक्षा पीड़ितों को न्याय देने की मांग की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के 25 जुलाई 2026 को दिए गए इस्तीफे को छात्र आंदोलन और लोकतांत्रिक संघर्ष की एक ऐतिहासिक जीत बताया। भाकपा ने इसे सरकार के अहंकार की हार करार दिया। ज्ञापन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज और बल प्रयोग की कड़ी निंदा की गई। पार्टी ने दोषी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ उच्चस्तरीय तथा निष्पक्ष न्यायिक या स्वतंत्र जांच कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की। भाकपा ने दिल्ली व अन्य भाजपा शासित राज्यों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकियों (FIR) को तत्काल वापस लेने की मांग की, ताकि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का अधिकार सुरक्षित रहे। इसके साथ ही, नीट परीक्षा में पेपर लीक और धांधली के कारण अपनी जान गंवाने वाले या प्रभावित छात्रों के परिवारों को उचित मुआवजा, न्याय और निष्पक्ष जांच उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने जनविरोधी नीतियों और कुशासन के खिलाफ जनता की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने वाली दमनकारी कार्रवाइयों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन पर भाकपा प्रदेश सचिव मंडल सदस्य शारदा प्रसाद पाण्डेय और जिला मंत्री मो० सैफ अली के हस्ताक्षर मौजूद रहे।3
- jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai. mahakal1
- उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस से सुलतानपुर के लम्भुआ रेलवे स्टेशन पहुंचीं। लम्भुआ स्टेशन पर ट्रेन थोड़ी देर रुकने के बाद बनारस के लिए रवाना हो गई। राज्यपाल के आगमन को लेकर रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पूरे स्टेशन परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। सुरक्षा व्यवस्था में उप जिलाधिकारी लम्भुआ प्रीति जैन, सीओ ऋतिक कपूर, थाना प्रभारी निरीक्षक लम्भुआ, जीआरपी और आरपीएफ समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और राज्यपाल के आगमन के दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।3
- सुल्तानपुर के लंभुआ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मठिया निवासी अवधेश कुमार यादव ने अपनी खाते की भूमि पर स्वयं के खर्चे से लगभग 5 मीटर खड़ंजा (ईंट) लगवाया था। पीड़ित के अनुसार, गेंदा देवी के नाम दर्ज भूमि धरी गाटा संख्या 176 में खड़ंजा बिछाने के बाद वह अपनी आबादी और खतौनी की भूमि की बाउंड्री कराना चाहता है। हालांकि, विपक्षी दबंगों ने उन पर सरकारी खड़ंजा उखाड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित का स्पष्ट कहना है कि उसने किसी भी सरकारी खड़ंजे को नहीं हटाया है और उसके खिलाफ दी गई शिकायत पूरी तरह तथ्यों के विपरीत है। इसके अलावा पीड़ित अवधेश कुमार यादव ने आरोप लगाया है कि विपक्षीगण उनकी जमीन पर जबरदस्ती घूर गड्ढा भी लगा रहे हैं। मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़ित ने थानाध्यक्ष लंभुआ को प्रार्थना पत्र सौंपा है और निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1
- उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस से लंभुआ रेलवे स्टेशन पहुंचीं। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। निर्धारित समय तक ट्रेन के ठहराव के दौरान स्टेशन परिसर को सुरक्षा घेरे में रखा गया, जिसके बाद राज्यपाल वाराणसी के लिए रवाना हो गईं। राज्यपाल के आगमन को लेकर लंभुआ रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। स्टेशन परिसर को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया था। सुरक्षा व्यवस्था की कमान उप जिलाधिकारी प्रीति जैन, सीओ ऋतिक कपूर, थाना प्रभारी निरीक्षक लंभुआ, जीआरपी तथा आरपीएफ अधिकारियों ने संभाली। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राज्यपाल के आगमन और प्रस्थान के दौरान सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद रहीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसर में आम लोगों की गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी गई, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हुई।1
- पेपर लीक के खिलाफ आज नया बिल लाया जा रहा है। दूसरी ओर, राहुल ने सवाल उठाते हुए पूछा है कि आखिर पैलेट गन किसके आदेश पर चलाई गई थी। इसके साथ ही, उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के लिए 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का ऐलान किया गया है।1
- सुलतानपुर में मां गोमती को स्वच्छ और अविरल बनाने के संकल्प के साथ गोमती मित्रों का साप्ताहिक श्रमदान रविवार को पूरी ऊर्जा के साथ जारी रहा। इस बार का श्रमदान बेहद विशेष रहा, क्योंकि गोमती मित्रों ने सफाई अभियान के साथ-साथ कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों की शहादत को याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि से पूर्व गोमती मित्रों ने मुख्य तट, धाम परिसर, श्राद्ध स्थल और सीता उपवन में व्यापक सफाई अभियान चलाकर पूरे परिसर की सूरत बदल दी और लोगों से नदी में गंदगी न फैलाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन ने कहा कि 26 जुलाई का दिन हमारे देश के इतिहास में अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है, इसलिए हम सभी को अपने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। वहीं युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा ने राष्ट्र निर्माण और देशभक्ति की भावना पर बल देते हुए कहा कि आज हमें अपने स्तर पर समाज और पर्यावरण की रक्षा करके अपनी देशभक्ति साबित करनी होगी, क्योंकि गोमती सेवा भी राष्ट्र सेवा का ही एक रूप है। इस श्रमदान अभियान में संरक्षक रतन कसौधन, प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, संतकुमार प्रधान, राकेश सिंह दद्दू, राजेश पाठक, मुन्ना सोनी, अजीत शर्मा, आलोक तिवारी, डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, राजेन्द्र शर्मा, रामू सोनी, श्याम मौर्य, अरुण अग्रहरि और अभय सोनी समेत कई लोग मौजूद रहे। वीर जवानों को श्रमदान समर्पित करते हुए गोमती मित्रों ने कहा कि हिंदुस्तान उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।1
- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को लगभग 10:30 बजे सुलतानपुर के लंभुआ रेलवे स्टेशन पहुंचीं। वह बेगमपुरा एक्सप्रेस से यहां आईं। ट्रेन लंभुआ स्टेशन पर कुछ देर रुकी और उसके बाद बनारस के लिए रवाना हो गई। राज्यपाल के आगमन को देखते हुए स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पूरे स्टेशन परिसर को छावनी में बदल दिया गया था। जिस समय राज्यपाल की ट्रेन यहां पहुंची बारिश हो रही थी। ऐसे में एसडीएम समेत अधिकारी छाता लगाकर ड्यूटी करते देखे गए। सुरक्षा व्यवस्था में उप जिलाधिकारी लंभुआ प्रीति जैन, सीओ ऋतिक कपूर, थाना प्रभारी निरीक्षक लम्भुआ, जीआरपी लम्भुआ और आरपीएफ के अधिकारी व जवान भारी संख्या में तैनात रहे। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। राज्यपाल के आगमन के दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा।1