बारा पशुओं को बेहतर इलाज न मिलने पर भारती किसान यूनियन संगम का फूटा गुस्सा प्रदेश अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने एसडीएम बारा को सौपा ज्ञापन बारा, प्रयागराज। क्षेत्र के पशुपालकों को पशु चिकित्सालयों में बेहतर इलाज और दवाएं न मिलने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन संगम ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता राकेश त्रिपाठी के नेतृत्व में आज SDM बारा को एक ज्ञापन सौंपा गया।अधिवक्ता राकेश त्रिपाठी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि पशु चिकित्सालयों की जांच हो बारा तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी पशु चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं की तत्काल जांच कराई जाए। दवाओं की उपलब्धता पशुओं के इलाज के लिए आवश्यक दवाएं अस्पतालों में उपलब्ध नहीं हैं। दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।कार्यप्रणाली पर निगरानी चिकित्सकों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और उपस्थिति की निगरानी की जाए, ताकि पशुपालकों को समय पर इलाज मिल सके।राकेश त्रिपाठी ने कहा कि पशुपालन गरीब किसानों की आजीविका का मुख्य साधन है, लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही और दवा के अभाव में उनके पशु दम तोड़ रहे हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। आंदोलन की चेतावनी संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पशु चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया और समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो भारतीय किसान यूनियन संगम बारा तहसील में बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
बारा पशुओं को बेहतर इलाज न मिलने पर भारती किसान यूनियन संगम का फूटा गुस्सा प्रदेश अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने एसडीएम बारा को सौपा ज्ञापन बारा, प्रयागराज। क्षेत्र के पशुपालकों को पशु चिकित्सालयों में बेहतर इलाज और दवाएं न मिलने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन संगम ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता राकेश त्रिपाठी के नेतृत्व में आज SDM बारा को एक ज्ञापन सौंपा गया।अधिवक्ता राकेश त्रिपाठी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि पशु चिकित्सालयों की जांच हो बारा तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी पशु चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं की तत्काल जांच कराई जाए। दवाओं की उपलब्धता पशुओं के इलाज के लिए आवश्यक दवाएं अस्पतालों में उपलब्ध नहीं हैं। दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।कार्यप्रणाली पर निगरानी चिकित्सकों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और उपस्थिति की निगरानी की जाए, ताकि पशुपालकों को समय पर इलाज मिल सके।राकेश त्रिपाठी ने कहा कि पशुपालन गरीब किसानों की आजीविका का मुख्य साधन है, लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही और दवा के अभाव में उनके पशु दम तोड़ रहे हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। आंदोलन की चेतावनी संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पशु चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया और समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो भारतीय किसान यूनियन संगम बारा तहसील में बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
- ऑटो डेंटिंग की दुकान का ताला तोड़कर 20 हजार का सामान चोरी सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक को हुई जानकारी, पुलिस जांच में जुटी प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया चौकी अंतर्गत दसईबांधवा गांव के समीप ग्रीन फील्ड एकेडमी स्कूल के सामने स्थित एक ऑटो डेंटिंग की दुकान को रविवार रात चोरों ने निशाना बना लिया। चोर दुकान का ताला तोड़कर डेंटिंग के काम में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों समेत करीब 20 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक को हुई। जानकारी के अनुसार, दलवाबारी बीकर निवासी सुनील यादव पुत्र स्वर्गीय रामदास यादव दसईबांधवा गांव के समीप ऑटो डेंटिंग की दुकान चलाते हैं। इसी दुकान से होने वाली आमदनी से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सुनील यादव ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के अंदर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि दुकान का ताला तोड़कर चोर डेंटिंग के काम में इस्तेमाल होने वाले जरूरी उपकरण और अन्य सामान उठा ले गए हैं। दुकान संचालक के अनुसार चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये है। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों को सूचना दी, साथ ही पुलिस को भी मामले से अवगत कराया। चोरी की घटना से आसपास के दुकानदारों में खलबली मच गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खबर को फेसबुक पोस्ट1
- बारा तहसील में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, SDM शिखा मुख्यालय से अटैच,IAS अर्पित कुमार बने नए SDM बारा तहसील में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, SDM शिखा मुख्यालय से अटैच,IAS अर्पित कुमार बने नए SDM प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने देर रात बड़ा तबादला करते हुए बारा तहसील की SDM शिखा को मुख्यालय से अटैच कर दिया है। उनकी जगह 2024 बैच के दमदार IAS अधिकारी अर्पित कुमार को बारा का नया SDM नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत में नए SDM अर्पित कुमार ने कहा - _"जनता को त्वरित न्याय दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी, भू-माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए विशेष नीति बनाई जाएगी।"_1
- बारा पशुओं को बेहतर इलाज न मिलने पर भारती किसान यूनियन संगम का फूटा गुस्सा प्रदेश अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने एसडीएम बारा को सौपा ज्ञापन बारा, प्रयागराज। क्षेत्र के पशुपालकों को पशु चिकित्सालयों में बेहतर इलाज और दवाएं न मिलने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन संगम ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता राकेश त्रिपाठी के नेतृत्व में आज SDM बारा को एक ज्ञापन सौंपा गया।अधिवक्ता राकेश त्रिपाठी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि पशु चिकित्सालयों की जांच हो बारा तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी पशु चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं की तत्काल जांच कराई जाए। दवाओं की उपलब्धता पशुओं के इलाज के लिए आवश्यक दवाएं अस्पतालों में उपलब्ध नहीं हैं। दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।कार्यप्रणाली पर निगरानी चिकित्सकों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और उपस्थिति की निगरानी की जाए, ताकि पशुपालकों को समय पर इलाज मिल सके।राकेश त्रिपाठी ने कहा कि पशुपालन गरीब किसानों की आजीविका का मुख्य साधन है, लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही और दवा के अभाव में उनके पशु दम तोड़ रहे हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। आंदोलन की चेतावनी संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पशु चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया और समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो भारतीय किसान यूनियन संगम बारा तहसील में बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।1
- गंगा नदी के कटान से लगभग 5000 एकङ से भी अधिक खेती योग्य भुमि चुनार-गढ का ढांब क्षेत्र का ऐबकपुर मोहाना, जलालपुर माफी केशवपुर चित्ररहां, बगहीं शिवपुर ,धरम्मरपुर , गांगपुर ,भवानीपुर , चंदापुर , रामरायपुर, बघेडी ,शेरपुर नियामतपुर-2 और शाहपुर लगभग 25 गांव के किसान पुरीतरह अपने अस्तित्व को बचाने की लडाई 25-30 वर्षों से लड़ रहे हैं! अभी इस वर्ष तो हद भी पार हो रहा है कि जब मुंगफली और सब्जियों की चढ़ी हुई खेती प्रतिदिन 50 से 100 एकङ खेती गंगा नदी में समा रही ! "जहां तक मैं समझता हूं साथियों" ये सिर्फ प्राकृतिक कटान नही है जो 12 महीने लगातार हो रहा है बल्कि चुनार गंगा पुल के पिलर का बीच से दोनों तरफ बराबर संख्या में न होना, टावर या बालू के खदान जैसे कारण हो सकते हैं! हम सभी को मिलकर अपने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित करने और सरकार से इस विकट परिस्थित में सम्मानित ग्रामवासीगण और सम्मानित किसानों के फसलीय खेत जो गंगा में समाहित हो रही है या जो समाहित हो चुका है उसका उचित मुवावजा या सरकारी नौकरी नेशनल हाईवे में अधिग्रहण किए हुए जमीन के मुआवजा के बराबर या उससे जादा होना चाहिए क्योंकि ये सिर्फ प्राकृतिक कटान नही है । गंगा नदी के कटान से लगभग 5000 एकङ से भी अधिक खेती योग्य भुमि चुनार-गढ का ढांब क्षेत्र का ऐबकपुर मोहाना, जलालपुर माफी केशवपुर चित्ररहां, बगहीं शिवपुर ,धरम्मरपुर , गांगपुर ,भवानीपुर , चंदापुर , रामरायपुर, बघेडी ,शेरपुर नियामतपुर-2 और शाहपुर लगभग 25 गांव के किसान पुरीतरह अपने अस्तित्व को बचाने की लडाई 25-30 वर्षों से लड़ रहे हैं! अभी इस वर्ष तो हद भी पार हो रहा है कि जब मुंगफली और सब्जियों की चढ़ी हुई खेती प्रतिदिन 50 से 100 एकङ खेती गंगा नदी में समा रही ! "जहां तक मैं समझता हूं साथियों" ये सिर्फ प्राकृतिक कटान नही है जो 12 महीने लगातार हो रहा है बल्कि चुनार गंगा पुल के पिलर का बीच से दोनों तरफ बराबर संख्या में न होना, टावर या बालू के खदान जैसे कारण हो सकते हैं! हम सभी को मिलकर अपने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित करने और सरकार से इस विकट परिस्थित में सम्मानित ग्रामवासीगण और सम्मानित किसानों के फसलीय खेत जो गंगा में समाहित हो रही है या जो समाहित हो चुका है उसका उचित मुवावजा या सरकारी नौकरी नेशनल हाईवे में अधिग्रहण किए हुए जमीन के मुआवजा के बराबर या उससे जादा होना चाहिए क्योंकि ये सिर्फ प्राकृतिक कटान नही है ।1
- मेजा के सिलौधी कला ग्राम पंचायत के नयी गढी सोनवर्षी में सम्पर्क मार्ग के लिये भारतीय किसान यूनियन किसान संगठन ने एक दिवसीय धरने के बाद सौपा ज्ञापन। कल से शुरू होगा रोड का काम ।3
- जिलाधिकारी प्रयागराज ने महिलाओं को दारू का की दुकान पर करवाई के आश्वासन दिया और कहा एक हफ्ते के अंदर इसका निस्तारण कर दिया जाएगा तब जाकर के उन्होंने ठीक ही के सामने से हटे मेजा प्रयागराज जिलाधिकारी प्रयागराज ने महिलाओं को दारू का की दुकान पर करवाई के आश्वासन दिया और कहा एक हफ्ते के अंदर इसका निस्तारण कर दिया जाएगा तब जाकर के उन्होंने ठीक ही के सामने से हटे मेजा प्रयागराज1
- जल निकासी नाली के अभाव में तालाब बनी सड़क, कीचड़ और गड्ढों से ग्रामीण परेशान नाली निर्माण के अभाव में तालाब बनी सड़क, कीचड़ और गड्ढों से ग्रामीण परेशान मेजा प्रयागराज। विकास खानदुर्गा के ग्राम सभा गोसोरा कला में जिस तरह से सड़क की बदहाली का मार्ग ग्रामीण खेल रहे हैं कहीं न कहीं देखा जाए तो बरसात में विकास कार्यों की पोल खोल नजर आ रही है। गोसौरा ग्राम सभा में सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद गांव की मुख्य सड़क पर जगह-जगह गड्ढों और कीचड़ का साम्राज्य हो गया है। नाली निर्माण नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा होकर उसे तालाब में तब्दील कर देता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क से होकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे रोजाना गुजरते हैं, लेकिन जलभराव और कीचड़ के कारण आए दिन फिसलने का खतरा बना रहता है। कई बार लोगों को गंदे पानी और कीचड़ से होकर आवागमन करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राम सभा में विकास कार्यों के नाम पर धन खर्च होने के बावजूद जमीनी स्तर पर स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव की सड़क की तत्काल मरम्मत कराने के साथ दोनों ओर नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश का पानी सड़क पर जमा न हो। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में बीमारी और दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। सैकड़ो की संख्या में अमित श्रीवास्तव अजय आदिवासी महेंद्र यादव संतोष यादव विवेक यादव आकाश यादव लवकुश यादव मानसिंह अजीर श्रीवास्तव राजेंद्र श्रीवास्तव कमला शंकर यादव छेदीलाल यादव सहीत कई लोग उपस्थित रहे।3
- परवेजाबाद गांव के पास तालाब में मिला 35 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस प्रयागराज: बारा थाना क्षेत्र के परवेजाबाद गांव के पास सोमवार सुबह तालाब में एक युवक का शव उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गजापुर गांव निवासी नन्हे हरिजन (35) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक रविवार शाम पत्नी से विवाद के बाद नन्हे घर से निकल गया था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह तालाब में शव मिलने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आसपास छानबीन की। प्रारंभिक जानकारी में पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक के तालाब में जाने की बात सामने आई है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।1