logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का किया स्वागत वो पहुंचे सीधा गांव, बच्चों में जबरदस्त उत्साह Cricketer Sachin Tendulkar was welcomed as he arrived directly at the village, sparking great excitement among the children.

7 hrs ago
user_AKKU KHAN
AKKU KHAN
बस्तर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
7 hrs ago

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का किया स्वागत वो पहुंचे सीधा गांव, बच्चों में जबरदस्त उत्साह Cricketer Sachin Tendulkar was welcomed as he arrived directly at the village, sparking great excitement among the children.

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • जगदलपुर। बस्तर जिला के श्रद्धालुओं के लिए सोमवार का दिन विशेष और आध्यात्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण रहा। नगर में पहली बार सोमनाथ के पवित्र ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन का आयोजन किया गया , जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे, यह भव्य आध्यात्मिक आयोजन बाल विहार स्कूल जगदलपुर में सोमवार शाम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में वेद विज्ञान महाविद्यापीठ, बेंगलुरु के विद्वान वैदिक पंडितों द्वारा महारुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन और दिव्य दर्शन का लाभ प्राप्त हुआ, जो आम तौर पर केवल तीर्थस्थलों पर ही संभव होता है। इस अवसर पर बाल विहार विद्यालय में बस्तर सांसद महेश कश्यप सहित नगर प्रतिष्ठित लोग और बडू संख्या में महिलाएं पहुंची। बस्तर आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक सदस्य अश्विनी हैप्पी मग्गू ने बताया कि भारत में 12 ज्योतिर्लिंग माने जाते हैं , जिसमें से प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ जी हैं । उन्होंने कहा कि सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की स्थापना युगों पहले चंद्रदेव ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए की थीं। यह ज्योतिर्लिंग 1000 साल पुराना है. सोमनाथ मंदिर में मौजूद ज्योतिर्लिंग का अंश है। अश्विनी मग्गू ने बताया कि 1000 साला पहले मोहम्मद गजनवी ने इस खंडित किया था , परंतु अब इसके अवशेष श्री श्री रविशंकर महाराज के पास आए हैं। जिसकी स्थापना वापस सोमनाथ मंदिर में होनी है लेकिन गुरुदेव श्री श्री रविशंकर महाराज ने इससे पहले देश भर के लोगों को सीके दर्शन का सौभाग्य प्रदान करने का निर्णय किया, जिसके तहत बस्तर से इसकी शुरुआत हुई है , छत्तीसगढ़ में ज्योतिर्लिंग की यात्रा 10 दिनों की रहेगी। उन्होंने कहा कि ज्योर्तिलिंग के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे,इससे सभी के मन में प्रसन्नता है और प्रसन्न मन ही आशीर्वाद दे सकता है। वहीं वेद विज्ञान महाविद्यापीठ, बेंगलुरु के विद्वान वैदिक पंडित जी प्रणवानन्द ने बताया कि यह ज्योतिर्लिंग,सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का अंश हैं,1000 वर्ष पहले जब मोहम्मद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को खंडित किया था , तब ज्योतिर्लिंग के अवशेष को दक्षिण भारत के अग्निहोत्री ब्राह्मणों द्वारा संरक्षित कर उसकी 1000 वर्ष से पूजा अर्चना की, फिर भगवान शंकराचार्य के द्वारा उन्हें बताया गया कि इस लिंग के अवशेष को उस दक्षिण भारत के उस संत को सौंप देना जिसके नाम में शंकर है। वेद विज्ञान महाविद्यापीठ, बेंगलुरु के विद्वान ने बताया कि जनवरी 2024 में अग्निहोत्री ब्राह्मणों द्वारा गुरुदेव श्री श्री रविशंकर महाराज को मूल स्वरूप का ज्योतिर्लिंग समर्पित किया। उन्होंने कहा कि वही ज्योतिर्लिंग जगदलपुर में आया है जिसका दर्शन और आशीर्वाद सभी सनातनी और अन्य संप्रदाय के लोगों ने प्राप्त किया। बाइट - अश्वनी हैप्पी मग्गू , संस्थापक सदस्य आर्ट ऑफ लिविंग बस्तर बाइट - स्वामी प्रणवानन्द, आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर बैंगलोर
    1
    जगदलपुर। बस्तर जिला के श्रद्धालुओं के लिए सोमवार का दिन विशेष और आध्यात्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण रहा। नगर में पहली बार सोमनाथ के पवित्र ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन का आयोजन किया गया , जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे, यह भव्य आध्यात्मिक आयोजन बाल विहार स्कूल जगदलपुर में सोमवार शाम आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में वेद विज्ञान महाविद्यापीठ, बेंगलुरु के विद्वान वैदिक पंडितों द्वारा महारुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन और दिव्य दर्शन का लाभ प्राप्त हुआ,  जो आम तौर पर केवल तीर्थस्थलों पर ही संभव होता है। इस अवसर पर बाल विहार विद्यालय में बस्तर सांसद महेश कश्यप सहित नगर प्रतिष्ठित लोग और बडू संख्या में महिलाएं पहुंची। 
बस्तर आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक सदस्य अश्विनी हैप्पी मग्गू ने बताया कि भारत में 12 ज्योतिर्लिंग माने जाते हैं , जिसमें से प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ जी हैं । उन्होंने कहा कि सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की स्थापना युगों पहले चंद्रदेव ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए की थीं। यह ज्योतिर्लिंग 1000 साल पुराना है. सोमनाथ मंदिर में मौजूद ज्योतिर्लिंग का अंश है। अश्विनी मग्गू ने बताया कि 1000 साला पहले मोहम्मद गजनवी ने इस खंडित किया था , परंतु अब इसके अवशेष श्री श्री रविशंकर महाराज के पास आए हैं। जिसकी स्थापना वापस सोमनाथ मंदिर में होनी है लेकिन गुरुदेव श्री श्री रविशंकर महाराज ने इससे पहले देश भर के लोगों को सीके दर्शन का सौभाग्य प्रदान करने का निर्णय किया, जिसके तहत बस्तर से इसकी शुरुआत हुई है , छत्तीसगढ़ में  ज्योतिर्लिंग की यात्रा 10 दिनों की रहेगी।
उन्होंने कहा कि ज्योर्तिलिंग के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे,इससे सभी के मन में प्रसन्नता है और प्रसन्न मन ही आशीर्वाद दे सकता है।
वहीं वेद विज्ञान महाविद्यापीठ, बेंगलुरु के विद्वान वैदिक पंडित जी प्रणवानन्द ने बताया कि यह ज्योतिर्लिंग,सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का अंश हैं,1000 वर्ष पहले जब मोहम्मद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को खंडित किया था , तब ज्योतिर्लिंग के अवशेष को दक्षिण भारत के अग्निहोत्री ब्राह्मणों द्वारा संरक्षित कर उसकी 1000 वर्ष से पूजा अर्चना की, फिर भगवान शंकराचार्य के द्वारा उन्हें बताया गया कि इस लिंग के अवशेष को उस दक्षिण भारत के उस संत को सौंप देना जिसके नाम में शंकर है।
वेद विज्ञान महाविद्यापीठ, बेंगलुरु के विद्वान ने बताया कि जनवरी 2024 में अग्निहोत्री ब्राह्मणों द्वारा गुरुदेव श्री श्री रविशंकर महाराज को मूल स्वरूप का ज्योतिर्लिंग समर्पित किया। 
उन्होंने कहा कि वही ज्योतिर्लिंग जगदलपुर में आया है जिसका दर्शन  और आशीर्वाद सभी सनातनी और अन्य संप्रदाय के लोगों ने प्राप्त किया।
बाइट - अश्वनी हैप्पी मग्गू , संस्थापक सदस्य आर्ट ऑफ लिविंग
बस्तर
बाइट - स्वामी प्रणवानन्द, आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर बैंगलोर
    user_Rajat Dey
    Rajat Dey
    जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • नारायणपुर जिले के तेलसी मोड़ में रावघाट माइंस प्रभावित ग्रामों के ग्रामीणों ने अब खुलकर विरोध का बिगुल फूंक दिया है। राजाराव बूढ़ादेव गोद ग्राम विकास समिति रावघाट के बैनर तले शुरू हुआ यह आंदोलन अनिश्चितकालीन धरना और हड़ताल में बदल चुका है, जिसे परिवहन संघ और श्रमिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है।
    1
    नारायणपुर जिले के तेलसी मोड़ में रावघाट माइंस प्रभावित ग्रामों के ग्रामीणों ने अब खुलकर विरोध का बिगुल फूंक दिया है। राजाराव बूढ़ादेव गोद ग्राम विकास समिति रावघाट के बैनर तले शुरू हुआ यह आंदोलन अनिश्चितकालीन धरना और हड़ताल में बदल चुका है, जिसे परिवहन संघ और श्रमिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है।
    user_AKASH singh thakur
    AKASH singh thakur
    Narayanpur, Chhattisgarh•
    22 hrs ago
  • बीजापुर में शिक्षक ने की आत्महत्या जिसे पूरी जिम्मेदारी इंजीनियर ठेकेदार और कर्मचारी #बीजापुर #भ्रष्टाचार #आत्महत्या #शिक्षक
    1
    बीजापुर में शिक्षक ने की आत्महत्या जिसे पूरी जिम्मेदारी इंजीनियर ठेकेदार और कर्मचारी #बीजापुर #भ्रष्टाचार #आत्महत्या #शिक्षक
    user_सन्नू हेमला
    सन्नू हेमला
    Agricultural production बीजापुर, बीजापुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • गरियाबदं पुलिस द्वारा 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गया, गिरफ्तार l गरियाबंद - नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो थाना प्रभारी छुरा को मुखबीर सूचना मिला की आरोपी द्वारा अपने घर में अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री कर रहा है। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना से घटना स्थल ग्राम नवाडीह (साजापाली) पहुंच कर मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल पर रेड कार्यवाही किया गया है। कार्यवाही के दौरान आरोपी आकाश पाण्डेय निवासी ग्राम नवाडीह (साजापाली) के घर में अवैध रूप से रखे कच्ची महुआ कुल 10 लीटर कीमती 2000 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से विधिवत समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी- आकाश पाण्डेय पिता श्याम मुरत पाण्डेय उम्र 23 वर्ष, निवासी नवाडीह(साजापाली), थाना छुरा, जिला गरियाबंद छ0ग0 जप्त सामग्री - 1. एक मटमैला दस लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक की जरकीन में कुल 10 लीटर हाथ भटटी का कच्ची महुआ शराब कीमती 2000 रूपया।
    1
    गरियाबदं पुलिस द्वारा 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गया, गिरफ्तार l
गरियाबंद - नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के  परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो थाना प्रभारी छुरा को मुखबीर सूचना मिला की आरोपी द्वारा अपने घर में अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री कर रहा है। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना से घटना स्थल ग्राम नवाडीह (साजापाली) पहुंच कर मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल पर रेड कार्यवाही किया गया है। कार्यवाही के दौरान आरोपी आकाश पाण्डेय निवासी ग्राम नवाडीह (साजापाली) के घर में अवैध रूप से रखे कच्ची महुआ कुल 10 लीटर कीमती 2000 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से विधिवत समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
आकाश पाण्डेय पिता श्याम मुरत पाण्डेय उम्र 23 वर्ष, निवासी नवाडीह(साजापाली), थाना छुरा, जिला गरियाबंद छ0ग0 
जप्त सामग्री - 
1. एक मटमैला दस लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक की जरकीन में कुल 10 लीटर हाथ भटटी का कच्ची महुआ शराब कीमती 2000 रूपया।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • दुर्घटना को आमंत्रण पैरी घूम्मर बांध में हैरतअंगेज स्टंट : 20 फीट की उंचाई से छलांग लगा रहे युवा, जल संसाधन विभाग बेखबर राजिम/गरियाबंद। पैरी घूम्मर बांध इन दिनों सैलानियों से गुलजार है। गर्मी बढ़ते ही जिले सहित आसपास के इलाकों से युवक,- युवती, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में यहां नहाने और घूमने पहुंच रहे हैं। बांध का ठंडा पानी लोगों को राहत दे रहा है, लेकिन इसी के साथ यहां मौत का खतरा भी मंडरा रहा है। कुछ युवा रोमांच के नाम पर करीब 20 फीट ऊंची दीवार और चट्टानों से सीधे गहरे पानी में छलांग लगा रहे हैं। मौके पर न चेतावनी बोर्ड हैं, न सुरक्षा जाली और न ही कोई लाइफ गार्ड। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं है। नीचे पत्थर होने पर एक गलती जान ले सकती है। सबसे बड़ा सवाल जल संसाधन विभाग की लापरवाही पर है। बांध का रखरखाव और सुरक्षा की जिम्मेदारी इसी विभाग की है। गर्मी में यहां भीड़ उमड़ती है और स्टंटबाजी की घटनाएं सामने आती हैं। इसके बावजूद विभाग ने आज तक खतरनाक पॉइंट्स पर फेंसिंग, सूचना बोर्ड या कर्मचारी तैनात करना जरूरी नहीं समझा।ग्रामीणों ने कलेक्टर और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि तुरंत बांध पर सुरक्षा व्यवस्था की जाए। खतरनाक जगहों पर लोहे की जाली लगाई जाए, चेतावनी बोर्ड लगें और पुलिस या होमगार्ड तैनात हों। छलांग लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। विभाग की चुप्पी कहीं किसी परिवार की खुशियां छीन न ले, इससे पहले कार्रवाई जरूरी है। गर्मी की छुट्टियों में भीड़ और बढ़ेगी। जल संसाधन विभाग कब जागेगा?
    1
    दुर्घटना को आमंत्रण 
पैरी घूम्मर बांध में हैरतअंगेज स्टंट : 20 फीट की उंचाई से छलांग लगा रहे युवा, जल संसाधन विभाग बेखबर
राजिम/गरियाबंद। पैरी घूम्मर बांध इन दिनों सैलानियों से गुलजार है। गर्मी बढ़ते ही जिले सहित आसपास के इलाकों से युवक,- युवती, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में यहां नहाने और घूमने पहुंच रहे हैं। बांध का ठंडा पानी लोगों को राहत दे रहा है, लेकिन इसी के साथ यहां मौत का खतरा भी मंडरा रहा है। कुछ युवा रोमांच के नाम पर करीब 20 फीट ऊंची दीवार और चट्टानों से सीधे गहरे पानी में छलांग लगा रहे हैं। मौके पर न चेतावनी बोर्ड हैं, न सुरक्षा जाली और न ही कोई लाइफ गार्ड। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं है। नीचे पत्थर होने पर एक गलती जान ले सकती है। सबसे बड़ा सवाल जल संसाधन विभाग की लापरवाही पर है। बांध का रखरखाव और सुरक्षा की जिम्मेदारी इसी विभाग की है। गर्मी में यहां भीड़ उमड़ती है और स्टंटबाजी की घटनाएं सामने आती हैं। इसके बावजूद विभाग ने आज तक खतरनाक पॉइंट्स पर फेंसिंग, सूचना बोर्ड या कर्मचारी तैनात करना जरूरी नहीं समझा।ग्रामीणों ने कलेक्टर और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि तुरंत बांध पर सुरक्षा व्यवस्था की जाए। खतरनाक जगहों पर लोहे की जाली लगाई जाए, चेतावनी बोर्ड लगें और पुलिस या होमगार्ड तैनात हों। छलांग लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। 
विभाग की चुप्पी कहीं किसी परिवार की खुशियां छीन न ले, इससे पहले कार्रवाई जरूरी है। गर्मी की छुट्टियों में भीड़ और बढ़ेगी। जल संसाधन विभाग कब जागेगा?
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साधारण से दुकान में झलमुरी खाया जिसकी चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है
    1
    बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साधारण से दुकान में झलमुरी खाया जिसकी चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है
    user_Aman Prakash
    Aman Prakash
    Local News Reporter Raipur, Chhattisgarh•
    17 hrs ago
  • गरियाबदं पुलिस द्वारा 6.120 लीटर देशी मदिरा मसाला शराब के साथ आरोपी को किया गया, गिरफ्तार। कार्यवाही थाना राजिम गरियाबंद - नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो आज दिनांक 21.04.2026 को थाना प्रभारी राजिम को सूचना मिला की एक व्यक्ति अवैध रूप से अपने पास देशी मदिरा मसाला शराब ले कर जा रहा है। मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल पर थाना से स्टाफ भेज कर रेड कार्यवाही करने पर राजिम मार्ग से कुरूसकेरा रेत खदान से ग्राम सुरसाबांधा की ओर जा रहे आरोपी थेनश कुमार तारक को रोक कर पुछताछ कर तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 6.120 लीटर देशी मसाला शराब कीमती 3400 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से विधिवत समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी- थनेश कुमार तारक पिता स्व. यादराम तारक उम्र 19 वर्ष साकिन कुरूसकेरा थाना राजिम जिला गरियाबंद। जप्त सामग्री - 1. 06.120 लीटर देशी मदिरा मसाला शराब कीमती 3400 रूपये।
    1
    गरियाबदं पुलिस द्वारा 6.120 लीटर देशी  मदिरा मसाला शराब के साथ आरोपी को किया गया, गिरफ्तार।
कार्यवाही थाना राजिम
गरियाबंद - नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के  परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो आज दिनांक 21.04.2026 को थाना प्रभारी राजिम को सूचना मिला की एक व्यक्ति अवैध रूप से अपने पास देशी मदिरा मसाला शराब ले कर जा रहा है। मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल पर थाना से स्टाफ भेज कर रेड कार्यवाही करने पर राजिम मार्ग से कुरूसकेरा रेत खदान से ग्राम सुरसाबांधा की ओर जा रहे आरोपी थेनश कुमार तारक को रोक कर पुछताछ कर तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 6.120 लीटर देशी मसाला शराब कीमती 3400 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से विधिवत समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश  किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
थनेश कुमार तारक पिता स्व. यादराम तारक उम्र 19 वर्ष साकिन कुरूसकेरा थाना राजिम जिला गरियाबंद।
जप्त सामग्री -
1. 06.120 लीटर देशी मदिरा मसाला शराब कीमती 3400 रूपये।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • नवापारा नगर में 65 लाख के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन निर्माण एवं विकास कार्य के लिए प्रतिबद्ध : इंद्रकुमार नवापारा राजिम.नगर के विभिन्न वार्डों में सीसीरोड, शेड, सामुदायिक भवन, दशगात्र शेड के कुल 65 लाख के लिए निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक इंद्रकुमार साहू, नपा अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू, नपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, नपा नेता प्रतिपक्ष संध्या राव एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा के करकमलों से किया गया। नवापारा नगर के वार्ड क्रमांक 4 में सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 8 में स्कूल प्रार्थना शेड, वार्ड नंबर 9 में सब्जी मार्केट टीन शेड एवं सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 10 में गौरी गौरा मंच, वार्ड क्रमांक 11 में साहू समाज भवन सामुदायिक भवन , वार्ड क्रमांक 15 में मुंडन एवं दशगात्र शेड, वार्ड क्रमांक 17 में सार्वजनिक दुर्गा मंच निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया। नगर में अब तक कुल दो करोड़ 60 लाख के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया जा चुका है। उक्त अवसर पर विधायक इंद्रकुमार साहू ने कहा कि नगरवासियों के मांग के अनुरूप सभी वार्डों में निर्माण एवं विकास के कार्य किए जा रहे है। नवापारा नगर में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। नवापारा नगर में विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत है। शहर में निर्माण एवं विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। भूमिपूजन कार्यक्रम में पार्षद टिकेश्वर गिलहरे, केकती सोनवानी, फागू राम देवांगन, नम्मू नारायण ध्रुव, सचिन सचदेव, लूमेंश्वरी साहू, पूजा कंसारी, नगर के गणमान्य नागरिकगण एवं पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
    2
    नवापारा नगर में 65 लाख के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
निर्माण एवं विकास कार्य के लिए प्रतिबद्ध : इंद्रकुमार
नवापारा राजिम.नगर के विभिन्न वार्डों में  सीसीरोड, शेड, सामुदायिक भवन, दशगात्र शेड के कुल 65 लाख के लिए निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक इंद्रकुमार साहू, नपा अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू, नपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, नपा नेता प्रतिपक्ष संध्या राव एवं  भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा के करकमलों से किया गया। नवापारा नगर के वार्ड क्रमांक 4 में सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 8 में स्कूल प्रार्थना शेड, वार्ड नंबर 9 में सब्जी मार्केट टीन शेड एवं सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 10 में गौरी गौरा मंच, वार्ड क्रमांक 11 में साहू समाज भवन सामुदायिक भवन , वार्ड क्रमांक 15 में मुंडन एवं दशगात्र शेड, वार्ड क्रमांक 17 में सार्वजनिक दुर्गा मंच निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया। नगर में अब तक कुल दो करोड़ 60 लाख के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया जा चुका है। उक्त अवसर पर विधायक इंद्रकुमार साहू ने कहा कि नगरवासियों के मांग के अनुरूप सभी वार्डों में निर्माण एवं विकास के कार्य किए जा रहे है। नवापारा नगर में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। नवापारा नगर में विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत है। शहर में निर्माण एवं विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। भूमिपूजन कार्यक्रम में पार्षद टिकेश्वर गिलहरे, केकती सोनवानी, फागू राम देवांगन, नम्मू नारायण ध्रुव, सचिन सचदेव, लूमेंश्वरी साहू, पूजा कंसारी, नगर के गणमान्य नागरिकगण एवं पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • बलौदाबाजार जिला :- अल्ट्राटैक सीमेंट प्लांट ग्रारशीम रावन फिर एक दर्द नख मौत का मामला सामने आया है
    1
    बलौदाबाजार जिला :- अल्ट्राटैक सीमेंट प्लांट ग्रारशीम रावन फिर एक दर्द नख मौत का मामला सामने आया है
    user_मुकेश साहू न्यूज रिपोर्ट बलौदा
    मुकेश साहू न्यूज रिपोर्ट बलौदा
    Mobile Phone Shop पलारी, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.