रफीगंज थाना क्षेत्र के सिंधी बुजुर्ग गांव में गाली-गलौज के विवाद में मारपीट, एक घायल रेफर रफीगंज। थाना क्षेत्र के सिंधी बुजुर्ग गांव में गाली-गलौज के विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में कृष्णा यादव घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर कर दिया। घायल कृष्णा यादव ने आवेदन में बताया कि गुरुवार की संध्या गांव के उत्तर दिशा में स्थित नहर के समीप वह कुट्टी लाने गए थे। इसी दौरान गांव के ही रामाशीष सिंह सहित अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गए। इस संबंध में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
रफीगंज थाना क्षेत्र के सिंधी बुजुर्ग गांव में गाली-गलौज के विवाद में मारपीट, एक घायल रेफर रफीगंज। थाना क्षेत्र के सिंधी बुजुर्ग गांव में गाली-गलौज के विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में कृष्णा यादव घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर कर दिया। घायल कृष्णा यादव ने आवेदन में बताया कि गुरुवार की संध्या गांव के उत्तर दिशा में स्थित नहर के समीप वह कुट्टी लाने गए थे। इसी दौरान गांव के ही रामाशीष सिंह सहित अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गए। इस संबंध में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
- रफीगंज से पटना जंक्शन आने-जाने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में इन दिनों बदलाव होने से रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे द्वारा गया जंक्शन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं, जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द या अन्य मार्ग से चलाया जा रहा है।1
- गोह(औरंगाबाद) गोह थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में विद्युत करंट के संपर्क में आने से एक युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार राजापुर गांव निवासी तपेश्वर रजक का 25 वर्षीय पुत्र विकास कुमार शुक्रवार की दोपहर करीब 12:00 बजे अपने खेत से बोझा लेकर घर आ रहा था। वहीं खेत के पास जर्जर होकर पूर्व से गिरे हुए विद्युत तार के संपर्क में आ गया, जिसमें युवक बूरी तरह से झूलस गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को गोह पीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।1
- Post by भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार1
- औरंगाबाद जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने कहा, "जिले में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और गैस आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है। उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर वितरण के समय ओटीपी के माध्यम से सत्यापन कर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे किसी प्रकार की कालाबाजारी की संभावना नहीं रहे। उन्होंने आगे कहा, "मैं आम नागरिकों से अपील करती हूं कि एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं । जिले में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिला पदाधिकारी ने गैस एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे उपभोक्ताओं के ई-केवाईसी एवं ओटीपी सत्यापन की प्रक्रिया को सुगमता से संपन्न कराएं और पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को भ्रामक सूचनाओं से दूर रहने के लिए जागरूक करें।1
- हसपुरा, औरंगाबाद हसपुरा पटेल पुस्तकालय में पूर्व विधायक सतीश कुमार के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया1
- गया जिले के गुरुआ प्रखंड में गैस की किल्लत की अफवाह पर गैस एजेंसी संचालकों ने सफाई दी है। संचालक राजीव कुमार और संजीव कुमार ने बताया कि क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से नियमित गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से केवाईसी कराने और मोबाइल से बुकिंग करने की अपील की है। वहीं बाजार के कारोबारियों ने भी गैस की कमी की खबर को अफवाह बताया है।1
- डीएमएस अंबेडकर पब्लिक स्कूल को मिली आठवीं तक की मान्यता आमस प्रखंड के बनाही हाट बाजार स्थित डीएमएस अंबेडकर पब्लिक स्कूल को 11 मार्च 2026 को बिहार सरकार द्वारा आठवीं कक्षा तक की आधिकारिक मान्यता प्रदान की गई है। इस उपलब्धि के साथ ही विद्यालय प्रशासन, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा समस्त स्थानीय लोगों के बीच खुशी और गर्व का माहौल है। विद्यालय के निर्देशक श्री देवनारायण चौधरी एवं प्रधानाचार्य विकास चहल ने भावुक होते हुए कहा कि यह मान्यता हमारे वर्षों के परिश्रम, संघर्ष और विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि हमने शिक्षा को सेवा का माध्यम माना है और आज सरकार द्वारा मिली स्वीकृति ने हमें और अधिक मजबूती प्रदान की है। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक डब्लू बॉस, राकेश कुमार, दिलीप कुमार, पुष्पा कुमारी, आकृति कुमारी, दिव्यांका कुमारी, शीतल कुमारी, तनिया कुमारी, सानिया कुमारी, प्रीति कुमारी, पिंटू कुमार, सोनू कुमार, सौरव कुमार और अर्चना कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।1
- रफीगंज। थाना क्षेत्र के सिंधी बुजुर्ग गांव में गाली-गलौज के विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में कृष्णा यादव घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर कर दिया। घायल कृष्णा यादव ने आवेदन में बताया कि गुरुवार की संध्या गांव के उत्तर दिशा में स्थित नहर के समीप वह कुट्टी लाने गए थे। इसी दौरान गांव के ही रामाशीष सिंह सहित अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गए। इस संबंध में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।1