Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिंगरौली MP से बड़ी खबर शकील अहमद सिद्दीकी .... तो शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं ! जिला यातायात पुलिस की बड़ी कार्यवाही 07 ट्रक ड्राइवर मिले नशे के हालत में ! जिले के एसपी शियाज के एम ने कहा लगातार जारी रहेगी मुहिम रिपोर्टर शकील सिद्दीकी ने की एसपी सिंगरौली से सीधी बात जिला यातायात प्रभारी आशीष तिवारी ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही देखें पूरी रिपोर्ट
Mithilesh Kumar Yadav
सिंगरौली MP से बड़ी खबर शकील अहमद सिद्दीकी .... तो शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं ! जिला यातायात पुलिस की बड़ी कार्यवाही 07 ट्रक ड्राइवर मिले नशे के हालत में ! जिले के एसपी शियाज के एम ने कहा लगातार जारी रहेगी मुहिम रिपोर्टर शकील सिद्दीकी ने की एसपी सिंगरौली से सीधी बात जिला यातायात प्रभारी आशीष तिवारी ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही देखें पूरी रिपोर्ट
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- छेड़ खानी वाला जो वीडियो वायरल हुआ था उसमे से एक आरोपी पकड़ा गया छेड़ खानी वाला जो वीडियो वायरल हुआ था उसमे से एक आरोपी पकड़ा गया1
- दो मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित, शिक्षा और रोजगार पर हुई चर्चा दुद्धी (सोनभद्र)। समाजवादी पार्टी छात्रसभा की ओर से कटौली गांव में पीडीए, छात्र एवं नौजवान जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं और युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, युवा भागीदारी और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली दो मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, उचित मार्गदर्शन और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत है। छात्र नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और अपेक्षाएं जानीं। वक्ताओं ने युवाओं से शिक्षा के साथ सामाजिक जागरूकता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष पवन पटेल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ओबरा हिमांशु यादव, छात्रसभा दुद्धी के विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव, अखिलेश यादव जिज्ञासु, जगत नारायण यादव, अभिषेक यादव, स्वाति भारद्वाज, दीप्ति, पूजा और कविता सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं व युवा मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं के बीच संवाद बढ़ाना तथा उन्हें शैक्षणिक एवं सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक करना है।4
- जनता की समस्याओं को देखकर अधिकारियों को लगाए विधायक फटकार भूपेश चौबे बिना सूचना रोड डायवर्जन पर भड़के सदर विधायक, अधिकारियों को लगाई फटकार कहा- जनता मेरी भगवान, परेशान होगी तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सोनभद्र। रेलवे क्रॉसिंग पर बिना सूचना के रोड डायवर्ट किए जाने को लेकर सदर विधायक भूपेश चौबे ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने आम जनता को हो रही परेशानी पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि जनता की सुविधा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा, "जनता मेरी भगवान है, अगर जनता परेशान होती है तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि किसी भी कार्य के दौरान आम लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए पहले से उचित सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। रेलवे क्रॉसिंग पर अचानक किए गए रूट डायवर्जन से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर विधायक ने मौके पर अधिकारियों से बात कर नाराजगी जताई। लोकेशन सोनभद्र | रिपोर्ट कन्हैयालाल1
- मालिया नदी की भूमि पर पैमाइश से पहले काम नहीं होगा। पुलिस की मौजूदगी में समझौता। मालिया नदी की भूमि पर पैमाइश से पहले काम नहीं होगा। हरनाकछार-कोलिन्डुबा सीमा विवाद में लेखपाल व पुलिस की मौजूदगी में समझौता। , धार्मिक-सामाजिक स्थल की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में एकजुटता। विंढमगंज सोनभद्र से जितेन्द्र प्रसाद। स्थानीय थाना क्षेत्र विंढमगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार और कोलिन्डुबा के बॉर्डर पर स्थित मालिया नदी से लगी भूमि पर की पक्की पैमाइश को लेकर मामला चर्चा का विषय बन गया। भूमि की सीमा स्पष्ट कराने को लेकर हरनाकछार के वर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी एवं पूर्व ग्राम प्रधान जदुनाथ यादव ने विंढमगंज थाना तथा विंढमगंज वन रेंज को लिखित प्रार्थना पत्र दिया था। बताया गया कि 21 सितंबर 2026 को कोलिन्डुबा निवासी विनोद कुमार यादव पुत्र राजकिशोर यादव अपनी खरीदी हुई भूमि पर जेसीबी से मिट्टी समतलीकरण करा रहे थे। इसी दौरान हरनाकछार के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, पूर्व ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मालिया नदी से लगी भूमि का सीमांकन होने तक कार्य रोकने की बात कही। ग्रामीणों का कहना था कि पहले राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि की वास्तविक सीमा स्पष्ट की जाए, इसके बाद ही संबंधित स्थान पर कोई कार्य किया जाए। मौके पर बातचीत के बाद कार्य रोकने पर सहमति बनी। इसके बाद क्षेत्रीय लेखपाल शशांक द्विवेदी तथा विंढमगंज थाना प्रशासन की मौजूदगी में लिखित समझौता-पत्र तैयार किया गया। इसमें विनोद कुमार यादव द्वारा सहमति दी गई कि सीमांकन एवं पक्की पैमाइश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही संबंधित भूमि पर मिट्टी समतलीकरण अथवा अन्य कार्य कराया जाएगा। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख स्थल है मैदान ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मालिया नदी के समीप स्थित श्री मालेश्वर महादेव मंदिर से लगे इस मैदान का लंबे समय से धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में उपयोग होता रहा है। यहां भगवान सूर्य के छठ महापर्व के दौरान विशेष आयोजन किए जाते हैं। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु माताएं-बहनें छठ महापर्व में शामिल होने के लिए यहां पहुंचती हैं। इसके अलावा मंदिर से जुड़े धार्मिक कार्यक्रमों, खेलकूद तथा अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए भी इस स्थान का उपयोग किया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी वजह से इस सार्वजनिक उपयोग वाले स्थल को सुरक्षित रखना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि किसी भी सार्वजनिक अथवा धार्मिक उपयोग वाले स्थल पर व्यक्तिगत कब्जे की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर भूमि की सीमा स्पष्ट होना आवश्यक है। उनका कहना है कि श्री मालेश्वर महादेव मंदिर से जुड़े कार्यक्रमों के लिए मैदान को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखा जाता है और भविष्य में भी सामाजिक हित में इसका उपयोग जारी रहना चाहिए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आपसी सहमति से यह बात रखी कि सीमांकन होने तक विवादित भूमि पर किसी भी पक्ष द्वारा एकतरफा कार्य न किया जाए। अब ग्रामीणों की नजर राजस्व विभाग की पक्की पैमाइश और सीमांकन की कार्रवाई पर है। सीमांकन के बाद ही राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि की वास्तविक सीमा स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों का संदेश साफ है—धार्मिक और सामाजिक उपयोग वाले स्थल की सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है, लेकिन भूमि की कानूनी स्थिति का अंतिम निर्धारण सक्षम राजस्व प्राधिकारी की पैमाइश एवं अभिलेखों के आधार पर ही होगा।4
- .............. ....,................ ..................... .... .1
- सिंगरौली MP से बड़ी खबर शकील अहमद सिद्दीकी .... तो शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं ! जिला यातायात पुलिस की बड़ी कार्यवाही 07 ट्रक ड्राइवर मिले नशे के हालत में ! जिले के एसपी शियाज के एम ने कहा लगातार जारी रहेगी मुहिम रिपोर्टर शकील सिद्दीकी ने की एसपी सिंगरौली से सीधी बात जिला यातायात प्रभारी आशीष तिवारी ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही देखें पूरी रिपोर्ट1
- 🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र 🚨 ओबरा के पनारी में जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन। करमा पूजा व पारंपरिक करमा नृत्य ने बांधा समां। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे ग्रामीणों ने बढ़ाया महोत्सव का रंग। राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़, डीएम चर्चित गौड़ समेत अधिकारी रहे मौजूद। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली व नेटवर्क की समस्याएं भी उठाईं। Yogi Adityanath संजीव कुमार गोंड संजीव सिंह गोंड #Sonbhadra #Obra #TribalFestival #KarmaPuja1
- ब्रेकिंग न्यूज़— ग्राम प्रधान पर पैसे लेकर सरकारी ज़मीन पर बसाने का आरोप। जिला सोनभद्र, तहसील घोरावल, थाना करमा। ग्राम सभा विसहार पहाड़ी पर, भगत सिंह स्टेडियम के बगल में स्थित पानी टंकी के पास, ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान द्वारा लोगों से 20से 25 हजार रुपये तक लेकर सरकारी ज़मीन पर बसाया जा रहा है। जिन भूमिहीन और गरीब परिवारों के पास पैसे नहीं हैं, उन्हें बसाने का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। ऊपर की पट्टी में डालें: "सरकारी ज़मीन पर बसाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप। ब्रेकिंग न्यूज़— ग्राम प्रधान पर पैसे लेकर सरकारी ज़मीन पर बसाने का आरोप। जिला सोनभद्र, तहसील घोरावल, थाना करमा। ग्राम सभा विसहार पहाड़ी पर, भगत सिंह स्टेडियम के बगल में स्थित पानी टंकी के पास, ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान द्वारा लोगों से 20से 25 हजार रुपये तक लेकर सरकारी ज़मीन पर बसाया जा रहा है। जिन भूमिहीन और गरीब परिवारों के पास पैसे नहीं हैं, उन्हें बसाने का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। ऊपर की पट्टी में डालें: "सरकारी ज़मीन पर बसाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप।1
- 🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र 🚨 वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर भीषण हादसा, 2 की मौत। चहलवा में भोर करीब 3 बजे तेज रफ्तार पिकअप खड़े ट्रक में पीछे से घुसी। हादसे में पिकअप सवार सद्दाम पुत्र वसीम और रविन्द्र पुत्र अमरजीत की मौत हो गई। दोनों दुद्धी के कटौली गांव निवासी बताए गए। #Sonbhadra #BreakingNews #RoadAccident1