Shuru
Apke Nagar Ki App…
डिग्री में फिर भी विदेश तक निर्यात यह कृषि यंत्र और हाइड्रोलिक सिस्टम में निर्यात करते हैं न्यू सैनी इंजीनियरिंग एंड कृषि यंत्र उद्योग भांडारेज दोसा इनके पास किसी भी प्रकार के डिग्री नहीं है फिर भी इनका हर प्रोजेक्ट विदेश तक निर्यात होता है और हर प्रोजेक्ट में क्वालिटी होती है यहां पर प्रोजेक्ट बनवाने आते हैं बनवाने आते हैं
New saini engineering and kashi yantra udyog
डिग्री में फिर भी विदेश तक निर्यात यह कृषि यंत्र और हाइड्रोलिक सिस्टम में निर्यात करते हैं न्यू सैनी इंजीनियरिंग एंड कृषि यंत्र उद्योग भांडारेज दोसा इनके पास किसी भी प्रकार के डिग्री नहीं है फिर भी इनका हर प्रोजेक्ट विदेश तक निर्यात होता है और हर प्रोजेक्ट में क्वालिटी होती है यहां पर प्रोजेक्ट बनवाने आते हैं बनवाने आते हैं
More news from राजस्थान and nearby areas
- बांदीकुई के आगरा फाटक पर बड़ी लापरवाही! बिजली का पोल हटाया… लेकिन जानलेवा तार छोड़ दिए गए खुले! राहगीर हो रहे थे चोटिल, हादसे का बना था खतरा… खबर चलते ही मचा हड़कंप — सिर्फ 1 घंटे में हरकत में आया बिजली विभाग! अब मौके पर शुरू हुआ सुधार कार्य… 👉 सवाल कायम — पहले क्यों नहीं जागा प्रशासन?2
- डॉ अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान गंगा मंदिर बस्सी शाखा बस्सी के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ बस्सी योगेश कुमार गुप्ता 14 अप्रैल, 2026 को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयन्ती पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी शाखा बस्सी की ओर से भव्य संगोष्ठी का आयोजन अम्बेडकर भवन गंगा धाम बस्सी, बस्सी में सुबह करीब 9 बजे डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस मौके पर आए हुए सभी अतिथिगण व सभी कार्यकता सदस्यों द्वारा शुरू किया इस मौके पर बस्सी तहसीलदार रमेश मीणा, व आए हुए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अन्य लोग मौजूद थे सभी का माला पहनाकर डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट कर स्वागत सम्मान किया कार्यक्रम में संयोजक रामेश्वर गोठवाल ,सहसंयोजक सूरज अखरिया ,महासचिव राजाबाबू रेगर,कोषाध्यक्ष बाबूलाल बैरवा,संरक्षक मंडल नाथूलाल दुलारिया ,घासीलाल खोलिया ,हीरालाल बैरवा, किशन लाल वर्मा ,फूलचंद दुलारिया, रामधन नागरवाल, रामकिशोर खोलिया, व नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी दुर्गाशंकर मौर्य अन्य काफी संख्या मे लोग मौजूद थे इस मौके पर डा भीमराव अंबेडकर के जीवन के बारे में सभी को जागरूक किया ओर बालक बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए इस मौके पर मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता का भी माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया4
- लालसोट में गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने उपखंड अधिकारी विजेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एफआईआर 153/2026 के नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। चेतावनी दी गई कि 2 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में बढ़ते अपराध और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की भी मांग उठाई गई।2
- लालसोट उपखंड में मंगलवार को परशुराम सर्किल पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। जिसमे भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।3
- अलवर जिले में राजगढ़-माचाड़ी सड़क मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल 'झरना' के पास एक चलती चौपहिया गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में चालक झुलस गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी - थी। जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को राजगढ़-माचाड़ी - सड़क मार्ग पर जलती कार को देखकर लोगों = में अफरा-तफरी मच गई और कार आग के गोले में - बदल गई। हादसा पर्यटन स्थल झरना के समीप हुआ। रैणी क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी सत्यनारायण मीना अपनी चौपहिया गाड़ी लेकर - राजगढ़ की ओर आ रहे थे, तभी - यह हादसा हो गया। चालक सत्यनारायण मीना ने बताया कि - वह अपने गांव बहादुरपुर से राजगढ़ जा रहे थे। रास्ते में अचानक गाड़ी के डेशबोर्ड से धुआं निकलने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाते, चंद सेकंडों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। जान बचाने के लिए सत्यनारायण ने जलती आग की लपटों के बीच ही खिड़की खोलकर बाहर छलांग लगा दी। गाड़ी से कूदने के प्रयास में सत्यनारायण मीना आग की लपटों की चपेट में आने से झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने जलती गाडी को देखकर अपने वाहनों को धीना किया और इस हादसे को देखने के लिए लोगो की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार चालक सत्यनारायण मीना का राजगढ़ राजकीय चिकित्सालय उपचार जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद राजगढ़ से अग्निशमन वाहन (दमकल) तुरंत मौके पर पहुंचा। दमकलकर्मीयों ने मशक्कत के बाद गाड़ी में लगी आग पर काबू पाया।1
- बामनवास l उपखण्ड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोयला में विद्यालयी शिक्षा विभाग के आदेश की अनुपलना में नवीन शिक्षण सत्र में शुभारम्भ ऋषभ पखवाड़े के तहत परम पूज्य आचार्य श्री 108 सन्मति महाराज और परम पूज्य बुंदेलखण्ड केसरी आचार्य श्री 108 सिद्धान्त सागर जी महाराज की परम शिष्या परम पूज्य गणिनी आर्यिकारत्न णमोकार जिनशासन प्रभाविक गुरु मां 105 श्री संगममति माताजी ने विद्यार्थियों को प्रवचन के माध्यम से देवाधिदेव भगवान ऋषभदेव के जीवन के बारे में बताते हुए उनके सिद्धांतों को जीवन में उतरने की सीख दी l कार्यक्रम का शुभारम्भ राजकीय विद्यालय की प्रधानाचार्य अनिता मीणा ने देवाधिदेव ऋषभदेव भगवान और मां सरस्वती चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करने के साथ हुआ l इसके बाद विद्यार्थियों ने ऋषभ देव की स्तुति की जिससे सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक उर्जा एवं सकारात्मकता से ओत प्रोत हो गया l इस अवसर पर वर्धमान कोचिंग की निदेशक एकता जैन ने प्रधानाचार्य अनिता मीणा का दुपट्टा पहनाते हुए जय जिनेन्द्र का बैज लगाकर उनका स्वागत सम्मान किया l विद्यालय के शिक्षक बाबूलाल जैन ने देवाधिदेव ऋषभदेव भगवान के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की l प्रधानाचार्य अनिता मीणा ने बताया कि शिक्षा विभाग अभिनव पहल पर आयोजित किया जा रहा ऋषभदेव पखवाड़ा विद्यार्थियों के अन्दर छुपी हुई प्रतिभा को सामने ला रहा है l विधार्थी की आयु के अनुसार प्रतियोगिताओं का आयोजन करने से बालक सहज रूप से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है l वर्तमान परिपेक्ष्य में भगवान ऋषभदेव भगवान के संदेश जियो और जीने दो,शान्ति से रहने दो के सिद्धान्त ही विश्व को शान्ति की ओर ले जा सकते हैं l *विधार्थियों को आर्यिकाओं का विशेष प्रवचन* आर्यिकारत्न गुरु मां 105 श्री संगममति माताजी ने विद्यार्थियों को प्रवचन देते हुए बताया कि भगवान ऋषभदेव युग के शुरुआत जब हुई जब योगभूमि समाप्त हो रही थी तब अयोध्या की पावन धरा पर ऋषभदेव का जन्म हुआ वे बचपन से ही अत्यन्त शांत, तेजस्वी और मानवीय गुणों से भरपूर था l उन्होंने संसार को जीवन जीने की कला सिखाई l समाज को व्यवस्थित करने के लिए वर्णों की स्थापना कि जिससे मनुष्य अनुशासन के साथ रह सके l आर्यिका 105 संयोमती माताजी ने बताया कि ऋषभदेव के 100 पुत्र थे,जिनमें चक्रवर्ती सम्राट भरत के नाम से अपने देश का नाम भारत पड़ा l उनकी पुत्रीयों ब्राह्मी और सुन्दरी ने लिपि और अंक विद्या का ज्ञान दिया l जिसके कारण आज हम लिख पढ़ पा रहे है l क्षुल्लिका 105 सम्पर्कमति माताजी,सानिध्यमति माताजी और समर्पितमति माताजी ने बताया कि भगवान ऋषभदेव भगवान के बताए सिद्धांतों को अपने जीवन उतारते हुए सभी बच्चे उन्नति के पथ पर अग्रसर हो और अपने माता -पिता और गुरुओं का सदा सम्मान करे l इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार मीणा,राधेश्याम मीणा,धर्मसिंह मीणा,निलमणि मीणा,पूनम सैनी, नेमीचन्द मीणा,नेतराम मीणा मीणा,गंगाराम मीणा,घनश्याम मीणा,बाबूलाल जैन,अमित कुमार,कमरुद्दीन खांन,मीरा गुप्ता, मोहसिन खांन,बनवारी लाल जांगिड़,नीलम सैनी,समयराज गुर्जर और वर्धमान दिगम्बर जैन विकास समिति के सदस्य सुनील कुमार जैन,सुमनलता जैन एवं संयोमति माताजी के संघ के साथ पैदल विहार में सहयोग प्रदान करने वाले विजय जैन,प्रदीप जैन,ममता जैन,मोनिका जैन,अरविन्द कुमार, शुभम कुमार,अनिकेत कुमार, लक्ष्मण कुमार आदि उपस्थित थे l3
- दौसा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से वर्चुअल रूप से जुड़ा रहा। सांसद मुरारी लाल मीणा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में व्याप्त सामाजिक एवं आर्थिक असमानता तथा छुआछूत को समाप्त करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने सभी को शिक्षित बनने, आगे बढ़ने और समाज में समानता का भाव स्थापित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के प्रेरणादायक उद्बोधन सुने। मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय समारोह से सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं पालनहार योजना की राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में स्थानांतरित की तथा बहरावंडा में राजकीय सावित्रीबाई फुले अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास भवन का वर्चुअल शिलान्यास किया। *संविधान की शपथ दिलाई, जनप्रतिनिधियों ने साझा किए विचार* इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने उपस्थित जनों को संविधान की शपथ दिलाई, जबकि अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। महवा विधायक राजेन्द्र मीणा, दौसा विधायक दीन दयाल बैरवा, जिला परिषद सदस्य नीलम गुर्जर एवं कमला केशरा ने भी डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। *उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित* समारोह के दौरान जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उत्थान तथा जरूरतमंदों के पुनर्वास में उत्कृष्ट योगदान के लिए अम्बेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार से हीरालाल महावर एवं राजेन्द्र कुमार वर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं महिला कल्याण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए अम्बेडकर महिला कल्याण पुरस्कार से प्रिया मेहरा एवं द्रौपदी देवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदीचंद गंगवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर (लालसोट) मनमोहन मीणा, नगर विकास न्यास सचिव मूलचंद लूनिया, उपखंड अधिकारी संजू मीणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रामराज मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।4
- बाड़मेर में मोबाइल में युवती की फोटो रखने के आरोप में युवक के साथ मारपीट की गई। मुंह काला करने के बाद उसे यूरिन पिलाया गया और गंदगी खिलाई गई। बाल भी काटे। मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को डिटेन किया। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना 26 मार्च को दोपहर एक बजे शिव थाना क्षेत्र में हुई। आरोपियों ने घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया था, जो अब सामने आया है। बाड़मेर एएसपी नितेश आर्य ने बताया- युवक पर बहन-बेटियों की फोटो मोबाइल में रखने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने पकड़ा। मारपीट करने के साथ ही उसका मुंह काला किया गया। यूरिन पिलाया। अपशिष्ट (गंदगी) खिलाया।1
- जयपुर के कालवाड़ रोड पर एक बेकाबू ट्रैक्टर चालक ने शराब के नशे में सड़क पर खड़ी और चलती गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। हादसे में एक स्विफ्ट डिजायर कार सहित कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था और चालक ने शराब पी रखी थी जिससे ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद उसने एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। वहीं पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात को फिर से सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।1