पुरानी रंजिश में दो भाइयो पर धारदार हथियारों से हमला: बागपत मे गौरीपुर मोड़ पर बुलाकर किया हमला खूबीपुर निवाड़ा गांव मे पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयो पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडो से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पहले हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा मामला पीड़ित परिवार के अनुसार, 6 मई को गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उसी मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर परिवार के कुछ सदस्य कोतवाली गए हुए थे। इसी बीच घर पर मौजूद राशिद और उसके भाई सादिक को निशाना बनाया गया। फोन कर बुलाया, फिर घेरकर पीटा परिवार का आरोप है कि गांव के कुछ युवकों ने राशिद को फोन कर गौरीपुर मोड़ पर बुलाया। जैसे ही वह मौके पर पहुंचा, पहले से मौजूद युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि हमलावर धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर आए थे। गाली-गलौज के बाद उन्होंने राशिद पर हमला कर दिया। भाई को बचाने पहुंचा सादिक भी घायल राशिद पर हमला होते देख उसका भाई सादिक मौके पर पहुंचा, लेकिन आरोपियो ने उस पर भी हमला कर दिया। हमले में राशिद के सिर, हाथ और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि सादिक के सिर और कमर पर गहरे घाव बताए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में कराया गया मेडिकल घटना के बाद दोनो घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनका मेडिकल परीक्षण किया है। परिजनो का कहना है कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियो की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बिर्जेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- क्राइम ब्रांच ने मेरठ से अवैध हथियार सप्लायर दबोचा: लंबे समय से फरार घोषित था अपराधी गुफरान, बागपत के युवक ने किया खुलासा दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मेरठ से अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ दिल्ली ले गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 42 वर्षीय गुफरान पुत्र खुर्शीद के रूप मे हुई है, जो मेरठ का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, गुफरान को रोहिणी कोर्ट ने 2 फरवरी 2026 को घोषित अपराधी करार दिया था। इसके बाद से उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। बागपत निवासी युवक से हुआ था खुलासा पुलिस के मुताबिक, मामले की शुरुआत 2 मार्च 2025 को हुई थी, जब केएनके मार्ग थाना पुलिस ने बागपत निवासी गौरव नाम के युवक को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उसके पास से दो अवैध पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। पूछताछ मे गौरव ने खुलासा किया था कि हथियार मेरठ निवासी गुफरान और उसके भाई अहसान द्वारा सप्लाई किए गए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनो भाइयो की तलाश शुरू की, लेकिन आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे। दिल्ली में अपराधियों को करता था हथियार सप्लाई पुलिस जांच मे सामने आया है कि गुफरान कई महीनो से फरार चल रहा था। उस पर दिल्ली मे आपराधिक गतिविधियो मे इस्तेमाल होने वाले अवैध देसी कट्टों और कारतूसो की सप्लाई करने का आरोप है। इंस्पेक्टर पुखराज सिंह की टीम को सफलता दिल्ली क्राइम ब्रांच का यह ऑपरेशन पुखराज सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई एसीपी अशोक शर्मा के मार्गदर्शन और डीसीपी पंकज कुमार की निगरानी में पूरी की गई। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य साथियो की जानकारी जुटा रही है।1
- उत्तर प्रदेश के बागपत के नांगल गांव में तीन लोगों ने एक युवक दीपक को घर से बुलाकर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और जांच जारी है।1
- देखो भाई दोस्तों राजस्थान के अंदर कितनी गर्मी हो रही है सभी साथी से बात का ध्यान दें राजस्थान में जाने से पहले सभी साथी इस वीडियो को जरूर देख लो आंधी तूफान बारिश और धूप की1
- R.K. नागर ने सोनीपत में वित्त विभाग से नए पद सृजित कराने और वेतन दिलाने के संबंध में अपनी बात रखी। उन्होंने 09 मई 2026 तक इन कार्यों को पूरा करने की संभावना का जिक्र किया है। यह बयान स्थानीय रोजगार और कर्मचारियों के वेतनमान से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है।1
- हरियाणा के सोनीपत में एक पति-पत्नी का बीच सड़क पर हुए विवाद का वीडियो वायरल हो गया है। इस दौरान हुई मारपीट के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- पटना में नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस घटना से छात्रों में भारी आक्रोश है और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।1
- पत्नी ने खुद को लगाई बंद कमरे में आग दो बेटियों की भी दम घुटने से मौत बुरी तरह झुलसी पत्नी हादसे के बाद बेबस दिखा पिता1
- पुरानी रंजिश में दो भाइयो पर धारदार हथियारों से हमला: बागपत मे गौरीपुर मोड़ पर बुलाकर किया हमला खूबीपुर निवाड़ा गांव मे पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयो पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडो से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पहले हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा मामला पीड़ित परिवार के अनुसार, 6 मई को गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उसी मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर परिवार के कुछ सदस्य कोतवाली गए हुए थे। इसी बीच घर पर मौजूद राशिद और उसके भाई सादिक को निशाना बनाया गया। फोन कर बुलाया, फिर घेरकर पीटा परिवार का आरोप है कि गांव के कुछ युवकों ने राशिद को फोन कर गौरीपुर मोड़ पर बुलाया। जैसे ही वह मौके पर पहुंचा, पहले से मौजूद युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि हमलावर धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर आए थे। गाली-गलौज के बाद उन्होंने राशिद पर हमला कर दिया। भाई को बचाने पहुंचा सादिक भी घायल राशिद पर हमला होते देख उसका भाई सादिक मौके पर पहुंचा, लेकिन आरोपियो ने उस पर भी हमला कर दिया। हमले में राशिद के सिर, हाथ और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि सादिक के सिर और कमर पर गहरे घाव बताए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में कराया गया मेडिकल घटना के बाद दोनो घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनका मेडिकल परीक्षण किया है। परिजनो का कहना है कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियो की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बिर्जेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1