Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के बागपत के नांगल गांव में तीन लोगों ने एक युवक दीपक को घर से बुलाकर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और जांच जारी है।
Instant News 24Hr
उत्तर प्रदेश के बागपत के नांगल गांव में तीन लोगों ने एक युवक दीपक को घर से बुलाकर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और जांच जारी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Hello Friends Kaise Ho Aap Log Please Saport Kro Like Kro Comment Kro Follow Kro👈 मेरे प्यारे दोस्तों कॉमेंट करके बताओ की मेरे साथ कौन कौन लोग हैं को मुझे अपना मानते हैं प्लीज अपनी अपनी राय जरूर दे👈1
- उत्तर प्रदेश के बागपत के नांगल गांव में तीन लोगों ने एक युवक दीपक को घर से बुलाकर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और जांच जारी है।1
- TVK चीफ विजय तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने के बाद लोक भवन से रवाना हुए। कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML के समर्थन से, 121 MLA अब TVK के सपोर्ट में हैं TVK चीफ विजय तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने के बाद लोक भवन से रवाना हुए। कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML के समर्थन से, 121 MLA अब TVK के सपोर्ट में हैं, और राज्य में सरकार बनाने का उसका रास्ता अब साफ हो गया है, और सूत्रों के मुताबिक, विजय कल दोपहर 3.15 PM बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।1
- क्राइम ब्रांच ने मेरठ से अवैध हथियार सप्लायर दबोचा: लंबे समय से फरार घोषित था अपराधी गुफरान, बागपत के युवक ने किया खुलासा दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मेरठ से अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ दिल्ली ले गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 42 वर्षीय गुफरान पुत्र खुर्शीद के रूप मे हुई है, जो मेरठ का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, गुफरान को रोहिणी कोर्ट ने 2 फरवरी 2026 को घोषित अपराधी करार दिया था। इसके बाद से उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। बागपत निवासी युवक से हुआ था खुलासा पुलिस के मुताबिक, मामले की शुरुआत 2 मार्च 2025 को हुई थी, जब केएनके मार्ग थाना पुलिस ने बागपत निवासी गौरव नाम के युवक को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उसके पास से दो अवैध पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। पूछताछ मे गौरव ने खुलासा किया था कि हथियार मेरठ निवासी गुफरान और उसके भाई अहसान द्वारा सप्लाई किए गए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनो भाइयो की तलाश शुरू की, लेकिन आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे। दिल्ली में अपराधियों को करता था हथियार सप्लाई पुलिस जांच मे सामने आया है कि गुफरान कई महीनो से फरार चल रहा था। उस पर दिल्ली मे आपराधिक गतिविधियो मे इस्तेमाल होने वाले अवैध देसी कट्टों और कारतूसो की सप्लाई करने का आरोप है। इंस्पेक्टर पुखराज सिंह की टीम को सफलता दिल्ली क्राइम ब्रांच का यह ऑपरेशन पुखराज सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई एसीपी अशोक शर्मा के मार्गदर्शन और डीसीपी पंकज कुमार की निगरानी में पूरी की गई। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य साथियो की जानकारी जुटा रही है।1
- बुराड़ी के राशन कार्ड दफ्तर में शनिवार को कोई जनसुनवाई न होने से स्थानीय लोग बेहद नाराज़ हैं। जनता आरोप लगा रही है कि मुख्यमंत्री और रेखा गुप्ता के बड़े-बड़े दावों के बावजूद उन्हें सिर्फ गुमराह किया जा रहा है। इस अनदेखी से इलाके में गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- उत्तर दिल्ली के अलपुर में पिछले दो महीने से नाले साफ नहीं हुए हैं, जिससे गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। गंदगी बढ़ने से मच्छरों की समस्या भी बढ़ गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- पश्चिम बंगाल बीजेपी विधायक दल के नेता बने सुवेंदु अधिकारी, मंच से लगवाए मोदी ज़िंदाबाद के नारे1
- पुरानी रंजिश में दो भाइयो पर धारदार हथियारों से हमला: बागपत मे गौरीपुर मोड़ पर बुलाकर किया हमला खूबीपुर निवाड़ा गांव मे पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयो पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडो से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पहले हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा मामला पीड़ित परिवार के अनुसार, 6 मई को गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उसी मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर परिवार के कुछ सदस्य कोतवाली गए हुए थे। इसी बीच घर पर मौजूद राशिद और उसके भाई सादिक को निशाना बनाया गया। फोन कर बुलाया, फिर घेरकर पीटा परिवार का आरोप है कि गांव के कुछ युवकों ने राशिद को फोन कर गौरीपुर मोड़ पर बुलाया। जैसे ही वह मौके पर पहुंचा, पहले से मौजूद युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि हमलावर धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर आए थे। गाली-गलौज के बाद उन्होंने राशिद पर हमला कर दिया। भाई को बचाने पहुंचा सादिक भी घायल राशिद पर हमला होते देख उसका भाई सादिक मौके पर पहुंचा, लेकिन आरोपियो ने उस पर भी हमला कर दिया। हमले में राशिद के सिर, हाथ और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि सादिक के सिर और कमर पर गहरे घाव बताए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में कराया गया मेडिकल घटना के बाद दोनो घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनका मेडिकल परीक्षण किया है। परिजनो का कहना है कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियो की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बिर्जेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1