logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर औरैया। जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने थाना फफूंद क्षेत्र के शेरपुर सरैया में निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए और इसमें गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। अधिकारियों ने निर्माण स्थल पर चल रहे विभिन्न कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में शासन के मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी औरैया समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

19 hrs ago
user_Rohit Awsthi
Rohit Awsthi
Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर औरैया। जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने थाना फफूंद क्षेत्र के शेरपुर सरैया में निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए और इसमें गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। अधिकारियों ने निर्माण स्थल पर चल रहे विभिन्न कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में शासन के मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी औरैया समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर औरैया। जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने थाना फफूंद क्षेत्र के शेरपुर सरैया में निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए और इसमें गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। अधिकारियों ने निर्माण स्थल पर चल रहे विभिन्न कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में शासन के मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी औरैया समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

औरैया। जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने थाना फफूंद क्षेत्र के शेरपुर सरैया में निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए और इसमें गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो।
अधिकारियों ने निर्माण स्थल पर चल रहे विभिन्न कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में शासन के मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी औरैया समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • दिबियापुर सी एच सी पर "नशा मुक्ति भारत अभियान" 2026 की कार्यशाला का हुआ सफल आयोजन औरैया, दिबियापुर सी एच सी पर आज राजकीय आयुविज्ञान महाविद्यालय (ASMC )के तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में "नशा मुक्त भारत अभियान 2026, की कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के दौरान उपस्थिति लोगों को तम्बाकू, शराब या अन्य मादक पदार्थ के सेवन से होने वाली हानियों के बारे में बताया गया, साथ ही युवको पीयर प्रेशर (दोस्तों का दवाव )से बचने के लिये प्रेरित किया गया, साथ ही बताया कि नशा केवल व्यक्ति के परिवार व समाज तक ही नहीं राष्ट् निर्माण में बाधा है l इस कार्यशाला के आयोजन में आई ओ आई सी डॉ विजय आनन्द, डॉ संजीव दबे, प्रोफ़ेसर एवं विभागध्यक्ष सामुदायिक चिकित्सा विभाग ए एस एम सी औरैया,डॉ धीरज सिंह, वरिष्ठ रेजिडेन्स सामुदायिक चिकित्सा विभाग असंक औरैया, डॉ शुभम, डॉ प्रियंका, डॉ अभिनव, डॉ सुनील, डॉ आशुतोष, डॉ अदिति, डॉ काजल सहित सी एच सी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा l
    2
    दिबियापुर सी एच सी पर "नशा मुक्ति भारत अभियान" 2026 की कार्यशाला का हुआ सफल आयोजन 
औरैया, दिबियापुर सी एच सी पर आज राजकीय आयुविज्ञान महाविद्यालय (ASMC )के तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में "नशा मुक्त भारत अभियान 2026, की कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के दौरान उपस्थिति लोगों को तम्बाकू, शराब या अन्य मादक पदार्थ के सेवन से होने वाली हानियों के बारे में बताया गया, साथ ही युवको पीयर प्रेशर (दोस्तों का दवाव )से बचने के लिये प्रेरित किया गया, साथ ही बताया कि नशा केवल व्यक्ति के परिवार व समाज तक ही नहीं राष्ट् निर्माण में बाधा है l इस कार्यशाला के आयोजन में आई ओ आई सी डॉ विजय आनन्द, डॉ संजीव दबे, प्रोफ़ेसर एवं विभागध्यक्ष सामुदायिक चिकित्सा विभाग ए एस एम सी औरैया,डॉ धीरज सिंह, वरिष्ठ रेजिडेन्स सामुदायिक चिकित्सा विभाग असंक औरैया, डॉ शुभम, डॉ प्रियंका, डॉ अभिनव, डॉ सुनील, डॉ आशुतोष, डॉ अदिति, डॉ काजल सहित सी एच सी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा l
    user_Satish pandey
    Satish pandey
    बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • औरैया 50 सैया अस्पताल में आया एक्सीडेंट का मामला देखिए क्या है पूरा मामला
    1
    औरैया 50 सैया अस्पताल में आया एक्सीडेंट का मामला देखिए क्या है पूरा मामला
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • जीवन एक प्रयोगशाला है, शिक्षा के बिना मनुष्य पशु समान: योगेंद्र मिश्र औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया की ओर से शुक्रवार को ज्ञान सरोवर जूनियर हाई स्कूल, मुहाल सत्तेश्वर में जागरूकता एवं प्रेरक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब एक हजार छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने भाग लिया। वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने "जीवन एक प्रयोगशाला है" तथा "शिक्षा के बिना मनुष्य पशु समान है" विषय पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन की वास्तविकताओं से परिचित कराते हुए प्रत्येक पल को सकारात्मक सोच और जीवंतता के साथ जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जीवन में संघर्ष के साथ कुछ नया करने का उत्साह बनाए रखना चाहिए। यदि युवा शक्ति जागृत हो जाए तो समाज और राष्ट्र के विकास का नया अध्याय लिखा जा सकता है। उन्होंने बदलते समय में शिक्षा और अच्छे स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कठिन परिस्थितियों का धैर्य और संयम के साथ सामना करने की सीख दी। साथ ही विद्यार्थियों से नशामुक्त, अनुशासित एवं सादगीपूर्ण जीवन अपनाने का आह्वान किया। योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से योग वैलनेस सेंटर द्वारा विद्यालयों और समाज में लगातार योग, स्वास्थ्य एवं नैतिक जीवन मूल्यों पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन अभियानों से प्रेरित होकर अनेक छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने सकारात्मक आदतें अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय भदौरिया, वरिष्ठ शिक्षक प्रेम शंकर अवस्थी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताते हुए नियमित योग, अनुशासित दिनचर्या और शिक्षा के महत्व को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
    1
    जीवन एक प्रयोगशाला है, शिक्षा के बिना मनुष्य पशु समान: योगेंद्र मिश्र

औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया की ओर से शुक्रवार को ज्ञान सरोवर जूनियर हाई स्कूल, मुहाल सत्तेश्वर में जागरूकता एवं प्रेरक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब एक हजार छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने भाग लिया।
वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने "जीवन एक प्रयोगशाला है" तथा "शिक्षा के बिना मनुष्य पशु समान है" विषय पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन की वास्तविकताओं से परिचित कराते हुए प्रत्येक पल को सकारात्मक सोच और जीवंतता के साथ जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जीवन में संघर्ष के साथ कुछ नया करने का उत्साह बनाए रखना चाहिए। यदि युवा शक्ति जागृत हो जाए तो समाज और राष्ट्र के विकास का नया अध्याय लिखा जा सकता है।
उन्होंने बदलते समय में शिक्षा और अच्छे स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कठिन परिस्थितियों का धैर्य और संयम के साथ सामना करने की सीख दी। साथ ही विद्यार्थियों से नशामुक्त, अनुशासित एवं सादगीपूर्ण जीवन अपनाने का आह्वान किया।
योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से योग वैलनेस सेंटर द्वारा विद्यालयों और समाज में लगातार योग, स्वास्थ्य एवं नैतिक जीवन मूल्यों पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन अभियानों से प्रेरित होकर अनेक छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने सकारात्मक आदतें अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लिया है।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय भदौरिया, वरिष्ठ शिक्षक प्रेम शंकर अवस्थी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताते हुए नियमित योग, अनुशासित दिनचर्या और शिक्षा के महत्व को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गोरखपुर आकर सीएम सिटी में बदहाली का ऐसा सच बता गईं गर्वनर आनंदी बेन पटेल!! गोरखपुर आकर सीएम सिटी में बदहाली का ऐसा सच बता गईं गर्वनर आनंदी बेन पटेल!! गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आईं गर्वनर आनंदी बेन पटेल ने कुछ इस अंदाज़ में बोलना शुरू किया- "जो हमारी कमियां है, वो तो मुझे बताना ही पड़ेगा। ये तो गोरखपुर है, जहां स्वयं हमारे मुख्यमंत्री वहां विराजमान हैं, वहां ऐसी कमियां रहेंगी तो क्या होगा?" इसके बाद तो गर्वनर साहिबा ने जैसे पिटारा ही खोल दिया। "बिजली, पानी, पंखे और गंदगी की समस्या से लेकर ड्रग्स व दारू तक....."  अपने भाषण में कोई भी सिरा नहीं छोड़ा। बंजर पड़ी ज़मीन में कुछ भी हरा नहीं छोड़ा! सोचिए, ये सीएम सिटी का हाल है, ज़मीन पर सिस्टम पूरा ध्वस्त है, बस भाषणों में कमाल ही कमाल है।
    1
    गोरखपुर आकर सीएम सिटी में बदहाली का ऐसा सच बता गईं गर्वनर आनंदी बेन पटेल!!
गोरखपुर आकर सीएम सिटी में बदहाली का ऐसा सच बता गईं गर्वनर आनंदी बेन पटेल!!
गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आईं गर्वनर आनंदी बेन पटेल ने कुछ इस अंदाज़ में बोलना शुरू किया-
"जो हमारी कमियां है, वो तो मुझे बताना ही पड़ेगा।
ये तो गोरखपुर है, जहां स्वयं हमारे मुख्यमंत्री वहां विराजमान हैं, वहां ऐसी कमियां रहेंगी तो क्या होगा?"
इसके बाद तो गर्वनर साहिबा ने जैसे पिटारा ही खोल दिया।
"बिजली, पानी, पंखे और गंदगी की समस्या से लेकर ड्रग्स व दारू तक....." 
अपने भाषण में कोई भी सिरा नहीं छोड़ा।
बंजर पड़ी ज़मीन में कुछ भी हरा नहीं छोड़ा!
सोचिए, ये सीएम सिटी का हाल है,
ज़मीन पर सिस्टम पूरा ध्वस्त है,
बस भाषणों में कमाल ही कमाल है।
    user_Ankit kumar
    Ankit kumar
    Court reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *कानपुर नगर* दिनांक 04.08.2026 को सुबह लगभग 06:32 बजे मिनी कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोविंद नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई है तथा कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। सूचना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए फजलगंज, किदवई नगर एवं मीरपुर सहित आसपास के फायर स्टेशनों से लगभग 07–08 अग्निशमन वाहनों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। साथ ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि आग एक बहुमंजिला फर्नीचर मार्केट में लगी थी, जिसमें बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर तथा ऊपर की मंजिलें शामिल थीं। अग्निशमन दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भवन के तीनों ओर से फायर टेंडर तैनात कर सुरक्षित तरीके से अंदर प्रवेश किया गया तथा सुनियोजित अभियान चलाकर आग को चारों ओर से घेरते हुए उस पर पूर्णतः नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ तथा पूरे रेस्क्यू एवं फायर फाइटिंग ऑपरेशन को सुरक्षित रूप से सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। *बाइट- सीएफओ कमि0 कानपुर नगर श्री दीपक शर्मा*
    1
    *कानपुर नगर*

दिनांक 04.08.2026 को सुबह लगभग 06:32 बजे मिनी कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोविंद नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई है तथा कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। सूचना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए फजलगंज, किदवई नगर एवं मीरपुर सहित आसपास के फायर स्टेशनों से लगभग 07–08 अग्निशमन वाहनों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। साथ ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि आग एक बहुमंजिला फर्नीचर मार्केट में लगी थी, जिसमें बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर तथा ऊपर की मंजिलें शामिल थीं। अग्निशमन दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भवन के तीनों ओर से फायर टेंडर तैनात कर सुरक्षित तरीके से अंदर प्रवेश किया गया तथा सुनियोजित अभियान चलाकर आग को चारों ओर से घेरते हुए उस पर पूर्णतः नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया।
इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ तथा पूरे रेस्क्यू एवं फायर फाइटिंग ऑपरेशन को सुरक्षित रूप से सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।
*बाइट- सीएफओ कमि0 कानपुर नगर श्री दीपक शर्मा*
    user_KPTV BHARAT NEWS
    KPTV BHARAT NEWS
    Media company Tirwa, Kannauj•
    3 hrs ago
  • व्यापारियों ने मोक्षधाम परिसर में किया वृक्षारोपण, हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का लिया संकल्प अजीतमल । पर्यावरण संरक्षण और नगर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कस्बा बाबरपुर स्थित मोक्षधाम परिसर में स्थानीय व्यापार मंडल के तत्वावधान में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों एवं समाजसेवियों ने फलदार, छायादार एवं पुष्प देने वाले दो दर्जन से अधिक पौधे रोपित कर परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं हराभरा बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान मोक्षधाम परिसर में पीपल, बरगद, आंवला, हरसिंगार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का भी संकल्प लिया। व्यापारियों ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और नियमित देखभाल भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। वृक्षारोपण के दौरान पंडित शिवराम शुक्ला ने विधि-विधान से पौधरोपण कराया तथा उपस्थित सभी लोगों को पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि पूर्वजों की स्मृति में लगाए गए ये पौधे सदैव हरे-भरे रहें और आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध व स्वच्छ वातावरण प्रदान करें। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव पोरवाल ने कहा कि नगर को हरित बनाने की यह मुहिम प्रथम चरण में मोक्षधाम परिसर से शुरू की गई है। आगामी दिनों में बाबरपुर कस्बे के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों एवं व्यापारियों से अपील की कि प्रत्येक परिवार अपने पूर्वजों की स्मृति में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाए। प्रेस क्लब अजीतमल के अध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता ने पीपल का पौधा रोपित करते हुए कहा कि पीपल का वृक्ष पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पीपल सहित अन्य छायादार एवं ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं और इनके संरक्षण के बिना पर्यावरण संतुलन संभव नहीं है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं हराभरा बनाना केवल प्रशासन का ही नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल वरिष्ठ संरक्षक नादान वर्मा, अध्यक्ष संजीव पोरवाल, सुनील मिश्रा, सतीश चौहान, रवि गुप्ता, अमित गुप्ता, सुनील कुमार, आकाश कुशवाहा, दयाराम कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मोक्षधाम परिसर में दो दर्जन से अधिक पौधे रोपित किए तथा उनकी नियमित देखभाल कर परिसर को सदैव स्वच्छ, हराभरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
    1
    व्यापारियों ने मोक्षधाम परिसर में किया वृक्षारोपण, हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का लिया संकल्प

अजीतमल । पर्यावरण संरक्षण और नगर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कस्बा बाबरपुर स्थित मोक्षधाम परिसर में स्थानीय व्यापार मंडल के तत्वावधान में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों एवं समाजसेवियों ने फलदार, छायादार एवं पुष्प देने वाले दो दर्जन से अधिक पौधे रोपित कर परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं हराभरा बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान मोक्षधाम परिसर में पीपल, बरगद, आंवला, हरसिंगार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का भी संकल्प लिया। व्यापारियों ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और नियमित देखभाल भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
वृक्षारोपण के दौरान पंडित शिवराम शुक्ला ने विधि-विधान से पौधरोपण कराया तथा उपस्थित सभी लोगों को पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि पूर्वजों की स्मृति में लगाए गए ये पौधे सदैव हरे-भरे रहें और आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध व स्वच्छ वातावरण प्रदान करें।
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव पोरवाल ने कहा कि नगर को हरित बनाने की यह मुहिम प्रथम चरण में मोक्षधाम परिसर से शुरू की गई है। आगामी दिनों में बाबरपुर कस्बे के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों एवं व्यापारियों से अपील की कि प्रत्येक परिवार अपने पूर्वजों की स्मृति में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाए।
प्रेस क्लब अजीतमल के अध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता ने पीपल का पौधा रोपित करते हुए कहा कि पीपल का वृक्ष पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पीपल सहित अन्य छायादार एवं ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं और इनके संरक्षण के बिना पर्यावरण संतुलन संभव नहीं है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं हराभरा बनाना केवल प्रशासन का ही नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
इस अवसर पर व्यापार मंडल वरिष्ठ संरक्षक नादान वर्मा, अध्यक्ष संजीव पोरवाल,  सुनील मिश्रा, सतीश चौहान, रवि गुप्ता, अमित गुप्ता, सुनील कुमार, आकाश कुशवाहा, दयाराम कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मोक्षधाम परिसर में दो दर्जन से अधिक पौधे रोपित किए तथा उनकी नियमित देखभाल कर परिसर को सदैव स्वच्छ, हराभरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बिरहाई का खुला पेल बना किसानों का काल, एक हजार बीघा खेती बनी तालाब, धान की पौध उखड़ी, बाजरा डूबा महेवा। महेवा विकास खंड क्षेत्र में ग्राम बिरहाई की ओर से खुले पेल ने किसानों पर भारी आफत ला दी है। तेज बहाव के कारण बिरहाई और लीटेपुर की करीब एक हजार बीघा कृषि भूमि पूरी तरह जलमग्न हो गई है। खेत तालाब में तब्दील हो चुके हैं। धान और बाजरे की फसल पानी में डूब गई है, जिससे किसानों के सामने भारी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, किसानों ने करीब एक सप्ताह पहले ही धान की रोपाई की थी, लेकिन शुक्रवार सुबह जब वे खेतों पर पहुंचे तो पूरी फसल पानी में डूबी मिली। कई स्थानों पर तेज बहाव के कारण धान की पौध उखड़ गई है, जबकि बाजरे की फसल भी पूरी तरह जलमग्न होकर बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है। करीब 500 बीघा खेती केवल लीटेपुर क्षेत्र की ही पानी में डूब गई है, जबकि बिरहाई सहित कुल प्रभावित क्षेत्र लगभग एक हजार बीघा बताया जा रहा है। किसान प्रवल कुमार ने बताया कि उनके खेत में खड़ी बाजरे की फसल के ऊपर से पेल का पानी तेज बहाव के साथ गुजर रहा है, जिससे पूरी फसल नष्ट होने की स्थिति में है। वहीं किसान अनुज कुमार ने बताया कि उन्होंने छह दिन पहले धान की रोपाई की थी, लेकिन तेज बहाव ने पौध उखाड़ दी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द पानी नहीं रोका गया तो पंचम मल्हा–बहेड़ा मार्ग के ऊपर से भी पानी बहने लगेगा, जिससे सड़क कट सकती है और कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि समय रहते पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, जिसके कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर पहुंचकर पेल बंद कराने, जलनिकासी कराने, फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने और सड़क को कटने से बचाने की मांग की है। इस दौरान समाजसेवी विमल राजपूत, जवाहर लाल, नवाब सिंह, नवल किशोर, शिवपाल राजपूत, राम नजर, शिव नारायण सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    बिरहाई का खुला पेल बना किसानों का काल, एक हजार बीघा खेती बनी तालाब, धान की पौध उखड़ी, बाजरा डूबा

महेवा। महेवा विकास खंड क्षेत्र में ग्राम बिरहाई की ओर से खुले पेल ने किसानों पर भारी आफत ला दी है। तेज बहाव के कारण बिरहाई और लीटेपुर की करीब एक हजार बीघा कृषि भूमि पूरी तरह जलमग्न हो गई है। खेत तालाब में तब्दील हो चुके हैं। धान और बाजरे की फसल पानी में डूब गई है, जिससे किसानों के सामने भारी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
जानकारी के अनुसार, किसानों ने करीब एक सप्ताह पहले ही धान की रोपाई की थी, लेकिन शुक्रवार सुबह जब वे खेतों पर पहुंचे तो पूरी फसल पानी में डूबी मिली। कई स्थानों पर तेज बहाव के कारण धान की पौध उखड़ गई है, जबकि बाजरे की फसल भी पूरी तरह जलमग्न होकर बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है। करीब 500 बीघा खेती केवल लीटेपुर क्षेत्र की ही पानी में डूब गई है, जबकि बिरहाई सहित कुल प्रभावित क्षेत्र लगभग एक हजार बीघा बताया जा रहा है।
किसान प्रवल कुमार ने बताया कि उनके खेत में खड़ी बाजरे की फसल के ऊपर से पेल का पानी तेज बहाव के साथ गुजर रहा है, जिससे पूरी फसल नष्ट होने की स्थिति में है।
वहीं किसान अनुज कुमार ने बताया कि उन्होंने छह दिन पहले धान की रोपाई की थी, लेकिन तेज बहाव ने पौध उखाड़ दी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द पानी नहीं रोका गया तो पंचम मल्हा–बहेड़ा मार्ग के ऊपर से भी पानी बहने लगेगा, जिससे सड़क कट सकती है और कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो सकता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि समय रहते पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, जिसके कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर पहुंचकर पेल बंद कराने, जलनिकासी कराने, फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने और सड़क को कटने से बचाने की मांग की है।
इस दौरान समाजसेवी विमल राजपूत, जवाहर लाल, नवाब सिंह, नवल किशोर, शिवपाल राजपूत, राम नजर, शिव नारायण सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_VIMAL KUMAR
    VIMAL KUMAR
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.