Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोरखपुर आकर सीएम सिटी में बदहाली का ऐसा सच बता गईं गर्वनर आनंदी बेन पटेल!! गोरखपुर आकर सीएम सिटी में बदहाली का ऐसा सच बता गईं गर्वनर आनंदी बेन पटेल!! गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आईं गर्वनर आनंदी बेन पटेल ने कुछ इस अंदाज़ में बोलना शुरू किया- "जो हमारी कमियां है, वो तो मुझे बताना ही पड़ेगा। ये तो गोरखपुर है, जहां स्वयं हमारे मुख्यमंत्री वहां विराजमान हैं, वहां ऐसी कमियां रहेंगी तो क्या होगा?" इसके बाद तो गर्वनर साहिबा ने जैसे पिटारा ही खोल दिया। "बिजली, पानी, पंखे और गंदगी की समस्या से लेकर ड्रग्स व दारू तक....." अपने भाषण में कोई भी सिरा नहीं छोड़ा। बंजर पड़ी ज़मीन में कुछ भी हरा नहीं छोड़ा! सोचिए, ये सीएम सिटी का हाल है, ज़मीन पर सिस्टम पूरा ध्वस्त है, बस भाषणों में कमाल ही कमाल है।
Ankit kumar
गोरखपुर आकर सीएम सिटी में बदहाली का ऐसा सच बता गईं गर्वनर आनंदी बेन पटेल!! गोरखपुर आकर सीएम सिटी में बदहाली का ऐसा सच बता गईं गर्वनर आनंदी बेन पटेल!! गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आईं गर्वनर आनंदी बेन पटेल ने कुछ इस अंदाज़ में बोलना शुरू किया- "जो हमारी कमियां है, वो तो मुझे बताना ही पड़ेगा। ये तो गोरखपुर है, जहां स्वयं हमारे मुख्यमंत्री वहां विराजमान हैं, वहां ऐसी कमियां रहेंगी तो क्या होगा?" इसके बाद तो गर्वनर साहिबा ने जैसे पिटारा ही खोल दिया। "बिजली, पानी, पंखे और गंदगी की समस्या से लेकर ड्रग्स व दारू तक....." अपने भाषण में कोई भी सिरा नहीं छोड़ा। बंजर पड़ी ज़मीन में कुछ भी हरा नहीं छोड़ा! सोचिए, ये सीएम सिटी का हाल है, ज़मीन पर सिस्टम पूरा ध्वस्त है, बस भाषणों में कमाल ही कमाल है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत* *बिधूना,औरैया।* बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान छोटे सिंह राजावत (24) पुत्र सुरेश, हैप्पी राजावत (25) पुत्र अहिवरन और मोनू भदौरिया (23) पुत्र प्रमोद, निवासी सराय कछवाहा, थाना ऐरवा कटरा के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल से बिधूना की ओर जा रहे थे। रात करीब 12 बजे रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बिधूना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को तत्काल सीएचसी बिधूना ले गई। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एक ही गांव के तीन युवकों की मौत की खबर मिलते ही सराय कछवाहा गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।1
- निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर औरैया। जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने थाना फफूंद क्षेत्र के शेरपुर सरैया में निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए और इसमें गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। अधिकारियों ने निर्माण स्थल पर चल रहे विभिन्न कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में शासन के मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी औरैया समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।1
- बिरहाना ओवरब्रिज के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल; दोनों पक्षों पहुंचे थाने, एक दूसरे पर लगाया आरोप सिकंदरा थाना क्षेत्र के कानपुर-औरैया नेशनल हाईवे पर बिरहाना ओवरब्रिज के पास गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार कांधी गांव निवासी अजय गुप्ता बाइक से रसधान की ओर जा रहे थे। वहीं मुंगीसापुर निवासी जयवीर अपने साथी अंकित के साथ औरैया की ओर जा रहे थे। शाम करीब चार बजे बिरहाना ओवरब्रिज के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पक्ष सिकंदरा थाने पहुंचे, जहां उन्होंने एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण औरैया। गुरुवार को जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने थाना फफूंद क्षेत्र के शेरपुर सरैया स्थित निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप ही प्रयोग की जाए और प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कहा कि रिजर्व पुलिस लाइन का निर्माण पुलिस विभाग की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना है, इसलिए कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।4
- मुजफ्फरनगर पुलिस ने अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बुढाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों का सफल खुलासा किया। पहली कार्रवाई मे ं जाली करेंसी का लेन-देन करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 1 लाख रुपये की जाली भारतीय करेंसी व एक वैगनआर कार बरामद की गई। वहीं, "ऑपरेशन सवेरा” के तहत दूसरी बड़ी कार्रवाई में अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 75 लाख रुपये कीमत की 7 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने पुलिस टीम को 720,000 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। दोनो ं मामलो ं में SSP ने अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।1
- हरबंसपूर गाँव का 15 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस तलाश में जुटी हरबंसपूर गाँव का 15 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस तलाश में जुटी डेरापुर थाना क्षेत्र के हरबंशपुर गांव का 15 वर्षीय किशोर जितेंद्र सिंह नायक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार, पढ़ाई को लेकर डांट पड़ने के बाद वह 27 जुलाई 2026 की सुबह करीब 4 बजे अपनी साइकिल लेकर घर से निकल गया था। तब से उसका कोई पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र अंबियापुर पहुंचा, जहां उसने एक साइकिल की दुकान पर अपनी साइकिल बेचने का प्रयास किया। हालांकि दुकानदार ने साइकिल खरीदने से इनकार कर दिया, जिसके बाद वह वहां से कहीं चला गया। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। जब काफी देर तक जितेंद्र घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अंबियापुर स्थित साइकिल दुकान पर पूछताछ करने पर उसके वहां आने की पुष्टि हुई, लेकिन दुकान से निकलने के बाद वह कहां गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं मिल सकी। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस किशोर की तलाश में संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है और उसे सकुशल बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी को किशोर के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल डेरापुर पुलिस को सूचित करें।1
- जौरवा गांव के पास बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित ट्रक पुलिया तोड़ खड्ड में लटका चालक सुरक्षित जौरवा गांव के पास बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित ट्रक पुलिया तोड़ खड्ड में लटका चालक सुरक्षित मंगलपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जौरवा गांव के पास मंगलपुर की ओर से आ रहा एक ट्रक सामने से आ रहे दूसरे ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पुलिया तोड़ते हुए खड्ड में जा लटका। गनीमत रही कि ट्रक नीचे खाई में नहीं गिरा, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। हालांकि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोग राहत एवं बचाव में जुट गए। इस संबंध में मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सुरक्षित बाहर निकालने की तैयारी की जा रही है।1