दरा घाटी में ट्रक खराब होने से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, सोमवार को भी रेंगते रहे वाहन कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-52) पर दरा स्टेशन के समीप रविवार को एक ट्रक खराब होने के बाद शुरू हुआ जाम सोमवार को भी बरकरार रहा। दरा घाटी क्षेत्र में वाहनों का दबाव इतना अधिक रहा कि यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। सोमवार को दिनभर हालात ऐसे रहे कि वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते नजर आए। स्थिति यह रही कि दरा घाटी पार करने में एक-एक वाहन को एक घंटे से अधिक समय लग रहा था। दरा स्टेशन के आसपास सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। प्रशासन का दावा- जाम नहीं, लेकिन धीमी रफ्तार सोमवार दोपहर करीब 2 बजे कनवास थाना के एसआई ने बताया कि एनएच-52 पर जाम की स्थिति नहीं है, लेकिन रविवार से ही वाहनों का अत्यधिक दबाव बना हुआ है। सुबह से कोटा से झालावाड़ और झालावाड़ से कोटा आने वाली दोनों लेन पर लगातार ट्रैफिक बना रहा, जिससे वाहन धीमी गति से चलते रहे। पुलिस-प्रशासन मौके पर स्थिति को संभालने के लिए सांगोद डीएसपी के नेतृत्व में आरएसी के जवान, मोड़क थाना और कनवास थाना का जाप्ता मौके पर तैनात रहा। पुलिसकर्मी घाटी क्षेत्र में यातायात सुचारू करने के प्रयास में जुटे रहे और एक-एक कर वाहनों को निकाला गया। संकरीघाटी बनी परेशानी की वजह दरअसल, दरा की नाल में सिंगल-लेन संकरा पुल होने के कारण यह क्षेत्र बॉटलनेक बन जाता है। आमने-सामने से आने वाले भारी वाहनों की वजह से अक्सर यहां यातायात बाधित हो जाता है और जाम की स्थिति बन जाती है। अंडरपास निर्माण से मिलेगी राहत इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए पश्चिम-मध्य रेलवे के कोटा मंडल द्वारा दरा घाटी में रेलवे अंडरपास निर्माण के लिए करीब 9.5 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। अंडरपास बनने के बाद इस मार्ग पर जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

- रावतभाटा से कोटा के बीच जंगल क्षेत्र में एक बुजुर्ग के घायल अवस्था में मिलने पर राहगीरों ने इंसानियत की मिसाल पेश की। रावतभाटा पन बिजलीघर के अधिशाषी अभियंता आशीष जैन और पंजाबी समाज के अध्यक्ष बाल किशन गुलाटी ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाकर मानवता का फर्ज निभाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चारभुजा निवासी मदन नाम के बुजुर्ग रावतभाटा से कोटा की ओर मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वे बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी मार्ग से गुजर रहे अधिशासी अभियंता आशीष जैन, समाजसेवी बाल किशन गुलाटी, राहुल निजावन और अन्य राहगीरों ने तुरंत घायल को संभाला और प्राथमिक सहायता दी। सभी ने मिलकर घायल बुजुर्ग को कोटा अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में कोटा से आ-जा रही कुछ महिलाओं ने भी मानवता दिखाते हुए सुनसान सड़क पर घायल को फल-फ्रूट खिलाकर सहयोग किया। अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग के टांके लगाए गए और प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद परिजन उन्हें सुरक्षित रावतभाटा लेकर लौट आए। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित किया कि मुश्किल समय में इंसान ही इंसान के काम आता है।1
- जानकारी के अनुसार एक युवक की दो पत्नी बताई जा रही है एक से निकाह में है और एक से निकाह में नहीं है इसी बात को लेकर विवाद हुआ1
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1
- जंग का आज 25 वां दिन: ईरान ने ट्रंप के युद्धविराम प्रस्ताव को ठुकरा दिया है : हालात बिगड़ने के साथ ही, ईरानी सेना ने इज़राइली ठिकानों पर ज़ोरदार हमले किए। इन हमलों में 75 से ज़्यादा इज़राइली सैनिक मारे गए और 150 से ज़्यादा घायल हुए हैं: बताया जा रहा है कि सड़कों पर सैनिकों के शव बिखरे पड़े हैं...1
- कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दरा स्टेशन के समीप सोमवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर रविवार को एक ट्रक दरा घाटी में खराब होने के बाद जाम के हालात बने। इसके चलते सोमवार को भी लोगो को जाम का सामना करना पड़ा। वाहनों की कतारों के चलते दरा स्टेशन के पास यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई रही जिससे दोनों तरफ से रेंग रेंग कर वाहन चल रहे हैं। ऐसे में एक वाहन को दरा घाटी पार करने में एक घंटे से ज्यादा का वक्त लग रहा है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे कनवास थाना SI से मिली जानकारी के अनुसार NH -52 पर जाम नहीं है। रविवार से ही इस रोड पर वाहनों का दबाव है। सुबह से ही कोटा से झालावाड़ व झालावाड़ से कोटा आने वाली दोनों लाइन फुल चल रही है। वाहन धीमी गति से चल रहे हैं। सांगोद डीएसपी भी मौके पर RAC के जवान, मोड़क थाना, कनवास थाना का जाप्ता भी मौजूद हैं। यातायात सुधार करने में लगे है। घाटी क्षेत्र होने के कारण सड़क संकरी है, दरा की नाल से एक एक करके वाहनों को निकाला जा रहा है। दरअसल दरा की नाल में संकरा सिंगल-लेन पुल है। यह स्थिति बॉटलनेक बनाती है, जहां आमने-सामने से आने वाले भारी वाहनों के कारण यातायात ठप हो जाता है। पश्चिम-मध्य रेलवे के कोटा मंडल ने दरा घाटी में रेलवे अंडरपास के निर्माण के लिए 9.5 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिया।1
- कस्बे में सीसवाली रोड स्थित ख़ेमजी महाराज गार्डन पर आज अंबेडकर जयंती समारोह समिति ने शहीद दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमें अमर शहीद भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव जैसे महान क्रांतिकारियों वीर सपूतों को को श्रद्धांजलि देने के पश्चात अपने-अपने विचार व्यक्त किये l कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कमल नारायण मेघवाल ने भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला | इसी दौरान पूर्व पार्षद जगदीश पवार ने अपने वक्तव्य में कहा कि शहीदों का बलिदान हमें सिखाता है कि हमें अपने देश के प्रति ईमानदार, जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए तथा उनके आदर्शों को अपनाकर देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए l बैठक के अंत में सर्वसम्मति से 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाने और अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने का निर्णय लिया गया l बैठक में एडवोकेट अनूप कुमार मेघवाल, एडवोकेट देशराज, एडवोकेट प्रेम शंकर शांत,राकेश गोडाला, जितेंद्र गोडाला, राजेंद्र, सोनू रेगर,नरेंद्र मेघवाल, निलेश, अरविन्द, शिवराज, धर्मराज,सहित अन्य मौजूद रहे।1
- ग्राम मुडला में श्री राम कथा का आयोजन ग्राम वासियों द्वारा आयोजन किया गया है इस कथा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं क्षेत्रवासी4
- चेचट कस्बे में सोमवार को एक अद्भुत हास्य कलाकार ने फिल्मों कि तर्ज पर एक व्यक्ति द्वारा ड़ाकू का वैसे बूसा पहनकर हाथ में नकली ऐरगनल लेकर बाजारों में घूमता हुआं दिखा जिसने भी देखा वह दग रह गया कि यह कोन लेकिन वह बस मनोरंजन करने बाजारों में घूमने वाला हास्य कलाकार था1
- बकाया भुगतान की मांग को लेकर 18 फरवरी 2025 से कोटा कलेक्ट्रेट पर चल रहा जेके फैक्ट्री के मजदूरों का धरना 23 मार्च 2026 को 399 वें दिन भी जारी रहा...1