logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार ​मुलताई। बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है। ​क्या है पूरा मामला? ​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने मुलताई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके पड़ोस में रहने वाले आरोपी रूपेश (पिता गोलू घोरपड़े) ने उनकी 10 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। ​शिकायत के आधार पर मुलताई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 635/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) तथा पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 5M/6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। ​खेत में घेराबंदी कर दबोचा ​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। ​पुलिस टीम ने मुखबिरों को सक्रिय कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम घाटबिरोली के एक खेत में घेराबंदी कर 18 वर्षीय आरोपी रूपेश घोरपड़े को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आज (28 जुलाई 2026) आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। ​कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम ​इस सनसनीखेज मामले का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल, उपनिरीक्षक आम्रपाली डाहट, प्रधान आरक्षक सुनील पंद्राम, आरक्षक अभिषेक वाडिवा एवं सैनिक विजय रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

6 hrs ago
user_M. Afsar khan
M. Afsar khan
Local News Reporter Multai, Betul•
6 hrs ago

मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार ​मुलताई। बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है। ​क्या है पूरा मामला? ​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने मुलताई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके पड़ोस में रहने वाले आरोपी रूपेश (पिता गोलू घोरपड़े) ने उनकी 10 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। ​शिकायत के आधार पर मुलताई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 635/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) तथा पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 5M/6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। ​खेत में घेराबंदी कर दबोचा ​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। ​पुलिस टीम ने मुखबिरों को सक्रिय कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम घाटबिरोली के एक खेत में घेराबंदी कर 18 वर्षीय आरोपी रूपेश घोरपड़े को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आज (28 जुलाई 2026) आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। ​कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम ​इस सनसनीखेज मामले का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल, उपनिरीक्षक आम्रपाली डाहट, प्रधान आरक्षक सुनील पंद्राम, आरक्षक अभिषेक वाडिवा एवं सैनिक विजय रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बोरदेही का पुराना शासकीय हाई स्कूल बना खंडहर, ग्रामीणों ने की ध्वस्तीकरण की मांग बोरदेही का पुराना शासकीय हाई स्कूल बना खंडहर, ग्रामीणों ने की ध्वस्तीकरण की मांग बोरदेही (बैतूल)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की उपतहसील बोरदेही बस्ती स्थित पुराना शासकीय हाई स्कूल भवन पूरी तरह जर्जर होकर खंडहर में तब्दील हो चुका है। भवन की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह भवन लंबे समय से उपयोग में नहीं है, लेकिन इसकी जर्जर स्थिति आसपास रहने वाले लोगों और वहां से गुजरने वाले राहगीरों के लिए खतरा बन गई है। विशेषकर बारिश के मौसम में भवन का कोई भी हिस्सा गिर सकता है, जिससे जनहानि की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस जर्जर भवन का शीघ्र ध्वस्तीकरण (डिस्मेंटल) कराया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। साथ ही परिसर को सुरक्षित बनाकर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने उचित कार्रवाई नहीं की, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। ध्वस्तीकरण के बाद ग्राम पंचायत को मिल सकता है बड़ा लाभ ग्रामीणों का मानना है कि खंडहर हो चुके इस भवन को हटाने के बाद उपलब्ध शासकीय भूमि का बेहतर उपयोग किया जा सकता है। पर्याप्त जगह होने के कारण यहां नए शासकीय भवनों का निर्माण कराया जा सकता है। ग्रामीणों ने सुझाव दिया है कि इस स्थान पर बैंक, डाकघर, अन्य शासकीय कार्यालय या जनसुविधा केंद्र जैसी आवश्यक संस्थाओं की स्थापना की जाए, जिससे ग्राम पंचायत बोरदेही के विकास को गति मिले और क्षेत्र के लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से अनुपयोगी पड़े इस खंडहर भवन को हटाकर यदि नए शासकीय कार्यालयों या सार्वजनिक उपयोग के भवनों का निर्माण किया जाता है, तो इससे ग्राम पंचायत को भी लाभ मिलेगा और क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। साथ ही यह भूमि विकास कार्यों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
    4
    बोरदेही का पुराना शासकीय हाई स्कूल बना खंडहर, ग्रामीणों ने की ध्वस्तीकरण की मांग

बोरदेही का पुराना शासकीय हाई स्कूल बना खंडहर, ग्रामीणों ने की ध्वस्तीकरण की मांग
बोरदेही (बैतूल)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की उपतहसील बोरदेही बस्ती स्थित पुराना शासकीय हाई स्कूल भवन पूरी तरह जर्जर होकर खंडहर में तब्दील हो चुका है। भवन की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह भवन लंबे समय से उपयोग में नहीं है, लेकिन इसकी जर्जर स्थिति आसपास रहने वाले लोगों और वहां से गुजरने वाले राहगीरों के लिए खतरा बन गई है। विशेषकर बारिश के मौसम में भवन का कोई भी हिस्सा गिर सकता है, जिससे जनहानि की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस जर्जर भवन का शीघ्र ध्वस्तीकरण (डिस्मेंटल) कराया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। साथ ही परिसर को सुरक्षित बनाकर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने उचित कार्रवाई नहीं की, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
ध्वस्तीकरण के बाद ग्राम पंचायत को मिल सकता है बड़ा लाभ
ग्रामीणों का मानना है कि खंडहर हो चुके इस भवन को हटाने के बाद उपलब्ध शासकीय भूमि का बेहतर उपयोग किया जा सकता है। पर्याप्त जगह होने के कारण यहां नए शासकीय भवनों का निर्माण कराया जा सकता है। ग्रामीणों ने सुझाव दिया है कि इस स्थान पर बैंक, डाकघर, अन्य शासकीय कार्यालय या जनसुविधा केंद्र जैसी आवश्यक संस्थाओं की स्थापना की जाए, जिससे ग्राम पंचायत बोरदेही के विकास को गति मिले और क्षेत्र के लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से अनुपयोगी पड़े इस खंडहर भवन को हटाकर यदि नए शासकीय कार्यालयों या सार्वजनिक उपयोग के भवनों का निर्माण किया जाता है, तो इससे ग्राम पंचायत को भी लाभ मिलेगा और क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। साथ ही यह भूमि विकास कार्यों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
    user_Sandeep waiker
    Sandeep waiker
    Mobile Phone Shop आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं 18 आवेदकों की समस्याएं, दिए त्वरित निराकरण के निर्देश पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष पांढुर्णा में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान जिलेभर से आए 18 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित तथा नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान आमजन ने अपनी विभिन्न व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने पूरी गंभीरता के साथ सभी मामलों को सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का तथ्यात्मक परीक्षण करते हुए पात्र मामलों का शीघ्र एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान प्राप्त हुए प्रमुख आवेदनों में आपसी विवाद एवं मारपीट की शिकायत, भूमि के खसरा नंबर 11 एवं 13/9 के नक्शा दुरुस्ती व नामांतरण संबंधी 13 वर्षों से लंबित प्रकरण, भूमि पर स्थित सागौन के वृक्षों की कटाई की अनुमति, प्लास्टर ऑफ पेरिस से प्रतिमाओं के निर्माण संबंधी शिकायत, कृषि भूमि का पृथक विभाजन, ग्राम अंबाडा के साप्ताहिक बाजार में अतिक्रमण हटाने व आजीविका की सुरक्षा, विद्युत विभाग में दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति, न्यायालयीन प्रकरण में प्रक्रियागत अनियमितता की शिकायत, विद्यार्थियों के समूह का सांदीपनी विद्यालय में स्थानांतरण, साइलेज निर्माण परियोजना की अनुदान राशि का भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में कथित अनियमितता की जांच तथा ग्राम सिवनी में स्थायी आधार नामांकन एवं अद्यतन केंद्र स्थापित किए जाने से जुड़े विषय शामिल रहे। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई शासन की एक बेहद महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी व्यवस्था है, जिसके माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और संवेदनशील तरीके से समाधान किया जाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विनय प्रकाश ठाकुर और प्रभारी तहसीलदार पांढुर्णा सुश्री प्रेक्षा पाठक सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं 18 आवेदकों की समस्याएं, दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष पांढुर्णा में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान जिलेभर से आए 18 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित तथा नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए।
साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान आमजन ने अपनी विभिन्न व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने पूरी गंभीरता के साथ सभी मामलों को सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का तथ्यात्मक परीक्षण करते हुए पात्र मामलों का शीघ्र एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान प्राप्त हुए प्रमुख आवेदनों में आपसी विवाद एवं मारपीट की शिकायत, भूमि के खसरा नंबर 11 एवं 13/9 के नक्शा दुरुस्ती व नामांतरण संबंधी 13 वर्षों से लंबित प्रकरण, भूमि पर स्थित सागौन के वृक्षों की कटाई की अनुमति, प्लास्टर ऑफ पेरिस से प्रतिमाओं के निर्माण संबंधी शिकायत, कृषि भूमि का पृथक विभाजन, ग्राम अंबाडा के साप्ताहिक बाजार में अतिक्रमण हटाने व आजीविका की सुरक्षा, विद्युत विभाग में दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति, न्यायालयीन प्रकरण में प्रक्रियागत अनियमितता की शिकायत, विद्यार्थियों के समूह का सांदीपनी विद्यालय में स्थानांतरण, साइलेज निर्माण परियोजना की अनुदान राशि का भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में कथित अनियमितता की जांच तथा ग्राम सिवनी में स्थायी आधार नामांकन एवं अद्यतन केंद्र स्थापित किए जाने से जुड़े विषय शामिल रहे।
कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई शासन की एक बेहद महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी व्यवस्था है, जिसके माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और संवेदनशील तरीके से समाधान किया जाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विनय प्रकाश ठाकुर और प्रभारी तहसीलदार पांढुर्णा सुश्री प्रेक्षा पाठक सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_NILESH KALASKAR
    NILESH KALASKAR
    Farmer Pandhurna, Chhindwara•
    5 hrs ago
  • भैंसदेही जन सुनाई बनी औपचारिकता आवेदनों पर नहीं हो रही कोई कार्रवाई भैंसदेही आए दिन हर मंगलवार के दिन लोग अपना काम धंधा छोड़ परेशान होकर अपनी समस्याओं के लिए आवेदन देने आते हैं लेकिन उस आवेदन पर निराकरण नहीं हो पता जैसे कोर्ट में तारीख पर तारीख दी जाती है जैसे ही जनसुनवाई में भी तारीख पर तारीख की दी जा रही है जहे किसी भी विभाग का मामला हो कोई भी सुनवाई नहीं होती आए दिन लगातार राजस्व विभाग के मामले भी लगभग एक-दो साल से पेंडिंग पड़े हैं उसे पर भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है
    3
    भैंसदेही जन सुनाई बनी औपचारिकता 
आवेदनों पर नहीं हो रही कोई कार्रवाई
भैंसदेही 
आए दिन हर मंगलवार के दिन लोग अपना काम धंधा छोड़ परेशान होकर अपनी समस्याओं के लिए आवेदन देने आते हैं लेकिन उस आवेदन पर निराकरण नहीं  हो पता 
जैसे कोर्ट में तारीख पर तारीख दी जाती है जैसे ही जनसुनवाई में भी तारीख पर तारीख की दी जा रही है 
जहे किसी भी विभाग का मामला हो कोई भी सुनवाई नहीं होती 
आए दिन लगातार राजस्व विभाग के मामले भी लगभग एक-दो साल से पेंडिंग पड़े हैं उसे पर भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • धार्मिक स्थल गुरैया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत श्री पीतांबरा बगलामुखी मंदिर धार्मिक स्थल गुरैया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
    1
    धार्मिक स्थल गुरैया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
छिंदवाड़ा 
छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत श्री पीतांबरा बगलामुखी मंदिर धार्मिक स्थल गुरैया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार ​मुलताई। बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है। ​क्या है पूरा मामला? ​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने मुलताई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके पड़ोस में रहने वाले आरोपी रूपेश (पिता गोलू घोरपड़े) ने उनकी 10 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। ​शिकायत के आधार पर मुलताई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 635/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) तथा पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 5M/6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। ​खेत में घेराबंदी कर दबोचा ​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। ​पुलिस टीम ने मुखबिरों को सक्रिय कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम घाटबिरोली के एक खेत में घेराबंदी कर 18 वर्षीय आरोपी रूपेश घोरपड़े को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आज (28 जुलाई 2026) आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। ​कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम ​इस सनसनीखेज मामले का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल, उपनिरीक्षक आम्रपाली डाहट, प्रधान आरक्षक सुनील पंद्राम, आरक्षक अभिषेक वाडिवा एवं सैनिक विजय रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
​मुलताई। बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है।
​क्या है पूरा मामला?
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने मुलताई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके पड़ोस में रहने वाले आरोपी रूपेश (पिता गोलू घोरपड़े) ने उनकी 10 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।
​शिकायत के आधार पर मुलताई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 635/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) तथा पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 5M/6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
​खेत में घेराबंदी कर दबोचा
​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
​पुलिस टीम ने मुखबिरों को सक्रिय कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम घाटबिरोली के एक खेत में घेराबंदी कर 18 वर्षीय आरोपी रूपेश घोरपड़े को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आज (28 जुलाई 2026) आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
​कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
​इस सनसनीखेज मामले का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल, उपनिरीक्षक आम्रपाली डाहट, प्रधान आरक्षक सुनील पंद्राम, आरक्षक अभिषेक वाडिवा एवं सैनिक विजय रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.