Shuru
Apke Nagar Ki App…
भैंसदेही जन सुनाई बनी औपचारिकता आवेदनों पर नहीं हो रही कोई कार्रवाई भैंसदेही आए दिन हर मंगलवार के दिन लोग अपना काम धंधा छोड़ परेशान होकर अपनी समस्याओं के लिए आवेदन देने आते हैं लेकिन उस आवेदन पर निराकरण नहीं हो पता जैसे कोर्ट में तारीख पर तारीख दी जाती है जैसे ही जनसुनवाई में भी तारीख पर तारीख की दी जा रही है जहे किसी भी विभाग का मामला हो कोई भी सुनवाई नहीं होती आए दिन लगातार राजस्व विभाग के मामले भी लगभग एक-दो साल से पेंडिंग पड़े हैं उसे पर भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है
भैंसदेही संवाददाता
भैंसदेही जन सुनाई बनी औपचारिकता आवेदनों पर नहीं हो रही कोई कार्रवाई भैंसदेही आए दिन हर मंगलवार के दिन लोग अपना काम धंधा छोड़ परेशान होकर अपनी समस्याओं के लिए आवेदन देने आते हैं लेकिन उस आवेदन पर निराकरण नहीं हो पता जैसे कोर्ट में तारीख पर तारीख दी जाती है जैसे ही जनसुनवाई में भी तारीख पर तारीख की दी जा रही है जहे किसी भी विभाग का मामला हो कोई भी सुनवाई नहीं होती आए दिन लगातार राजस्व विभाग के मामले भी लगभग एक-दो साल से पेंडिंग पड़े हैं उसे पर भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भैंसदेही जन सुनाई बनी औपचारिकता आवेदनों पर नहीं हो रही कोई कार्रवाई भैंसदेही आए दिन हर मंगलवार के दिन लोग अपना काम धंधा छोड़ परेशान होकर अपनी समस्याओं के लिए आवेदन देने आते हैं लेकिन उस आवेदन पर निराकरण नहीं हो पता जैसे कोर्ट में तारीख पर तारीख दी जाती है जैसे ही जनसुनवाई में भी तारीख पर तारीख की दी जा रही है जहे किसी भी विभाग का मामला हो कोई भी सुनवाई नहीं होती आए दिन लगातार राजस्व विभाग के मामले भी लगभग एक-दो साल से पेंडिंग पड़े हैं उसे पर भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है3
- बोरदेही का पुराना शासकीय हाई स्कूल बना खंडहर, ग्रामीणों ने की ध्वस्तीकरण की मांग बोरदेही का पुराना शासकीय हाई स्कूल बना खंडहर, ग्रामीणों ने की ध्वस्तीकरण की मांग बोरदेही (बैतूल)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की उपतहसील बोरदेही बस्ती स्थित पुराना शासकीय हाई स्कूल भवन पूरी तरह जर्जर होकर खंडहर में तब्दील हो चुका है। भवन की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह भवन लंबे समय से उपयोग में नहीं है, लेकिन इसकी जर्जर स्थिति आसपास रहने वाले लोगों और वहां से गुजरने वाले राहगीरों के लिए खतरा बन गई है। विशेषकर बारिश के मौसम में भवन का कोई भी हिस्सा गिर सकता है, जिससे जनहानि की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस जर्जर भवन का शीघ्र ध्वस्तीकरण (डिस्मेंटल) कराया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। साथ ही परिसर को सुरक्षित बनाकर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने उचित कार्रवाई नहीं की, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। ध्वस्तीकरण के बाद ग्राम पंचायत को मिल सकता है बड़ा लाभ ग्रामीणों का मानना है कि खंडहर हो चुके इस भवन को हटाने के बाद उपलब्ध शासकीय भूमि का बेहतर उपयोग किया जा सकता है। पर्याप्त जगह होने के कारण यहां नए शासकीय भवनों का निर्माण कराया जा सकता है। ग्रामीणों ने सुझाव दिया है कि इस स्थान पर बैंक, डाकघर, अन्य शासकीय कार्यालय या जनसुविधा केंद्र जैसी आवश्यक संस्थाओं की स्थापना की जाए, जिससे ग्राम पंचायत बोरदेही के विकास को गति मिले और क्षेत्र के लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से अनुपयोगी पड़े इस खंडहर भवन को हटाकर यदि नए शासकीय कार्यालयों या सार्वजनिक उपयोग के भवनों का निर्माण किया जाता है, तो इससे ग्राम पंचायत को भी लाभ मिलेगा और क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। साथ ही यह भूमि विकास कार्यों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।4
- खंडवा को मिली बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने किसानों को ₹3300 करोड़ भेजे, नई बटालियन और मूंदी रोड का ऐलान *मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 82.70 लाख से अधिक किसानों को 3308 करोड़ रूपए अंतरित* *प्रत्येक हितग्राही किसान के खाते में पहुंचे एकमुश्त चार हजार रूपए* *किसानों को वैज्ञानिक खेती और समृद्ध भविष्य से जोड़ने का जरिया है बलराम कृषि महोत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव* *खण्डवा में होगी पुलिस बटालियन की स्थापना, मूंदी से खण्डवा रोड बनेगा शीघ्र* *मुख्यमंत्री ने जैविक, हाईटेक खेती और खाद्य प्रसंस्करण के लिए किसानों को किया सम्मानित* *मेधावी विद्यार्थियों और सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर्स को दिए प्रशस्ति-पत्र* *मुख्यमंत्री ने बलराम कृषि महोत्सव में की किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील* खंडवा 27 जुलाई 2026, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने खंडवा जिला मुख्यालय में हुये बलराम कृषि महोत्सव में प्रदेश के 82 लाख 70 हजार से अधिक किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत 3308 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक से अंतरित किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई उन्नत कृषि पर केंद्रित कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती-किसानी को लाभदायी बनाने और कृषि को आधुनिक स्वरूप देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बलराम कृषि महोत्सव केवल एक आयोजन न होकर किसानों को नई तकनीक, वैज्ञानिक खेती और समृद्ध भविष्य से जोड़ने का व्यापक अभियान है। यह किसानों का अपना कार्यक्रम है, किसान इसका अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपनी खेती को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खंडवा की बात ही अलग है। अतीत का खानदेश अब कई खासियतों के लिए मशहूर है। यहाँ की काली मिट्टी फसलों के लिए सोने जैसी है। इसीलिए यहां की फसलें भी सोने के भाव बिकती हैं। खंडवा जिले के हर खंड में किसानों की मेहनत से खुशहाली है। बात खेती-किसानी की हो, या जल और पर्यावरण बचाने की, खंडवा हर मामले में अव्वल है। यहां के परिश्रमी किसानों ने अपनी उद्यमशीलता और नवाचारों से पूरे देश और प्रदेश में खेती का एक अलग ही स्टैंडर्ड मॉडल सेट किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों से अनुरोध करते हुए कहा कि बलराम कृषि महोत्सव आपका अपना महोत्सव है। इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि परम्परागत खेती अब गुज़रे ज़माने की बात हो गई है। अब आधुनिक और उन्नत खेती का दौर है। किसान बंधु अपने खेत की मिट्टी की जांच करायें। मिट्टी की उत्पादकता के अनुसार ही फसल लें। बहुत अधिक रायायनिक उर्वरकों का उपयोग करने से बचें, जितनी जल्दी हो सके, प्राकृतिक और जैविक खेती की ओर बढ़ें। फसल विविधीकरण अपनाएं। एक ही किस्म की फसल के स्थान पर एक ही समय में खेत में एकाधिक फसल लें। इससे किसानों के खेतों में नई फसल किस्मों की हरियाली आयेगी, साथ ही आमदनी भी बढ़ेगी। *किसानों के प्रति सरकार के मन में अगाध श्रद्धा और सम्मान* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार लगातार किसान कल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। किसान अपनी मेहनत और पसीने से धरती से अन्न उगाते हैं और भूखों को अनाज उपलब्ध कराते हैं। किसानों के प्रति हमारी सरकार के मन में अगाध श्रद्धा और सम्मान है। किसान भाइयों को आज एक साथ 4000 रुपए सम्मान निधि के रूप में उनके बैंक खातों में भेजे गए हैं। *कृषक कल्याण वर्ष में किसानों की आय दोगुना करने का संकल्प* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की क्षमताओं को पहचानती है। भारत वह देश है, जो अपनी परम्पराओं में वसुधैव कुटुम्बकम का भाव रखते हुए संपूर्ण विश्व को एक परिवार मानता है। हमारी संस्कृति "जियो और जीने दो" पर विश्वास करती है। भगवान बलराम कृषि क्षेत्र के पहले देवता हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने के लिए हम वर्ष 2026 को 'कृषक कल्याण वर्ष' के रूप में मना रहे हैं। इसमें प्रदेश के विभिन्न अंचलों में बलराम कृषि महोत्सव मनाये जा रहे हैं। *दुग्ध उत्पादन को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह किसानों के प्रति हमारी संकल्प शक्ति का ही परिणाम है कि आज प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़कर 65 लाख हैक्टेयर हो गया है, जो कि वर्ष 2002-03 से पहले मात्र 44 लाख हैक्टेयर था। पिछले ढाई साल में सिंचाई का रकबा 10 लाख हैक्टेयर से अधिक बढ़ चुका है। राज्य सरकार ने कृषि क्षेत्र में सर्वांगीण विकास के लिए किसानों को बिजली, पानी, बेहतर सड़कें, प्राकृतिक खेती और आधुनिक खेती से जोड़ा है। किसान भाई अब ड्रोन से खेतों में खाद-बीज का छिड़काव कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इसी वर्षाकाल के बाद किसानों को रात के साथ दिन में भी सिंचाई के लिए बिजली दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार दूध उत्पादन को प्रोत्साहित कर रही है। दूध उत्पादन को वर्तमान 9 प्रतिशत से बढ़ाकर हमने 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। *अब एक समान कानून से चलेगा मध्यप्रदेश* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में अब एक देश, एक निशान, एक विधान, एक प्रधान का संकल्प पूरा हो रहा है। 'सब समान-सबको सम्मान' ही हमारा भाव है। हमारी सरकार ने समान नागरिक संहिता विधेयक विधानसभा से पास करवाया है। अब हमारा प्रदेश एक समान कानून से चलेगा। उन्होंने बताया कि यूसीसी के संबंधित सर्वे में साढ़े 3 करोड़ से अधिक लोगों को एसएमएस भेजे गए। इसके लिए 10 लाख से अधिक सुझाव मिले। सर्वे में 76 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम बहनों ने यूसीसी लागू करने का समर्थन किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में बहनों को तीन तलाक से मुक्ति मिल चुकी है। सभी समुदायों की महिलाएं हमारी बहनें हैं। *अगले माह से मिलेगी सरकारी रोडवेज बसों की सौगात* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाड़ली बहनों को हर माह 1500 रुपए की सौगात मिल रही है। हर महीने रक्षाबंधन मनता है। अगले महीने से प्रदेश के नागरिकों को सरकारी रोडवेज बसों की सौगात मिलेगी। यह गरीब, किसानों के कल्याण का समय है। प्रदेश में गरीब-जरूरतमंदों को इलाज के लिए एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े सभी धार्मिक स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। सिंहस्थ: 2028 के आयोजन की तैयारियों के साथ ही ओंकारेश्वर धाम में भी 3 हजार करोड़ की लागत से विकास कार्य किए जा रहे हैं। *गरीबों का कष्ट मिटाना, यही जीवन और राजनीति का मर्म है* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खंडवा के दादाजी धूनीवाले के धाम और समाधि स्थल पर विकास के कार्य तेजी से जारी हैं। हमारा इरादा सभी को साथ लेकर आगे बढ़ते हुए प्रदेश को बेहतर राज्य बनाना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश के 80 करोड़ से अधिक गरीबों को नि:शुल्क अनाज वितरित किया जा रहा है, जिससे अन्न के अभाव में कोई भी भूखा न सोये। गरीबों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में नि:शुल्क पीएम आवास उपलब्ध कराए गए हैं। गरीब का हाथ थामकर उनके जीवन के कष्ट मिटाना, यही जीवन है, यही राजनीति का मर्म है। *प्रदेश में बनेंगे 275 सांदीपनि विद्यालय* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश नदियों का मायका है और खंडवा और निमाड़ क्षेत्र को मां नर्मदा का विशेष आशीर्वाद मिला हुआ है। निमाड़ के किसानों को सिंचाई के लिए मां नर्मदा का जल मिल रहा है। दो दिन बाद गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश को नए सांदीपनि विद्यालयों की सौगात मिलेगी। प्रदेश में पहले चरण में 275 सांदीपनि विद्यालय स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 136 बनकर तैयार हो चुके हैं और 105 विद्यालयों का लोकार्पण भी हो चुका है। दूसरे चरण में हम 200 नये सांदीपनि विद्यालय बनायेंगे। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को संस्कारों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदाय की जा रही है। प्रदेश में युवाओं के लिए सर्वसुविधायुक्त नए मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय खोले जा रहे हैं। भारत के युवा खेलों में भी देश का मान बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हाल ही में जहां कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की बेटी सुश्री मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक और श्री राजा मुथुपांडी ने रजत पदक अपने नाम किया है। क्रिकेट में नौजवान खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने विरोधी टीम के छक्के छुड़ाये। *हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का किया आव्हान* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि आने वाले 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा अभियान चलेगा और सभी लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, मदनलाल ढींगरा जैसे सभी वीरों के बलिदान का स्मरण करें। जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार कृषक कल्याण वर्ष में प्रदेश के अन्नतादाओं को लगातार बड़ी सौगातें दे रही है। खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में उन्नत कृषि और किसान की आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2026 को 'कृषक कल्याण वर्ष' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गरीब, किसान, युवा और नारी सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रदेश के साथ ही खंडवा में भी जल संचय के लिए अनेक कार्य किए गए हैं। पहले जिले में हर वर्ष जल संकट की स्थिति रहती थी, लेकिन आज खंडवा में पर्याप्त जल उपलब्ध है। *प्रमुख घोषणाएं* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खण्डवा में पुलिस बटालियन की स्थापना करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मूंदी से खंडवा के बीच नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 15 सितंबर से पहले टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। बलराम कृषि महोत्सव की स्मृति के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को किसानों ने हल भेंट किया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जैविक, हाईटेक खेती और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान बंधुओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों और सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर्स को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, नगर निगम अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित थे।1
- कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं 18 आवेदकों की समस्याएं, दिए त्वरित निराकरण के निर्देश पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष पांढुर्णा में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान जिलेभर से आए 18 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित तथा नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान आमजन ने अपनी विभिन्न व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने पूरी गंभीरता के साथ सभी मामलों को सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का तथ्यात्मक परीक्षण करते हुए पात्र मामलों का शीघ्र एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान प्राप्त हुए प्रमुख आवेदनों में आपसी विवाद एवं मारपीट की शिकायत, भूमि के खसरा नंबर 11 एवं 13/9 के नक्शा दुरुस्ती व नामांतरण संबंधी 13 वर्षों से लंबित प्रकरण, भूमि पर स्थित सागौन के वृक्षों की कटाई की अनुमति, प्लास्टर ऑफ पेरिस से प्रतिमाओं के निर्माण संबंधी शिकायत, कृषि भूमि का पृथक विभाजन, ग्राम अंबाडा के साप्ताहिक बाजार में अतिक्रमण हटाने व आजीविका की सुरक्षा, विद्युत विभाग में दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति, न्यायालयीन प्रकरण में प्रक्रियागत अनियमितता की शिकायत, विद्यार्थियों के समूह का सांदीपनी विद्यालय में स्थानांतरण, साइलेज निर्माण परियोजना की अनुदान राशि का भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में कथित अनियमितता की जांच तथा ग्राम सिवनी में स्थायी आधार नामांकन एवं अद्यतन केंद्र स्थापित किए जाने से जुड़े विषय शामिल रहे। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई शासन की एक बेहद महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी व्यवस्था है, जिसके माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और संवेदनशील तरीके से समाधान किया जाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विनय प्रकाश ठाकुर और प्रभारी तहसीलदार पांढुर्णा सुश्री प्रेक्षा पाठक सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।1
- मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार मुलताई। बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है। क्या है पूरा मामला? पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने मुलताई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके पड़ोस में रहने वाले आरोपी रूपेश (पिता गोलू घोरपड़े) ने उनकी 10 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। शिकायत के आधार पर मुलताई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 635/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) तथा पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 5M/6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। खेत में घेराबंदी कर दबोचा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिरों को सक्रिय कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम घाटबिरोली के एक खेत में घेराबंदी कर 18 वर्षीय आरोपी रूपेश घोरपड़े को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आज (28 जुलाई 2026) आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम इस सनसनीखेज मामले का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल, उपनिरीक्षक आम्रपाली डाहट, प्रधान आरक्षक सुनील पंद्राम, आरक्षक अभिषेक वाडिवा एवं सैनिक विजय रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।1