मंडार कस्बे में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जन्म जयंती मंडार कस्बे में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जन्म जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सैन युवा मंडल साठ परगना के तत्वावधान में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत हवन एवं आरती के साथ हुई। इसके पश्चात बच्चों को प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति ने इस दिन को सेवा और संस्कार से जोड़ते हुए विशेष पहल की। कार्यकर्ताओं ने संस्कार दिव्यांग स्कूल पहुंचकर बच्चों को फल-फ्रूट वितरित किए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। इसके बाद सभी ने गौशाला जाकर गौसेवा की और गायों को गुड़ खिलाया। इस दौरान समाज में सेवा, सहयोग और संस्कारों के महत्व को भी रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में चेतन सेन सोरडा, उत्तमलाल, हरीश कुमार भाटी, मोंटू सेन, सुरेश कुमार, महेन्द्र कुमार, जयंती, मुकेश कुमार, दलपत कुमार, सुरेश धनियावाड़ा, दीपक कुमार, हरीश सोरड़ा, कैलाश सोरड़ा, नटवरलाल पाथावाड़ा, विनोद सोरड़ा, किरण, वनवीर, राहुल, हार्दिक सहित दर्जनों समाज बंधु उपस्थित रहे।

- road pending hai1
- जालौर सायला में फर्जी रजिस्ट्री प्रकरण को लेकर ग्रामीणों से पीड़ित परिवार जिन्होंने धरना प्रदर्शन किया इस दौरान धोखाधड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई शिवसेना जिला प्रमुख रूप राजपुरोहित में धरने को संबोधित किया1
- खुडाला-फालना में बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर रामदेव मंदिर, खुडाला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके बाद शहर में एक भव्य'अंबेडकर सम्मान वाहन रैली'और शोभायात्रा निकाली गई। सामाजिक संगठनों और युवा समूहों की भागीदारी के साथ यह रैली खुडाला स्थित रामदेव मंदिर से शुरू हुई। इसमें शामिल लोग गाजे-बाजे के साथ हाथों में अंबेडकर के ध्वज और राष्ट्रीय ध्वज लिए 'अंबेडकर जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे।1
- Post by Ajay Aray7
- सेन समाज सेवा समिति केदारिया चौखला द्वारा केदारेश्वर महादेव स्थित श्रीसेनजी महाराज के मंदिर पर 726वीं जयंती महोत्सव मंगलवार को बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दो दिवसीय इस आयोजन में भक्ति संध्या, भव्य शोभायात्रा व प्रतिभा सम्मान समारोह जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। समिति के सचिव जगदीश सेन नवानिया ने बताया कि सोमवार को एक शाम श्रीसेन जी महाराज के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन गायक छगन लाल सेन, सांवर लाल सेन, मनोहर सेन और बाल भजन गायिका किट्टू सेन ने सांवरिया सेठ, भोलेनाथ और सेनजी महाराज के भजनों की प्रस्तुतियां दीं। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।1
- Post by Pukhraj soni1
- Post by Pukhraj soni1
- डूंगरपुर। जिले के धंबोला थाना क्षेत्र में मंगलवार दाेपहर दाे बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को सीमलवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, पारडा दरियाटी निवासी किशन और उसका साथी प्रवीण बाइक पर जा रहे थे। सीमलवाड़ा राजपुर चौराहे के पास सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशन और प्रवीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।ट्रैक्टर ड्राइवर महावीर बैरवा भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई और पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- जिलाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर प्रशासन पर गंभीर आरोप बालोतरा, नगर परिषद द्वारा वर्ष 2023 से 2026 के बीच किए गए धारा 90-A के रूपांतरण व नामांतरण (म्यूटेशन) निरस्त करने के फैसले के विरोध में बालोतरा के बालोतरा प्रोपर्टी वेलफेयर एसोसिएशन ने करीब 15 हजार भूखंड धारकों पीड़ा को व्यक्त करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में प्रभावित नागरिकों ने अपने अधिकारों की रक्षा की मांग करते हुए प्रशासनिक कार्यशैली पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ज्ञापन के अनुसार, वर्ष 2023 से 2026 के बीच करीब 262 खसरों का रूपांतरण नियमानुसार सरकारी शुल्क जमा करवाकर किया गया था। बावजूद इसके अब नगर परिषद द्वारा फाइलें गायब होने का हवाला देकर नामांतरण निरस्त करना पूरी तरह अनुचित बताया गया है। ज्ञापन में सवाल उठाया गया है कि यदि रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था तो तहसील कार्यालय ने उच्च दर पर स्टांप ड्यूटी लेकर रजिस्ट्री कैसे की और राजस्व अधिकारियों ने म्यूटेशन कैसे खोला। प्रभावितों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। एक ओर सरकार इन भूखंडों को “रूपांतरित भूमि” मानकर राजस्व वसूल चुकी है, वहीं अब उन्हें पुनः “कृषि भूमि” घोषित किया जा रहा है, जिससे हजारों परिवारों की जमा-पूंजी फंस गई है। इससे न तो वे निर्माण कार्य कर पा रहे हैं और न ही भूमि का क्रय-विक्रय। ज्ञापन में इस मुद्दे को मानवीय संकट बताते हुए कहा गया है कि यह केवल जमीन का विवाद नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के भविष्य से जुड़ा मामला है। बच्चों की शिक्षा, शादी और बुजुर्गों के सहारे तक पर इसका असर पड़ रहा है। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि वैध संपत्तियां छीनी गईं तो लोग मानसिक रूप से टूट सकते हैं। प्रभावितों ने प्रशासन पर रिकॉर्ड रूम में ताले लगाने, दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने और अधिकारियों द्वारा सहयोग नहीं करने जैसे आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि आवश्यक दस्तावेज मांगने पर भी विभाग द्वारा स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा, जिससे लोगों में रोष और असुरक्षा का माहौल है।बालोतरा प्रोपर्टी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष खेतसिंह भाटी ने कहा कि जांच पूरी होने तक नामांतरण निरस्तीकरण के आदेश पर तत्काल रोक लगाई जाए। फाइलें गायब करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो। प्रभावित पक्ष को “ऑडिट अल्टरम पार्टम” के तहत सुनवाई का अवसर दिया जाए। जिन भूखंडों की रजिस्ट्री हो चुकी है, उनके मालिकाना हक सुरक्षित रखे जाएं। इस मौके पर बालोतरा जिले के समस्त प्रोपर्टी डीलर एवं बालोतरा प्रोपर्टी वेलफेयर एसोसिएशन के सभी सदस्य मौजूद रहे ।1