*नगरीय निकाय आम चुनाव में 681 प्रत्याशी रहे मैदान में* *कुल 80 अभ्यर्थियों ने लिया नाम वापिस * झालावाड़ 03 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत गुरूवार को नाम वापिस की प्रक्रिया के पश्चात् निकाय सदस्यों के लिए अब 681 प्रत्याशी मैदान में है। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि नगरीय निकाय आम चुनाव में 2 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होने तथा 80 प्रत्याशियों द्वारा अपने नाम वापिस लेने के पश्चात अब 681 प्रत्याशी मैदान में शेष रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद् झालावाड़ में 6 अभ्यर्थियों के नाम वापसी एवं 2 प्रत्याशी निर्विरोध होने के बाद अब 112 प्रत्याशी शेष रहे हैं। इसी प्रकार नगर पालिका भवानीमंडी में 22 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी होने के बाद अब 105 प्रत्याशी शेष है। नगरपालिका झालरापाटन में 7 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने के बाद अब 103 प्रत्याशी शेष रहे है। नगरपालिका पिड़ावा में 10 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी के बाद अब 69 प्रत्याशी शेष रहे है। नगरपालिका अकलेरा में 3 प्रत्याशी द्वारा नाम वापसी होने के बाद अब 97 प्रत्याशी मैदान में शेष है। नगर पालिका खानपुर में 5 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी के बाद अब 68 प्रत्याशी शेष रहे है। नगर पालिका डग में 14 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी के बाद अब 61 प्रत्याशी शेष रहे है। नगर पालिका मनोहरथाना में 13 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी के बाद अब 66 प्रत्याशी शेष रहे है। ---00---
*नगरीय निकाय आम चुनाव में 681 प्रत्याशी रहे मैदान में* *कुल 80 अभ्यर्थियों ने लिया नाम वापिस * झालावाड़ 03 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत गुरूवार को नाम वापिस की प्रक्रिया के पश्चात् निकाय सदस्यों के लिए अब 681 प्रत्याशी मैदान में है। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि नगरीय निकाय आम चुनाव में 2 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होने तथा 80 प्रत्याशियों द्वारा अपने नाम वापिस लेने के पश्चात अब 681 प्रत्याशी मैदान में शेष रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद् झालावाड़ में 6 अभ्यर्थियों के नाम वापसी एवं 2 प्रत्याशी निर्विरोध होने के बाद अब 112 प्रत्याशी शेष रहे हैं। इसी प्रकार नगर पालिका भवानीमंडी में 22 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी होने के बाद अब 105 प्रत्याशी शेष है। नगरपालिका झालरापाटन में 7 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने के बाद अब 103 प्रत्याशी शेष रहे है। नगरपालिका पिड़ावा में 10 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी के बाद अब 69 प्रत्याशी शेष रहे है। नगरपालिका अकलेरा में 3 प्रत्याशी द्वारा नाम वापसी होने के बाद अब 97 प्रत्याशी मैदान में शेष है। नगर पालिका खानपुर में 5 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी के बाद अब 68 प्रत्याशी शेष रहे है। नगर पालिका डग में 14 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी के बाद अब 61 प्रत्याशी शेष रहे है। नगर पालिका मनोहरथाना में 13 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी के बाद अब 66 प्रत्याशी शेष रहे है। ---00---
- सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि चीन की एक फैक्ट्री में नकली अंडे तैयार किए जा रहे हैं। वीडियो में मशीनों के जरिए अंडे जैसी वस्तुएं बनती दिखाई देती हैं। पोस्ट में दावा किया गया है कि ऐसे नकली अंडों को दुनिया के कई देशों में निर्यात किया जाता है और लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने चिंता जताई और खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। हालांकि, वायरल वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो वास्तव में चीन का है, इसमें दिखाई गई प्रक्रिया क्या है या इसका संबंध खाद्य उत्पादों से है।1
- झमाझम वर्षा का दौर जारी जन्माष्टमी के पर्व पर1
- रामप्रसाद धनगर गुर्जर तोलाखेड़ी जनपद पंचायत गरोठ जिला पंचायत मंदसौर1
- लोलकी में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव बच्चों ने मनाया मटकी फोड़ माखन चोर का जन्म उत्सव पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी के पास स्थित ग्राम पंचायत लोलकी में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव राधा-कृष्ण स्वरूप में सजे बच्चों ने मोहा मन, ग्राम में निकला भव्य चल समारोह लोलकी। एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय लोलकी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चे राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सजकर विद्यालय पहुंचे। बच्चों की सुंदर वेशभूषा ने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत राधा-कृष्ण स्वरूप में आए बच्चों की महाआरती से हुई। विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों द्वारा बच्चों की आरती उतारकर भगवान श्री कृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की गई। इसके पश्चात बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण से जुड़े विभिन्न भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थितजनों ने खूब सराहा। पूरे ग्राम में निकला भव्य चल समारोह कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यालय से पूरे ग्राम में भव्य चल समारोह निकाला गया। इसमें राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। ग्रामवासियों ने भी उत्साहपूर्वक चल समारोह का स्वागत किया। जगह-जगह ग्रामीणों ने अपने घरों के सामने राधा-कृष्ण स्वरूप बच्चों की आरती एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान पूरा गांव भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। बच्चों ने उत्साह से मनाया मटकी फोड़ कार्यक्रम चल समारोह के पश्चात विद्यालय परिसर में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत किया। बच्चों की उमंग और उत्साह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रभारी अजय जैन अध्यापक ने की। इस अवसर पर योगेश राठौर, मोहनलाल शर्मा, मुकेश राठौर एवं दयाराम ओसारा सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं ग्रामवासी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार के साथ-साथ सम्पूर्ण ग्रामवासियों का सहयोग एवं सहभागिता रही। अंत में सभी ने भगवान श्री कृष्ण से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।1
- धोखाधड़ी के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध चेक बाउंस के 06 गिरफ्तारी वारंट भी थे लंबित थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा धोखाधड़ी एवं कुल 06 चेक अनादरण (चेक बाउंस) के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली राजगढ़ में दिनांक 01.09.2026 को फरियादिया देवकुमारी पति गंगाराम तंवर, उम्र 35 वर्ष, निवासी शिक्षक कॉलोनी, राजगढ़ द्वारा *आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव पिता बंशीलाल जाटव, श्रम कार्यालय राजगढ़ में कार्यरत, हाल निवासी शिवधाम कॉलोनी, राजगढ़ के विरुद्ध धोखाधड़ी संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई थी। फरियादिया द्वारा शिकायत में बताया गया कि आरोपी द्वारा श्रम विभाग से राशि दिलाने का झांसा देकर फरियादिया एवं उसके परिजनों से अलग-अलग समय पर कुल 95,000 रुपये प्राप्त किए गए। राशि प्राप्त करने के बाद आरोपी द्वारा न तो श्रम विभाग से कोई राशि दिलवाई गई और न ही फरियादिया की राशि वापस की गई। काफी प्रयासों के बावजूद राशि वापस नहीं करने एवं फोन नहीं उठाने पर फरियादिया द्वारा थाना कोतवाली राजगढ़ में शिकायत प्रस्तुत की गई। प्राप्त शिकायत पर थाना कोतवाली राजगढ़ में अपराध क्रमांक 662/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। आरोपी द्वारा बार बार पुलिस टीम को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा था किंतु पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। साइबर तकनीक, तकनीकी विश्लेषण एवं पुलिस टीम की सटीक कार्यकुशलता के आधार पर आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव को दिनांक 03.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र पिता बंशीलाल जाटव के विरुद्ध माननीय जिला न्यायालय द्वारा धारा 138, परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 के अंतर्गत चेक अनादरण (चेक बाउंस) के अलग-अलग प्रकरणों में कुल 06 गिरफ्तारी वारंट भी जारी हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामीली कराए जाने हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में आरोपी से पूछताछ एंव अग्रिम वैधानिक करवाई जारी है। इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया (थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़) उपनिरीक्षक सुभाष द्विवेदी, प्रधान आरक्षक नरेंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर मीणा, आरक्षक रविंद्र जाट, आरक्षक विवेक पाटिल, आरक्षक मुकेश मीणा, इस महत्वपूर्ण सफलता में इनका सराहनीय योगदान रहा राजगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा सरकारी योजना, विभागीय लाभ अथवा अन्य किसी कार्य के नाम पर धनराशि की मांग किए जाने पर बिना सत्यापन के राशि प्रदान न करें। किसी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाने अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।2
- विधुतकर्मीयो द्वारा लाईन फाल्ट होने पर बरसते पानी मे तालाब मे उतरकर लाईन ठीक की.... शामगढ मे बरसते पानी मे कार्य.. विद्युत विभाग के कर्मचारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद आभार। जूना पानी स्थित पंप हाउस पर केबल,टूट कर तालाब में गिरने के बाद विद्युत सप्लाई बाधित,होने पर विद्युत विभाग के जांबाज कर्मचारी अभी बरसते पानी में विद्युत सप्लाई दुरुस्त करते हुए।1
- झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, खेतों में लौटी हरियाली से खिले अन्नदाताओं के चेहरे खानपुर क्षेत्र में पिछले दो दिनों से मौसम मेहरबान है। अलसुबह शुरू हुई रिमझिम बारिश ने कुछ ही देर में झमाझम बरसात का रूप ले लिया। उमड़ते-घुमड़ते बादलों के बीच चली ठंडी हवाओं और बारिश से पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और वातावरण में ठंडक घुल गई। लगातार हुई बारिश से कस्बे की प्रमुख सड़कों, चौराहों और गली-मोहल्लों में पानी बह निकला। वहीं, ग्रामीण अंचल में हुई अच्छी बरसात से खेतों में खड़ी फसलों को पर्याप्त नमी मिली है। खेतों में हरियाली लौटने से किसानों के चेहरों पर भी खुशी नजर आई। फसलों के लिए संजीवनी बनी बारिश किसानों ने इस बारिश को फसलों के लिए संजीवनी बताया। काश्तकारों का कहना है कि फसल के इस महत्वपूर्ण दौर में हुई बरसात से फसलों को काफी फायदा होगा। खेतों में नमी बढ़ने से फसल की बढ़वार बेहतर होने के साथ पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम में आई ठंडक से मौसमी बीमारियों और गर्मी से होने वाली परेशानियों में भी कमी आने की उम्मीद है।1
- Bareilly Illegal Conversion Case | "पानी में डुबो देना धर्मांतरण नहीं?" | UP News Update 2025 Bareilly Dharmantaran Case Latest News उत्तर प्रदेश के बरेली से अवैध धर्मांतरण (Illegal Religious Conversion) का बड़ा मामला सामने आया है। इस केस में पादरी (Pastor) के वकील ने कोर्ट में यह तर्क दिया कि1
- कांग्रेस विधायक भेरू सिंह बापू ने परिषद के चुनाव को लेकर सक्रिय*1