Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोतिहारी जिले के सभी बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर.. जय हिन्द....🙏🙏 मोतिहारी जिले एवं उनके आसपास बिहार के किसी भी जिले के सभी बेरोजगार युवाओं को रिटायरमेंट, पेंशन, ग्रेच्युटी, सालाना वेतन वृद्धि, प्रमोशन, साल में दो बार बोनस, इंश्योरेंस एवं दो बच्चे की पढ़ने की स्कूल की व्यवस्था के साथ साथ स्थाई नौकरी पाकर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने का सुनहरा अवसर... जय हिन्द
Rahul Kumar
मोतिहारी जिले के सभी बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर.. जय हिन्द....🙏🙏 मोतिहारी जिले एवं उनके आसपास बिहार के किसी भी जिले के सभी बेरोजगार युवाओं को रिटायरमेंट, पेंशन, ग्रेच्युटी, सालाना वेतन वृद्धि, प्रमोशन, साल में दो बार बोनस, इंश्योरेंस एवं दो बच्चे की पढ़ने की स्कूल की व्यवस्था के साथ साथ स्थाई नौकरी पाकर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने का सुनहरा अवसर... जय हिन्द
More news from बिहार and nearby areas
- जय हिन्द....🙏🙏 मोतिहारी जिले एवं उनके आसपास बिहार के किसी भी जिले के सभी बेरोजगार युवाओं को रिटायरमेंट, पेंशन, ग्रेच्युटी, सालाना वेतन वृद्धि, प्रमोशन, साल में दो बार बोनस, इंश्योरेंस एवं दो बच्चे की पढ़ने की स्कूल की व्यवस्था के साथ साथ स्थाई नौकरी पाकर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने का सुनहरा अवसर... जय हिन्द2
- भोजपुर आरा में श्री सिद्धेश्वर नाथ प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सम्पन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद आरा। भोजपुर जिले के विश्राम नगर, धनपुरा में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री सिद्धेश्वर नाथ प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का समापन गुरुवार को भव्य धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुआ। 29 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक चले इस महायज्ञ के अंतिम दिन विधि-विधान से भगवान सिद्धेश्वर नाथ की प्राण प्रतिष्ठा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महायज्ञ के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। इस अवसर पर आरा नगर निगम के वार्ड पार्षद एवं वार्ड परिषद प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महायज्ञ के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि प्राण प्रतिष्ठा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और संस्कृति का प्रतीक है। यह भव्य आयोजन विश्राम नगर वासियों के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी और समर्पण साफ देखने को मिला।1
- मां आरण्य देवी (जिन्हें स्थानीय स्तर पर कई बार 'आयरन देवी' कहा जाता है) बिहार के आरा (भोजपुर) शहर की सबसे प्रमुख अधिष्ठात्री देवी हैं। यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक (सिद्धपीठ) माना जाता है, जिसका संबंध रामायण काल और पांडवों (महाभारत) से है। यहाँ माँ के महालक्ष्मी और महासरस्वती रूप की पूजा होती है। मां आरण्य देवी के बारे में मुख्य बातें: स्थान: यह मंदिर बिहार के आरा शहर के शीश महल चौक के पास स्थित है। इतिहास और मान्यता: मान्यता है कि पांडवों ने वनवास के दौरान इस स्थान पर देवी की स्थापना की थी। रामायण काल में भी भगवान राम ने यहाँ पूजा की थी। नाम का अर्थ: 'आरण्य' का अर्थ है 'वन' (जंगल)। चूँकि यह क्षेत्र प्राचीन काल में वन (आरण्य) था, इसलिए इन्हें आरण्य देवी कहा जाता है। 'आरा' शहर का नाम भी इन्हीं देवी के नाम पर पड़ा है। प्रतिमा: मंदिर के गर्भगृह में दो प्रमुख प्रतिमाएँ हैं - एक काली (महा सरस्वती) और दूसरी श्वेत (महालक्ष्मी), जो ५ फीट ऊँचे सिंहासन पर विराजमान हैं। महत्व: यह सिद्धपीठ है और नवरात्र के दौरान यहाँ विशेष उत्सव और भारी भीड़ होती है1
- आप देख सकते हैं किस तरह से कविता यादव ने एक पुलिया का निर्माण करके गमन किया / यह पुलिया निस्वार्थ भाव से पैसे की लूट की ही बनाया गया था1
- बक्सर का 15 मिनट का खरबपति मजदूर-खाते में 600 करोड़: पैसा देख चौंककर बोला- इतना पैसा कैसे, निकालने लगा तो अकाउंट फ्रीज हो गया बक्सर में एक मजदूर 15 मिनट के लिए खरबपति बन गया। दरअसल, उसके बैंक अकांउट में 600 करोड़ रुपए आ गए। यह जानकारी उन्हें तब मिली, जब वो बैलेंस चेक करने CSP केंद्र पहुंचा था। इस मामले की जानकारी बैंक अधिकारियों को मिली, फिर वो अकाउंट फ्रीज कर दिया। मजदूरी करने वाला जितेंद्र रविवार को CSP केंद्र पर पैसे निकालने पहुंचा था। जहां बैलेंस चेक कराने के दौरान उसे खाते में रुपए की जानकारी मिली। फिर CSP संचालक ने तत्काल इसकी सूचना बैंक को दी और खाते को फ्रीज किया गया। मामले की सूचना स्थानीय थाने और साइबर थाने को दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही जितेंद्र से पूछताछ की जा रही है। CSP केंद्र पर बैलेंस चेक कराने गया था मजदूर हाता थाना क्षेत्र के बड़का राजपुर गांव निवासी जितेंद्र साह ने अपना अकाउंट फीनो बैंक के सीएसपी में खुलवाया था। जितेंद्र साह ने बताया कि मेरे खाते में 478.20 रुपए थे। मैं सीएसपी केंद्र पर खाते में बैलेंस चेक करवाने के लिए गया था। सीएसपी संचालक ने सिस्टम पर दिखाते हुए 6,00,00,00,478.20 रुपए (लगभग 600 करोड़) होने की बात कही। इतनी बड़ी धनराशि देखकर मैं और सीएसपी संचालक दोनों हैरान हो गए।1
- दिल्ली मरघट वाले हनुमान जी के दर्शन के लिए हनुमान जयंती पर उमड़ी भक्तों की भीड़, पांच बजे मंगला आरती से ही लग गईं थीं श्रद्धालुओं की लाईनें , मुख्य पुजारी पंडित वैभव शर्मा जी ने बताया मंदिर में चौबीस घंटे प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर.....1
- Post by एनामुल हक1
- बिहटा स्थित MTM कॉलेज में गुरुवार दोपहर फीस को लेकर छात्रों और कॉलेज प्रशासन के बीच विवाद हो गया। 2023-26 सत्र के अंतिम सेमेस्टर के छात्रों ने प्रबंधन पर अनियमितता के आरोप लगाए, जिससे मई में होने वाली परीक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। छात्रों का कहना है कि एडमिशन के समय उन्हें बताया गया था कि छह सेमेस्टर की पूरी फीस DRCC के माध्यम से ली जाएगी, जिसमें हॉस्टल और अन्य सुविधाएं भी शामिल रहेंगी। लेकिन उनका आरोप है कि उस समय कॉलेज DRCC सूची में शामिल नहीं था, फिर भी उनसे शुल्क वसूला गया। अब अंतिम सेमेस्टर में छात्रों पर अतिरिक्त फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। अभिभावकों का आरोप है कि फीस नहीं देने पर एडमिट कार्ड रोकने की चेतावनी दी जा रही है, जिससे छात्रों की परीक्षा में शामिल होने पर संकट खड़ा हो गया है। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने अपने पक्ष में कहा है कि नियमों के अनुसार ही शुल्क लिया जा रहा है और छात्रों की गलतफहमी को दूर करने की कोशिश की जा रही है।1