Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mr Imtiyaz khan
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Mr Imtiyaz khan1
- आगर मालवा। शहर के बीच स्थित गुप्ता पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मारुति ओमनी वैन में अचानक आग लग गई। पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थान पर आग लगने से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ से स्थिति पर समय रहते काबू पा लिया गया। घटना के दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने बिना देर किए जलती हुई वैन को तुरंत पंप परिसर से बाहर धकेलकर सड़क पर पहुंचाया, जिससे पेट्रोल और अन्य ज्वलनशील पदार्थों तक आग फैलने का खतरा टल गया। सूचना मिलने पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन वैन अंदर से पूरी तरह जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों ने कर्मचारियों की बहादुरी और समझदारी की सराहना की, जिनकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।1
- ट्रैक्टर–मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल उपशीर्षक: भेरु महाराज ओटले के पास हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर स्थान: सुसनेर रिपोर्टर मनीष राठौर मो 9109746540 सुसनेर क्षेत्र में मोडी–जीरापुर रोड स्थित मेरु महाराज मंदिर के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में हाफीज समीर मेवाती (31 वर्ष) निवासी बांसखेड़ा एवं आरिफ खान पिता हमीद खान (34 वर्ष) निवासी गैलान घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल सुसनेर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलम जैन द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल आगर रेफर किया गया है।4
- शाजापुर में धुरंधर फिल्म में गाली-गलौज पर शहर के नागरिक ने शाजापुर कोतवाली थाने में शिकायत की1
- Post by प्रभुलाल मेहर1
- Post by मान सिंह तंवर हिंदू वयम हिन्दू केवलम1
- मोहन बड़ोदिया जनपद पंचायत कार्यालय - महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत "सुगम संपर्कता परियोजना" को लेकर सरपंच,सचिव,ग्राम रोजगार सहायक का प्रशिक्षण जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया में बुधवार शाम 5 बजे सम्पन्न हुआ, प्रशिक्षण में "जी राम राजी" योजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, इस योजना में 125 दिन की मजदूरी और पुराने कार्य पूर्ण होने पर ही नए कार्य स्वीकृत करने को कहा गया, इस दौरान सभी ने अपनी अपनी जिज्ञासा के अनुसार प्रश्न भी किए, जिनका मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जवाब दिया, इस दौरान मोहन बड़ोदिया जनपद सीईओ अमृतराज सिसोदिया, एडीओ,पीसीओ,राष्टीय सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल,जिला पंचायत सदस्य लोकेंद्र सिंह सोलंकी,जनपद सदस्य सहित बड़ी संख्या में जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक भी मौजूद रहे. इस दौरान मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बीएमओ डॉक्टर आरसी चक्रवर्ती अपने दल के साथ पहुंचे और मोहन बड़ोदिया जनपद की ग्राम पंचायतों के सचिवों और सरपंचों को एचपीवी वैक्सीन के बारे में बताया, साथ ही भ्रामक जानकारियों से दूरी बनाने को कहा गया,बीएमओ ने कहा कि यह वैक्सीन बेहद कीमती है, इसको जरूर लगवाए, इस अभियान में ग्राम पंचायतों के सचिव, सरपंच और रोजगार सहायक से सहयोग की मांग की गई, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके।1
- शाजापुर - प्रदेश के अतिथि शिक्षक आने वाले 29 और 30 मार्च को भोपाल की धरती पर एक ऐतिहासिक आंदोलन करने जा रहे है, अतिथि शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आशीष शर्मा ने शुक्रवार 10 बजे बताया कि इस बार भोपाल की सड़के जाम कर देंगे, प्रदेश के लगभग 70,000 अतिथि शिक्षक अपने परिवार के साथ भोपाल में उतरेंगे क्योंकि अतिथि शिक्षक लगातार सरकार से अपनी मांगों को लेकर चर्चाएं करता आ रहा है, लेकिन सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा पूर्व में की गई महापंचायत को भी झुठला दिया और अतिथि शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा अब हम मजबूर हैं ।1