logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दरियापुर पंचायत में होने जा रहा है श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ !! इस दिन से ! चलिये जानते हैं! #संग्रामपुर #दरियापुर #कथा #जमघट #ज्ञान #यज्ञ #videoviral #पंचायत #shrimadbhagwatkatha #radheradhe #मेला #tarapur #Sinturana #mungerdastak

5 hrs ago
user_THE LIVE
THE LIVE
Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
5 hrs ago

दरियापुर पंचायत में होने जा रहा है श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ !! इस दिन से ! चलिये जानते हैं! #संग्रामपुर #दरियापुर #कथा #जमघट #ज्ञान #यज्ञ #videoviral #पंचायत #shrimadbhagwatkatha #radheradhe #मेला #tarapur #Sinturana #mungerdastak

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • तारापुर थाना क्षेत्र में पत्नी के नाम पर फर्जी तरीके से ऋण लेकर राशि निकासी करने के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त मो. नाजिश अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया। लखनपुर निवासी पीड़िता नौशबा प्रवीन ने 23 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि उनके पति ने आधार कार्ड और मोबाइल अपने पास रखकर कंपनी खोलने का झांसा दिया और असरगंज स्थित बैंक शाखा में खाता खुलवाने के नाम पर कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए। बाद में उनके नाम पर सावधि और नकद ऋण खाते खोलकर चेक व यूपीआई से रुपये की निकासी कर ली गई। ऋण वसूली नोटिस मिलने पर मामला सामने आया। एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि कांड संख्या 60/26 में आरोपी को गाजीपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
    1
    तारापुर थाना क्षेत्र में पत्नी के नाम पर फर्जी तरीके से ऋण लेकर राशि निकासी करने के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त मो. नाजिश अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया।
लखनपुर निवासी पीड़िता नौशबा प्रवीन ने 23 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि उनके पति ने आधार कार्ड और मोबाइल अपने पास रखकर कंपनी खोलने का झांसा दिया और असरगंज स्थित बैंक शाखा में खाता खुलवाने के नाम पर कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए। बाद में उनके नाम पर सावधि और नकद ऋण खाते खोलकर चेक व यूपीआई से रुपये की निकासी कर ली गई।
ऋण वसूली नोटिस मिलने पर मामला सामने आया। एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि कांड संख्या 60/26 में आरोपी को गाजीपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    22 hrs ago
  • भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शाहकुण्ड थाना क्षेत्र में हुए लूट कांड के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इस पूरे मामले पर वरीय पुलिस अधीक्षक Bhagalpur ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है।
    1
    भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शाहकुण्ड थाना क्षेत्र में हुए लूट कांड के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इस पूरे मामले पर वरीय पुलिस अधीक्षक Bhagalpur ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है।
    user_Pravesh kumar
    Pravesh kumar
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    22 hrs ago
  • Post by Sindhu Devi
    1
    Post by Sindhu Devi
    user_Sindhu Devi
    Sindhu Devi
    Actor/Actress Amarpur, Banka•
    23 hrs ago
  • “JAMUI SBI RSETI के किसानों को हमारे आश्रम BRC केंद्र पर सिमल के लट्ठा से जैव रसायन बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह जैव रसायन फसलों की वृद्धि बढ़ाकर मिट्टी की उर्वरता सुधारने में सहायक है।” सेमल (Semal - Bombax ceiba) का वृक्ष जैव रासायनिक (biochemical) और औषधीय रूप से बहुत समृद्ध है। इसके विभिन्न भागों—फूल, छाल, गोंद (मोचरस) और जड़—में विशिष्ट रासायनिक यौगिक पाए जाते हैं, जो इसे स्वास्थ्य और कृषि के लिए उपयोगी बनाते हैं। सेमल के जैव रसायन और औषधीय गुण: फूल (Flowers): सेमल के फूलों में प्रचुर मात्रा में खनिज तत्व जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और बोरॉन पाए जाते हैं। इसके फूलों का सेवन पाचन सुधारने, पेट की गर्मी दूर करने और शारीरिक कमजोरी मिटाने के लिए किया जाता है। गोंद (Gum/Mochras): सेमल का गोंद, जिसे मोचरस भी कहते हैं, शारीरिक शक्ति बढ़ाने और थकान दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है। छाल (Bark): इसकी छाल में दस्त, मरोड़ और डिसेंट्री जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने वाले औषधीय तत्व होते हैं। जड़ (Root): सेमल की जड़ (कंद) में लिकोरिया और ओवर ब्लीडिंग जैसी समस्याओं को दूर करने वाले तत्व पाए जाते हैं। YouTube YouTube +5 कृषि में सेमल का उपयोग (जैव रसायन): सेमल के फूलों का उपयोग करके एक जैव रसायन (Bio-enzyme) बनाया जाता है, जो फसलों के लिए एक बेहतरीन पोषक तत्व है: बनाने की विधि: 3 किलो सेमल की पंखुड़ियों को 1 किलो गुड़ और 10 लीटर पानी के साथ मिलाकर 90 दिनों तक एयर टाइट डिब्बे में रखा जाता है, जिससे यह गलकर जैव रसायन बन जाता है। लाभ: यह मिश्रण फसलों में फूल, फल और कल्ले (नए तने) बढ़ाने में सहायक है। YouTube YouTube अन्य उपयोग: औषधीय महत्व: यह वजन बढ़ाने, खून साफ करने और पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है। औद्योगिक उपयोग: सेमल का पेड़ 30 मीटर तक ऊँचा होता है और इससे रेशम जैसी नरम रूई (कापोक) प्राप्त होती है, जिसका उपयोग गद्दे आदि बनाने में किया जाता है। Facebook Facebook +1 नोट: किसी भी औषधीय उपयोग के लिए इसका सेवन करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
    1
    “JAMUI SBI RSETI के किसानों को हमारे आश्रम BRC केंद्र पर सिमल के लट्ठा से जैव रसायन बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
यह जैव रसायन फसलों की वृद्धि बढ़ाकर मिट्टी की उर्वरता सुधारने में सहायक है।”
सेमल (Semal - Bombax ceiba) का वृक्ष जैव रासायनिक (biochemical) और औषधीय रूप से बहुत समृद्ध है। इसके विभिन्न भागों—फूल, छाल, गोंद (मोचरस) और जड़—में विशिष्ट रासायनिक यौगिक पाए जाते हैं, जो इसे स्वास्थ्य और कृषि के लिए उपयोगी बनाते हैं।
सेमल के जैव रसायन और औषधीय गुण:
फूल (Flowers): सेमल के फूलों में प्रचुर मात्रा में खनिज तत्व जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और बोरॉन पाए जाते हैं। इसके फूलों का सेवन पाचन सुधारने, पेट की गर्मी दूर करने और शारीरिक कमजोरी मिटाने के लिए किया जाता है।
गोंद (Gum/Mochras): सेमल का गोंद, जिसे मोचरस भी कहते हैं, शारीरिक शक्ति बढ़ाने और थकान दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है।
छाल (Bark): इसकी छाल में दस्त, मरोड़ और डिसेंट्री जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने वाले औषधीय तत्व होते हैं।
जड़ (Root): सेमल की जड़ (कंद) में लिकोरिया और ओवर ब्लीडिंग जैसी समस्याओं को दूर करने वाले तत्व पाए जाते हैं। 
YouTube
YouTube
+5
कृषि में सेमल का उपयोग (जैव रसायन):
सेमल के फूलों का उपयोग करके एक जैव रसायन (Bio-enzyme) बनाया जाता है, जो फसलों के लिए एक बेहतरीन पोषक तत्व है: 
बनाने की विधि: 3 किलो सेमल की पंखुड़ियों को 1 किलो गुड़ और 10 लीटर पानी के साथ मिलाकर 90 दिनों तक एयर टाइट डिब्बे में रखा जाता है, जिससे यह गलकर जैव रसायन बन जाता है।
लाभ: यह मिश्रण फसलों में फूल, फल और कल्ले (नए तने) बढ़ाने में सहायक है। 
YouTube
YouTube
अन्य उपयोग:
औषधीय महत्व: यह वजन बढ़ाने, खून साफ करने और पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है।
औद्योगिक उपयोग: सेमल का पेड़ 30 मीटर तक ऊँचा होता है और इससे रेशम जैसी नरम रूई (कापोक) प्राप्त होती है, जिसका उपयोग गद्दे आदि बनाने में किया जाता है। 
Facebook
Facebook
+1
नोट: किसी भी औषधीय उपयोग के लिए इसका सेवन करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    44 min ago
  • शनिवार को शाम 4 बजे तक शिवनारायण पंसारी एवं HSC तेहाबन्नी में एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह टीकाकरण विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से लगाया गया। कार्यक्रम का आयोजन चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश के निर्देशानुसार किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में बालिकाओं को टीका लगाया गया और अभिभावकों को भी इस टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। मौके पर सीएचओ रूपक कुमार, पीसीएस नीतू कुमारी सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर टीकाकरण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव में बेहद प्रभावी है, इसलिए सभी पात्र बालिकाओं को समय पर यह टीका अवश्य लगवाना चाहिए।
    1
    शनिवार को शाम 4 बजे तक शिवनारायण पंसारी एवं HSC तेहाबन्नी में एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह टीकाकरण विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से लगाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश के निर्देशानुसार किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में बालिकाओं को टीका लगाया गया और अभिभावकों को भी इस टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
मौके पर सीएचओ रूपक कुमार, पीसीएस नीतू कुमारी सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर टीकाकरण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव में बेहद प्रभावी है, इसलिए सभी पात्र बालिकाओं को समय पर यह टीका अवश्य लगवाना चाहिए।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    1 hr ago
  • मुंगेर जिले में मरीन ड्राइव का सपना जल्द ही साकार होने वाला है। इसके लिए जहां राज्य सरकार, उनके वरीय अधिकारी एवं जिला प्रशासन द्वारा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है, वहीं आज बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट काॅरपोरेशन लिमिटेड अंतर्गत क्रियान्वित एचएएम आधारित मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ परियोजना का हवाई सर्वेक्षण कार्य भी पूर्ण कर लिया गया। मुंगेर निखिल धनराज द्वारा हवाई सर्वेक्षण किया गया। इसके पूर्व आरसीडी के सचिव एवं बीएसआरडी के निदेशक आज सफियाबाद पहुंचे और वहां से हवाई मार्ग द्वारा पूरे गंगा पथ परियोजना का हवाई सर्वेक्षण किया गया। डिएम ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल तथा बीएसआरडी के निदेशक आज हवाई मार्ग से मुंगेर सफियाबाद स्थित हवाई अड्डा पहंचे वहां से उन्होंने मुंगेर जिले में घोषित गंगा पथ निर्माण के एलाइनमेंट का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंगा पथ निर्माण के लिए चिन्हित हेरूदियारा से लेकर सुल्तानगंज के लिए हवाई सर्वेक्षण किया। साथ ही मुंगेर-मिर्जाचैकी फोरलेन, मुंगेर-मोकामा तथा रक्साॅल-हल्दिया फोरलेन के लिए भी हवाई सर्वेक्षण किया गया है। इससे निश्चित रूप से मुंगेर के विकास को नई गति और दिशा मिलेगी, जो निःसंदेह मुंगेर को बिहार सहित देश के मानचित्र पर एक अलग पहचान देगा।
    1
    मुंगेर जिले में मरीन ड्राइव का सपना जल्द ही साकार होने वाला है। इसके लिए जहां राज्य सरकार, उनके वरीय अधिकारी एवं जिला प्रशासन द्वारा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है, वहीं आज बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट काॅरपोरेशन लिमिटेड अंतर्गत क्रियान्वित एचएएम आधारित मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ परियोजना का हवाई सर्वेक्षण कार्य भी पूर्ण कर लिया गया। मुंगेर निखिल धनराज द्वारा हवाई सर्वेक्षण किया गया। इसके पूर्व आरसीडी के सचिव एवं बीएसआरडी के निदेशक आज सफियाबाद पहुंचे और वहां से हवाई मार्ग द्वारा पूरे गंगा पथ परियोजना का हवाई सर्वेक्षण किया गया। डिएम ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल तथा बीएसआरडी के निदेशक आज हवाई मार्ग से मुंगेर सफियाबाद स्थित हवाई अड्डा पहंचे वहां से उन्होंने मुंगेर जिले में घोषित गंगा पथ निर्माण के एलाइनमेंट का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंगा पथ निर्माण के लिए चिन्हित हेरूदियारा से लेकर सुल्तानगंज के लिए हवाई सर्वेक्षण किया। साथ ही मुंगेर-मिर्जाचैकी फोरलेन, मुंगेर-मोकामा तथा रक्साॅल-हल्दिया फोरलेन के लिए भी हवाई सर्वेक्षण किया गया है। इससे निश्चित रूप से मुंगेर के विकास को नई गति और दिशा मिलेगी, जो निःसंदेह मुंगेर को बिहार सहित देश के मानचित्र पर एक अलग पहचान देगा।
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    1 hr ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.