Shuru
Apke Nagar Ki App…
. इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह के नेतृत्व में जसवंतनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा । पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा।
देवेन्द्र सिंह
. इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह के नेतृत्व में जसवंतनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा । पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कालीबाड़ी मंदिर में आज भागवत कथा का बहुत अच्छा काफी भक्तजन कथा को सुनने आ रहे हैं कालीबाड़ी मंदिर में कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कथा में काफी महिलाएं व पुरुष शामिल हुए कथा का आनंद लिया1
- . इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह के नेतृत्व में जसवंतनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा । पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा।1
- निजी भूमि पर अवैध रूप से जेसीबी चलाने का आरोप पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार बसरेहर, इटावा समाचार इटावा। तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम बरालोकपुर निवासी पदम कुमार पुत्र कौशल किशोर ने निजी भूमि पर बिना पूर्व सूचना या नोटिस के जेसीबी चलाकर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कांग्रेस जिला प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल से मुलाकात कर मामले में न्याय की गुहार लगाई। डीएम के आदेश के बाद दोबारा निर्माण शुरू करने का आरोप पदम कुमार के अनुसार, बरालोकपुर में चंडी देवी मंदिर से मस्जिद तक सार्वजनिक गली एवं नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इसी निर्माण कार्य के दौरान उनकी निजी स्वामित्व वाली भूमि गाटा संख्या 3330 पर कथित रूप से अवैध तरीके से जेसीबी मशीन चला दी गई। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने ग्राम प्रधान से निर्माण कार्य और जेसीबी चलाने का कारण पूछा, तो उन्हें कोई स्पष्ट एवं संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। उन्होंने बताया कि उक्त भूमि से संबंधित सिविल वाद मुकदमा संख्या 790/2024, मिथिलेश कुमारी बनाम कौशल किशोर, न्यायालय में लंबित है। पहले निर्माण रुकवाया गया, फिर शुरू करने का आरोप शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे पूर्व 9 सितंबर 2026 को जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य रोकने के आदेश दिए गए थे। आरोप है कि आदेश के पालन में पंचायत सचिव ने मौके पर जाकर काम रुकवा दिया था। पदम कुमार का कहना है कि इसके बावजूद अब बसरेहर ब्लॉक प्रशासन द्वारा दोबारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। उन्होंने इसे अपनी निजी भूमि पर दोबारा हस्तक्षेप बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। राजस्व टीम से पैमाइश कराने की मांग पीड़ित ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेते हुए अपनी निजी भूमि पर किए जा रहे कथित अवैध हस्तक्षेप एवं निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाने की मांग की। साथ ही हल्का लेखपाल एवं राजस्व टीम को मौके पर भेजकर भूमि की सही पैमाइश कराने तथा मामले का निष्पक्ष समाधान कराने की गुहार लगाई। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल रहा मौजूद जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष राशिद खान, कांग्रेस जिला महासचिव सतीश नागर, कांग्रेस जिला प्रवक्ता प्रेरणा जुबेरी, कांग्रेस नेता एडवोकेट पल्लब दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। नोट: भूमि विवाद और जेसीबी चलाने के आरोपों पर प्रशासन एवं संबंधित पक्ष का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। शिवा ठाकुर की खबर1
- इटावा में 50 लाख की अवैध शराब बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार इटावा के जसवंतनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 500 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसमें कुल करीब 6,000 बोतल बताई गई हैं। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये है। पुलिस के अनुसार, 17/18 सितंबर की रात बस अड्डा चौराहे के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आगरा की ओर से आया एक दस चक्का ट्रक सर्विस रोड पर खड़ा है और उसमें पंजाब से बिहार ले जाई जा रही शराब मौजूद है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो चालक ने ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी में ट्रक से 176 पेटी इम्पीरियल ब्लू, 136 पेटी रॉयल स्टैग और 188 पेटी रॉयल ग्रीन शराब बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, शराब को छिपाने के लिए ट्रक में ऊपर पुट्टी की बोरियां रखी गई थीं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हुकमाराम (30) और परमान (28), निवासी बाड़मेर, राजस्थान के रूप में हुई है। इनके पास से दो मोबाइल फोन और 7 हजार रुपये नकद भी मिले। मामले में जसवंतनगर थाने में आबकारी अधिनियम और एमवी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम को एसएसपी इटावा ने 20 हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।2
- डंपर में फंसी पीपल की डाल, सड़क पर गिरी, एक घंटे यातायात रहा बाधित जसवंतनगर। शुक्रवार शाम कचौरा रोड से यमुना नदी के पुल की ओर से आ रहा एक डंपर मोहल्ला रेलमंडी स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे खड़े पीपल के पेड़ की मोटी डाल में उलझ गया। डंपर के फंसने से पेड़ की मोटी डाल उखड़कर सड़क पर जा गिरी। डाल गिरते ही मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। पीपल की भारी डाल सड़क के बीचोंबीच गिरने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए सड़क से डाल हटवाने का प्रयास शुरू किया। मोटी लकड़ी होने के कारण उसे तत्काल हटाना संभव नहीं था। पुलिस ने लकड़ी काटने वाले मिस्त्रियों को मौके पर बुलाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मिस्त्रियों ने मोटी डाल को छोटे हिस्सों में काटकर सड़क से हटाया। इसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारु हो सका। इस दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि डाल गिरने के समय सड़क पर कोई वाहन या राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फेसबुक1
- चार सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी का धरना-प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन इटावा। आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम सिंह बौद्ध के नेतृत्व में बुधवार को जिला मुख्यालय इटावा पर चार सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी महोदय इटावा के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, पंचायत सहायकों की न्यायसंगत मांगों का समाधान, 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी आदेशों का तत्काल अनुपालन तथा धार्मिक स्थलों पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग प्रमुखता से रखी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य शिवकुमार विश्वकर्मा, मुख्य मंडल प्रभारी अभिषेक आजाद, प्रदेश संगठन मंत्री जयप्रकाश आजाद, मंडल संयोजक वॉलिंटियर फोर्स लकी जाटव, डिंपल चक्र मिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, सुधीर आजाद सुधीर आजाद युवा मोर्चा जिला संयोजक, किसान मोर्चा राजीव यादव जिला संयोजक,पूर्व जिला महासचिव राघवेंद्र गौतम, जिला उपाध्यक्ष आनंद स्वरूप, जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर, जिला उपाध्यक्ष सोनू गौतम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इटावा, विधानसभा प्रभारीभरथना विक्की कठेरिया ब्रह्मवीर कठेरिया, मनोज कुमार भारतीय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भरथना योगेश कुमार तथा विधानसभा अध्यक्ष जसवंतनगर अंशुल आजाद सहित तीनों विधानसभाओं की टीम के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम सिंह बौद्ध ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों और आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने शासन-प्रशासन से ज्ञापन में उठाई गई चारों मांगों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में जिला कमेटी एवं विधानसभा कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।a1
- गौ हद धाम में गौ माता की मौत पर फूटा गुस्सा जिंदा गाय की पुकार नहीं सुनी, मौत के बाद नगर पालिका में पहुंची ‘व्यवस्था’! गौ हद धाम में गौ माता की मौत पर फूटा गुस्सा जिंदा गाय की पुकार नहीं सुनी, मौत के बाद नगर पालिका में पहुंची ‘व्यवस्था’! गौ हद धाम। गौ हद धाम में एक बीमार गाय की मौत ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। गौ सेवकों का आरोप है कि पिछले दो-तीन दिनों से लगातार अधिकारियों और नगर पालिका को गाय की हालत की सूचना दी जा रही थी, लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। बताया गया कि गाय गड्ढे में फंसी हुई थी और उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। जब सरकारी व्यवस्था से मदद नहीं मिली तो आखिरकार गौ सेवकों को स्वयं मौके पर उतरना पड़ा। उन्होंने अपने हाथों से गाय को गड्ढे से बाहर निकाला, उसकी सेवा की और आसपास की सफाई भी की। लेकिन व्यवस्था शायद तब भी ‘फाइल आने’ का इंतजार कर रही थी। गौ सेवकों के अनुसार, इसके बाद भी अगले दो दिनों तक गाय की स्थिति पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया और अंततः गौ माता ने दम तोड़ दिया। बस फिर क्या था… जिस नगर पालिका तक जिंदा गाय की पीड़ा की आवाज नहीं पहुंची, वहां मृत गाय खुद पहुंच गई। गौ सेवक मृत गौ माता को लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और सीएमओ कार्यालय में उसे रखकर प्रदर्शन किया। पूरे नगर पालिका परिसर में “गौ हद धाम जिंदाबाद, नगर पालिका मुर्दाबाद” के नारे गूंजते रहे। सबसे बड़ा सवाल यही है— अगर नगर पालिका को सूचना दी गई थी, तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अगर सूचना नहीं मिली थी, तो शिकायत व्यवस्था इतनी कमजोर क्यों है? और अगर सूचना मिलने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, तो जिम्मेदारी किसकी है? एक बेजुबान जान बचाने के लिए गौ सेवकों को गड्ढे में उतरना पड़े और उसकी मौत के बाद व्यवस्था को जगाने के लिए उसे नगर पालिका कार्यालय तक लाना पड़े—तो फिर गौ सेवा की सरकारी व्यवस्था आखिर किसके लिए है? व्यंग्य देखिए— गाय जिंदा थी तो मामला ‘देखते हैं’ पर अटका रहा, गाय मर गई तो मामला ‘जांच’ तक पहुंच गया। लेकिन सवाल यह है कि जांच से उस गौ माता की जिंदगी वापस आएगी क्या? यह घटना केवल एक गाय की मौत नहीं है। यह उस व्यवस्था के सामने खड़ा सवाल है, जो अक्सर मौत के बाद कागजों में ज्यादा सक्रिय और जिंदगी बचाने के समय जमीन पर कम दिखाई देती है। अब गौ सेवकों का सवाल सीधा है— “गौ माता की मौत का जिम्मेदार कौन?” और गौ हद धाम की जनता का सवाल इससे भी बड़ा होना चाहिए— “अगर एक बेजुबान की जान बचाने के लिए भी जनता को खुद व्यवस्था बनानी पड़े, तो नगर पालिका आखिर कर क्या रही है?” जवाब चाहिए। जिम्मेदारी चाहिए। और ऐसी व्यवस्था चाहिए जिसमें शिकायत का जवाब गौ माता की मौत के बाद नहीं, उसकी जिंदगी रहते मिले।4
- मौत के मुँह से जिंदगी की जंग जीत गया बेजुबान! वैदपुरा के नगला बरी में कुएं में गिरे गोवंश के लिए 'फरिश्ता' बनी वैदपुरा पुलिस, रोंगटे खड़े कर देने वाला रेस्क्यू1