logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चार सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी का धरना-प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन इटावा। आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम सिंह बौद्ध के नेतृत्व में बुधवार को जिला मुख्यालय इटावा पर चार सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी महोदय इटावा के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, पंचायत सहायकों की न्यायसंगत मांगों का समाधान, 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी आदेशों का तत्काल अनुपालन तथा धार्मिक स्थलों पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग प्रमुखता से रखी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य शिवकुमार विश्वकर्मा, मुख्य मंडल प्रभारी अभिषेक आजाद, प्रदेश संगठन मंत्री जयप्रकाश आजाद, मंडल संयोजक वॉलिंटियर फोर्स लकी जाटव, डिंपल चक्र मिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, सुधीर आजाद सुधीर आजाद युवा मोर्चा जिला संयोजक, किसान मोर्चा राजीव यादव जिला संयोजक,पूर्व जिला महासचिव राघवेंद्र गौतम, जिला उपाध्यक्ष आनंद स्वरूप, जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर, जिला उपाध्यक्ष सोनू गौतम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इटावा, विधानसभा प्रभारीभरथना विक्की कठेरिया ब्रह्मवीर कठेरिया, मनोज कुमार भारतीय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भरथना योगेश कुमार तथा विधानसभा अध्यक्ष जसवंतनगर अंशुल आजाद सहित तीनों विधानसभाओं की टीम के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम सिंह बौद्ध ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों और आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने शासन-प्रशासन से ज्ञापन में उठाई गई चारों मांगों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में जिला कमेटी एवं विधानसभा कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।a

15 hrs ago
user_Deepish gautam
Deepish gautam
Local News Reporter भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

चार सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी का धरना-प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन इटावा। आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम सिंह बौद्ध के नेतृत्व में बुधवार को जिला मुख्यालय इटावा पर चार सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी महोदय इटावा के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, पंचायत सहायकों की न्यायसंगत मांगों का समाधान, 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी आदेशों का तत्काल अनुपालन तथा धार्मिक स्थलों पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग प्रमुखता से रखी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य शिवकुमार विश्वकर्मा, मुख्य मंडल प्रभारी अभिषेक आजाद, प्रदेश संगठन मंत्री जयप्रकाश आजाद, मंडल संयोजक वॉलिंटियर फोर्स लकी जाटव, डिंपल चक्र मिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, सुधीर आजाद सुधीर आजाद युवा मोर्चा जिला संयोजक, किसान मोर्चा राजीव यादव जिला संयोजक,पूर्व जिला महासचिव राघवेंद्र गौतम, जिला उपाध्यक्ष आनंद स्वरूप, जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर, जिला उपाध्यक्ष सोनू गौतम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इटावा, विधानसभा प्रभारीभरथना विक्की कठेरिया ब्रह्मवीर कठेरिया, मनोज कुमार भारतीय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भरथना योगेश कुमार तथा विधानसभा अध्यक्ष जसवंतनगर अंशुल आजाद सहित तीनों विधानसभाओं की टीम के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम सिंह बौद्ध ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों और आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने शासन-प्रशासन से ज्ञापन में उठाई गई चारों मांगों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में जिला कमेटी एवं विधानसभा कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।a

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चार सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी का धरना-प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन इटावा। आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम सिंह बौद्ध के नेतृत्व में बुधवार को जिला मुख्यालय इटावा पर चार सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी महोदय इटावा के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, पंचायत सहायकों की न्यायसंगत मांगों का समाधान, 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी आदेशों का तत्काल अनुपालन तथा धार्मिक स्थलों पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग प्रमुखता से रखी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य शिवकुमार विश्वकर्मा, मुख्य मंडल प्रभारी अभिषेक आजाद, प्रदेश संगठन मंत्री जयप्रकाश आजाद, मंडल संयोजक वॉलिंटियर फोर्स लकी जाटव, डिंपल चक्र मिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, सुधीर आजाद सुधीर आजाद युवा मोर्चा जिला संयोजक, किसान मोर्चा राजीव यादव जिला संयोजक,पूर्व जिला महासचिव राघवेंद्र गौतम, जिला उपाध्यक्ष आनंद स्वरूप, जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर, जिला उपाध्यक्ष सोनू गौतम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इटावा, विधानसभा प्रभारीभरथना विक्की कठेरिया ब्रह्मवीर कठेरिया, मनोज कुमार भारतीय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भरथना योगेश कुमार तथा विधानसभा अध्यक्ष जसवंतनगर अंशुल आजाद सहित तीनों विधानसभाओं की टीम के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम सिंह बौद्ध ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों और आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने शासन-प्रशासन से ज्ञापन में उठाई गई चारों मांगों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में जिला कमेटी एवं विधानसभा कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।a
    1
    चार सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी का धरना-प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
इटावा। आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम सिंह बौद्ध के नेतृत्व में बुधवार को जिला मुख्यालय इटावा पर चार सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी महोदय इटावा के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की गई।
ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, पंचायत सहायकों की न्यायसंगत मांगों का समाधान, 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी आदेशों का तत्काल अनुपालन तथा धार्मिक स्थलों पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग प्रमुखता से रखी गई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य शिवकुमार विश्वकर्मा, मुख्य मंडल प्रभारी अभिषेक आजाद, प्रदेश संगठन मंत्री जयप्रकाश आजाद, मंडल संयोजक वॉलिंटियर फोर्स लकी जाटव, डिंपल चक्र मिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, सुधीर आजाद सुधीर आजाद युवा मोर्चा जिला संयोजक, किसान मोर्चा राजीव यादव जिला संयोजक,पूर्व जिला महासचिव राघवेंद्र गौतम, जिला उपाध्यक्ष आनंद स्वरूप, जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर, जिला उपाध्यक्ष सोनू गौतम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इटावा, विधानसभा प्रभारीभरथना विक्की कठेरिया ब्रह्मवीर कठेरिया, मनोज कुमार भारतीय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भरथना योगेश कुमार तथा विधानसभा अध्यक्ष जसवंतनगर अंशुल आजाद सहित तीनों विधानसभाओं की टीम के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम सिंह बौद्ध ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों और आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने शासन-प्रशासन से ज्ञापन में उठाई गई चारों मांगों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
धरना-प्रदर्शन में जिला कमेटी एवं विधानसभा कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।a
    user_Deepish gautam
    Deepish gautam
    Local News Reporter भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कालीबाड़ी मंदिर में आज भागवत कथा का बहुत अच्छा काफी भक्तजन कथा को सुनने आ रहे हैं कालीबाड़ी मंदिर में कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कथा में काफी महिलाएं व पुरुष शामिल हुए कथा का आनंद लिया
    1
    कालीबाड़ी मंदिर में आज भागवत कथा का बहुत अच्छा काफी भक्तजन कथा को सुनने आ रहे हैं
कालीबाड़ी मंदिर में कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कथा में काफी महिलाएं व पुरुष शामिल हुए कथा का आनंद लिया
    user_Anand kumar
    Anand kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • . इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह के नेतृत्व में जसवंतनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा । पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा।
    1
    .
इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह के नेतृत्व में जसवंतनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा । पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा।
    user_देवेन्द्र सिंह
    देवेन्द्र सिंह
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • निजी भूमि पर अवैध रूप से जेसीबी चलाने का आरोप पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार बसरेहर, इटावा समाचार इटावा। तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम बरालोकपुर निवासी पदम कुमार पुत्र कौशल किशोर ने निजी भूमि पर बिना पूर्व सूचना या नोटिस के जेसीबी चलाकर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कांग्रेस जिला प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल से मुलाकात कर मामले में न्याय की गुहार लगाई। डीएम के आदेश के बाद दोबारा निर्माण शुरू करने का आरोप पदम कुमार के अनुसार, बरालोकपुर में चंडी देवी मंदिर से मस्जिद तक सार्वजनिक गली एवं नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इसी निर्माण कार्य के दौरान उनकी निजी स्वामित्व वाली भूमि गाटा संख्या 3330 पर कथित रूप से अवैध तरीके से जेसीबी मशीन चला दी गई। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने ग्राम प्रधान से निर्माण कार्य और जेसीबी चलाने का कारण पूछा, तो उन्हें कोई स्पष्ट एवं संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। उन्होंने बताया कि उक्त भूमि से संबंधित सिविल वाद मुकदमा संख्या 790/2024, मिथिलेश कुमारी बनाम कौशल किशोर, न्यायालय में लंबित है। पहले निर्माण रुकवाया गया, फिर शुरू करने का आरोप शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे पूर्व 9 सितंबर 2026 को जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य रोकने के आदेश दिए गए थे। आरोप है कि आदेश के पालन में पंचायत सचिव ने मौके पर जाकर काम रुकवा दिया था। पदम कुमार का कहना है कि इसके बावजूद अब बसरेहर ब्लॉक प्रशासन द्वारा दोबारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। उन्होंने इसे अपनी निजी भूमि पर दोबारा हस्तक्षेप बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। राजस्व टीम से पैमाइश कराने की मांग पीड़ित ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेते हुए अपनी निजी भूमि पर किए जा रहे कथित अवैध हस्तक्षेप एवं निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाने की मांग की। साथ ही हल्का लेखपाल एवं राजस्व टीम को मौके पर भेजकर भूमि की सही पैमाइश कराने तथा मामले का निष्पक्ष समाधान कराने की गुहार लगाई। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल रहा मौजूद जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष राशिद खान, कांग्रेस जिला महासचिव सतीश नागर, कांग्रेस जिला प्रवक्ता प्रेरणा जुबेरी, कांग्रेस नेता एडवोकेट पल्लब दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। नोट: भूमि विवाद और जेसीबी चलाने के आरोपों पर प्रशासन एवं संबंधित पक्ष का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। शिवा ठाकुर की खबर
    1
    निजी भूमि पर अवैध रूप से जेसीबी चलाने का आरोप पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
बसरेहर, इटावा समाचार
इटावा। तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम बरालोकपुर निवासी पदम कुमार पुत्र कौशल किशोर ने निजी भूमि पर बिना पूर्व सूचना या नोटिस के जेसीबी चलाकर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कांग्रेस जिला प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल से मुलाकात कर मामले में न्याय की गुहार लगाई।
डीएम के आदेश के बाद दोबारा निर्माण शुरू करने का आरोप
पदम कुमार के अनुसार, बरालोकपुर में चंडी देवी मंदिर से मस्जिद तक सार्वजनिक गली एवं नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इसी निर्माण कार्य के दौरान उनकी निजी स्वामित्व वाली भूमि गाटा संख्या 3330 पर कथित रूप से अवैध तरीके से जेसीबी मशीन चला दी गई।
पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने ग्राम प्रधान से निर्माण कार्य और जेसीबी चलाने का कारण पूछा, तो उन्हें कोई स्पष्ट एवं संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। उन्होंने बताया कि उक्त भूमि से संबंधित सिविल वाद मुकदमा संख्या 790/2024, मिथिलेश कुमारी बनाम कौशल किशोर, न्यायालय में लंबित है।
पहले निर्माण रुकवाया गया, फिर शुरू करने का आरोप
शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे पूर्व 9 सितंबर 2026 को जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य रोकने के आदेश दिए गए थे। आरोप है कि आदेश के पालन में पंचायत सचिव ने मौके पर जाकर काम रुकवा दिया था।
पदम कुमार का कहना है कि इसके बावजूद अब बसरेहर ब्लॉक प्रशासन द्वारा दोबारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। उन्होंने इसे अपनी निजी भूमि पर दोबारा हस्तक्षेप बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
राजस्व टीम से पैमाइश कराने की मांग
पीड़ित ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेते हुए अपनी निजी भूमि पर किए जा रहे कथित अवैध हस्तक्षेप एवं निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाने की मांग की। साथ ही हल्का लेखपाल एवं राजस्व टीम को मौके पर भेजकर भूमि की सही पैमाइश कराने तथा मामले का निष्पक्ष समाधान कराने की गुहार लगाई।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल रहा मौजूद
जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष राशिद खान, कांग्रेस जिला महासचिव सतीश नागर, कांग्रेस जिला प्रवक्ता प्रेरणा जुबेरी, कांग्रेस नेता एडवोकेट पल्लब दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नोट: भूमि विवाद और जेसीबी चलाने के आरोपों पर प्रशासन एवं संबंधित पक्ष का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
शिवा ठाकुर की खबर
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • इटावा में 50 लाख की अवैध शराब बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार इटावा के जसवंतनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 500 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसमें कुल करीब 6,000 बोतल बताई गई हैं। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये है। पुलिस के अनुसार, 17/18 सितंबर की रात बस अड्डा चौराहे के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आगरा की ओर से आया एक दस चक्का ट्रक सर्विस रोड पर खड़ा है और उसमें पंजाब से बिहार ले जाई जा रही शराब मौजूद है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो चालक ने ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी में ट्रक से 176 पेटी इम्पीरियल ब्लू, 136 पेटी रॉयल स्टैग और 188 पेटी रॉयल ग्रीन शराब बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, शराब को छिपाने के लिए ट्रक में ऊपर पुट्टी की बोरियां रखी गई थीं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हुकमाराम (30) और परमान (28), निवासी बाड़मेर, राजस्थान के रूप में हुई है। इनके पास से दो मोबाइल फोन और 7 हजार रुपये नकद भी मिले। मामले में जसवंतनगर थाने में आबकारी अधिनियम और एमवी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम को एसएसपी इटावा ने 20 हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।
    2
    इटावा में 50 लाख की अवैध शराब बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
इटावा के जसवंतनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 500 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसमें कुल करीब 6,000 बोतल बताई गई हैं। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये है।
पुलिस के अनुसार, 17/18 सितंबर की रात बस अड्डा चौराहे के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आगरा की ओर से आया एक दस चक्का ट्रक सर्विस रोड पर खड़ा है और उसमें पंजाब से बिहार ले जाई जा रही शराब मौजूद है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो चालक ने ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
तलाशी में ट्रक से 176 पेटी इम्पीरियल ब्लू, 136 पेटी रॉयल स्टैग और 188 पेटी रॉयल ग्रीन शराब बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, शराब को छिपाने के लिए ट्रक में ऊपर पुट्टी की बोरियां रखी गई थीं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हुकमाराम (30) और परमान (28), निवासी बाड़मेर, राजस्थान के रूप में हुई है। इनके पास से दो मोबाइल फोन और 7 हजार रुपये नकद भी मिले। मामले में जसवंतनगर थाने में आबकारी अधिनियम और एमवी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम को एसएसपी इटावा ने 20 हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • क्योटरा गांव में जहरीली नागिन निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू - टीम की तत्परता से टला खतरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस औरैया। ग्राम क्योटरा में शुक्रवार को जहरीली नागिन दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सांप दिखाई देने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर नागिन को सुरक्षित पकड़ लिया। धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम के सदस्य राजीव सिंह, बंटी सहित अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। टीम ने काफी सावधानी के साथ जहरीली नागिन का रेस्क्यू किया। सांप के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू की गई नागिन को बाद में सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। वन विभाग की टीम की तत्परता से किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि घर, खेत या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे पकड़ने अथवा मारने का प्रयास न करें। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग या किसी प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यू टीम को दें, ताकि सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।
    1
    क्योटरा गांव में जहरीली नागिन निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
- टीम की तत्परता से टला खतरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

औरैया। ग्राम क्योटरा में शुक्रवार को जहरीली नागिन दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सांप दिखाई देने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर नागिन को सुरक्षित पकड़ लिया।
धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम के सदस्य राजीव सिंह, बंटी सहित अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। टीम ने काफी सावधानी के साथ जहरीली नागिन का रेस्क्यू किया। सांप के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू की गई नागिन को बाद में सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
वन विभाग की टीम की तत्परता से किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि घर, खेत या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे पकड़ने अथवा मारने का प्रयास न करें। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग या किसी प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यू टीम को दें, ताकि सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पीडीए जन पंचायत चौपाल में जुटे विभिन्न समाजों के लोग, संगठन मजबूती पर दिया जोर बिधूना में सपा की चौपाल में प्रजापति, बाथम और कश्यप समाज ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा औरैया। बिधूना विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन पंचायत चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में प्रजापति, बाथम और कश्यप समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। कार्यक्रम में सामाजिक भागीदारी बढ़ाने, लोगों से संवाद स्थापित करने और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एटा जनपद के जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति और सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद रहे। उन्होंने कहा कि पीडीए जन पंचायत के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाकर उनकी बात सुनने और संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद करने का आह्वान किया गया। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करना चाहिए। प्रदेश सचिव महिला सभा रंजना पाल ने कहा कि पीडीए जन पंचायत चौपाल के माध्यम से समाज के सभी वर्गों की महिलाओं और युवाओं को भी संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं की भागीदारी मजबूत होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनने और उन्हें संगठन के मंच तक पहुंचाने का आह्वान किया। बिधूना विधायक रेखा वर्मा ने भी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों के बीच पहुंचने की अपील की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रानू पालीवाल, राज्यपाल कश्यप, प्रदीप कश्यप समेत समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। चौपाल में वक्ताओं ने आपसी संवाद, सामाजिक भागीदारी और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
    1
    पीडीए जन पंचायत चौपाल में जुटे विभिन्न समाजों के लोग, संगठन मजबूती पर दिया जोर
बिधूना में सपा की चौपाल में प्रजापति, बाथम और कश्यप समाज ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
औरैया। बिधूना विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन पंचायत चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में प्रजापति, बाथम और कश्यप समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। कार्यक्रम में सामाजिक भागीदारी बढ़ाने, लोगों से संवाद स्थापित करने और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एटा जनपद के जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति और सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद रहे। उन्होंने कहा कि पीडीए जन पंचायत के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाकर उनकी बात सुनने और संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद करने का आह्वान किया गया।
सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करना चाहिए।
प्रदेश सचिव महिला सभा रंजना पाल ने कहा कि पीडीए जन पंचायत चौपाल के माध्यम से समाज के सभी वर्गों की महिलाओं और युवाओं को भी संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं की भागीदारी मजबूत होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनने और उन्हें संगठन के मंच तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बिधूना विधायक रेखा वर्मा ने भी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों के बीच पहुंचने की अपील की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रानू पालीवाल, राज्यपाल कश्यप, प्रदीप कश्यप समेत समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चौपाल में वक्ताओं ने आपसी संवाद, सामाजिक भागीदारी और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मौत के मुँह से जिंदगी की जंग जीत गया बेजुबान! वैदपुरा के नगला बरी में कुएं में गिरे गोवंश के लिए 'फरिश्ता' बनी वैदपुरा पुलिस, रोंगटे खड़े कर देने वाला रेस्क्यू
    1
    मौत के मुँह से जिंदगी की जंग जीत गया बेजुबान! वैदपुरा के नगला बरी में कुएं में गिरे गोवंश के लिए 'फरिश्ता' बनी वैदपुरा पुलिस, रोंगटे खड़े कर देने वाला रेस्क्यू
    user_देवेन्द्र सिंह
    देवेन्द्र सिंह
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.