logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीडीए जन पंचायत चौपाल में जुटे विभिन्न समाजों के लोग, संगठन मजबूती पर दिया जोर बिधूना में सपा की चौपाल में प्रजापति, बाथम और कश्यप समाज ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा औरैया। बिधूना विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन पंचायत चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में प्रजापति, बाथम और कश्यप समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। कार्यक्रम में सामाजिक भागीदारी बढ़ाने, लोगों से संवाद स्थापित करने और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एटा जनपद के जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति और सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद रहे। उन्होंने कहा कि पीडीए जन पंचायत के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाकर उनकी बात सुनने और संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद करने का आह्वान किया गया। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करना चाहिए। प्रदेश सचिव महिला सभा रंजना पाल ने कहा कि पीडीए जन पंचायत चौपाल के माध्यम से समाज के सभी वर्गों की महिलाओं और युवाओं को भी संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं की भागीदारी मजबूत होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनने और उन्हें संगठन के मंच तक पहुंचाने का आह्वान किया। बिधूना विधायक रेखा वर्मा ने भी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों के बीच पहुंचने की अपील की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रानू पालीवाल, राज्यपाल कश्यप, प्रदीप कश्यप समेत समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। चौपाल में वक्ताओं ने आपसी संवाद, सामाजिक भागीदारी और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

16 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

पीडीए जन पंचायत चौपाल में जुटे विभिन्न समाजों के लोग, संगठन मजबूती पर दिया जोर बिधूना में सपा की चौपाल में प्रजापति, बाथम और कश्यप समाज ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा औरैया। बिधूना विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन पंचायत चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में प्रजापति, बाथम और कश्यप समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। कार्यक्रम में सामाजिक भागीदारी बढ़ाने, लोगों से संवाद स्थापित करने और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एटा जनपद के जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति और सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद रहे। उन्होंने कहा कि पीडीए जन पंचायत के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाकर उनकी बात सुनने और संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद करने का आह्वान किया गया। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करना चाहिए। प्रदेश सचिव महिला सभा रंजना पाल ने कहा कि पीडीए जन पंचायत चौपाल के माध्यम से समाज के सभी वर्गों की महिलाओं और युवाओं को भी संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं की भागीदारी मजबूत होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनने और उन्हें संगठन के मंच तक पहुंचाने का आह्वान किया। बिधूना विधायक रेखा वर्मा ने भी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों के बीच पहुंचने की अपील की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रानू पालीवाल, राज्यपाल कश्यप, प्रदीप कश्यप समेत समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। चौपाल में वक्ताओं ने आपसी संवाद, सामाजिक भागीदारी और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चार सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी का धरना-प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन इटावा। आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम सिंह बौद्ध के नेतृत्व में बुधवार को जिला मुख्यालय इटावा पर चार सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी महोदय इटावा के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, पंचायत सहायकों की न्यायसंगत मांगों का समाधान, 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी आदेशों का तत्काल अनुपालन तथा धार्मिक स्थलों पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग प्रमुखता से रखी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य शिवकुमार विश्वकर्मा, मुख्य मंडल प्रभारी अभिषेक आजाद, प्रदेश संगठन मंत्री जयप्रकाश आजाद, मंडल संयोजक वॉलिंटियर फोर्स लकी जाटव, डिंपल चक्र मिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, सुधीर आजाद सुधीर आजाद युवा मोर्चा जिला संयोजक, किसान मोर्चा राजीव यादव जिला संयोजक,पूर्व जिला महासचिव राघवेंद्र गौतम, जिला उपाध्यक्ष आनंद स्वरूप, जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर, जिला उपाध्यक्ष सोनू गौतम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इटावा, विधानसभा प्रभारीभरथना विक्की कठेरिया ब्रह्मवीर कठेरिया, मनोज कुमार भारतीय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भरथना योगेश कुमार तथा विधानसभा अध्यक्ष जसवंतनगर अंशुल आजाद सहित तीनों विधानसभाओं की टीम के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम सिंह बौद्ध ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों और आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने शासन-प्रशासन से ज्ञापन में उठाई गई चारों मांगों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में जिला कमेटी एवं विधानसभा कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।a
    1
    चार सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी का धरना-प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
इटावा। आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम सिंह बौद्ध के नेतृत्व में बुधवार को जिला मुख्यालय इटावा पर चार सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी महोदय इटावा के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की गई।
ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, पंचायत सहायकों की न्यायसंगत मांगों का समाधान, 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी आदेशों का तत्काल अनुपालन तथा धार्मिक स्थलों पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग प्रमुखता से रखी गई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य शिवकुमार विश्वकर्मा, मुख्य मंडल प्रभारी अभिषेक आजाद, प्रदेश संगठन मंत्री जयप्रकाश आजाद, मंडल संयोजक वॉलिंटियर फोर्स लकी जाटव, डिंपल चक्र मिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, सुधीर आजाद सुधीर आजाद युवा मोर्चा जिला संयोजक, किसान मोर्चा राजीव यादव जिला संयोजक,पूर्व जिला महासचिव राघवेंद्र गौतम, जिला उपाध्यक्ष आनंद स्वरूप, जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर, जिला उपाध्यक्ष सोनू गौतम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इटावा, विधानसभा प्रभारीभरथना विक्की कठेरिया ब्रह्मवीर कठेरिया, मनोज कुमार भारतीय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भरथना योगेश कुमार तथा विधानसभा अध्यक्ष जसवंतनगर अंशुल आजाद सहित तीनों विधानसभाओं की टीम के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम सिंह बौद्ध ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों और आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने शासन-प्रशासन से ज्ञापन में उठाई गई चारों मांगों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
धरना-प्रदर्शन में जिला कमेटी एवं विधानसभा कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।a
    user_Deepish gautam
    Deepish gautam
    Local News Reporter भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जालौन में आरोपी की गिरफ्तारी पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, एसपी से दूसरे थाने से विवेचना कराने की मांग। खबर जालौन घटना स्थल से आरोपी की गिरफ्तारी पर सवाल, एसपी से जांच की मांग जालौन। कोतवाली जालौन क्षेत्र में दर्ज एक मुकदमे में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर शिकायतकर्ता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पुलिस अधीक्षक से जांच की मांग की है। मामले में शिकायतकर्ता सौरभ कुमार दोहरे पुत्र रामलखन, निवासी ग्राम छिरिया सलेमपुर ने 18 सितंबर 2026 को एसपी जालौन को प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र के मुताबिक, 13 सितंबर को थाना कोतवाली जालौन में मु0अ0सं0 201/2026 के तहत बीएनएस की धारा 333, 115(2), 352, 351(2) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) में मुकदमा दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले के आरोपी शिवम जादौन पुत्र राजू जादौन, निवासी छिरिया सलेमपुर को पुलिस ने घटना स्थल से पकड़े जाने के बजाय कथित रूप से अन्य स्थान से पकड़ा। शिकायतकर्ता ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके पास घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित है, जबकि पुलिस द्वारा दर्ज दूसरे प्रकरण में आरोपी को जेल भेजे जाने का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोपी पर दबंग एवं आपराधिक प्रवृत्ति का आरोप लगाते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि मुकदमा संख्या 201/2026 की विवेचना दूसरे थाने से कराई जाए तथा आरोपी को घटना स्थल से पकड़े जाने के बावजूद अन्य स्थान से पकड़े जाने के मामले की जांच कराई जाए। शिकायतकर्ता ने कहा है कि निष्पक्ष जांच होने से उसे कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई पर भरोसा कायम रहेगा।
    1
    जालौन में आरोपी की गिरफ्तारी पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, एसपी से दूसरे थाने से विवेचना कराने की मांग।
खबर जालौन 
घटना स्थल से आरोपी की गिरफ्तारी पर सवाल, एसपी से जांच की मांग
जालौन। कोतवाली जालौन क्षेत्र में दर्ज एक मुकदमे में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर शिकायतकर्ता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पुलिस अधीक्षक से जांच की मांग की है। मामले में शिकायतकर्ता सौरभ कुमार दोहरे पुत्र रामलखन, निवासी ग्राम छिरिया सलेमपुर ने 18 सितंबर 2026 को एसपी जालौन को प्रार्थना पत्र दिया है।
प्रार्थना पत्र के मुताबिक, 13 सितंबर को थाना कोतवाली जालौन में मु0अ0सं0 201/2026 के तहत बीएनएस की धारा 333, 115(2), 352, 351(2) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) में मुकदमा दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले के आरोपी शिवम जादौन पुत्र राजू जादौन, निवासी छिरिया सलेमपुर को पुलिस ने घटना स्थल से पकड़े जाने के बजाय कथित रूप से अन्य स्थान से पकड़ा।
शिकायतकर्ता ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके पास घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित है, जबकि पुलिस द्वारा दर्ज दूसरे प्रकरण में आरोपी को जेल भेजे जाने का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोपी पर दबंग एवं आपराधिक प्रवृत्ति का आरोप लगाते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।
प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि मुकदमा संख्या 201/2026 की विवेचना दूसरे थाने से कराई जाए तथा आरोपी को घटना स्थल से पकड़े जाने के बावजूद अन्य स्थान से पकड़े जाने के मामले की जांच कराई जाए। शिकायतकर्ता ने कहा है कि निष्पक्ष जांच होने से उसे कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई पर भरोसा कायम रहेगा।
    user_दविंदर सिंह जालौन
    दविंदर सिंह जालौन
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कालीबाड़ी मंदिर में आज भागवत कथा का बहुत अच्छा काफी भक्तजन कथा को सुनने आ रहे हैं कालीबाड़ी मंदिर में कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कथा में काफी महिलाएं व पुरुष शामिल हुए कथा का आनंद लिया
    1
    कालीबाड़ी मंदिर में आज भागवत कथा का बहुत अच्छा काफी भक्तजन कथा को सुनने आ रहे हैं
कालीबाड़ी मंदिर में कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कथा में काफी महिलाएं व पुरुष शामिल हुए कथा का आनंद लिया
    user_Anand kumar
    Anand kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • निन्हौरा गांव में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर मारपीट का वीडियो आया सामने; पुलिस जांच में जुटी सिकंदरा थाना क्षेत्र के निन्हौरा गांव में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। मामले में एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निन्हौरा गांव निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे उसकी मां कूड़ा डालने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान शिवम, पारुल समेत अन्य लोगों ने कूड़ा डालने से मना कर दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें घर के अंदर खींचकर ले जाने का प्रयास किया। मनोज के अनुसार, उसकी पुत्री और कुछ अन्य लोग बचाने के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष सिकंदरा थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की बात सामने आई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    निन्हौरा गांव में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर मारपीट का वीडियो आया सामने; पुलिस जांच में जुटी
सिकंदरा थाना क्षेत्र के निन्हौरा गांव में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। मामले में एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
निन्हौरा गांव निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे उसकी मां कूड़ा डालने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान शिवम, पारुल समेत अन्य लोगों ने कूड़ा डालने से मना कर दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें घर के अंदर खींचकर ले जाने का प्रयास किया।
मनोज के अनुसार, उसकी पुत्री और कुछ अन्य लोग बचाने के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष सिकंदरा थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की बात सामने आई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • . इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह के नेतृत्व में जसवंतनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा । पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा।
    1
    .
इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह के नेतृत्व में जसवंतनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा । पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा।
    user_देवेन्द्र सिंह
    देवेन्द्र सिंह
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • निजी भूमि पर अवैध रूप से जेसीबी चलाने का आरोप पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार बसरेहर, इटावा समाचार इटावा। तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम बरालोकपुर निवासी पदम कुमार पुत्र कौशल किशोर ने निजी भूमि पर बिना पूर्व सूचना या नोटिस के जेसीबी चलाकर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कांग्रेस जिला प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल से मुलाकात कर मामले में न्याय की गुहार लगाई। डीएम के आदेश के बाद दोबारा निर्माण शुरू करने का आरोप पदम कुमार के अनुसार, बरालोकपुर में चंडी देवी मंदिर से मस्जिद तक सार्वजनिक गली एवं नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इसी निर्माण कार्य के दौरान उनकी निजी स्वामित्व वाली भूमि गाटा संख्या 3330 पर कथित रूप से अवैध तरीके से जेसीबी मशीन चला दी गई। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने ग्राम प्रधान से निर्माण कार्य और जेसीबी चलाने का कारण पूछा, तो उन्हें कोई स्पष्ट एवं संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। उन्होंने बताया कि उक्त भूमि से संबंधित सिविल वाद मुकदमा संख्या 790/2024, मिथिलेश कुमारी बनाम कौशल किशोर, न्यायालय में लंबित है। पहले निर्माण रुकवाया गया, फिर शुरू करने का आरोप शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे पूर्व 9 सितंबर 2026 को जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य रोकने के आदेश दिए गए थे। आरोप है कि आदेश के पालन में पंचायत सचिव ने मौके पर जाकर काम रुकवा दिया था। पदम कुमार का कहना है कि इसके बावजूद अब बसरेहर ब्लॉक प्रशासन द्वारा दोबारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। उन्होंने इसे अपनी निजी भूमि पर दोबारा हस्तक्षेप बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। राजस्व टीम से पैमाइश कराने की मांग पीड़ित ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेते हुए अपनी निजी भूमि पर किए जा रहे कथित अवैध हस्तक्षेप एवं निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाने की मांग की। साथ ही हल्का लेखपाल एवं राजस्व टीम को मौके पर भेजकर भूमि की सही पैमाइश कराने तथा मामले का निष्पक्ष समाधान कराने की गुहार लगाई। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल रहा मौजूद जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष राशिद खान, कांग्रेस जिला महासचिव सतीश नागर, कांग्रेस जिला प्रवक्ता प्रेरणा जुबेरी, कांग्रेस नेता एडवोकेट पल्लब दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। नोट: भूमि विवाद और जेसीबी चलाने के आरोपों पर प्रशासन एवं संबंधित पक्ष का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। शिवा ठाकुर की खबर
    1
    निजी भूमि पर अवैध रूप से जेसीबी चलाने का आरोप पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
बसरेहर, इटावा समाचार
इटावा। तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम बरालोकपुर निवासी पदम कुमार पुत्र कौशल किशोर ने निजी भूमि पर बिना पूर्व सूचना या नोटिस के जेसीबी चलाकर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कांग्रेस जिला प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल से मुलाकात कर मामले में न्याय की गुहार लगाई।
डीएम के आदेश के बाद दोबारा निर्माण शुरू करने का आरोप
पदम कुमार के अनुसार, बरालोकपुर में चंडी देवी मंदिर से मस्जिद तक सार्वजनिक गली एवं नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इसी निर्माण कार्य के दौरान उनकी निजी स्वामित्व वाली भूमि गाटा संख्या 3330 पर कथित रूप से अवैध तरीके से जेसीबी मशीन चला दी गई।
पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने ग्राम प्रधान से निर्माण कार्य और जेसीबी चलाने का कारण पूछा, तो उन्हें कोई स्पष्ट एवं संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। उन्होंने बताया कि उक्त भूमि से संबंधित सिविल वाद मुकदमा संख्या 790/2024, मिथिलेश कुमारी बनाम कौशल किशोर, न्यायालय में लंबित है।
पहले निर्माण रुकवाया गया, फिर शुरू करने का आरोप
शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे पूर्व 9 सितंबर 2026 को जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य रोकने के आदेश दिए गए थे। आरोप है कि आदेश के पालन में पंचायत सचिव ने मौके पर जाकर काम रुकवा दिया था।
पदम कुमार का कहना है कि इसके बावजूद अब बसरेहर ब्लॉक प्रशासन द्वारा दोबारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। उन्होंने इसे अपनी निजी भूमि पर दोबारा हस्तक्षेप बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
राजस्व टीम से पैमाइश कराने की मांग
पीड़ित ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेते हुए अपनी निजी भूमि पर किए जा रहे कथित अवैध हस्तक्षेप एवं निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाने की मांग की। साथ ही हल्का लेखपाल एवं राजस्व टीम को मौके पर भेजकर भूमि की सही पैमाइश कराने तथा मामले का निष्पक्ष समाधान कराने की गुहार लगाई।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल रहा मौजूद
जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष राशिद खान, कांग्रेस जिला महासचिव सतीश नागर, कांग्रेस जिला प्रवक्ता प्रेरणा जुबेरी, कांग्रेस नेता एडवोकेट पल्लब दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नोट: भूमि विवाद और जेसीबी चलाने के आरोपों पर प्रशासन एवं संबंधित पक्ष का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
शिवा ठाकुर की खबर
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • इटावा मेडिकल के नाम पर लिए 2500 रुपए, CMS ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन शहर के करनपुरा निवासी शैलेन्द्र कुमार से मेडिकल के नाम पर लिए 2500 रुपए, CMS ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन।
    1
    इटावा मेडिकल के नाम पर लिए 2500 रुपए, CMS ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन
शहर के करनपुरा निवासी शैलेन्द्र कुमार से मेडिकल के नाम पर लिए 2500 रुपए, CMS ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • निन्हौरा गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट, सीसीटीवी फुटेज में एक-दूसरे से भिड़ते दिखे लोग, दोनों ने दी तहरीर सिकंदरा थाना क्षेत्र के निन्हौरा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष सिकंदरा थाने पहुंचे और एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। बताया गया कि एक पक्ष की ओर से मनोज कुमार और दूसरे पक्ष की ओर से पारुल ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है।
    1
    निन्हौरा गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट, सीसीटीवी फुटेज में एक-दूसरे से भिड़ते दिखे लोग, दोनों ने दी तहरीर
सिकंदरा थाना क्षेत्र के निन्हौरा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष सिकंदरा थाने पहुंचे और एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। बताया गया कि एक पक्ष की ओर से मनोज कुमार और दूसरे पक्ष की ओर से पारुल ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मौत के मुँह से जिंदगी की जंग जीत गया बेजुबान! वैदपुरा के नगला बरी में कुएं में गिरे गोवंश के लिए 'फरिश्ता' बनी वैदपुरा पुलिस, रोंगटे खड़े कर देने वाला रेस्क्यू
    1
    मौत के मुँह से जिंदगी की जंग जीत गया बेजुबान! वैदपुरा के नगला बरी में कुएं में गिरे गोवंश के लिए 'फरिश्ता' बनी वैदपुरा पुलिस, रोंगटे खड़े कर देने वाला रेस्क्यू
    user_देवेन्द्र सिंह
    देवेन्द्र सिंह
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.