logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विद्यालय परिसर में जलजमाव से भड़के छात्र, एनएच-28 जाम कर किया प्रदर्शन, प्रशासन की सूझबूझ से जाम हुआ खत्म सिद्धार्थनगर जिले के सनई स्थित जय किसान इंटर कॉलेज परिसर में जलजमाव की समस्या को लेकर सोमवार को छात्र-छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। विद्यालय परिसर में पानी भरे होने से पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए विद्यार्थियों ने सड़क पर उतरकर एनएच-28 बस्ती-सिद्धार्थनगर मार्ग को जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। सड़क पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के पहुंचने से कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा।प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का कहना था कि लगातार जलजमाव के कारण विद्यालय परिसर में आने-जाने में परेशानी हो रही है। पानी जमा होने से पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है। विद्यार्थियों ने प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग करते हुए जिलाधिकारी से विद्यालय का निरीक्षण कर जलनिकासी की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई। एनएच-28 पर जाम की सूचना मिलते ही सदर उप जिलाधिकारी सदर निखिल चक्रवर्ती और सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद छात्र-छात्राओं ने सड़क से हटकर मार्ग को आवागमन के लिए बहाल कर दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि विद्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो उन्हें दोबारा आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

54 min ago
user_पत्रकारिता
पत्रकारिता
Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
54 min ago

विद्यालय परिसर में जलजमाव से भड़के छात्र, एनएच-28 जाम कर किया प्रदर्शन, प्रशासन की सूझबूझ से जाम हुआ खत्म सिद्धार्थनगर जिले के सनई स्थित जय किसान इंटर कॉलेज परिसर में जलजमाव की समस्या को लेकर सोमवार को छात्र-छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। विद्यालय परिसर में पानी भरे होने से पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए विद्यार्थियों ने सड़क पर उतरकर एनएच-28 बस्ती-सिद्धार्थनगर मार्ग को जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। सड़क पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के पहुंचने से कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा।प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का कहना था कि लगातार जलजमाव के कारण विद्यालय परिसर में आने-जाने में परेशानी हो रही है। पानी जमा होने से पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है। विद्यार्थियों ने प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग करते हुए जिलाधिकारी से विद्यालय का निरीक्षण कर जलनिकासी की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई। एनएच-28 पर जाम की सूचना मिलते ही सदर उप जिलाधिकारी सदर निखिल चक्रवर्ती और सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद छात्र-छात्राओं ने सड़क से हटकर मार्ग को आवागमन के लिए बहाल कर दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि विद्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो उन्हें दोबारा आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • विद्यालय परिसर में जलजमाव से भड़के छात्र, एनएच-28 जाम कर किया प्रदर्शन, प्रशासन की सूझबूझ से जाम हुआ खत्म सिद्धार्थनगर जिले के सनई स्थित जय किसान इंटर कॉलेज परिसर में जलजमाव की समस्या को लेकर सोमवार को छात्र-छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। विद्यालय परिसर में पानी भरे होने से पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए विद्यार्थियों ने सड़क पर उतरकर एनएच-28 बस्ती-सिद्धार्थनगर मार्ग को जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। सड़क पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के पहुंचने से कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा।प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का कहना था कि लगातार जलजमाव के कारण विद्यालय परिसर में आने-जाने में परेशानी हो रही है। पानी जमा होने से पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है। विद्यार्थियों ने प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग करते हुए जिलाधिकारी से विद्यालय का निरीक्षण कर जलनिकासी की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई। एनएच-28 पर जाम की सूचना मिलते ही सदर उप जिलाधिकारी सदर निखिल चक्रवर्ती और सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद छात्र-छात्राओं ने सड़क से हटकर मार्ग को आवागमन के लिए बहाल कर दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि विद्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो उन्हें दोबारा आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
    1
    विद्यालय परिसर में जलजमाव से भड़के छात्र, एनएच-28 जाम कर किया प्रदर्शन, प्रशासन की सूझबूझ से जाम हुआ खत्म

सिद्धार्थनगर जिले के  सनई स्थित जय किसान इंटर कॉलेज परिसर में जलजमाव की समस्या को लेकर सोमवार को छात्र-छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। विद्यालय परिसर में पानी भरे होने से पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए विद्यार्थियों ने सड़क पर उतरकर एनएच-28 बस्ती-सिद्धार्थनगर मार्ग को जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। सड़क पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के पहुंचने से कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा।प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का कहना था कि लगातार जलजमाव के कारण विद्यालय परिसर में आने-जाने में परेशानी हो रही है। पानी जमा होने से पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है। विद्यार्थियों ने प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग करते हुए जिलाधिकारी से विद्यालय का निरीक्षण कर जलनिकासी की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई। एनएच-28 पर जाम की सूचना मिलते ही सदर उप जिलाधिकारी सदर निखिल चक्रवर्ती और सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद छात्र-छात्राओं ने सड़क से हटकर मार्ग को आवागमन के लिए बहाल कर दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि विद्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो उन्हें दोबारा आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • *चुनाव में अखिलेश करेंगे बड़ा धमाका:* राजभर चचा ने यादवों को बांट दिया; क्राइम के कप्तान क्रिमिनल्स को गिफ्ट करेंगे ड्रग्स *चुनाव में अखिलेश करेंगे बड़ा धमाका:* राजभर चचा ने यादवों को बांट दिया; क्राइम के कप्तान क्रिमिनल्स को गिफ्ट करेंगे ड्रग्स
    1
    *चुनाव में अखिलेश करेंगे बड़ा धमाका:* राजभर चचा ने यादवों को बांट दिया; क्राइम के कप्तान क्रिमिनल्स को गिफ्ट करेंगे ड्रग्स 

*चुनाव में अखिलेश करेंगे बड़ा धमाका:* राजभर चचा ने यादवों को बांट दिया; क्राइम के कप्तान क्रिमिनल्स को गिफ्ट करेंगे ड्रग्स
    user_Mulayam Yadav UP55
    Mulayam Yadav UP55
    Newspaper publisher शोहरतगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बाढ़ जैसे हालात आज सुबह 8 बजे राप्ती नदी का जलस्तर 128.30 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 127.70 मीटर से 60 सेंटीमीटर ऊपर है। पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश की वजह से कादिराबाद, बिथरिया, भरवठिया बाजार और मछिया समेत कई तटवर्ती गांवों के निचले हिस्सों व खेतों में पानी भर गया है। [1, 2] आवागमन में बाधा: कई ग्रामीण रास्तों पर पानी जमा होने से लोग.
    1
    बाढ़ जैसे हालात
आज सुबह 8 बजे राप्ती नदी का जलस्तर 128.30 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 127.70 मीटर से 60 सेंटीमीटर ऊपर है।
पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश की वजह से कादिराबाद, बिथरिया, भरवठिया बाजार और मछिया समेत कई तटवर्ती गांवों के निचले हिस्सों व खेतों में पानी भर गया है। [1, 2]
आवागमन में बाधा: कई ग्रामीण रास्तों पर पानी जमा होने से लोग.
    user_Suicide Jockey
    Suicide Jockey
    Domariyaganj, Siddharth Nagar•
    18 hrs ago
  • संतकबीरनगर- शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर धर्म राष्ट्र सेवा संकल्प का सराहनीय कार्य। #संतकबीरनगर- शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर धर्म राष्ट्र सेवा संकल्प का सराहनीय कार्य मेहदावल ओवरब्रिज के नीचे जरूरतमंदों में बांटा निःशुल्क भोजन, मानवता की मिसाल पेश की शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के पावन अवसर पर धर्म राष्ट्र सेवा संस्थान ने मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। संस्थान द्वारा सोमवार को मेहदावल ओवरब्रिज के नीचे गरीब और जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क भोजन का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के सक्रिय सदस्य सौरभ जायसवाल और उनकी टीम द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने भोजन ग्रहण किया और संस्था के इस नेक कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। गौरतलब है कि धर्म राष्ट्र सेवा संस्थान द्वारा "राष्ट्रीय धर्म सेवा संकल्प अभियान" के तहत प्रत्येक सोमवार को गरीबों और असहाय लोगों के लिए निःशुल्क भोजन वितरण का अभियान अनवरत रूप से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में इस सोमवार को भगत सिंह जयंती को समर्पित करते हुए यह विशेष आयोजन किया गया। आयोजक सौरभ जायसवाल ने बताया कि इस तरह का निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम जिला अस्पताल परिसर में भी लगातार आयोजित किया जाता है, ताकि मरीजों के परिजनों और जरूरतमंदों को भोजन के लिए भटकना न पड़े। इस अवसर पर मनीष, गुंजन पांडेय, ऋषि, रिशु श्रीवास्तव, सुभाष भंडारी, बलराम गुप्ता सहित संस्थान के अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।
    1
    संतकबीरनगर- शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर धर्म राष्ट्र सेवा संकल्प का सराहनीय कार्य।
#संतकबीरनगर- शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर धर्म राष्ट्र सेवा संकल्प का सराहनीय कार्य
मेहदावल ओवरब्रिज के नीचे जरूरतमंदों में बांटा निःशुल्क भोजन, मानवता की मिसाल पेश की
शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के पावन अवसर पर धर्म राष्ट्र सेवा संस्थान ने मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। संस्थान द्वारा सोमवार को मेहदावल ओवरब्रिज के नीचे गरीब और जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क भोजन का वितरण किया गया।
यह कार्यक्रम संस्थान के सक्रिय सदस्य सौरभ जायसवाल और उनकी टीम द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने भोजन ग्रहण किया और संस्था के इस नेक कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
गौरतलब है कि धर्म राष्ट्र सेवा संस्थान द्वारा "राष्ट्रीय धर्म सेवा संकल्प अभियान" के तहत प्रत्येक सोमवार को गरीबों और असहाय लोगों के लिए निःशुल्क भोजन वितरण का अभियान अनवरत रूप से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में इस सोमवार को भगत सिंह जयंती को समर्पित करते हुए यह विशेष आयोजन किया गया।
आयोजक सौरभ जायसवाल ने बताया कि इस तरह का निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम जिला अस्पताल परिसर में भी लगातार आयोजित किया जाता है, ताकि मरीजों के परिजनों और जरूरतमंदों को भोजन के लिए भटकना न पड़े।
इस अवसर पर मनीष, गुंजन पांडेय, ऋषि, रिशु श्रीवास्तव, सुभाष भंडारी, बलराम गुप्ता सहित संस्थान के अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कपड़े की दुकान में अचानक लगी आग? फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची? #maharaganj
    1
    कपड़े की दुकान में अचानक लगी आग? फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची?

#maharaganj
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • देशभक्ति के जयकारों से गूंजा बगहवा चौराहा, युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान सिद्धार्थनगर जिले के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता का संदेश लेकर निकाली जा रही शौर्य जागरण यात्रा के बगहवा पहुंचने पर हिन्द हॉस्पिटल एंड फैक्चर क्लिनिक की ओर से भव्य स्वागत किया गया। कुशीनगर से निकली यात्रा महली होते हुए बगहवा चौराहे पर पहुंची, जहां स्वागत कार्यक्रम बाद में सभा में बदल गया। भारत माता के जयकारों से पूरा माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत रहा। स्वागत कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने यात्रा का अभिनंदन करते हुए राष्ट्र एवं सीमा सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ समाज में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। यात्रा का नेतृत्व बजरंग दल के प्रांत संयोजक दुर्गेश प्रताप राव ने किया। यात्रा प्रमुख अजय प्रताप राव, जिला यात्रा प्रमुख अनीश सिंह, विभाग मंत्री सुदर्शन और बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष आदित्य कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यात्रा में शामिल रहे। सभा को संबोधित करते हुए सचमुच त्रिपाठी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता और संगठन पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्र में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले सनातनी समाज के लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहना चाहिए। समाज को बांटने वाली गतिविधियों के प्रति सजग रहते हुए राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की आवश्यकता है। स्थानीय लोगों ने यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साह दिखाया।
    1
    देशभक्ति के जयकारों से गूंजा बगहवा चौराहा, युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान

सिद्धार्थनगर जिले के  भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता का संदेश लेकर निकाली जा रही शौर्य जागरण यात्रा के बगहवा पहुंचने पर हिन्द हॉस्पिटल एंड फैक्चर क्लिनिक की ओर से भव्य स्वागत किया गया। कुशीनगर से निकली यात्रा महली होते हुए बगहवा चौराहे पर पहुंची, जहां स्वागत कार्यक्रम बाद में सभा में बदल गया। भारत माता के जयकारों से पूरा माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत रहा। स्वागत कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने यात्रा का अभिनंदन करते हुए राष्ट्र एवं सीमा सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ समाज में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। यात्रा का नेतृत्व बजरंग दल के प्रांत संयोजक दुर्गेश प्रताप राव ने किया। यात्रा प्रमुख अजय प्रताप राव, जिला यात्रा प्रमुख अनीश सिंह, विभाग मंत्री सुदर्शन और बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष आदित्य कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यात्रा में शामिल रहे। सभा को संबोधित करते हुए सचमुच त्रिपाठी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता और संगठन पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्र में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले सनातनी समाज के लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहना चाहिए। समाज को बांटने वाली गतिविधियों के प्रति सजग रहते हुए राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की आवश्यकता है। स्थानीय लोगों ने यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साह दिखाया।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • संतकबीरनगर ब्रह्मानंद यादव के शव को लेकर बिड़हर घाट पहुंचे परिजन और ग्रामीण, चाचा ने दी घटना को लेकर बाइट संतकबीरनगर। ब्रह्मानंद यादव के शव को लेकर गांव के लोग, रिश्तेदार, परिजन और पुलिस प्रशासन बिड़हर घाट जाते हुए नजर आए। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल दिखाई दिया। बाइट: ब्रह्मानंद यादव के चाचा ने घटना को लेकर अपनी बात रखी। वीडियो में देखें—बिड़हर घाट जाते परिजन, ग्रामीण और पुलिस प्रशासन के साथ ब्रह्मानंद यादव के चाचा की पूरी बाइट। संतकबीरनगर ब्रह्मानंद यादव के शव को लेकर बिड़हर घाट पहुंचे परिजन और ग्रामीण, चाचा ने दी घटना को लेकर बाइट संतकबीरनगर। ब्रह्मानंद यादव के शव को लेकर गांव के लोग, रिश्तेदार, परिजन और पुलिस प्रशासन बिड़हर घाट जाते हुए नजर आए। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल दिखाई दिया। बाइट: ब्रह्मानंद यादव के चाचा ने घटना को लेकर अपनी बात रखी। वीडियो में देखें—बिड़हर घाट जाते परिजन, ग्रामीण और पुलिस प्रशासन के साथ ब्रह्मानंद यादव के चाचा की पूरी बाइट।
    1
    संतकबीरनगर
ब्रह्मानंद यादव के शव को लेकर बिड़हर घाट पहुंचे परिजन और ग्रामीण, चाचा ने दी घटना को लेकर बाइट
संतकबीरनगर। ब्रह्मानंद यादव के शव को लेकर गांव के लोग, रिश्तेदार, परिजन और पुलिस प्रशासन बिड़हर घाट जाते हुए नजर आए। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल दिखाई दिया।
बाइट: ब्रह्मानंद यादव के चाचा ने घटना को लेकर अपनी बात रखी।
 वीडियो में देखें—बिड़हर घाट जाते परिजन, ग्रामीण और पुलिस प्रशासन के साथ ब्रह्मानंद यादव के चाचा की पूरी बाइट।
संतकबीरनगर
ब्रह्मानंद यादव के शव को लेकर बिड़हर घाट पहुंचे परिजन और ग्रामीण, चाचा ने दी घटना को लेकर बाइट
संतकबीरनगर। ब्रह्मानंद यादव के शव को लेकर गांव के लोग, रिश्तेदार, परिजन और पुलिस प्रशासन बिड़हर घाट जाते हुए नजर आए। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल दिखाई दिया।
बाइट: ब्रह्मानंद यादव के चाचा ने घटना को लेकर अपनी बात रखी।
वीडियो में देखें—बिड़हर घाट जाते परिजन, ग्रामीण और पुलिस प्रशासन के साथ ब्रह्मानंद यादव के चाचा की पूरी बाइट।
    user_हरीश सिंह
    हरीश सिंह
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हाथरस में दिल दहलाने वाली घटना- सादाबाद कस्बे में रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, घर के अंदर दोनों के खून से लथपथ शव मिले, एसपी हाथरस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य जुटाए, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए, वारदात के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और पुलिस की कई टीमें गठित, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, पुलिस अधीक्षक ने जल्द दोहरे हत्याकांड के खुलासे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही
    1
    हाथरस में दिल दहलाने वाली घटना-

सादाबाद कस्बे में रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, घर के अंदर दोनों के खून से लथपथ शव मिले, एसपी हाथरस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, 
फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य जुटाए, 
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए, वारदात के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और पुलिस की कई टीमें गठित, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, पुलिस अधीक्षक ने जल्द दोहरे हत्याकांड के खुलासे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही
    user_विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
    विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.