logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चित्तौड़गढ़ में अफीम किसानों का ऐतिहासिक पैदल मार्च, हजारों किसानों ने लिया हिस्सा, आमरण अनशन शुरू। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। अफीम किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय अफीम किसान संघ के नेतृत्व में विशाल पैदल मार्च निकाला गया। सांवलियाजी अस्पताल से जिला कलेक्ट्रेट तक निकले इस शांतिपूर्ण मार्च में हजारों किसानों ने भाग लिया। बड़ी संख्या में किसान हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर अपनी मांगों के समर्थन में पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद किसानों ने प्रदर्शन किया और प्रशासन के माध्यम से केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही मांगों के समाधान तक किसान नेताओं ने आमरण अनशन शुरू कर दिया।

1 hr ago
user_ओम जैन शंभूपुरा
ओम जैन शंभूपुरा
Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
1 hr ago

चित्तौड़गढ़ में अफीम किसानों का ऐतिहासिक पैदल मार्च, हजारों किसानों ने लिया हिस्सा, आमरण अनशन शुरू। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। अफीम किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय अफीम किसान संघ के नेतृत्व में विशाल पैदल मार्च निकाला गया। सांवलियाजी अस्पताल से जिला कलेक्ट्रेट तक निकले इस शांतिपूर्ण मार्च में हजारों किसानों ने भाग लिया। बड़ी संख्या में किसान हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर अपनी मांगों के समर्थन में पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद किसानों ने प्रदर्शन किया और प्रशासन के माध्यम से केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही मांगों के समाधान तक किसान नेताओं ने आमरण अनशन शुरू कर दिया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • वर्षों की समस्या खत्म, बनाकिया खुर्द के ग्रामीणों ने खुद कराई हनुमान जी चौक में गिट्टी जनप्रतिनिधियों से नहीं मिली सुनवाई, तो बनाकिया खुर्द के ग्रामीणों ने हनुमान जी के दानपात्र की राशि से हनुमान जी चौक में कराई गिट्टी, वर्षों पुरानी कीचड़ और जलभराव की समस्या के समाधान की अनोखी पहल
    1
    वर्षों की समस्या खत्म, बनाकिया खुर्द के ग्रामीणों ने खुद कराई हनुमान जी चौक में गिट्टी
जनप्रतिनिधियों से नहीं मिली सुनवाई, तो बनाकिया खुर्द के ग्रामीणों ने हनुमान जी के दानपात्र की राशि से हनुमान जी चौक में कराई गिट्टी, वर्षों पुरानी कीचड़ और जलभराव की समस्या के समाधान की अनोखी पहल
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • अमरीका: 50 देशों के नागरिकों को भरना होगा बॉन्ड यूएस में नया वीजा नियम लागू, बॉन्ड की शर्त से भारत को राहते और वीजा नियमों को लेकर लगातार सख्ती बरत रहा अमरीका का ट्रंप प्रशासन सोमवार से अपनी वीजा बॉन्ड योजना लागू करेगा। इसके तहत 50 देशों के नागरिकों को बिजनेस और टूरिस्ट वीजा के लिए 20 हजार डॉलर (17 लाख रुपए) तक का बॉन्ड जमा करना पड़ सकता है। बांग्लादेश, भूटान और नेपाल जैसे देशों के नागरिकों पर नियम लागू होंगे। 3 अगस्त से वीजा बॉन्ड प्रोग्राम स्थायी हो जाएगा। भारत के लिए राहत की बात है कि उसे इस प्रोग्राम में शामिल नहीं किया गया है। अर्थात भारतीय नागरिकों को बी-1 (बिजनेस) और बी-2 (टूरिस्ट) वीजा के लिए आवेदन करते समय कोई बॉन्ड नहीं देना होगा। हालांकि जरूरत पड़ने पर आगे दूसरे देशों को भी इस योजना में शामिल किया जा सकता है।
    1
    अमरीका: 50 देशों के नागरिकों को भरना होगा बॉन्ड

यूएस में नया वीजा नियम लागू, बॉन्ड की शर्त से भारत को राहते

और वीजा नियमों को लेकर लगातार सख्ती बरत रहा अमरीका का ट्रंप प्रशासन सोमवार से अपनी वीजा बॉन्ड योजना लागू करेगा। इसके तहत 50 देशों के नागरिकों को बिजनेस और टूरिस्ट वीजा के लिए 20 हजार डॉलर (17 लाख रुपए) तक का बॉन्ड जमा करना पड़ सकता है। बांग्लादेश, भूटान और नेपाल जैसे देशों के नागरिकों पर
नियम लागू होंगे। 3 अगस्त से वीजा बॉन्ड प्रोग्राम स्थायी हो जाएगा। भारत के लिए राहत की बात है कि उसे इस प्रोग्राम में शामिल नहीं किया गया है। अर्थात भारतीय नागरिकों को बी-1 (बिजनेस) और बी-2 (टूरिस्ट) वीजा के लिए आवेदन करते समय कोई बॉन्ड नहीं देना होगा। हालांकि जरूरत पड़ने पर आगे दूसरे देशों को भी इस योजना में शामिल किया जा सकता है।
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    7 hrs ago
  • पुलिस लाइन क्षेत्र में दो साल से अधूरे सीवरेज कार्य पर फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर महिलाओं ने गाए राजस्थानी गीत, आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलन भीलवाड़ा। शहर के पुलिस लाइन क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से अधूरे पड़े सीवरेज कार्य और जर्जर सड़क से परेशान स्थानीय लोगों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पुलिस लाइन रोड स्थित शिव मंदिर के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए और मुख्य मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए पारंपरिक राजस्थानी गीत गाकर अनोखे अंदाज में विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सीवरेज कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से मुख्य मार्ग लंबे समय से बाधित है। कई बार शिकायतें और जनसुनवाई में ज्ञापन देने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे क्षेत्रवासियों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल छोड़ने से लेकर आम आवाजाही तक प्रभावित हो रही है। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द सीवरेज कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद शाम करीब 4 बजे लोगों ने धरना और सड़क जाम समाप्त कर दिया। पूर्व पार्षद ललित भाटी ने बताया कि पिछले 14 महीनों से वे लगातार सीवरेज विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को चेताते आ रहे हैं। कई बार जनसुनवाई में पत्र देने के बावजूद अधिकारी केवल लीपापोती करते रहे और क्षेत्र की समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक काम शुरू नहीं होता, तब तक क्षेत्रवासी आंदोलन जारी रखने को मजबूर होंगे।
    1
    पुलिस लाइन क्षेत्र में दो साल से अधूरे सीवरेज कार्य पर फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर महिलाओं ने गाए राजस्थानी गीत, आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलन
भीलवाड़ा। शहर के पुलिस लाइन क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से अधूरे पड़े सीवरेज कार्य और जर्जर सड़क से परेशान स्थानीय लोगों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पुलिस लाइन रोड स्थित शिव मंदिर के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए और मुख्य मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए पारंपरिक राजस्थानी गीत गाकर अनोखे अंदाज में विरोध जताया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सीवरेज कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से मुख्य मार्ग लंबे समय से बाधित है। कई बार शिकायतें और जनसुनवाई में ज्ञापन देने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे क्षेत्रवासियों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल छोड़ने से लेकर आम आवाजाही तक प्रभावित हो रही है।
सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द सीवरेज कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद शाम करीब 4 बजे लोगों ने धरना और सड़क जाम समाप्त कर दिया।
पूर्व पार्षद ललित भाटी ने बताया कि पिछले 14 महीनों से वे लगातार सीवरेज विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को चेताते आ रहे हैं। कई बार जनसुनवाई में पत्र देने के बावजूद अधिकारी केवल लीपापोती करते रहे और क्षेत्र की समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक काम शुरू नहीं होता, तब तक क्षेत्रवासी आंदोलन जारी रखने को मजबूर होंगे।
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • नौगांवा में सांवरिया सेठ का सावन मास श्रृंगार: हरे लहरिये में निखरा दिव्य स्वरूप, कमल पुष्पों से महका गर्भगृह झूला दर्शन* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल *नौगांवा में सांवरिया सेठ का सावन मास श्रृंगार: हरे लहरिये में निखरा दिव्य स्वरूप, कमल पुष्पों से महका गर्भगृह झूला दर्शन* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल *भीलवाड़ा में पवित्र सावन मास के पावन अवसर पर नौगांवा स्थित प्रसिद्ध श्री सांवरिया सेठ मंदिर में भगवान का अलौकिक और मनमोहक श्रृंगार किया गया। पुजारी दीपक आनंद पाराशर की ओर से सावन की रंगत और भक्तिमय माहौल के बीच श्री सांवरिया सेठ को हरे रंग की बेहद खूबसूरत और आकर्षक लहरिया शैली की पोशाक धारण कराई गई। भगवान के इस मनभावन स्वरूप को निखारने के लिए उन्हें सुंदर स्वर्ण आभूषणों, मोतियों की मालाओं और मोरपंख से सुसज्जित मुकुट से श्रृंगारित किया गया। वहीं, मंदिर परिसर और गर्भगृह को ताजे फूलों, सुंदर मालाओं तथा गुलाबी कमल के पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण दिव्य और सुगंधित हो उठा। प्रभु के इस अलौकिक स्वरूप का दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और मंदिर प्रांगण जयकारों से गुंजायमान रहा। मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने श्रद्धालुओं से मंदिर में सवनवा मास में हो रहे विशेष श्रृंगार के दर्शन का लाभ लेने की अपील की।*
    3
    नौगांवा में सांवरिया सेठ का सावन मास श्रृंगार: हरे लहरिये में निखरा दिव्य स्वरूप, कमल पुष्पों से महका गर्भगृह झूला दर्शन*
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
*नौगांवा में सांवरिया सेठ का सावन मास श्रृंगार: हरे लहरिये में निखरा दिव्य स्वरूप, कमल पुष्पों से महका गर्भगृह झूला दर्शन*
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
*भीलवाड़ा में पवित्र सावन मास के पावन अवसर पर नौगांवा स्थित प्रसिद्ध श्री सांवरिया सेठ मंदिर में भगवान का अलौकिक और मनमोहक श्रृंगार किया गया। पुजारी दीपक आनंद पाराशर की ओर से सावन की रंगत और भक्तिमय माहौल के बीच श्री सांवरिया सेठ को हरे रंग की बेहद खूबसूरत और आकर्षक लहरिया शैली की पोशाक धारण कराई गई। भगवान के इस मनभावन स्वरूप को निखारने के लिए उन्हें सुंदर स्वर्ण आभूषणों, मोतियों की मालाओं और मोरपंख से सुसज्जित मुकुट से श्रृंगारित किया गया। वहीं, मंदिर परिसर और गर्भगृह को ताजे फूलों, सुंदर मालाओं तथा गुलाबी कमल के पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण दिव्य और सुगंधित हो उठा। प्रभु के इस अलौकिक स्वरूप का दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और मंदिर प्रांगण जयकारों से गुंजायमान रहा। मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने श्रद्धालुओं से मंदिर में सवनवा मास में हो रहे विशेष श्रृंगार के दर्शन का लाभ लेने की अपील की।*
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • ज्योतिषीय मार्गदर्शन से जानें अपने जीवन, करियर, विवाह और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत। कुंडली मिलान, ग्रह-दोष और व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान के लिए अनुभवी ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें। आज ही परामर्श लें और सही दिशा में आगे बढ़ें। 92148 99980
    1
    ज्योतिषीय मार्गदर्शन से जानें अपने जीवन, करियर, विवाह और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।
कुंडली मिलान, ग्रह-दोष और व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान के लिए अनुभवी ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें।
आज ही परामर्श लें और सही दिशा में आगे बढ़ें।
92148 99980
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सावन के प्रथम सोमवार पर अमृतेश्वर महादेव मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब देवरी खवासा में सावन के प्रथम सोमवार पर भगवान अमृतेश्वर महादेव मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धा और भक्ति के साथ महिलाओं व बालिकाओं ने की महादेव की पूजा अर्चना मनासा। क्षेत्र के गांव देवरी खवासा में सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर गांव में स्थित अमृतेश्वर महादेव मंदिर सत्संग भवन में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा वातावरण देखने को मिला। प्रातः 6 बजे मंगला आरती के पश्चात बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने भगवान अमृतेश्वर महादेव का विधि- विधान से पूजन- अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का हल्दी, कुमकुम, दही, शहद सहित विभिन्न पूजन सामग्री से अभिषेक कर सुख- समृद्धि, परिवार की खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। सावन के प्रथम सोमवार होने से मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरे परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।
    1
    सावन के प्रथम सोमवार पर अमृतेश्वर महादेव मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब 
देवरी खवासा में सावन के प्रथम सोमवार पर भगवान अमृतेश्वर महादेव मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धा और भक्ति के साथ महिलाओं व बालिकाओं ने की महादेव की पूजा अर्चना
मनासा। क्षेत्र के गांव देवरी खवासा में सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर गांव में स्थित अमृतेश्वर महादेव मंदिर सत्संग भवन में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा वातावरण देखने को मिला। प्रातः 6 बजे मंगला आरती के पश्चात बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने भगवान अमृतेश्वर महादेव का विधि- विधान से पूजन- अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का हल्दी, कुमकुम, दही, शहद सहित विभिन्न पूजन सामग्री से अभिषेक कर सुख- समृद्धि, परिवार की खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। सावन के प्रथम सोमवार होने से मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरे परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।
    user_Rakeshsharma Rakeshsharma
    Rakeshsharma Rakeshsharma
    मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • नीमच महीनों से वेतन न मिलने पर एमटीएस कर्मचारियों ने कलेक्टर पर बोला धावा भविष्य न्यूज़ 24 नीमच तीन दिन का मिला अल्टीमेट
    1
    नीमच महीनों से वेतन न मिलने पर एमटीएस कर्मचारियों ने कलेक्टर पर बोला धावा भविष्य न्यूज़ 24 नीमच 
तीन दिन का मिला अल्टीमेट
    user_भविष्य न्यूज़ 24
    भविष्य न्यूज़ 24
    Court reporter नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.