Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांदा में पेशाब करने के विवाद में युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस और SOG ने एक आरोपी को दबोचा। शुभम सिंह बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम छापर में 13 सितंबर को मिले युवक के शव के मामले में पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिया के पास पेशाब करने को लेकर हुए मामूली विवाद में दो लोगों ने मिलकर युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों और वैज्ञानिक साक्ष्यों की मदद से जसईपुर मोड़ के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की निशादेही पर घटना में इस्तेमाल डंडा, अधजली लकड़ी और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी ने अपने साथी पवन उर्फ बल्ला के साथ मिलकर जुर्म स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
Shubham Singh
बांदा में पेशाब करने के विवाद में युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस और SOG ने एक आरोपी को दबोचा। शुभम सिंह बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम छापर में 13 सितंबर को मिले युवक के शव के मामले में पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिया के पास पेशाब करने को लेकर हुए मामूली विवाद में दो लोगों ने मिलकर युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों और वैज्ञानिक साक्ष्यों की मदद से जसईपुर मोड़ के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की निशादेही पर घटना में इस्तेमाल डंडा, अधजली लकड़ी और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी ने अपने साथी पवन उर्फ बल्ला के साथ मिलकर जुर्म स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गणपति पंडाल में भाजपा वरिष्ठ नेता श्याम मोहन धुरिया ने भगवान गणेश प्रतिमा का किया पूजन, उतारी आरती। गणपति पंडाल में भाजपा वरिष्ठ नेता श्याम मोहन धुरिया ने भगवान गणेश प्रतिमा का किया पूजन, उतारी आरती।1
- बांदा में पेशाब करने के विवाद में युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस और SOG ने एक आरोपी को दबोचा। शुभम सिंह बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम छापर में 13 सितंबर को मिले युवक के शव के मामले में पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिया के पास पेशाब करने को लेकर हुए मामूली विवाद में दो लोगों ने मिलकर युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों और वैज्ञानिक साक्ष्यों की मदद से जसईपुर मोड़ के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की निशादेही पर घटना में इस्तेमाल डंडा, अधजली लकड़ी और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी ने अपने साथी पवन उर्फ बल्ला के साथ मिलकर जुर्म स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।3
- BREAKING NEWS: बांदा में हत्याकांड का खुलासा 🚨 प्रमुख अपडेट्स: घटना: ग्राम छापर (तिंदवारी) में 12/13 सितंबर की रात हुई युवक की हत्या का पुलिस व SOG टीम ने किया पर्दाफाश। गिरफ्तारी: अभियुक्त अंकित उर्फ अंकुल (निवासी माटा) गिरफ्तार; साथी पवन उर्फ बल्ला फरार, तलाश जारी। वजह: देर रात पुलिया पर मामूली विवाद व कहासुनी के बाद मारपीट कर की गई थी हत्या। बरामदगी: 2 डंडे, अधजली लकड़ी और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त। मामला: मु0अ0सं0 196/26, धारा 103(1)/238 BNS (थाना तिंदवारी)। 📍 घटना का विवरण: 13 सितंबर को तालाब के पास युवक का शव मिला था। SP बांदा पलाश बंसल के निर्देश पर गठित पुलिस व SOG की संयुक्त टीम ने CCTV (ऑपरेशन त्रिनेत्र) और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को जसईपुर मोड़ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि कहासुनी होने पर वे युवक को बाइक से गांव के बाहर ले गए, डंडों से पीटकर मरणासन्न किया और तालाब के पास फेंककर भाग गए थे।1
- तिंदवारी के छापर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार बांदा, 16 सितंबर। तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम छापर में 12/13 सितंबर की रात हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार हत्या किसी बड़े विवाद का परिणाम नहीं, बल्कि एक मामूली कहासुनी के बाद हुई। मामले में थाना तिंदवारी और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक आरोपी अंकित उर्फ अंकुल पुत्र रामसेवक, निवासी माटा को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका कथित साथी पवन उर्फ बल्ला पुत्र रामप्रकाश फरार बताया गया है।पुलिस के मुताबिक 13 सितंबर को छापर गांव के पास तालाब के नजदीक युवक का शव मिला था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। घटनास्थल से जुटाए गए भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों, संदिग्धों से पूछताछ और ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने का दावा किया है।पुलिस के अनुसार पुलिया पर शुरू हुआ विवाद पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 12/13 सितंबर की रात वह अपने गांव के साथी पवन उर्फ बल्ला के साथ मुख्य मार्ग पर बनी पुलिया के पास बैठा था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां आया और पुलिया के पास पेशाब करने लगा। दोनों ने उससे इतनी रात में वहां आने का कारण पूछा। पुलिस के अनुसार इसी बात पर कहासुनी और अभद्रता हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी युवक को मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव के बाहर ले गए और डंडे तथा अधजली लकड़ी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद अचेत अवस्था में उसे मोटरसाइकिल से छापर गांव के पास तालाब के नजदीक छोड़कर चले गए। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कथित तौर पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे, अधजली लकड़ी और मोटरसाइकिल बरामद की है। मृतक के जूते तथा आरोपी के कपड़े भी बरामदगी में शामिल बताए गए हैं।एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अंकित उर्फ अंकुल के विरुद्ध मु0अ0सं0 196/26, धारा 103(1)/238 बीएनएस, थाना तिंदवारी में कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार घटना में शामिल दूसरे आरोपी पवन उर्फ बल्ला की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। पुलिस की कार्रवाई में थानाध्यक्ष संदीप पटेल, एसओजी प्रभारी आनंद कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र वर्मा समेत थाना तिंदवारी और एसओजी के पुलिसकर्मी शामिल रहे। मामले में पुलिस के दावों के साथ-साथ फॉरेंसिक साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और अन्य बरामदगी की जांच महत्वपूर्ण होगी। आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों का अंतिम निर्धारण न्यायालय में साक्ष्यों के आधार पर होगा।1
- *विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा , जनपद - बांदा* बबेरू में रात्रि 12:00 बजे *विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा , जनपद - बांदा* *बबेरू में रात्रि 12 बजे 100 गोवंशों की तस्करी का संदिग्ध मामला - सचिव ने आदेश से किया इनकार, BDO ने नहीं उठाया फोन, ग्रामीणों में आक्रोश* ग्राम पंचायत मुरवल, थाना - बबेरू, जनपद - बांदा | समय - रात्रि 12:00 बजे* बांदा के बबेरू रोड पर ग्राम पंचायत मुरवल से गौ तस्करी का बड़ा संदिग्ध मामला सामने आया है। रात्रि 12 बजे ग्राम प्रधान आलमपुर मोइन खान व उसके 8-10 साथियों द्वारा लगभग 100 गोवंशों को हांककर ले जाते हुए मुरवल के ग्रामीणों ने पकड़कर मुरवल चौकी पुलिस को सौंपा। *मामले में दो बड़े खुलासे -* *1. सचिव ने झाड़ा पल्ला -* ग्राम पंचायत सचिव से पूछा गया कि क्या आपने रात्रि में गोवंश ले जाने का आदेश दिया? सचिव ने साफ मना किया - _"मैंने कोई आदेश नहीं दिया, मुझे जानकारी ही नहीं है।"_ सचिव ने बताया गौशाला में वर्तमान में मात्र 60-65 गोवंश संरक्षित हैं। *2. BDO बबेरू ने नहीं उठाया फोन -* इस गंभीर मामले को लेकर जब *खंड विकास अधिकारी, बबेरू (BDO)* को कई बार कॉल कर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो BDO महोदय ने कॉल रिसीव नहीं किया। इससे यह प्रतीत होता है कि यह सब मनगढ़ंत तरीके से और मिलीभगत से गोवंशों की तस्करी की जा रही है। आखिर एक जिम्मेदार अधिकारी फोन क्यों नहीं उठा रहा? *महेश कुमार प्रजापति, जिला अध्यक्ष, विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति का कड़ा बयान -* _"सचिव कह रहा है मुझे पता नहीं, BDO फोन नहीं उठा रहा और प्रधान रात के 12 बजे 100 गोवंश लेकर जा रहा है। यह सीधे-सीधे गौशाला के नाम पर गौ तस्करी का खेल है।_ _मुरवल के ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाई, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह प्रशासनिक संरक्षण के बिना संभव नहीं है।_ _मेरी मांग है -_ _1. BDO बबेरू की भूमिका की भी जांच हो कि उन्होंने फोन क्यों नहीं उठाया।_ _2. पकड़े गए सभी आरोपियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर डाले जाएं, लोकेशन और CDR निकाली जाए।_ _3. 100 गोवंशों का कोई परमिट, पशु चिकित्सा प्रमाण पत्र नहीं है तो तत्काल FIR दर्ज हो।_ _बांदा पुलिस प्रशासन विशेष कार्रवाई करे ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो। दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी और मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत करेगी। गौ माता से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।"_ *मांग -* 1. 100 गोवंशों को तत्काल सुरक्षित गौशाला में संरक्षित कर पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया जाए। 2. मामले की जांच CO बबेरू द्वारा की जाए। 3. सर्विलांस से पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जाए।1
- ""उधार न देने पर तमंचा दिखाने वाले दो दबंग गिरफ्तार।,, कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई रंगदारी और धमकी देने वाले 2 शातिर अभियुक्त दबोचे दुकानदार सनी को तमंचा दिखाकर दी थी जान से मारने की धमकी आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल4
- हमीरपुर :ऑटो और लोडर की टक्कर में ऑटो चालक की मौत, बांदा मार्ग पर टेढ़ा इसौली के मध्य हुई घटना भरुआ सुमेरपुर। बांदा मार्ग में टेढ़ा गांव के आगे इसौली गांव से सवारियां छोड़कर गांव वापस आ रहे ऑटो में जसपुरा की ओर जा रहे लोडर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। टेढ़ा गांव निवासी रामप्रताप सिंह ने बताया कि उसका बेटा दीनू सिंह (27) किराए पर ऑटो लेकर चलाता था। बुधवार शाम करीब 5:30 बजे वह इसौली गांव में सवारियां छोड़कर ऑटो लेकर घर आ रहा था। तभी टेढ़ा इसौली के मध्य गुप्ता पेट्रोल पंप के पास जसपुरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार लोडर ने ऑटो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और चालक ऑटो में ही बुरी तरह फंस गया।आसपास खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने ऑटो को तोड़कर फंसे चालक को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां से चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर लोडर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। अचानक हुई इस घटना से ऑटो चालक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का और अविवाहित था।1
- समाजसेवी गुलाबचंद कुशवाहा ने पिछले 54 महीनों में बांदा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया है। इस उपलब्धि पर मंडलायुक्त ने उनका सम्मान किया। खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से है, जहां पर्यावरण संरक्षण को लेकर सराहनीय पहल की गई। मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार और पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा ने कमिश्नर कार्यालय परिसर में संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। बताया गया कि समाजसेवी गुलाबचंद कुशवाहा ने पिछले 54 महीनों में बांदा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया है। इस उपलब्धि पर मंडलायुक्त ने उनका सम्मान किया। मंडलायुक्त ने कहा कि गुलाबचंद कुशवाहा जैसे पर्यावरण प्रहरी समाज के लिए प्रेरणा हैं। वहीं गुलाबचंद कुशवाहा ने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, समाजसेवियों और कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पौधों की रक्षा का संकल्प लिया। बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।1