Shuru
Apke Nagar Ki App…
गर्मी से राहत:दिन में लोग गर्मी से रहे परेशान शाम को बारिश से मिली राहत शहर के गर्मी और उमस का सितम जारी है। शनिवार को दिनभर उमस और गर्मी का जोर बरकरार रहा। जिससे लोग दिनभर पसीने से परेशान रहे। देर शाम को बारिश होने से लोगों को कुछ राहत मिली। शाम को करीब आधे घंटे तेज बारिश हुई। जिससे सड़कों पर पानी बह निकला। दिनभर गर्म हवा व उमस ने लोगों को बेहाल किया। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब तेज धूप के कारण वापस गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल है।
SAMYAK NAHATA
गर्मी से राहत:दिन में लोग गर्मी से रहे परेशान शाम को बारिश से मिली राहत शहर के गर्मी और उमस का सितम जारी है। शनिवार को दिनभर उमस और गर्मी का जोर बरकरार रहा। जिससे लोग दिनभर पसीने से परेशान रहे। देर शाम को बारिश होने से लोगों को कुछ राहत मिली। शाम को करीब आधे घंटे तेज बारिश हुई। जिससे सड़कों पर पानी बह निकला। दिनभर गर्म हवा व उमस ने लोगों को बेहाल किया। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब तेज धूप के कारण वापस गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- शहर के गर्मी और उमस का सितम जारी है। शनिवार को दिनभर उमस और गर्मी का जोर बरकरार रहा। जिससे लोग दिनभर पसीने से परेशान रहे। देर शाम को बारिश होने से लोगों को कुछ राहत मिली। शाम को करीब आधे घंटे तेज बारिश हुई। जिससे सड़कों पर पानी बह निकला। दिनभर गर्म हवा व उमस ने लोगों को बेहाल किया। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब तेज धूप के कारण वापस गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल है।1
- संघर्श के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. माकड़ी ब्लॉक के गांवों में पहुंचा कोंडागांव :- संघर्श के प्रतिक लाल झण्ड़ा को लेकर लाल सलाम के नारों के साथ सी.पी.आई. जिला परिशद् कोण्डागांव, 17 अप्रैल को ब्लॉक कोण्डागांव एवं माकड़ी के विभिन्न गांवों में पहुंचा और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्श के प्रतिक लाल झण्डे का थामने का अपील किया। सी.पी.आई. जिला परिषद कोण्डागांव से जुडे विभिन्न गांवों के कम्युनिश्ट साथियों के साथ मोटर सायकलों एवं चार पहिया वाहनों पर सवार होकर संघर्श के प्रतिक लाल झण्ड़ा को लेकर लाल सलाम के नारों के साथ ब्लॉक कोण्डागांव के चिपावण्ड, मालगांव, ब्लॉक माकड़ी के अमरावती, बीजापुर, बड़े घोड़सोडा, किरमारी, बिंजोली, नेवरा, छतोड़ी, सोहंगा, बेड़ागांव, हिरलाभाट, आंगाकोना, अनतपुर, गुमड़ी, एरला आदि ग्रामों में पहुंचे और ग्रामीणजनों को संदेश दिया कि उनके अधिकारों की रक्षा और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए कम्युनिश्ट पार्टी ऑफ इंडिया के कम्युनिश्ट साथी उनके बीच मौजुद हैं। ज्ञात हो कि सी.पी.आई. जिला परिषद् कोंडागांव के द्वारा 26 दिसम्बर 2025 को कम्यूनिश्ट पार्टी ऑफ इंडिया का 100 वां स्थापना दिवस मनाए जाने के बाद से ही कोण्डागांव जिले के विभिन्न ब्लॉक/तहसीललों के विभिन्न ग्रामों में संघर्श के प्रतिक हंसिया-हथौड़ा, हंसिया बाली निशान वाले लाल झण्डे को लेकर लाल सलाम के नारों के साथ मोटर सायकल एवं चार पहिया वाहनों में सवार होकर, कम्युनिश्ट पार्टी ऑफ इंडिया के भारत देश में 100 वर्श पूर्ण होने का संदेश देते प्रदर्शन यात्रा निकाला जा रहा है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सीपीआई छत्तीसगढ़ राज्य परिशद् सचिव मण्डल सदस्य काम.तिलक पाण्डे के निर्देश एवं जिला सचिव का.षैलेश, सहायक सचिव काम.दिनेश, सहायक सचिव काम.जयप्रकाश, सोमारु, बिसम्बर, पतिराम, लक्ष्मण, रामकुमार, सरादू, मुकेश, सुखचरण, बुधियारिन, ब्रिजलाल, माहंगू, मानसिंग, दुबेश, घसिया राम, संतलाल, सोनसिंग, सोमनाथ, दिपेश आदि विभिन्न गांवों से पहुंचे कम्युनिश्ट साथियों के साथ चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों से लाल सलाम और कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया जिंदाबाद के नारों के साथ लाल झण्ड़ा प्रदर्शन यात्रा निकाला गया और उपरोक्त गांवों से होते हुए ग्राम एरला में पहुंचकर लाल झण्ड़ा प्रदर्शन यात्रा का समापन किया गया।2
- नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में आज भी 240 से अधिक गांव ऐसे हैं जहां आज तक राजस्व सर्वे नहीं हो पाया है। आजादी के 80 साल बाद पहली बार सरकार की सीधी एंट्री इस इलाके में हो रही है। प्रशासनिक पहुंच और विकास कार्यों को लेकर यह एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों को अब उम्मीद है कि जमीन, पहचान और सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सकेगा। यह पहल क्षेत्र के विकास के लिए कितना असरदार साबित होगी, यह आने वाला समय बताएगा।1
- *✰बाबा मस्तनाथ vs संत गरीबदास जी महाराज✰* कौन हैं शक्तिशाली? अवश्य देखिए स्पेशल *AI वीडियो* 18 अप्रैल 2026 शनिवार दोपहर 12:00 बजे सिर्फ *Sant Rampal Ji Maharaj* Youtube Channel पर1
- बलरामपुर/कुसमी। भैस बेचने के बाद कम पैसा देने पर आरोपी ने गुस्से में आकर खाना खा रहे थाली से मृतक धारी उरांव को मार कर जमीन पर पटक दिया जिससे मृतक को गंभीर चोटें आई थी।जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक धारी उरांव पिता स्वर्गीय बजू राम उम्र 63 वर्ष एवं आरोपी संजीत उरांव दोनों ग्राम देवसराकला थाना कुसमी के निवासी हैं। माह जनवरी में घटना से करीब 10 दिन पूर्व आरोपी संजीत भगत ने मृतक धारी उरांव के भैंसा को 15500/– में बिचवाया था, जबकि मृतक धारी उरांव भैंसा को 16500/– में बेचना चाहता था। 1000/– रु कम में भैंस बिक जाने के कारण मृतक धारी उरांव शराब के नशे में कभी–कभी आरोपी संजीत भगत को 1000/– रु पैसा खाए हो बोलता रहता था। घटना दिनांक 06/02/2026 की रात्रि करीब 08:00 बजे आरोपी संजीत भगत अपने घर के बाहर सड़क के किनारे बैठ कर खाना खा रहा था, तभी मृतक धारी उरांव पुनः वहां आकर आरोपी संजीत भगत को भैंसा का 1000/– रु खाए हो बोलने लगा, जिसपर आरोपी संजीत भगत के द्वारा गुस्से में आकर अपने खाना खा रहे थाली से मृतक धारी उरांव को मार कर मृतक धारी उरांव को जमीन पर पटक दिया जिससे मृतक धारी उरांव को गंभीर चोटें आई थी। जिसपर आरोपी संजीत भगत द्वारा मृतक धारी उरांव का ईलाज करवा देने का आश्वासन देने पर अगले दिन दिनांक 07/02/2026 को धारी उरांव को परिजन ईलाज के लिए शंकरगढ़ अस्पताल ले गए थे जहां परिजनों ने धारी उरांव को गिरने से चोटें आने पर उसका ईलाज प्रारंभ करवाया था। ठीक नहीं होने पर उसे रायपुर अस्पताल में भर्ती किए थे। धारी उरांव का स्वास्थ्य और बिगड़ने पर दिनांक 20/02/2026 को थाना कुसमी आकर आरोपी संजीत भगत द्वारा धारी उरांव के साथ मारपीट के संबंध में लिखित आवेदन पेश करने पर थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 16/2026 धारा 296, 115(2), 351(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। अपराध पंजीबद्ध होने के पश्चात दिनांक 21/02/2026 को ईलाज दौरान रायपुर अस्पताल में धारी उरांव की मृत्यु हो गई जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर धारा 194 bnss के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी संजीत भगत द्वारा मारपीट करने से आई गंभीर चोटों के कारण ईलाज के दौरान रायपुर अस्पताल में उसकी मौत होने पर प्रकरण में धारा 103(1) BNS जोड़कर आरोपी संजीत भगत को विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया2
- मरकाटोला, कांकेर छत्तीसगढ़ मंगलवार को ग्राम मरकाटोला मे ग्रामीण सेलून संघ के द्वारा सेन जयंती बढ़ी धूम धाम से मनाया गया जिसमें अतिथि के रूप मे ग्राम के सरपंच मिथलेश कावड़े, उप. सरपंच प्रिंस पांडेय, नरेंद्र दीपक, मनीष दीपक सचिव गंधर्व समाज, श्री बसंत सेन अध्यक्ष ग्रामीण सेलून संघ, रोशन कौशिक उपाध्यक्ष, संतोष सेन कोषाध्यक्ष , मोती सेन सचिव, लोकेश सेन युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष वा ग्रामीण सेलून संघ पदाधिकारी और समाजिकजन उपस्थित थे1
- सुरुंगपानी में भालू का हमला, युवक घायल राजिम गरियाबंद जिले के वनांचल क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुरुंगपानी के जंगल में पानी पीने के दौरान एक ग्रामीण पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों और वन विभाग की तत्परता से तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया गया। बता दें कि ग्राम लोहरसी निवासी राजकुमार यादव आज एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घटारानी घाट के पास बसे ग्राम केडी आमा (रमनपुर) जा रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे वे सुरुंगपानी क्षेत्र में पानी पीने के लिए रुके, तभी झाड़ियों से निकलकर एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू ने उनके दाहिने जंघा पर दांतों से काट लिया, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। साथ ही नाखूनों से पैर पर गहरे खरोंच भी आए। अचानक हुए इस हमले से वे संभल नहीं पाए, लेकिन संयोगवश भालू हमला कर वहां से भाग गया, जिससे उनकी जान बच सकी। घायल अवस्था में ही राजकुमार यादव किसी तरह केडी आमा पहुंचे और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वन विभाग को सूचना दी और उन्हें तुरंत खडमा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया वहीं पीड़ित राजकुमार यादव ने बताया कि वे बाल-बाल बचे हैं और समय पर मदद के लिए ग्रामीणों, वन विभाग तथा सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। वहीं वन विभाग एवं ग्रामीणों ने वनांचल क्षेत्र में वनोपज संग्रह करने वाले लोगों से अपील की है कि वे अकेले जंगल में न जाएं, सतर्क रहें और वन्य जीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि ऐसी अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके।1
- सामाजिक आत्म संयम बहुत जरूरी, मन पर नियंत्रण तो सब पर नियंत्रण मुनी वीरभद्र जी 109 उपवास गतिमान दूसरे सबसे ज्यादा तप करने वाले जैन मुनी कोंडागांव :- सकल जैन समाज के जैन मुनि वीरभद्र के व्याख्यान को सुनने के लिए जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में ओसवाल भवन पहुंच रहे है। इस दौरान मुनि वीरभद्र जी ने अपने तप, संयम और जीवनशैली को लेकर महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने 175 दिनों का कठोर तप - किया, लेकिन वे इससे अधिक तप नहीं करना चाहते थे, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं उनके मन में अहंकार न आ जाए। उन्होंने बताया - कि तप केवल शरीर का नहीं, बल्कि मन का भी होता है। मन पर नियंत्रण ही सच्ची साधना है। मुनि श्री ने कहा कि हर व्यक्ति तप कर सकता है, बस इसके लिए आत्मसंयम और दृढ़ संकल्प जरूरी है। मुनि श्री ने कहा कि सूर्य उदय के बाद और सूर्यास्त से पहले ही भोजन और जल ग्रहण करना चाहिए, इससे शरीर स्वस्थ रहता है और अनेक बीमारियों से बचाव होता है। युवा पीढ़ी की जीवनशैली पर - जताई चिंताः उन्होंने आज की युवा पीढ़ी की जीवनशैली पर चिंता जताते हुए कहा कि मोबाइल, आज सबसे बड़ा घातक होते जा रहा है जो युवा पीढ़ी को समाज से धर्म से परिवार से दूर कर रहा है दूसरे सबसे अधिक कठोर तप करने वाले जैन मुनि वीरभद्र जी ने कहा कि यूट्यूब, फेसबुक और व्हाट्सएप का अत्यधिक उपयोग बच्चों के व्यवहारिक ज्ञान को कमजोर कर रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चे धीरे-धीरे सामाजिक और पारिवारिक संस्कारों से दूर होते जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर निगरानी रखें, विशेषकर रात के समय मोबाइल उपयोग को सीमित करें। मुनि वीरभद्र जी ने अंत में कहा कि तकनीक आवश्यक है, लेकिन उसका संतुलित उपयोग ही जीवन को सही दिशा दे सकता है।2