भैस बेचने के बाद कम पैसा देने पर आरोपी ने गुस्से में आकर खाना खा रहे थाली से मृतक को उतारा मौत के घाट बलरामपुर/कुसमी। भैस बेचने के बाद कम पैसा देने पर आरोपी ने गुस्से में आकर खाना खा रहे थाली से मृतक धारी उरांव को मार कर जमीन पर पटक दिया जिससे मृतक को गंभीर चोटें आई थी।जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक धारी उरांव पिता स्वर्गीय बजू राम उम्र 63 वर्ष एवं आरोपी संजीत उरांव दोनों ग्राम देवसराकला थाना कुसमी के निवासी हैं। माह जनवरी में घटना से करीब 10 दिन पूर्व आरोपी संजीत भगत ने मृतक धारी उरांव के भैंसा को 15500/– में बिचवाया था, जबकि मृतक धारी उरांव भैंसा को 16500/– में बेचना चाहता था। 1000/– रु कम में भैंस बिक जाने के कारण मृतक धारी उरांव शराब के नशे में कभी–कभी आरोपी संजीत भगत को 1000/– रु पैसा खाए हो बोलता रहता था। घटना दिनांक 06/02/2026 की रात्रि करीब 08:00 बजे आरोपी संजीत भगत अपने घर के बाहर सड़क के किनारे बैठ कर खाना खा रहा था, तभी मृतक धारी उरांव पुनः वहां आकर आरोपी संजीत भगत को भैंसा का 1000/– रु खाए हो बोलने लगा, जिसपर आरोपी संजीत भगत के द्वारा गुस्से में आकर अपने खाना खा रहे थाली से मृतक धारी उरांव को मार कर मृतक धारी उरांव को जमीन पर पटक दिया जिससे मृतक धारी उरांव को गंभीर चोटें आई थी। जिसपर आरोपी संजीत भगत द्वारा मृतक धारी उरांव का ईलाज करवा देने का आश्वासन देने पर अगले दिन दिनांक 07/02/2026 को धारी उरांव को परिजन ईलाज के लिए शंकरगढ़ अस्पताल ले गए थे जहां परिजनों ने धारी उरांव को गिरने से चोटें आने पर उसका ईलाज प्रारंभ करवाया था। ठीक नहीं होने पर उसे रायपुर अस्पताल में भर्ती किए थे। धारी उरांव का स्वास्थ्य और बिगड़ने पर दिनांक 20/02/2026 को थाना कुसमी आकर आरोपी संजीत भगत द्वारा धारी उरांव के साथ मारपीट के संबंध में लिखित आवेदन पेश करने पर थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 16/2026 धारा 296, 115(2), 351(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। अपराध पंजीबद्ध होने के पश्चात दिनांक 21/02/2026 को ईलाज दौरान रायपुर अस्पताल में धारी उरांव की मृत्यु हो गई जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर धारा 194 bnss के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी संजीत भगत द्वारा मारपीट करने से आई गंभीर चोटों के कारण ईलाज के दौरान रायपुर अस्पताल में उसकी मौत होने पर प्रकरण में धारा 103(1) BNS जोड़कर आरोपी संजीत भगत को विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
भैस बेचने के बाद कम पैसा देने पर आरोपी ने गुस्से में आकर खाना खा रहे थाली से मृतक को उतारा मौत के घाट बलरामपुर/कुसमी। भैस बेचने के बाद कम पैसा देने पर आरोपी ने गुस्से में आकर खाना खा रहे थाली से मृतक धारी उरांव को मार कर जमीन पर पटक दिया जिससे मृतक को गंभीर चोटें आई थी।जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक धारी उरांव पिता स्वर्गीय बजू राम उम्र 63 वर्ष एवं आरोपी संजीत उरांव दोनों ग्राम देवसराकला थाना कुसमी के निवासी हैं। माह जनवरी में घटना से करीब 10 दिन पूर्व आरोपी संजीत भगत ने मृतक धारी उरांव के भैंसा को 15500/– में बिचवाया था, जबकि मृतक धारी उरांव भैंसा को 16500/– में बेचना चाहता था। 1000/– रु कम में भैंस बिक जाने के कारण मृतक धारी उरांव शराब के नशे में कभी–कभी आरोपी संजीत भगत को 1000/– रु पैसा खाए हो बोलता रहता था। घटना दिनांक 06/02/2026 की रात्रि करीब 08:00 बजे आरोपी संजीत भगत अपने घर के बाहर सड़क के किनारे बैठ कर खाना खा रहा था, तभी मृतक धारी उरांव पुनः वहां आकर आरोपी संजीत भगत को भैंसा का 1000/– रु खाए हो बोलने लगा, जिसपर आरोपी संजीत भगत के द्वारा
गुस्से में आकर अपने खाना खा रहे थाली से मृतक धारी उरांव को मार कर मृतक धारी उरांव को जमीन पर पटक दिया जिससे मृतक धारी उरांव को गंभीर चोटें आई थी। जिसपर आरोपी संजीत भगत द्वारा मृतक धारी उरांव का ईलाज करवा देने का आश्वासन देने पर अगले दिन दिनांक 07/02/2026 को धारी उरांव को परिजन ईलाज के लिए शंकरगढ़ अस्पताल ले गए थे जहां परिजनों ने धारी उरांव को गिरने से चोटें आने पर उसका ईलाज प्रारंभ करवाया था। ठीक नहीं होने पर उसे रायपुर अस्पताल में भर्ती किए थे। धारी उरांव का स्वास्थ्य और बिगड़ने पर दिनांक 20/02/2026 को थाना कुसमी आकर आरोपी संजीत भगत द्वारा धारी उरांव के साथ मारपीट के संबंध में लिखित आवेदन पेश करने पर थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 16/2026 धारा 296, 115(2), 351(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। अपराध पंजीबद्ध होने के पश्चात दिनांक 21/02/2026 को ईलाज दौरान रायपुर अस्पताल में धारी उरांव की मृत्यु हो गई जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर धारा 194 bnss के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी संजीत भगत द्वारा मारपीट करने से आई गंभीर चोटों के कारण ईलाज के दौरान रायपुर अस्पताल में उसकी मौत होने पर प्रकरण में धारा 103(1) BNS जोड़कर आरोपी संजीत भगत को विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
- बलरामपुर/कुसमी। भैस बेचने के बाद कम पैसा देने पर आरोपी ने गुस्से में आकर खाना खा रहे थाली से मृतक धारी उरांव को मार कर जमीन पर पटक दिया जिससे मृतक को गंभीर चोटें आई थी।जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक धारी उरांव पिता स्वर्गीय बजू राम उम्र 63 वर्ष एवं आरोपी संजीत उरांव दोनों ग्राम देवसराकला थाना कुसमी के निवासी हैं। माह जनवरी में घटना से करीब 10 दिन पूर्व आरोपी संजीत भगत ने मृतक धारी उरांव के भैंसा को 15500/– में बिचवाया था, जबकि मृतक धारी उरांव भैंसा को 16500/– में बेचना चाहता था। 1000/– रु कम में भैंस बिक जाने के कारण मृतक धारी उरांव शराब के नशे में कभी–कभी आरोपी संजीत भगत को 1000/– रु पैसा खाए हो बोलता रहता था। घटना दिनांक 06/02/2026 की रात्रि करीब 08:00 बजे आरोपी संजीत भगत अपने घर के बाहर सड़क के किनारे बैठ कर खाना खा रहा था, तभी मृतक धारी उरांव पुनः वहां आकर आरोपी संजीत भगत को भैंसा का 1000/– रु खाए हो बोलने लगा, जिसपर आरोपी संजीत भगत के द्वारा गुस्से में आकर अपने खाना खा रहे थाली से मृतक धारी उरांव को मार कर मृतक धारी उरांव को जमीन पर पटक दिया जिससे मृतक धारी उरांव को गंभीर चोटें आई थी। जिसपर आरोपी संजीत भगत द्वारा मृतक धारी उरांव का ईलाज करवा देने का आश्वासन देने पर अगले दिन दिनांक 07/02/2026 को धारी उरांव को परिजन ईलाज के लिए शंकरगढ़ अस्पताल ले गए थे जहां परिजनों ने धारी उरांव को गिरने से चोटें आने पर उसका ईलाज प्रारंभ करवाया था। ठीक नहीं होने पर उसे रायपुर अस्पताल में भर्ती किए थे। धारी उरांव का स्वास्थ्य और बिगड़ने पर दिनांक 20/02/2026 को थाना कुसमी आकर आरोपी संजीत भगत द्वारा धारी उरांव के साथ मारपीट के संबंध में लिखित आवेदन पेश करने पर थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 16/2026 धारा 296, 115(2), 351(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। अपराध पंजीबद्ध होने के पश्चात दिनांक 21/02/2026 को ईलाज दौरान रायपुर अस्पताल में धारी उरांव की मृत्यु हो गई जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर धारा 194 bnss के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी संजीत भगत द्वारा मारपीट करने से आई गंभीर चोटों के कारण ईलाज के दौरान रायपुर अस्पताल में उसकी मौत होने पर प्रकरण में धारा 103(1) BNS जोड़कर आरोपी संजीत भगत को विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया2
- *✰बाबा मस्तनाथ vs संत गरीबदास जी महाराज✰* कौन हैं शक्तिशाली? अवश्य देखिए स्पेशल *AI वीडियो* 18 अप्रैल 2026 शनिवार दोपहर 12:00 बजे सिर्फ *Sant Rampal Ji Maharaj* Youtube Channel पर1
- सुरुंगपानी में भालू का हमला, युवक घायल राजिम गरियाबंद जिले के वनांचल क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुरुंगपानी के जंगल में पानी पीने के दौरान एक ग्रामीण पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों और वन विभाग की तत्परता से तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया गया। बता दें कि ग्राम लोहरसी निवासी राजकुमार यादव आज एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घटारानी घाट के पास बसे ग्राम केडी आमा (रमनपुर) जा रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे वे सुरुंगपानी क्षेत्र में पानी पीने के लिए रुके, तभी झाड़ियों से निकलकर एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू ने उनके दाहिने जंघा पर दांतों से काट लिया, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। साथ ही नाखूनों से पैर पर गहरे खरोंच भी आए। अचानक हुए इस हमले से वे संभल नहीं पाए, लेकिन संयोगवश भालू हमला कर वहां से भाग गया, जिससे उनकी जान बच सकी। घायल अवस्था में ही राजकुमार यादव किसी तरह केडी आमा पहुंचे और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वन विभाग को सूचना दी और उन्हें तुरंत खडमा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया वहीं पीड़ित राजकुमार यादव ने बताया कि वे बाल-बाल बचे हैं और समय पर मदद के लिए ग्रामीणों, वन विभाग तथा सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। वहीं वन विभाग एवं ग्रामीणों ने वनांचल क्षेत्र में वनोपज संग्रह करने वाले लोगों से अपील की है कि वे अकेले जंगल में न जाएं, सतर्क रहें और वन्य जीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि ऐसी अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके।1
- संघर्श के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. माकड़ी ब्लॉक के गांवों में पहुंचा कोंडागांव :- संघर्श के प्रतिक लाल झण्ड़ा को लेकर लाल सलाम के नारों के साथ सी.पी.आई. जिला परिशद् कोण्डागांव, 17 अप्रैल को ब्लॉक कोण्डागांव एवं माकड़ी के विभिन्न गांवों में पहुंचा और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्श के प्रतिक लाल झण्डे का थामने का अपील किया। सी.पी.आई. जिला परिषद कोण्डागांव से जुडे विभिन्न गांवों के कम्युनिश्ट साथियों के साथ मोटर सायकलों एवं चार पहिया वाहनों पर सवार होकर संघर्श के प्रतिक लाल झण्ड़ा को लेकर लाल सलाम के नारों के साथ ब्लॉक कोण्डागांव के चिपावण्ड, मालगांव, ब्लॉक माकड़ी के अमरावती, बीजापुर, बड़े घोड़सोडा, किरमारी, बिंजोली, नेवरा, छतोड़ी, सोहंगा, बेड़ागांव, हिरलाभाट, आंगाकोना, अनतपुर, गुमड़ी, एरला आदि ग्रामों में पहुंचे और ग्रामीणजनों को संदेश दिया कि उनके अधिकारों की रक्षा और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए कम्युनिश्ट पार्टी ऑफ इंडिया के कम्युनिश्ट साथी उनके बीच मौजुद हैं। ज्ञात हो कि सी.पी.आई. जिला परिषद् कोंडागांव के द्वारा 26 दिसम्बर 2025 को कम्यूनिश्ट पार्टी ऑफ इंडिया का 100 वां स्थापना दिवस मनाए जाने के बाद से ही कोण्डागांव जिले के विभिन्न ब्लॉक/तहसीललों के विभिन्न ग्रामों में संघर्श के प्रतिक हंसिया-हथौड़ा, हंसिया बाली निशान वाले लाल झण्डे को लेकर लाल सलाम के नारों के साथ मोटर सायकल एवं चार पहिया वाहनों में सवार होकर, कम्युनिश्ट पार्टी ऑफ इंडिया के भारत देश में 100 वर्श पूर्ण होने का संदेश देते प्रदर्शन यात्रा निकाला जा रहा है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सीपीआई छत्तीसगढ़ राज्य परिशद् सचिव मण्डल सदस्य काम.तिलक पाण्डे के निर्देश एवं जिला सचिव का.षैलेश, सहायक सचिव काम.दिनेश, सहायक सचिव काम.जयप्रकाश, सोमारु, बिसम्बर, पतिराम, लक्ष्मण, रामकुमार, सरादू, मुकेश, सुखचरण, बुधियारिन, ब्रिजलाल, माहंगू, मानसिंग, दुबेश, घसिया राम, संतलाल, सोनसिंग, सोमनाथ, दिपेश आदि विभिन्न गांवों से पहुंचे कम्युनिश्ट साथियों के साथ चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों से लाल सलाम और कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया जिंदाबाद के नारों के साथ लाल झण्ड़ा प्रदर्शन यात्रा निकाला गया और उपरोक्त गांवों से होते हुए ग्राम एरला में पहुंचकर लाल झण्ड़ा प्रदर्शन यात्रा का समापन किया गया।2
- दुर्ग जिलेवासियों और राहगीरों के लिए राहत भरी खबर है। कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे खारुन नदी पुलिया का मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है, जिसके बाद दोनों पुलों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। अब भारी और हल्के वाहन सुरक्षित रूप से आवाजाही कर सकेंगे। खारुन नदी पर स्थित पुलिया के मरम्मत कार्य को तय समय पर पूरा कर लिया गया है। मरम्मत के बाद कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे दोनों पुलों को यातायात के लिए खोल दिया गया है, जिससे क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था फिर से सुचारू हो गई है। प्रशासन की ओर से भारी और हल्के दोनों प्रकार के वाहनों के लिए पुल को सुरक्षित रूप से खोला गया है। लंबे समय से मरम्मत कार्य के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग और धैर्य बनाए रखने के लिए दुर्गवासियों एवं राहगीरों का आभार जताया है। साथ ही वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है। वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें, सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग करें तथा पुल पर ओवरटेकिंग से बचें। सुरक्षित सफर आपकी जिम्मेदारी है। खारुन नदी पुलिया खुलने के बाद अब कुम्हारी क्षेत्र में ट्रैफिक बिना बाधा दौड़ेगा। आगे सही और सटीक जानकारी के लिए चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें।1
- Post by हमर जशपुर1
- नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में आज भी 240 से अधिक गांव ऐसे हैं जहां आज तक राजस्व सर्वे नहीं हो पाया है। आजादी के 80 साल बाद पहली बार सरकार की सीधी एंट्री इस इलाके में हो रही है। प्रशासनिक पहुंच और विकास कार्यों को लेकर यह एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों को अब उम्मीद है कि जमीन, पहचान और सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सकेगा। यह पहल क्षेत्र के विकास के लिए कितना असरदार साबित होगी, यह आने वाला समय बताएगा।1
- सरगुजा। नशे के सौदागरों पर संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। दिनांक 17/4/2026 को रात्रि 10 बजे मुखबिर की सूचना पर कुम्हारपारा महेशपुर थाना सीतापुर जिला सरगुजा में दो आरोपियों गौतम बनवासी एवं जगजीवन प्रजापति के कब्जे से 1704 नग SPASMO PROXYVON PLUS CAPSULE जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी गौतम बनवासी तथा जगजीवन प्रजापति दोनों महेशपुर थाना सीतापुर जिला सरगुजा के ही रहने वाले हैं। उक्त दोनों आरोपियों ने अपने मेमोरेंडम में बताया कि उक्त नशीली गोलियों को उन्होंने बेलखरिखा थाना दरिमा जिला सरगुजा निवासी शेख अयातुल्ला उर्फ भोलू खान से खरीदा था। उन्होंने यह भी बताया कि भोलूखान अंबिकापुर में बस स्टैंड में स्थित श्याम लॉज में रहकर आजकल नशीला इंजेक्शन कैप्सुल टेबलेट का सप्लाई कर रहा है।। उक्त दोनों आरोपियों ने यह भी बताया कि भोलू खान सीतापुर थाने के एक मर्डर केस में फरार चल रहा है। उक्त दोनों आरोपियों की सूचना को सरगुजा आईजी दीपक झा से साझा कर भोलू खान का मोबाइल नंबर आईजी को उपलब्ध कराया। जिसके बाद आईजी की मदद से भोलू खान का मोबाइल नंबर का लोकेशन अंबिकापुर मे ही श्यामलाज में दिखाया तो तत्काल श्याम लॉज में आज दिनांक 18-04-26 को सुबह दबिश देकर शेख अयातुल्लाह उर्फ भोलू खान को पकड़ा गया। भोलू खान के कब्जे से 50 नग REXOGESIC INJECTION तथा 50 नग AVIL INJECTION भी बरामद किया गया। तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21सी 22सी एवं 29 के तहत गिरफ्तार कर आज न्यायालय अंबिकापुर में रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि भोलू खान की तलाश हम लोगों को बहुत दिनों से थी यह सरगुजा के कई क्षेत्रों में नशीला इंजेक्शन, टैबलेट, कफ सीरप सभी चीजों की सप्लाई करता आ रहा था। यह मोबाइल नंबर बदल देता था इसलिए पकड़ में नहीं आ रहा था। कल सटीक सूचना मिली जिसके बाद भोलूखान को पकड़ने में सफलता हाथ लगी। भोलू खान ने खुद भी स्वीकार किया कि वह एक मर्डर केस में फरार चल रहा है। उक्त कार्यवाही सरगुजा आईजी दीपक झा के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई। इस कार्रवाई में साइबर टीम के अमित निकुंज, मुख्य आबकारी आरक्षक अशोक सोनी,रमेश दुबे,कुमारूराम, नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह महिला सैनिक चंद्रावती एवं नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।4