logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटा: कल एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज कोटा में हुई हल्की बारिश

2 hrs ago
user_Ahmed Siraj Farooqi
Ahmed Siraj Farooqi
रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
2 hrs ago

कोटा: कल एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज कोटा में हुई हल्की बारिश

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कोटा, राजस्थान कोटा। एलबीएस एजुकेशन ग्रुप (एलबीएस कॉलेज) का वार्षिकोत्सव एवं ‘एलबीएस फाउंडेशन महोत्सव’ उत्साह और गरिमा के साथ रानपुर केम्पस में आयोजित किया गया। चेयरमेन कुलदीप माथुर ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया, वहीं वर्षभर की खेल एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विंग कमांडर एनसीसी डॉ. अनुराग पाण्डेय एवं चेयरमैन कुलदीप माथुर ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का पारंपरिक राजस्थानी पगड़ी, तिलक एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर केक काटकर एवं गुब्बारे आकाश में छोड़कर हर्ष व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में उर्मिला माथुर,कपिल सिद्धार्थ, सुदर्शन माथुर सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। संस्था के चेयरमैन कुलदीप माथुर ने अपने स्वागत भाषण में एलबीएस ग्रुप की 35 वर्षों की संघर्षपूर्ण एवं उपलब्धियों से भरी यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय सुरेन्द्र माथुर द्वारा वर्ष 1991 में रखी गई नींव आज एक मजबूत शैक्षणिक संस्थान के रूप में विकसित हो चुकी है। मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल, एनसीसी एवं अन्य गतिविधियों में भागीदारी से व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है। निदेशक सुदर्शन माथुर ने बताया कि विद्यार्थियों ने बॉलीवुड एवं पंजाबी गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। विशिष्ट अतिथि गायक क्षितिज तारे ने अपनी मधुर आवाज से समां बांधते हुए ‘मौलो मेरा’ और ‘तोसे नैना लागे’ जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
    1
    कोटा, राजस्थान 
कोटा। एलबीएस एजुकेशन ग्रुप (एलबीएस कॉलेज) का वार्षिकोत्सव एवं ‘एलबीएस फाउंडेशन महोत्सव’ उत्साह और गरिमा के साथ रानपुर केम्पस में आयोजित किया गया। चेयरमेन कुलदीप माथुर ने बताया कि  कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया, वहीं वर्षभर की खेल एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विंग कमांडर एनसीसी डॉ. अनुराग पाण्डेय एवं चेयरमैन कुलदीप माथुर ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का पारंपरिक राजस्थानी पगड़ी, तिलक एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर केक काटकर एवं गुब्बारे आकाश में छोड़कर हर्ष व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में उर्मिला माथुर,कपिल सिद्धार्थ, सुदर्शन माथुर सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
संस्था के चेयरमैन कुलदीप माथुर ने अपने स्वागत भाषण में एलबीएस ग्रुप की 35 वर्षों की संघर्षपूर्ण एवं उपलब्धियों से भरी यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय सुरेन्द्र माथुर द्वारा वर्ष 1991 में रखी गई नींव आज एक मजबूत शैक्षणिक संस्थान के रूप में विकसित हो चुकी है।
मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल, एनसीसी एवं अन्य गतिविधियों में भागीदारी से व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है। निदेशक सुदर्शन माथुर ने बताया कि विद्यार्थियों ने बॉलीवुड एवं पंजाबी गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
विशिष्ट अतिथि गायक क्षितिज तारे ने अपनी मधुर आवाज से समां बांधते हुए ‘मौलो मेरा’ और ‘तोसे नैना लागे’ जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
    user_Dushyant singh gehlot (journal
    Dushyant singh gehlot (journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • चेचट कस्बे में सोमवार को एक अद्भुत हास्य कलाकार ने फिल्मों कि तर्ज पर एक व्यक्ति द्वारा ड़ाकू का वैसे बूसा पहनकर हाथ में नकली ऐरगनल लेकर बाजारों में घूमता हुआं दिखा जिसने भी देखा वह दग रह गया कि यह कोन लेकिन वह बस मनोरंजन करने बाजारों में घूमने वाला हास्य कलाकार था
    1
    चेचट कस्बे में सोमवार को एक अद्भुत हास्य कलाकार ने फिल्मों कि तर्ज पर एक व्यक्ति द्वारा ड़ाकू का वैसे बूसा पहनकर हाथ में नकली ऐरगनल लेकर बाजारों में घूमता हुआं दिखा जिसने भी देखा वह दग रह गया कि यह कोन लेकिन वह बस मनोरंजन करने बाजारों में घूमने वाला हास्य कलाकार था
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by VKH NEWS
    1
    Post by VKH NEWS
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • इंद्रगढ़ बीजासन माता मंदिर में दर्शनों के लिए उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं ने माता के किए दर्शन,ड्रोन से की पुष्पवर्षा
    1
    इंद्रगढ़ बीजासन माता मंदिर में दर्शनों के लिए उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं ने माता के किए दर्शन,ड्रोन से की पुष्पवर्षा
    user_Nitin Babar Journalist
    Nitin Babar Journalist
    Local News Reporter केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • रावतभाटा से कोटा के बीच जंगल क्षेत्र में एक बुजुर्ग के घायल अवस्था में मिलने पर राहगीरों ने इंसानियत की मिसाल पेश की। रावतभाटा पन बिजलीघर के अधिशाषी अभियंता आशीष जैन और पंजाबी समाज के अध्यक्ष बाल किशन गुलाटी ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाकर मानवता का फर्ज निभाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चारभुजा निवासी मदन नाम के बुजुर्ग रावतभाटा से कोटा की ओर मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वे बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी मार्ग से गुजर रहे अधिशासी अभियंता आशीष जैन, समाजसेवी बाल किशन गुलाटी, राहुल निजावन और अन्य राहगीरों ने तुरंत घायल को संभाला और प्राथमिक सहायता दी। सभी ने मिलकर घायल बुजुर्ग को कोटा अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में कोटा से आ-जा रही कुछ महिलाओं ने भी मानवता दिखाते हुए सुनसान सड़क पर घायल को फल-फ्रूट खिलाकर सहयोग किया। अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग के टांके लगाए गए और प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद परिजन उन्हें सुरक्षित रावतभाटा लेकर लौट आए। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित किया कि मुश्किल समय में इंसान ही इंसान के काम आता है।
    1
    रावतभाटा से कोटा के बीच जंगल क्षेत्र में एक बुजुर्ग के घायल अवस्था में मिलने पर राहगीरों ने इंसानियत की मिसाल पेश की। रावतभाटा पन बिजलीघर के अधिशाषी अभियंता आशीष जैन और पंजाबी समाज के अध्यक्ष बाल किशन गुलाटी ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाकर मानवता का फर्ज निभाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चारभुजा निवासी मदन नाम के बुजुर्ग रावतभाटा से कोटा की ओर मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वे बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसी मार्ग से गुजर रहे अधिशासी अभियंता आशीष जैन, समाजसेवी बाल किशन गुलाटी, राहुल निजावन और अन्य राहगीरों ने तुरंत घायल को संभाला और प्राथमिक सहायता दी। सभी ने मिलकर घायल बुजुर्ग को कोटा अस्पताल पहुंचाया।
रास्ते में कोटा से आ-जा रही कुछ महिलाओं ने भी मानवता दिखाते हुए सुनसान सड़क पर घायल को फल-फ्रूट खिलाकर सहयोग किया। अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग के टांके लगाए गए और प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद परिजन उन्हें सुरक्षित रावतभाटा लेकर लौट आए।
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित किया कि मुश्किल समय में इंसान ही इंसान के काम आता है।
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    रिपोर्टर रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • कस्बे में सीसवाली रोड स्थित ख़ेमजी महाराज गार्डन पर आज अंबेडकर जयंती समारोह समिति ने शहीद दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमें अमर शहीद भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव जैसे महान क्रांतिकारियों वीर सपूतों को को श्रद्धांजलि देने के पश्चात अपने-अपने विचार व्यक्त किये l कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कमल नारायण मेघवाल ने भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला | इसी दौरान पूर्व पार्षद जगदीश पवार ने अपने वक्तव्य में कहा कि शहीदों का बलिदान हमें सिखाता है कि हमें अपने देश के प्रति ईमानदार, जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए तथा उनके आदर्शों को अपनाकर देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए l बैठक के अंत में सर्वसम्मति से 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाने और अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने का निर्णय लिया गया l बैठक में एडवोकेट अनूप कुमार मेघवाल, एडवोकेट देशराज, एडवोकेट प्रेम शंकर शांत,राकेश गोडाला, जितेंद्र गोडाला, राजेंद्र, सोनू रेगर,नरेंद्र मेघवाल, निलेश, अरविन्द, शिवराज, धर्मराज,सहित अन्य मौजूद रहे।
    1
    कस्बे में सीसवाली रोड स्थित ख़ेमजी महाराज गार्डन पर आज  अंबेडकर जयंती समारोह समिति ने शहीद दिवस पर संगोष्ठी  का आयोजन किया जिसमें  अमर शहीद भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव जैसे महान क्रांतिकारियों वीर सपूतों को को श्रद्धांजलि देने के पश्चात अपने-अपने विचार व्यक्त किये l कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कमल नारायण मेघवाल ने भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला | इसी दौरान पूर्व पार्षद जगदीश पवार ने अपने वक्तव्य में  कहा कि शहीदों का बलिदान हमें सिखाता है कि हमें अपने देश के प्रति ईमानदार, जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए तथा उनके आदर्शों को अपनाकर देश की प्रगति  में योगदान देना चाहिए l बैठक के  अंत में सर्वसम्मति से 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाने और अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने का निर्णय लिया गया l  बैठक में एडवोकेट अनूप कुमार मेघवाल, एडवोकेट देशराज,  एडवोकेट प्रेम शंकर शांत,राकेश गोडाला, जितेंद्र गोडाला, राजेंद्र,  सोनू रेगर,नरेंद्र मेघवाल, निलेश, अरविन्द, शिवराज, धर्मराज,सहित अन्य मौजूद रहे।
    user_मातृभूमि न्यूज़ अंता
    मातृभूमि न्यूज़ अंता
    Local News Reporter अंता, बारां, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • विकल्प की काव्य गोष्ठी में उभरे सृजन और प्रतिरोध के स्वर कोटा। नगर की साहित्यिक संस्था विकल्प जन सांस्कृतिक मंच ने क्रांतिकारी महानायकों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस को साम्राज्यवाद-विरोधी जन चेतना दिवस के रूप में मनाया। प्रेस क्लब, कोटा के सभागार में शाम 4 बजे आयोजित विकल्प काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार ओम कटारा ने की। काव्य संध्या से पूर्व आयोजित विचार सत्र में प्रमुख वक्ता राजमल शर्मा ने भगत सिंह का प्रसिद्ध उद्धरण प्रस्तुत किया “साम्राज्यवाद ही युद्ध का कारण है। हम एक ऐसे समाज का निर्माण करना चाहते हैं जो हमेशा के लिए साम्राज्यवादी युद्धों का अंत कर दे। उन्होंने कहा कि भगत सिंह केवल क्रांतिकारी नहीं, बल्कि उच्च कोटि के विचारक और लेखक भी थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि “क्रांति बम और पिस्तौल का दर्शन नहीं है, विचारों की सान पर ही क्रांति की तलवार तेज होती है। काव्य गोष्ठी में सृजन और प्रतिरोध की अनुगूंज अध्यक्षीय उद्बोधन में ओम कटारा ने कहा कि भगत सिंह का नाम विश्व के क्रांतिकारी शहीदों में हमेशा ध्रुवतारे की तरह चमकता रहेगा। उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से भाव व्यक्त किया कि चलो जहां प्यासे होठों पर कोई नदी लहराती है। गोष्ठी का प्रारंभ कवि किशन वर्मा ने हाड़ौती कविता अरे बटोही थक मत जाज्यो, बटमारां को पहरो छै से किया। मयंक सोलंकी ने नवगीत में कहा कैसे हैं आर्तनाद, कैसा विध्वंस, सुलग उठे बम। गौरी शंकर जोशी ने भूख और असमानता पर तीखी कविता पढ़ी “कहा भूख ने प्यास से खुल कर बारम्बार, तेरे मेरे बीच में रोटी की दीवार।”विशिष्ट अतिथि विजय राघव ने ग़ज़ल में साम्राज्यवाद पर प्रहार किया “लूट के डॉलर पर इतराए अमरीकी मकड़ा।”विजय सिंह पालीवाल ने भगत सिंह को समर्पित कविता में कहा “अरे ओ भगतसिंह वाले, तुम हो आज़ादी की सोच के मतवाले।”प्रसिद्ध शायर चांद शेरी ने शेरों में विद्रोह का स्वर उठाया “घर खंजरों में अपना बनाया है तो शेरी, क्यों चैन से जीने की दुआ मांग रहे हो।” इन रचनाकारों ने भी किया काव्य पाठ गोष्ठी में विकल्प के अध्यक्ष दिनेश राय द्विवेदी, अहमद सिराज फारूकी, वेद प्रकाश, सीमा तबस्सुम, सत्येन्द्र वर्मा, बी.एल. वर्मा, महेन्द्र नेह, नारायण शर्मा, कृष्ण लाल वर्मा सहित अन्य कवियों ने अपनी प्रतिनिधि कविताएं पढ़ीं। श्रद्धांजलि और जन अभियान विकल्प की टीम ने पहले नगर के प्रमुख केंद्रों राजकीय महाविद्यालय स्थित भगत सिंह प्रतिमा पर क्रांतिकारी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सी.बी. गार्डन, विवेकानंद स्मारक और अंबेडकर प्रतिमा परिसर में भगत सिंह के विचारों पर आधारित पोस्टर प्रदर्शन किया गया। इस जन अभियान का संचालन राजेन्द्र जैन, महेन्द्र पांडेय, अब्दुल गफूर, नारायण शर्मा और शब्बीर अहमद ने किया।विकल्प जन सांस्कृतिक मंच ने इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को भगत सिंह के क्रांतिकारी विचारों और साम्राज्यवाद-विरोधी चेतना से जोड़ने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों और श्रोताओं ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
    4
    विकल्प की काव्य गोष्ठी में उभरे सृजन और प्रतिरोध के स्वर
कोटा।
नगर की साहित्यिक संस्था विकल्प जन सांस्कृतिक मंच ने क्रांतिकारी महानायकों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस को साम्राज्यवाद-विरोधी जन चेतना दिवस के रूप में मनाया। 
प्रेस क्लब, कोटा के सभागार में शाम 4 बजे आयोजित विकल्प काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार ओम कटारा ने की। काव्य संध्या से पूर्व आयोजित विचार सत्र में प्रमुख वक्ता राजमल शर्मा ने भगत सिंह का प्रसिद्ध उद्धरण प्रस्तुत किया “साम्राज्यवाद ही युद्ध का कारण है। हम एक ऐसे समाज का निर्माण करना चाहते हैं जो हमेशा के लिए साम्राज्यवादी युद्धों का अंत कर दे। उन्होंने कहा कि भगत सिंह केवल क्रांतिकारी नहीं, बल्कि उच्च कोटि के विचारक और लेखक भी थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि “क्रांति बम और पिस्तौल का दर्शन नहीं है, विचारों की सान पर ही क्रांति की तलवार तेज होती है।
काव्य गोष्ठी में सृजन और प्रतिरोध की अनुगूंज
अध्यक्षीय उद्बोधन में ओम कटारा ने कहा कि भगत सिंह का नाम विश्व के क्रांतिकारी शहीदों में हमेशा ध्रुवतारे की तरह चमकता रहेगा। उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से भाव व्यक्त किया कि चलो जहां प्यासे होठों पर कोई नदी लहराती है। गोष्ठी का प्रारंभ कवि किशन वर्मा ने हाड़ौती कविता अरे बटोही थक मत जाज्यो, बटमारां को पहरो छै से किया। मयंक सोलंकी ने नवगीत में कहा कैसे हैं आर्तनाद, कैसा विध्वंस, सुलग उठे बम। गौरी शंकर जोशी ने भूख और असमानता पर तीखी कविता पढ़ी “कहा भूख ने प्यास से खुल कर बारम्बार, तेरे मेरे बीच में रोटी की दीवार।”विशिष्ट अतिथि विजय राघव ने ग़ज़ल में साम्राज्यवाद पर प्रहार किया “लूट के डॉलर पर इतराए अमरीकी मकड़ा।”विजय सिंह पालीवाल ने भगत सिंह को समर्पित कविता में कहा “अरे ओ भगतसिंह वाले, तुम हो आज़ादी की सोच के मतवाले।”प्रसिद्ध शायर चांद शेरी ने शेरों में विद्रोह का स्वर उठाया “घर खंजरों में अपना बनाया है तो शेरी, क्यों चैन से जीने की दुआ मांग रहे हो।”
इन रचनाकारों ने भी किया काव्य पाठ 
गोष्ठी में विकल्प के अध्यक्ष दिनेश राय द्विवेदी, अहमद सिराज फारूकी, वेद प्रकाश, सीमा तबस्सुम, सत्येन्द्र वर्मा, बी.एल. वर्मा, महेन्द्र नेह, नारायण शर्मा, कृष्ण लाल वर्मा सहित अन्य कवियों ने अपनी प्रतिनिधि कविताएं पढ़ीं।
श्रद्धांजलि और जन अभियान
विकल्प की टीम ने पहले नगर के प्रमुख केंद्रों राजकीय महाविद्यालय स्थित भगत सिंह प्रतिमा पर क्रांतिकारी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सी.बी. गार्डन, विवेकानंद स्मारक और अंबेडकर प्रतिमा परिसर में भगत सिंह के विचारों पर आधारित पोस्टर प्रदर्शन किया गया।  इस जन अभियान का संचालन राजेन्द्र जैन, महेन्द्र पांडेय, अब्दुल गफूर, नारायण शर्मा और शब्बीर अहमद ने किया।विकल्प जन सांस्कृतिक मंच ने इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को भगत सिंह के क्रांतिकारी विचारों और साम्राज्यवाद-विरोधी चेतना से जोड़ने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों और श्रोताओं ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • बकाया भुगतान की मांग को लेकर 394 वें दिन भी जारी रह धरना कोटा। जे.के. सिंथेटिक्स फैक्ट्री कोटा के पूर्व मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना बुधवार को 394 वें दिन भी जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जारी रहा। 18 फरवरी 2025 से शुरू हुए इस लंबे संघर्ष में सीटू के बैनर तले सैकड़ों मजदूर, महिलाएं और उनके परिजन शामिल हैं। मजदूर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार 18% ब्याज सहित 28 वर्षों का बकाया वेतन (मूल रूप से 260 करोड़ से अधिक, अब ब्याज सहित 500 करोड़ रुपये से ज्यादा) का भुगतान करवाने की मांग पर डटे हुए हैं। सरकार ने फैक्ट्री प्लांट की जमीन अधिग्रहण कर ली है, लेकिन मजदूरों को अभी तक कोई राहत नहीं मिली है। राजनीतिक समर्थन और विरोध की आवाजें बुधवार को धरने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल पहुंचे। उन्होंने मजदूरों को खुलकर समर्थन दिया और कहा कि मैं जे.के. मजदूरों के साथ हूं। आप कोटा के विकास की लड़ाई लड़ रहे हैं। गुंजल ने कांग्रेस नेताओं से इस न्यायपूर्ण संघर्ष को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर के दामों और सरकार की नाकामी पर भी प्रदर्शन किया। पक्ष-विपक्ष दोनों को मजदूर-विरोधी रामगंजमंडी से इंटक के उपाध्यक्ष और मजदूर नेता राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने धरने को संबोधित करते हुए कोटा के सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को मजदूर-विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि एक साल से अधिक समय से जे.के. मजदूर न्याय के लिए लड़ रहे हैं, जो मजदूर आंदोलन का इतिहास रच रहा है। इंटक के सभी साथी इस संघर्ष में मजदूरों के साथ हैं। सिस्टम पर गंभीर आरोप, जीत का भरोसा सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने कहा कि प्रहलाद गुंजल लगातार धरने पर आकर समर्थन दे रहे हैं, लेकिन कोटा के चुने हुए विधायक और सांसद मजदूरों के हित में दो शब्द भी नहीं बोल पाए। उन्होंने दुख जताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करवाने के लिए भी इतना संघर्ष करना पड़ रहा है। न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका और मीडिया सब मिलकर मजदूरों के साथ अन्याय कर रहे हैं। रिश्वत-दलाली के चक्र में मजदूरों का कुठाराघात हो रहा है, लेकिन सिस्टम बिकाऊ है और एक दिन जीत जरूर होगी। दलालों के चेहरे उजागर होंगे। भुगतान होने तक नहीं उठेगा धरना धरने को कामरेड उमाशंकर, हबीब खान, नरेंद्र सिंह, गोपाल शर्मा और राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने संबोधित किया। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि फैक्ट्री की जमीन अधिग्रहण हो चुकी है, अब जल्द से जल्द 4200 मजदूरों का बकाया वेतन (18% ब्याज सहित 500 करोड़ से अधिक) सुप्रीम कोर्ट आदेशानुसार भुगतान किया जाए। मजदूरों ने स्पष्ट किया कि पूरा भुगतान नहीं होने तक जिला कलेक्ट्रेट गेट पर सीटू के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा। मानव श्रृंखला और जोरदार नारेबाजी सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि प्रदर्शन में कामरेड कालीचरण सोनी, अशोक सिंह, केदार जोशी, गिरजाशंकर पांडे, महावीर प्रसाद, गुलाबशंकर, शिशुपाल, मोहम्मद मंसूरी, सतीश चंद त्रिवेदी, सीताराम, लक्ष्मीकांत वाजपेई, हनुमान सिंह, मलखान सिंह यादव, छीतर लाल बैरवा सहित महिला मजदूर नेता निर्मला बाई, रहीसा बानो, रेशमा देवी, कैलाशी बाई, राजकुमारी, राजू वर्मा, जाहिदा बानो, नजमा बेगम, बानोबी और सैकड़ों मजदूरों व परिजनों ने मानव श्रृंखला बनाकर जोरदार नारेबाजी की।
    1
    बकाया भुगतान की मांग को लेकर 394 वें दिन भी जारी रह धरना 
कोटा।
जे.के. सिंथेटिक्स फैक्ट्री कोटा के पूर्व मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना बुधवार को 394 वें दिन भी जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जारी रहा। 
18 फरवरी 2025 से शुरू हुए इस लंबे संघर्ष में सीटू के बैनर तले सैकड़ों मजदूर, महिलाएं और उनके परिजन शामिल हैं। मजदूर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार 18% ब्याज सहित 28 वर्षों का बकाया वेतन (मूल रूप से 260 करोड़ से अधिक, अब ब्याज सहित 500 करोड़ रुपये से ज्यादा) का भुगतान करवाने की मांग पर डटे हुए हैं। सरकार ने फैक्ट्री प्लांट की जमीन अधिग्रहण कर ली है, लेकिन मजदूरों को अभी तक कोई राहत नहीं मिली है।
राजनीतिक समर्थन और विरोध की आवाजें
बुधवार को धरने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल पहुंचे। उन्होंने मजदूरों को खुलकर समर्थन दिया और कहा कि मैं जे.के. मजदूरों के साथ हूं। आप कोटा के विकास की लड़ाई लड़ रहे हैं। गुंजल ने कांग्रेस नेताओं से इस न्यायपूर्ण संघर्ष को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर के दामों और सरकार की नाकामी पर भी प्रदर्शन किया। 
पक्ष-विपक्ष दोनों को मजदूर-विरोधी
रामगंजमंडी से इंटक के उपाध्यक्ष और मजदूर नेता राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने धरने को संबोधित करते हुए कोटा के सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को मजदूर-विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि एक साल से अधिक समय से जे.के. मजदूर न्याय के लिए लड़ रहे हैं, जो मजदूर आंदोलन का इतिहास रच रहा है। इंटक के सभी साथी इस संघर्ष में मजदूरों के साथ हैं।
सिस्टम पर गंभीर आरोप, जीत का भरोसा
सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने कहा कि प्रहलाद गुंजल लगातार धरने पर आकर समर्थन दे रहे हैं, लेकिन कोटा के चुने हुए विधायक और सांसद मजदूरों के हित में दो शब्द भी नहीं बोल पाए। उन्होंने दुख जताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करवाने के लिए भी इतना संघर्ष करना पड़ रहा है। न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका और मीडिया सब मिलकर मजदूरों के साथ अन्याय कर रहे हैं। रिश्वत-दलाली के चक्र में मजदूरों का कुठाराघात हो रहा है, लेकिन सिस्टम बिकाऊ है और एक दिन जीत जरूर होगी। दलालों के चेहरे उजागर होंगे।
भुगतान होने तक नहीं उठेगा धरना
धरने को कामरेड उमाशंकर, हबीब खान, नरेंद्र सिंह, गोपाल शर्मा और राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने संबोधित किया। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि फैक्ट्री की जमीन अधिग्रहण हो चुकी है, अब जल्द से जल्द 4200 मजदूरों का बकाया वेतन (18% ब्याज सहित 500 करोड़ से अधिक) सुप्रीम कोर्ट आदेशानुसार भुगतान किया जाए। मजदूरों ने स्पष्ट किया कि पूरा भुगतान नहीं होने तक जिला कलेक्ट्रेट गेट पर सीटू के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा।
मानव श्रृंखला और जोरदार नारेबाजी
सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि प्रदर्शन में कामरेड कालीचरण सोनी, अशोक सिंह, केदार जोशी, गिरजाशंकर पांडे, महावीर प्रसाद, गुलाबशंकर, शिशुपाल, मोहम्मद मंसूरी, सतीश चंद त्रिवेदी, सीताराम, लक्ष्मीकांत वाजपेई, हनुमान सिंह, मलखान सिंह यादव, छीतर लाल बैरवा सहित महिला मजदूर नेता निर्मला बाई, रहीसा बानो, रेशमा देवी, कैलाशी बाई, राजकुमारी, राजू वर्मा, जाहिदा बानो, नजमा बेगम, बानोबी और सैकड़ों मजदूरों व परिजनों ने मानव श्रृंखला बनाकर जोरदार नारेबाजी की।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • लाखेरी में गणगौर महोत्सव में कलाकारों ने देशभक्ति गीतों पर दी मनमोहक प्रस्तुतियां।
    1
    लाखेरी में गणगौर महोत्सव में कलाकारों ने देशभक्ति गीतों पर दी मनमोहक प्रस्तुतियां।
    user_Nitin Babar Journalist
    Nitin Babar Journalist
    Local News Reporter केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.