दहेज हत्या के मामले में वांछित पति गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना परशुरामपुरी पुलिस दहेज हत्या के मामले में वांछित पति गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना परशुरामपुरी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को ग्राम कुम्हरुआ निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया गया और मांग पूरी न होने पर उसकी फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति धर्मवीर समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में आरोपी धर्मवीर पुत्र अशोक, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कुम्हरुआ को वांछित पाया। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धर्मवीर को उसके घर से दोपहर 12:50 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार और हेड कांस्टेबल अमरनाथ शामिल रहे।
दहेज हत्या के मामले में वांछित पति गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना परशुरामपुरी पुलिस दहेज हत्या के मामले में वांछित पति गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना परशुरामपुरी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को ग्राम कुम्हरुआ निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया गया और मांग पूरी न होने पर उसकी फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति धर्मवीर समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में आरोपी धर्मवीर पुत्र अशोक, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कुम्हरुआ को वांछित पाया। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धर्मवीर को उसके घर से दोपहर 12:50 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार और हेड कांस्टेबल अमरनाथ शामिल रहे।
- ****30 नवंबर तक काम पूरा करो, वरना जवाबदेही तय होगी! डीएम पब्लिक की लहर | शाहजहांपुर। भगवान परशुराम मंदिर, परशुरामपुरी के समेकित पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण परियोजना में निर्माण की सुस्त रफ्तार पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सख्त रुख अपनाया। शनिवार को पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के साथ स्थलीय निरीक्षण करते हुए डीएम ने निर्माण कार्यों की प्रगति परखी और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिन-रात तेजी से काम कर 30 नवंबर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। भगवान परशुराम मंदिर के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण पर 18.59 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। परियोजना के सापेक्ष कार्यदायी संस्था को अब तक 13.705 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। इसके बावजूद निर्माणाधीन कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सत्संग भवन में फॉल सीलिंग और अग्निशमन संबंधी कार्य प्रगति पर मिला। भवन की दीवारों पर स्टोन क्लैडिंग का काम भी कराया जा रहा था। डीएम ने मुख्य मंदिर के आसपास बन रही रिटेनिंग वॉल और कॉलम निर्माण की भी स्थिति देखी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सत्संग भवन, अन्य निर्माणाधीन भवनों और मुख्य मंदिर के आसपास के सभी कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि 30 नवंबर तक काम पूरा कराकर पूर्ण हो चुके हिस्सों को आंशिक रूप से हैंडओवर किया जा सके। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।1
- मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में संपन्न शाहजहांपुर। बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला समाजवादी पार्टी व महानगर समाजवादी पार्टी की संयुक्त रूप से मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर संगठन को मजबूत करना रहा। बैठक में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के 22 सितंबर को जनपद आगमन पर उनके भव्य स्वागत एवं पुवायां विधानसभा के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों, संगठन की भूमिका तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर भी विचार-विमर्श किया । जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के 22 सितंबर को जनपद शाहजहांपुर आगमन को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह है। प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। पार्टी का प्रयास है कि उनके स्वागत एवं कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भी पार्टी संगठन पूरी गंभीरता से तैयारियों में जुटा है। शिक्षक समाज के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं, मांगों और अधिकारों को मजबूती से उठाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समाजवादी पार्टी शिक्षकों, युवाओं, किसानों और सभी वर्गों की आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती के साथ उठाने के लिए लगातार काम कर रही है।उन्होंने कहा प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल जी का शाहजहांपुर आगमन संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। हम सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को भी मजबूती प्रदान करें। मौके पर पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी छात्रों, नौजवानों और युवाओं की आवाज को हमेशा मजबूती से उठाती रही है। आज के छात्र और नौजवान ही देश का भविष्य हैं, इसलिए उनकी शिक्षा, रोजगार और बेहतर भविष्य की चिंता करना हम सभी की जिम्मेदारी है समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को लेकर पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच काम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का हौसला ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। तमाम चुनौतियों के बावजूद समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, मेहनत और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटा है। इस मौके पर पूर्व एमएलसी अमित यादव,सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव रिजवान अहमद, सपा विशेष आमंत्रित सदस्य नीरज मिश्रा, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, ददरौल विधानसभा अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह यादव,कटरा विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, जलालाबाद विधानसभा अध्यक्ष सूरजपाल सिंह यादव,तिलहर विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव, सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विकास चंद्र एडवोकेट, सपा नेता गोपाल अग्निहोत्री,सपा नेता दोदराम वर्मा, सपा नेता लखन प्रताप सिंह, सपा शिक्षक नेता श्याम लाल यादव,सपा नेता अरविंद पाल, सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल, छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया, अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष मुकेश यादव, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष उत्पल यादव, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी,सपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, नगर विधानसभा महासचिव लल्ला सिंह यादव, सपा जिला सचिव संतोष कुमार पाल, छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष सुबहान,महिला सभा की महानगर अध्यक्ष जाफरीन, सैनिक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष तेजपाल सिंह यादव,अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नाजिम फारुकी, सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव नरवीर फौजी अखिलेश यादव महावीर सिंह यादव,अभय शंकर,इमरान खान रोहित यादव धर्मवीर यादव, तेजपाल सिंह यादव, पप्पू यादव,राधेश्याम यादव, राजेश यादव,वीर मिश्रा,अनिल भास्कर, गुफरान खान, राजेश सिंह, सर्वेश यादव, मनोज यादव, वरुण कुमार, नाजिम खान,मेजबी, अफसाना, आशुतोष मिश्रा, ऋषभ मिश्रा, अनुज शुक्ला,सुमित यादव, परविंदर यादव, अमित यादव, मोहम्मद आसिफ, सचिन दीक्षित, राकेश विश्वकर्मा, महावीर सिंह यादव,असलम खान, मोहसिन खान,मोहम्मद अजीज खान राष्ट्रीय सचिव युद्ध ब्रिगेड, फिरोज,सलीम, जादूगर सिंह यादव,सती राम यादव,सोनू माली, सौमित्र यादव, राममूर्ति वर्मा,श्याम जी शुक्ला,पूर्व सभासद दुर्गेश कुमार गुप्ता, राम रतन लाल सोनी, सतगुरु यादव, मुकेश पाल,लईक अहमद, राजीव राठौर,गोविंद राठौर,सुमित कनौजिया, रिजवान अहमद,आरिफ खान,तय्यब खान, धर्मवीर फौजी,अजीत यादव,सिद्दीक खान, सुभान अख्तर खान, सलमान खान,वकार खान,शैलेंद्र यादव,रोहित सिंह,अक्षय गुर्जर, अंबिका प्रसाद शुक्ला, मानवेंद्र मिश्रा, साहिल खान, श्लोक मौर्य, अरविंद सिंह यादव, राम लखन, मनोज सिंह चौहान, नरेंद्र पाल,जयवीर सिंह यादव, सूरज सहाय,विष्णु दयाल कनौजिया, रिंकू सिंह,सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज आदि मौजूद रहे।1
- जानलेवा हमले में वांछित अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।1
- विद्यालय का रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान, बच्चों को स्कूल पहुंचने में हो रही दिक्कत मदनापुर, शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव ककरौआ में विद्यालय जाने वाले रास्ते को कथित रूप से बंद कर दिए जाने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ता बंद होने के कारण बच्चों को विद्यालय पहुंचने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय तक जाने के लिए इस्तेमाल होने वाला रास्ता बंद होने से बच्चों को दूसरे रास्ते से होकर जाना पड़ रहा है। इससे विशेष रूप से छोटे बच्चों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने रास्ता खुलवाए जाने की मांग को लेकर थाना मदनापुर में शिकायत की है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच कर विद्यालय जाने वाले रास्ते को सुचारु कराने की मांग की है, ताकि बच्चों को स्कूल आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो। मामले में पुलिस से जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। विद्यालय का रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान, बच्चों को स्कूल पहुंचने में हो रही दिक्कत मदनापुर, शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव ककरौआ में विद्यालय जाने वाले रास्ते को कथित रूप से बंद कर दिए जाने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ता बंद होने के कारण बच्चों को विद्यालय पहुंचने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय तक जाने के लिए इस्तेमाल होने वाला रास्ता बंद होने से बच्चों को दूसरे रास्ते से होकर जाना पड़ रहा है। इससे विशेष रूप से छोटे बच्चों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने रास्ता खुलवाए जाने की मांग को लेकर थाना मदनापुर में शिकायत की है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच कर विद्यालय जाने वाले रास्ते को सुचारु कराने की मांग की है, ताकि बच्चों को स्कूल आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो। मामले में पुलिस से जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।1
- gharelu upay video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe karo gharelu upay video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe karo1
- पुलिस मुठभेड़ में हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त घायल, गिरफ्तार पुलिस मुठभेड़ में हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त घायल, गिरफ्तार तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली; तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद शाहजहांपुर। थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर की रात मो. ख्वाजा फिरोज में नीरज के घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में अभियुक्त आजम उर्फ शिब्बू पुलिस की तलाश में था। शनिवार को पुलिस टीम हरदोई चौराहे से सीतापुर की ओर शिव मंदिर के सामने चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अभियुक्त अपाचे मोटरसाइकिल से बरेली मोड़ की ओर से सीतापुर की तरफ जा रहा है। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल रोकने का इशारा किया तो अभियुक्त बाइक को बाडीगांव की ओर जाने वाले रास्ते पर मोड़कर भागने लगा। बाइक असंतुलित होकर गिरने के बाद पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। घेराबंदी कर पुलिस ने दोपहर 1:17 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, मोबाइल फोन और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में अभियुक्त ने अपने साथी के साथ नीरज पर चाकू से हमला करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आजम उर्फ शिब्बू पुत्र बाबू, निवासी मोहल्ला किला, थाना कोतवाली, शाहजहांपुर, उम्र करीब 37 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार, उपनिरीक्षक संत कुमार राठी, उपनिरीक्षक सुनील कुमार मौर्य, कांस्टेबल यतेन्द्र कुमार और कांस्टेबल रिंकू चौहान।1
- ***शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिली तो खैर नहीं, डीएम ने अफसरों को दी कड़ी चेतावनी**** शाहजहांपुर। तहसील जलालाबाद में शनिवार को जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। डीएम ने पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के साथ फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 41 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें पुलिस की 9, समाज कल्याण की 2, नगर निकाय की 8, राजस्व की 14 और विकास विभाग की 2 शिकायतें शामिल रहीं। इनमें से छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने स्पष्ट किया कि जिन शिकायतों में स्थलीय जांच की जरूरत है, अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर तथ्यों की जांच करें। आईजीआरएस और समाधान दिवस समेत अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता व निस्तारणकर्ता अधिकारी की उपस्थिति के साथ मौके का जियो-टैग फोटो भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण महज कागजी औपचारिकता न बने। कार्रवाई तथ्यों और नियमों के आधार पर हो तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित की जाए। निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से संतुष्टि फीडबैक लेने के भी निर्देश दिए गए। डीएम ने दो टूक कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबित मामलों में अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि फरियादियों को एक ही समस्या लेकर बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, प्रभारी एसडीएम जलालाबाद प्रियंका चौधरी, परियोजना निदेशक डीआरडीए अवधेश राम, तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे हूं।1
- लोकेशन शाहजहांपुर विश्वकर्मा भगवान की निकाली गई महानगर में भव्य शोभा यात्रा । शाहजहांपुर कल विषकर्मा पूजा पूरे भारत में मनाई गई आज विश्वकर्मा भगवान कि शोभा यात्रा टाउन हाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर से प्रारम्भ हुई जो सदर बाजार होकर घंटाघर चौक केरीगंज होते हुए हनुमत धाम पर पहुंची इस शोभा यात्रा में हज़ारों श्रद्धालुओं शामिल हुए राधा कृष्ण और सीताराम हनुमान जी झांकी मनहोक है इस शोभा यात्रा में विश्वकर्मा समाज के अलावा सभी सनातन धर्म के लोग शामिल रहे निर्देशक अनिल शर्मा संतोष शर्मा अनिल मिश्रा दुर्गेश चन्द्र मिश्रा राजेश अवस्थी उद्योग पति संजय गुप्ता मीडिया से बात की निर्देशक अनिल शर्मा ने भगवान विषकर्मा भगवान और शोभा यात्रा पर संदेश दिया वहीं उद्योग पति संजय गुप्ता ने भगवान विश्वकर्मा पर संदेश दिया और कहा कि अगली बार उस साल से सुर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।1
- दहेज हत्या के मामले में वांछित पति गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना परशुरामपुरी पुलिस दहेज हत्या के मामले में वांछित पति गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना परशुरामपुरी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को ग्राम कुम्हरुआ निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया गया और मांग पूरी न होने पर उसकी फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति धर्मवीर समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में आरोपी धर्मवीर पुत्र अशोक, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कुम्हरुआ को वांछित पाया। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धर्मवीर को उसके घर से दोपहर 12:50 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार और हेड कांस्टेबल अमरनाथ शामिल रहे।1