logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मूसलाधार बारिश में कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिरी बीसलपुर। मूसलाधार बारिश के चलते पुराने डाकखाने के पास एक कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में आसपास के कई मकानों को नुकसान पहुंचा। सूचना पर पुलिस और नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू कराया

9 hrs ago
user_मीडिया
मीडिया
Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

मूसलाधार बारिश में कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिरी बीसलपुर। मूसलाधार बारिश के चलते पुराने डाकखाने के पास एक कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में आसपास के कई मकानों को नुकसान पहुंचा। सूचना पर पुलिस और नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू कराया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मूसलाधार बारिश में कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिरी बीसलपुर। मूसलाधार बारिश के चलते पुराने डाकखाने के पास एक कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में आसपास के कई मकानों को नुकसान पहुंचा। सूचना पर पुलिस और नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू कराया
    3
    मूसलाधार बारिश में कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिरी
बीसलपुर। मूसलाधार बारिश के चलते
पुराने डाकखाने के पास एक कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में आसपास के कई मकानों को नुकसान पहुंचा। सूचना पर पुलिस और नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू कराया
    user_मीडिया
    मीडिया
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पॉलिटेक्निक पूरनपुर में इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और पीएलसी पर कार्यशाला आयोजित, छात्रों ने सीखे आधुनिक हुनर पॉलिटेक्निक पूरनपुर में इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और पीएलसी पर कार्यशाला आयोजित, छात्रों ने सीखे आधुनिक हुनर पूरनपुर (पीलीभीत)। राजकीय पॉलिटेक्निक पूरनपुर में विद्यार्थियों को आधुनिक औद्योगिक तकनीकों से जोड़ने के लिए "Industrial Automation, PLC & Latest Trends" विषय पर एक दिवसीय तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन SOFCON INDIA PVT LTD NOIDA के विशेषज्ञों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यशाला के दौरान छात्रों को प्रोग्रामेबल लॉजिक कंट्रोलर की कार्यप्रणाली, लेडर लॉजिक प्रोग्रामिंग, SCADA, IIoT, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और एआई आधारित ऑटोमेशन का व्यावहारिक ज्ञान व लाइव प्रदर्शन कराया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य विल्सन ने बताया कि यह प्रशिक्षण छात्रों को कॉलेज से सीधे उद्योगों में रोजगार पाने के योग्य बनाने में मददगार साबित होगा। ट्रेनिंग प्लेसमेंट हेड अजय गुप्ता ने Sofcon India के ट्रेनर्स आवेश भटनागर, अभिषेक रंजन, जया नितेश का आभार जताया। अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
    4
    पॉलिटेक्निक पूरनपुर में इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और पीएलसी पर कार्यशाला आयोजित, छात्रों ने सीखे आधुनिक हुनर
पॉलिटेक्निक पूरनपुर में इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और पीएलसी पर कार्यशाला आयोजित, छात्रों ने सीखे आधुनिक हुनर
पूरनपुर (पीलीभीत)। राजकीय पॉलिटेक्निक पूरनपुर में विद्यार्थियों को आधुनिक औद्योगिक तकनीकों से जोड़ने के लिए "Industrial Automation, PLC & Latest Trends" विषय पर एक दिवसीय तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन SOFCON INDIA PVT LTD NOIDA के विशेषज्ञों द्वारा किया गया।  
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यशाला के दौरान छात्रों को प्रोग्रामेबल लॉजिक कंट्रोलर की कार्यप्रणाली, लेडर लॉजिक प्रोग्रामिंग, SCADA, IIoT, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और एआई आधारित ऑटोमेशन का व्यावहारिक ज्ञान व लाइव प्रदर्शन कराया गया।  
संस्थान के प्रधानाचार्य विल्सन ने बताया कि यह प्रशिक्षण छात्रों को कॉलेज से सीधे उद्योगों में रोजगार पाने के योग्य बनाने में मददगार साबित होगा। ट्रेनिंग प्लेसमेंट हेड अजय गुप्ता ने Sofcon India के ट्रेनर्स  आवेश भटनागर, अभिषेक रंजन, जया नितेश का आभार जताया। अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
    user_HARUN KHAN
    HARUN KHAN
    News Anchor कलीनगर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • फिर निकले मैगी में कीड़े.. 2027 तक वैलिड था पैकेट, फिर से सोचना पड़ेगा...
    1
    फिर निकले मैगी में कीड़े.. 2027 तक वैलिड था पैकेट, फिर से सोचना पड़ेगा...
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • वरसात में धरने पर बैठे किसान ने गन्ना मूल्य 600 तक बढ़ाने की मांग की। पीलीभीत। बरसात के मौसम में भी धरने पर बैठे किसान ने कहा कि गन्ना मूल्य 600 रू तक बढ़ाया जाए।
    1
    वरसात में धरने पर बैठे किसान ने गन्ना मूल्य 600 तक बढ़ाने की मांग की।
पीलीभीत। बरसात के मौसम में भी धरने पर बैठे किसान ने कहा कि गन्ना मूल्य 600 रू तक बढ़ाया जाए।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • वीडियो में बोला छात्र-सैल्यूट यूपी पुलिस, बिना देखे लौटाए रुपयेः आंध्र के किसान के 20 हजार लौटाए, बैंक ने नहीं की मदद, बरेली पुलिस ने दो घंटे में दिलाई। आंध्र प्रदेश के एक गरीब किसान परिवार के लिए बीटेक की पढ़ाई कर रहे बेटे को भेजे गए 20 हजार रुपये बहुत बड़ी रकम थी। फोनपे के जरिये रुपये ट्रांसफर करते समय महज एक अंक गलत दर्ज होने से यह पूरी रकम उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के एक अनजान खाते में चली गई। जब पीड़ित परिवार ने आंध्र प्रदेश के स्थानीय थाने में गुहार लगाई, तो पुलिस ने पल्ला झाड़ते हुए बैंक जाने को कह दिया। बैंक के चक्कर काटे तो अधिकारियों ने भी हाथ खड़े कर दिए और ऐप प्रबंधन से बात करने की सलाह देकर लौटा दिया। हर तरफ से निराश हो चुके परिवार को तब उम्मीद की किरण दिखी जब उन्होंने खुद तकनीकी सुराग तलाशना शुरू किया। ट्रूकॉलर से मिला यूपी का सुराग, वेबसाइट से तलाशा अफसर का नंबर पीड़ित छात्र के चचेरे भाई सिद्धार्थ ने जब उस मोबाइल नंबर को ट्रूकॉलर पर जांचा, तो उसकी लोकेशन उत्तर प्रदेश की निकली। इसके बाद सिद्धार्थ ने यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट खंगालकर बरेली के सीओ नगर द्वितीय (डीएसपी) नितिन कुमार का सरकारी नंबर निकाला। उन्होंने आंध्र प्रदेश से सीधे सीओ को फोन मिलाया और रुंधे गले से अपनी परेशानी बताई कि कैसे उनके किसान चाचा ने बेटे के खर्च के लिए 20 हजार रुपये भेजे थे और वह गलत खाते में चले गए हैं। संबंधित व्यक्ति ने रकम मिलने की बात से साफ इनकार कर दिया था। दो घंटे में मलूकपुर चौकी पुलिस ने खोज निकाला खाताधारक डीएसपी नितिन कुमार ने बिना किसी औपचारिकता में उलझाए मामले को तुरंत गंभीरता से लिया और सर्विलांस व मलूकपुर चौकी पुलिस को सक्रिय कर दिया। पुलिस टीम ने मोबाइल नंबर और तकनीकी ब्योरे के आधार पर संबंधित खाताधारक को तत्काल ट्रेस कर लिया। ट्रांजेक्शन के पुख्ता प्रमाण सामने रखकर जब पुलिस ने सख्ती से बात की, तो खाताधारक ने रकम मिलने की बात स्वीकार कर ली। फोन आने के महज दो घंटे के भीतर खाताधारक से पूरे 20 हजार रुपये पीड़ित परिवार के खाते में वापस ट्रांसफर करा दिए गए। वीडियो संदेश भेजकर बोला छात्र- 'सैल्यूट यूपी पुलिस, बिना चेहरा देखे की मदद' मेहनत की गाढ़ी कमाई वापस मिलते ही परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सिद्धार्थ ने भावुक होकर एक वीडियो संदेश जारी किया और यूपी पुलिस व डीएसपी नितिन कुमार का आभार जताया। वीडियो में सिद्धार्थ ने कहा कि वह आंध्र प्रदेश से हैं और हिंदी भी ठीक से नहीं बोल पाते, बरेली के अफसर ने कभी उनका चेहरा तक नहीं देखा था, इसके बावजूद एक फोन पर दूसरे राज्य के गरीब किसान की पीड़ा को समझा और सिर्फ दो घंटे में रकम वापस दिला दी। उन्होंने खाकी के इस मानवीय और संवेदनशील चेहरे को
    1
    वीडियो में बोला छात्र-सैल्यूट यूपी पुलिस, बिना देखे लौटाए रुपयेः आंध्र के किसान के 20 हजार लौटाए, बैंक ने नहीं की मदद, बरेली पुलिस ने दो घंटे में दिलाई। 

आंध्र प्रदेश के एक गरीब किसान परिवार के लिए बीटेक की पढ़ाई कर रहे बेटे को भेजे गए 20 हजार रुपये बहुत बड़ी रकम थी। फोनपे के जरिये रुपये ट्रांसफर करते समय महज एक अंक गलत दर्ज होने से यह पूरी रकम उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के एक अनजान खाते में चली गई। जब पीड़ित परिवार ने आंध्र प्रदेश के स्थानीय थाने में गुहार लगाई, तो पुलिस ने पल्ला झाड़ते हुए बैंक जाने को कह दिया। बैंक के चक्कर काटे तो अधिकारियों ने भी हाथ खड़े कर दिए और ऐप प्रबंधन से बात करने की सलाह देकर लौटा दिया। हर तरफ से निराश हो चुके परिवार को तब उम्मीद की किरण दिखी जब उन्होंने खुद तकनीकी सुराग तलाशना शुरू किया।
ट्रूकॉलर से मिला यूपी का सुराग, वेबसाइट से तलाशा अफसर का नंबर
पीड़ित छात्र के चचेरे भाई सिद्धार्थ ने जब उस मोबाइल नंबर को ट्रूकॉलर पर जांचा, तो उसकी लोकेशन उत्तर प्रदेश की निकली। इसके बाद सिद्धार्थ ने यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट खंगालकर बरेली के सीओ नगर द्वितीय (डीएसपी) नितिन कुमार का सरकारी नंबर निकाला। उन्होंने आंध्र प्रदेश से सीधे सीओ को फोन मिलाया और रुंधे गले से अपनी परेशानी बताई कि कैसे उनके किसान चाचा ने बेटे के खर्च के लिए 20 हजार रुपये भेजे थे और वह गलत खाते में चले गए हैं। संबंधित व्यक्ति ने रकम मिलने की बात से साफ इनकार कर दिया था।
दो घंटे में मलूकपुर चौकी पुलिस ने खोज निकाला खाताधारक
डीएसपी नितिन कुमार ने बिना किसी औपचारिकता में उलझाए मामले को तुरंत गंभीरता से लिया और सर्विलांस व मलूकपुर चौकी पुलिस को सक्रिय कर दिया। पुलिस टीम ने मोबाइल नंबर और तकनीकी ब्योरे के आधार पर संबंधित खाताधारक को तत्काल ट्रेस कर लिया। ट्रांजेक्शन के पुख्ता प्रमाण सामने रखकर जब पुलिस ने सख्ती से बात की, तो खाताधारक ने रकम मिलने की बात स्वीकार कर ली। फोन आने के महज दो घंटे के भीतर खाताधारक से पूरे 20 हजार रुपये पीड़ित परिवार के खाते में वापस ट्रांसफर करा दिए गए।
वीडियो संदेश भेजकर बोला छात्र- 'सैल्यूट यूपी पुलिस, बिना चेहरा देखे की मदद'
मेहनत की गाढ़ी कमाई वापस मिलते ही परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सिद्धार्थ ने भावुक होकर एक वीडियो संदेश जारी किया और यूपी पुलिस व डीएसपी नितिन कुमार का आभार जताया। वीडियो में सिद्धार्थ ने कहा कि वह आंध्र प्रदेश से हैं और हिंदी भी ठीक से नहीं बोल पाते, बरेली के अफसर ने कभी उनका चेहरा तक नहीं देखा था, इसके बावजूद एक फोन पर दूसरे राज्य के गरीब किसान की पीड़ा को समझा और सिर्फ दो घंटे में रकम वापस दिला दी। उन्होंने खाकी के इस मानवीय और संवेदनशील चेहरे को
    user_संदीप मिश्रा
    संदीप मिश्रा
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पीलीभीत में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 112 से लगातार अनाउंसमेंट | घर से बाहर न निकलने की अपील
    1
    पीलीभीत में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 112 से लगातार अनाउंसमेंट | घर से बाहर न निकलने की अपील
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बनबसा बैराज पर डीएम-एसपी ने परखी स्थिति बनबसा बैराज पर डीएम-एसपी ने परखी शारदा की स्थिति जलस्तर और डिस्चार्ज की निगरानी के निर्देश, 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे अधिकारी पीलीभीत। लगातार हो रही भारी बारिश और संभावित जलभराव-बाढ़ के मद्देनजर जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बनबसा बैराज पहुंचकर शारदा नदी के जलस्तर और जल डिस्चार्ज का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सिंचाई विभाग से गेज लेवल, जलस्तर व पानी की निकासी की जानकारी ली। डीएम ने बैराज एवं नदी के जलस्तर की 24 घंटे निरंतर निगरानी रखने तथा हर बदलाव की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए। उन्होंने निचले व संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखते हुए आपात स्थिति में तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू करने की तैयारियां पूरी रखने और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अलर्ट मोड पर रहने को कहा।
    1
    बनबसा बैराज पर डीएम-एसपी ने परखी स्थिति
बनबसा बैराज पर डीएम-एसपी ने परखी शारदा की स्थिति
जलस्तर और डिस्चार्ज की निगरानी के निर्देश, 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे अधिकारी
पीलीभीत। लगातार हो रही भारी बारिश और संभावित जलभराव-बाढ़ के मद्देनजर जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बनबसा बैराज पहुंचकर शारदा नदी के जलस्तर और जल डिस्चार्ज का स्थलीय निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने सिंचाई विभाग से गेज लेवल, जलस्तर व पानी की निकासी की जानकारी ली। डीएम ने बैराज एवं नदी के जलस्तर की 24 घंटे निरंतर निगरानी रखने तथा हर बदलाव की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए।
उन्होंने निचले व संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखते हुए आपात स्थिति में तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू करने की तैयारियां पूरी रखने और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अलर्ट मोड पर रहने को कहा।
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बारिश-तेज हवाओं से धान की फसल खेतों में गिरी, किसान चिंतित पीलीभीत जिले में लगातार बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई गांवों में धान की तैयार फसल खेतों में गिर गई, वहीं गन्ने की फसल भी प्रभावित हुई है। किसानों ने प्रशासन से फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर उचित मदद दिलाने की मांग की है। खेतों में बिछी धान की फसल, गन्ने को भी नुकसान लगातार बारिश और तेज हवाओं से बिलसंडा क्षेत्र के कई गांवों में किसानों की तैयार धान की फसल गिर गई। गन्ने की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। फसल प्रभावित होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
    3
    बारिश-तेज हवाओं से धान की फसल खेतों में गिरी, किसान चिंतित
पीलीभीत जिले में लगातार
बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई गांवों में धान की तैयार फसल खेतों में गिर गई, वहीं गन्ने की फसल भी प्रभावित हुई है। किसानों ने प्रशासन से फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर उचित मदद दिलाने की मांग की है।
खेतों में बिछी धान की फसल, गन्ने को भी नुकसान
लगातार बारिश और तेज हवाओं से बिलसंडा क्षेत्र के कई गांवों में किसानों की तैयार धान की फसल गिर गई। गन्ने की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। फसल प्रभावित होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
    user_मीडिया
    मीडिया
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.