logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नामदेव समाज ने जताया सपा पर भरोसा, बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण की सदस्यता हमीरपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में गुरुवार को जिलाध्यक्ष इदरीश खान की अध्यक्षता में नामदेव समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। दीप कुमार नामदेव के प्रयासों से आयोजित बैठक में नामदेव समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने तथा सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान की लड़ाई को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। नामदेव समाज के लोगों का बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ना संगठन के लिए उत्साहवर्धक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से जुटने का आह्वान किया। बैठक में नामदेव समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में मजबूती से कार्य करने का संकल्प लिया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर माया वाल्मीकि, हरनारायण निषाद, युगांक मिश्रा, राघवेन्द्र यादव लकी, रिजवान खान, सैयद उमर, सुधीर निषाद, कन्हैया कश्यप, देवेश निषाद, रामजी गुप्ता, विक्की चंदेल, विकास गुप्ता, वर्षा नामदेव, पीयूष नामदेव, रामकुमार सैनी और दीप कुमार नामदेव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में लालबहादुर नामदेव, बदलू नामदेव, अयोध्या प्रसाद नामदेव, सुखलाल नामदेव, महाराजीलाल नामदेव, रामगोपाल नामदेव, मूलचंद्र नामदेव, राजकुमार नामदेव, अखिलेश नामदेव, दिलबहार नामदेव, आशाराम नामदेव और देशराज नामदेव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

55 min ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
55 min ago
81241d23-d4ef-4e5b-8031-bf3697692941

नामदेव समाज ने जताया सपा पर भरोसा, बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण की सदस्यता हमीरपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में गुरुवार को जिलाध्यक्ष इदरीश खान की अध्यक्षता में नामदेव समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। दीप कुमार नामदेव के प्रयासों से आयोजित बैठक में नामदेव समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने तथा सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान की लड़ाई को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। नामदेव समाज के लोगों का बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ना संगठन के लिए उत्साहवर्धक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से जुटने का आह्वान किया। बैठक में नामदेव समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में मजबूती से कार्य करने का संकल्प लिया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर माया वाल्मीकि, हरनारायण निषाद, युगांक मिश्रा, राघवेन्द्र यादव लकी, रिजवान खान, सैयद उमर, सुधीर निषाद, कन्हैया कश्यप, देवेश निषाद, रामजी गुप्ता, विक्की चंदेल, विकास गुप्ता, वर्षा नामदेव, पीयूष नामदेव, रामकुमार सैनी और दीप कुमार नामदेव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में लालबहादुर नामदेव, बदलू नामदेव, अयोध्या प्रसाद नामदेव, सुखलाल नामदेव, महाराजीलाल नामदेव, रामगोपाल नामदेव, मूलचंद्र नामदेव, राजकुमार नामदेव, अखिलेश नामदेव, दिलबहार नामदेव, आशाराम नामदेव और देशराज नामदेव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हनुमान मंदिर में घुसे अराजक तत्व, मूर्ति हटाने का प्रयास हमीरपुर। कस्बा सिसोलर स्थित विलोहटा मंदिर में गुरुवार को अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा हनुमान जी की मूर्ति को उसके स्थापित स्थान से हटाने और आसपास खुदाई करने का मामला सामने आया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रकरण के संबंध में डायल-112 एवं थाना सिसोलर पुलिस को सूचना दी गई कि विलोहटा मंदिर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने हनुमान जी की मूर्ति को स्थापित स्थान से हटाने का प्रयास किया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान मूर्ति के आसपास लगे पत्थरों को हटाने तथा खुदाई किए जाने के प्रयास के निशान मिले। पुलिस के अनुसार हनुमान जी की मूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर में खजाना दबे होने की चर्चा के चलते किसी ने खजाने की तलाश में खुदाई करने का प्रयास किया होगा। हालांकि खुदाई के वास्तविक मकसद और इसमें शामिल व्यक्ति की पहचान को लेकर पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने धार्मिक स्थल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। ग्रामीणों ने पुलिस से मंदिर में घुसकर मूर्ति को हटाने और खुदाई करने वाले आरोपियों को जल्द चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस बल मौके पर मौजूद है और शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। क्षेत्राधिकारी मौदहा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
    1
    हनुमान मंदिर में घुसे अराजक तत्व, मूर्ति हटाने का प्रयास
हमीरपुर। कस्बा सिसोलर स्थित विलोहटा मंदिर में गुरुवार को अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा हनुमान जी की मूर्ति को उसके स्थापित स्थान से हटाने और आसपास खुदाई करने का मामला सामने आया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
प्रकरण के संबंध में डायल-112 एवं थाना सिसोलर पुलिस को सूचना दी गई कि विलोहटा मंदिर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने हनुमान जी की मूर्ति को स्थापित स्थान से हटाने का प्रयास किया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान मूर्ति के आसपास लगे पत्थरों को हटाने तथा खुदाई किए जाने के प्रयास के निशान मिले।
पुलिस के अनुसार हनुमान जी की मूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर में खजाना दबे होने की चर्चा के चलते किसी ने खजाने की तलाश में खुदाई करने का प्रयास किया होगा। हालांकि खुदाई के वास्तविक मकसद और इसमें शामिल व्यक्ति की पहचान को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
घटना के बाद मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने धार्मिक स्थल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। ग्रामीणों ने पुलिस से मंदिर में घुसकर मूर्ति को हटाने और खुदाई करने वाले आरोपियों को जल्द चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस बल मौके पर मौजूद है और शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। क्षेत्राधिकारी मौदहा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • शायर गांव में मुकेश सिंह जी का आवास बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है शासन प्रशासन से अनुरोध है ताकि इन समस्याओं को नजर में रखते हुए इनको उचित मुआवजा दिलाया जाए तो महान दया होगी
    1
    शायर गांव में मुकेश सिंह जी का आवास  बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है शासन प्रशासन से अनुरोध है ताकि इन समस्याओं को नजर में रखते हुए इनको उचित मुआवजा दिलाया जाए तो महान दया होगी
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    Voice of people हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हमीरपुर - हनुमान मंदिर में घुसे अराजक तत्व,मूर्ति को खोदने और खंडित करने का प्रयास,खजाने की तलाश बताया जा रहा खुदाई का मकसद, हनुमान मंदिर में घुसे अराजक तत्व, मूर्ति को खोदने और खंडित करने का प्रयास, खजाने की तलाश बताया जा रहा खुदाई का मकसद, घटना से ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपियों की पहचान कर कार्यवाही की मांग, मामला सिसोलर कस्बे के विलोहटा मंदिर का।
    2
    हमीरपुर - हनुमान मंदिर में घुसे अराजक तत्व,मूर्ति को खोदने और खंडित करने का प्रयास,खजाने की तलाश बताया जा रहा खुदाई का मकसद,
हनुमान मंदिर में घुसे अराजक तत्व,
मूर्ति को खोदने और खंडित करने का प्रयास,
खजाने की तलाश बताया जा रहा खुदाई का मकसद,
घटना से ग्रामीणों में आक्रोश,
आरोपियों की पहचान कर कार्यवाही की मांग,
मामला सिसोलर कस्बे के विलोहटा मंदिर का।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher Hamirpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • घाटमपुर में गोपालपुर रोड बंगला रोड हुई जर्जर ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही मशक्कत घाटमपुर क्षेत्र में गोपालपुर बंगला गांव की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जहां बड़े-बड़े गड्ढे बड़े हादसे की दावत दे रहे हैं। (PWD) के मुख्य मार्ग पर लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाली ऐसी है कि यह तालाब में तब्दील हो गई है। इससे वाहनों के पुर्जे टूट रहे हैं और दुपहिया वाहन चालक अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही को लेकर स्थानीय जनता में भारी नाराजगी है। निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों से इस मुख्य मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है ताकि लोगों को इस नारकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके। लोगों के द्वारा यह भी बताया गया कि कुछ दिनों पहले यहां मोरंग धुलाई सेंटर चल रहा था जिसके चलते इस रोड पर भारी ओवरलोड ट्रैकों का आवागमन हो रहा था प्रशासन की शक्ति के बाद धुलाई सेंटर बंद करा दिया गया था जिसके चलते सड़क और भी ज्यादा खराब हो गई थी। परंतु पीडब्ल्यूडी के द्वारा लंबे समय से सड़क की मरम्मत न कराए जाने के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई कुलदीप कुमार से जब बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि एक या दो हफ्ते के अंदर इस सड़क का चौड़ीकरण का कार्य चालू होने वाला है जल्द ही ग्रामीणों को इस जर्जर सड़क से निजात मिल जाएगा।
    1
    घाटमपुर में गोपालपुर रोड बंगला रोड हुई जर्जर ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही मशक्कत
घाटमपुर क्षेत्र में गोपालपुर बंगला गांव की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जहां बड़े-बड़े गड्ढे बड़े हादसे की दावत दे रहे हैं। (PWD) के मुख्य मार्ग पर लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क की बदहाली ऐसी है कि यह तालाब में तब्दील हो गई है। इससे वाहनों के पुर्जे टूट रहे हैं और दुपहिया वाहन चालक अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है।
लोक निर्माण विभाग की लापरवाही को लेकर स्थानीय जनता में भारी नाराजगी है। निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों से इस मुख्य मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है ताकि लोगों को इस नारकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके। लोगों के द्वारा यह भी बताया गया कि कुछ दिनों पहले यहां मोरंग धुलाई सेंटर चल रहा था जिसके चलते इस रोड पर भारी ओवरलोड ट्रैकों का आवागमन हो रहा था प्रशासन की शक्ति के बाद धुलाई सेंटर बंद करा दिया गया था जिसके चलते सड़क और भी ज्यादा खराब हो गई थी। परंतु पीडब्ल्यूडी के द्वारा लंबे समय से सड़क की मरम्मत न कराए जाने के कारण  सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई कुलदीप कुमार से जब बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि एक या दो हफ्ते के अंदर इस सड़क का चौड़ीकरण का कार्य चालू होने वाला है जल्द ही ग्रामीणों को इस जर्जर सड़क से निजात मिल जाएगा।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    7 hrs ago
  • मनरेगा कार्य के दौरान सर्पदंश से किसान की मौत ,परिवार मे मचा कोहराम साढ़ थाना क्षेत्र के कुंदोली के मजरा गांव का किसान शिवासरे नरेगा में चल रहे वृक्षारोपण रोपड़ का कम चल रहा था वहीं पर नरेगा में काम करने गए थे समय लग भग 9 बजे सर्प ने कट लिया तब घर में सूचना दी तो मृतक का बेटा उमाशंकर ने आनन फानन पिता को लेकर भीतरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीतरगांव में ले गए जहां पर इलाज न होने के कारण कानपुर लेकर भागे जहां पर ले जाते समय किसान शिवआसरे की रास्ते में मौत हो गई जैसे मौत की सूचना घर में पहुंची तो घर में कोहराम मच गया वहीं पर परिवारों जनो ने पुलिस को सूचना दी है जब साढ़ थाना प्रभारी के के मिश्रा से जानकारी की गई बताओ बताया कि जानकारी मिली है शव को पी एम के लिए कानपुर भेज दिया गया है
    1
    मनरेगा कार्य के दौरान सर्पदंश से किसान की मौत ,परिवार मे मचा कोहराम
साढ़ थाना क्षेत्र के कुंदोली के मजरा गांव का किसान शिवासरे नरेगा में चल रहे वृक्षारोपण रोपड़ का कम चल रहा था वहीं पर नरेगा  में काम करने गए थे समय लग भग 9 बजे सर्प ने कट लिया तब घर में सूचना दी तो मृतक का बेटा उमाशंकर ने आनन फानन पिता को लेकर भीतरगांव  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीतरगांव में ले गए जहां पर इलाज न होने के कारण कानपुर लेकर भागे जहां पर ले जाते समय किसान शिवआसरे की रास्ते में मौत हो गई जैसे मौत की सूचना घर में पहुंची तो घर में कोहराम मच गया वहीं पर परिवारों जनो ने पुलिस को सूचना दी है जब साढ़ थाना प्रभारी के के मिश्रा से जानकारी की गई बताओ बताया कि जानकारी मिली है शव को पी एम के लिए कानपुर भेज दिया गया है
    user_रोहित कुमार
    रोहित कुमार
    Photographer घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • हमीरपुर :चंद्रावल-शिहो नाले उफनाए, तीन दर्जन गांवों का संपर्क कटा मौदहा, हमीरपुर। क्षेत्र में बीते कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। चंद्रावल नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ शिहो और बगहा नाला भी उफान पर हैं। पानी बढ़ने से मौदहा विकासखंड के करीब तीन दर्जन गांवों का कस्बे से संपर्क प्रभावित हो गया है। शिहो नाले का पानी हिमौली, रतौली और भमौरा गांव की आबादी में घुसना शुरू हो गया है। पानी घरों तक पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और कई लोग अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुट गए हैं। वहीं मदारपुर, छिमौली, पढ़ोरी, सिजनौड़ा समेत कई अन्य गांव भी जलभराव की चपेट में आने लगे हैं। उधर पढ़ोरी तथा पारा-लदार और लड़ौंद के रपटा के ऊपर कई मीटर पानी बहने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। इसके चलते सिसोलर, पारा-लदार और लड़ौंद क्षेत्र का मौदहा कस्बे से संपर्क कट गया है। रपटों पर तेज बहाव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीणों में संभावित बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से संवेदनशील गांवों में निगरानी बढ़ाने, राहत एवं बचाव की तैयारी करने तथा जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
    2
    हमीरपुर :चंद्रावल-शिहो नाले उफनाए, तीन दर्जन गांवों का संपर्क कटा
मौदहा, हमीरपुर। क्षेत्र में बीते कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। चंद्रावल नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ शिहो और बगहा नाला भी उफान पर हैं। पानी बढ़ने से मौदहा विकासखंड के करीब तीन दर्जन गांवों का कस्बे से संपर्क प्रभावित हो गया है।
शिहो नाले का पानी हिमौली, रतौली और भमौरा गांव की आबादी में घुसना शुरू हो गया है। पानी घरों तक पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और कई लोग अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुट गए हैं। वहीं मदारपुर, छिमौली, पढ़ोरी, सिजनौड़ा समेत कई अन्य गांव भी जलभराव की चपेट में आने लगे हैं।
उधर पढ़ोरी तथा पारा-लदार और लड़ौंद के रपटा के ऊपर कई मीटर पानी बहने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। इसके चलते सिसोलर, पारा-लदार और लड़ौंद क्षेत्र का मौदहा कस्बे से संपर्क कट गया है। रपटों पर तेज बहाव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीणों में संभावित बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से संवेदनशील गांवों में निगरानी बढ़ाने, राहत एवं बचाव की तैयारी करने तथा जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • मौदहानगर में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर नगर सहित क्षेत्र में आका के मिलाद की धूम मौदहा नगर के पावर हाउस से निकले विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी में हजारों युवाओं ने लिया हिस्सा ➡️ लब्बैक या रसूल अल्लाह के नारों से गूंजा कस्बा ➡️ जुलूस में बेटी पढ़ाओ, हिजाब और नमाज जैसे सामाजिक संदेशों वाले स्लोगन रहे आकर्षण ➡️ जामा मस्जिद नेशनल चौराहा से निकला कदीमी जुलूस, विभिन्न मार्गों से होते हुए हुआ संपन्न ➡️ जुलूस के दौरान जगह-जगह लंगर और शीतल पेय की रही व्यवस्था ➡️ अमन-चैन, भाईचारे और देश की तरक्की के लिए मांगी गई दुआ ➡️ सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात, एसडीएम व सीओ ने संभाली कमान ➡️ रात में कस्बे के करीब एक दर्जन स्थानों पर की गई आकर्षक सजावट
    1
    मौदहानगर में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर नगर सहित क्षेत्र में आका के मिलाद की धूम 
मौदहा नगर के पावर हाउस से निकले विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी में हजारों युवाओं ने लिया हिस्सा
➡️ लब्बैक या रसूल अल्लाह के नारों से गूंजा कस्बा
➡️ जुलूस में बेटी पढ़ाओ, हिजाब और नमाज जैसे सामाजिक संदेशों वाले स्लोगन रहे आकर्षण
➡️ जामा मस्जिद नेशनल चौराहा से निकला कदीमी जुलूस, विभिन्न मार्गों से होते हुए हुआ संपन्न
➡️ जुलूस के दौरान जगह-जगह लंगर और शीतल पेय की रही व्यवस्था
➡️ अमन-चैन, भाईचारे और देश की तरक्की के लिए मांगी गई दुआ
➡️ सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात, एसडीएम व सीओ ने संभाली कमान
➡️ रात में कस्बे के करीब एक दर्जन स्थानों पर की गई आकर्षक सजावट
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सीज खड़े ट्रक में घुसी एम्बुलेंस, सदर अस्पताल में चालक मृत घोषित हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के फैक्ट्री एरिया चौकी के सामने गुरुवार तड़के करीब पांच बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे सीज कर खड़े ट्रक में एक प्राइवेट एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर जा घुसी। हादसे में एम्बुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्राइवेट एम्बुलेंस मौदहा की ओर मरीज छोड़ने के बाद कानपुर की तरफ लौट रही थी। फैक्ट्री एरिया चौकी के सामने पहुंचते ही एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ खड़े सीज ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एम्बुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। मृतक की पहचान नागेश (22) पुत्र शिवसागर लाल, निवासी सिकंदरा, कानपुर देहात के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर फैक्ट्री एरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी अंकित बैसला ने बताया कि ट्रक पहले से सीज था और सड़क किनारे खड़ा किया गया था। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    सीज खड़े ट्रक में घुसी एम्बुलेंस, सदर अस्पताल में चालक मृत घोषित
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के फैक्ट्री एरिया चौकी के सामने गुरुवार तड़के करीब पांच बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे सीज कर खड़े ट्रक में एक प्राइवेट एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर जा घुसी। हादसे में एम्बुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार प्राइवेट एम्बुलेंस मौदहा की ओर मरीज छोड़ने के बाद कानपुर की तरफ लौट रही थी। फैक्ट्री एरिया चौकी के सामने पहुंचते ही एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ खड़े सीज ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एम्बुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया।
मृतक की पहचान नागेश (22) पुत्र शिवसागर लाल, निवासी सिकंदरा, कानपुर देहात के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर फैक्ट्री एरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौकी प्रभारी अंकित बैसला ने बताया कि ट्रक पहले से सीज था और सड़क किनारे खड़ा किया गया था। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.