Shuru
Apke Nagar Ki App…
झूठी अफवाह ने ली मां की जान, बेटे की मौत की खबर सुनकर बैठा सदमा...... हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के बिसाना गांव में झूठी अफवाह के चलते 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। गांव में यह खबर फैलाई गई कि मारपीट में घायल हुए उसके बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जिसे सुनकर मां को गहरा सदमा लगा और उसकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि रामनवमी मेले में शराब पीने से रोकने को लेकर विवाद में बेटा घायल हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Sunil kumar
झूठी अफवाह ने ली मां की जान, बेटे की मौत की खबर सुनकर बैठा सदमा...... हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के बिसाना गांव में झूठी अफवाह के चलते 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। गांव में यह खबर फैलाई गई कि मारपीट में घायल हुए उसके बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जिसे सुनकर मां को गहरा सदमा लगा और उसकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि रामनवमी मेले में शराब पीने से रोकने को लेकर विवाद में बेटा घायल हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सासनी के गांव गदाखेड़ा में मां काली मेला एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। इस दौरान पूरा गांव माता के जयकारों से गुंजायमान रहा और श्रद्धालुओं ने मां के स्वरूपों की आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया। शनिवार की देर शामकार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हैं। उद्घाटन के पश्चात उस्ताद प्रमोद कुमार महाराज ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई और मां काली के स्वरूप को तैयार कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में मां मां काली के लांगुरा का पात्र निभाया उमेश ने खप्पर संभालकर शोभायात्रा की अगुवाई की। गणेश और विजय ने खरदूषण बनकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। शोभायात्रा जैसे-जैसे गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरी, ग्रामीणों ने श्रद्धाभाव के साथ अपने द्वार पर मां काली के स्वरूप की आरती उतारी और पुष्प वर्षा की। भक्तों ने माता के चरणों में नमन कर परिवार की खुशहाली की मन्नतें मांगीं। मेले के सफल आयोजन में श्री काली मेला कमेटी के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान मुख्य रूप से राकेश कुमार, निहाल सिंह, राम प्रकाश, राहुल, राकेश, मोहित, दीपक, संदीप, अतुल और राजकुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।4
- दूसरी शादी का नतीजा।,,,अलीगढ़ के थाना सासनी गेट इलाके के दुर्गापुरी पटेल नगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पहली पत्नी की मौत के बाद बच्चों के भविष्य को देखते हुए की गई दूसरी शादी युवक के लिए मुसीबत बन गई। आरोप है कि दूसरी पत्नी ने घरवालों को नशीला पदार्थ खिलाकर सोने-चांदी के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित बंटी के मुताबिक उसकी पहली पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी दूसरी शादी पला साहिबाबाद निवासी सिमरन से कराई थी। शादी के बाद सिमरन करीब छह महीने तक घर में रही और अचानक बिना बताए चली गई। काफी तलाश के बाद वह छह महीने बाद वापस लौटी और माफी मांगने लगी। पत्नी के कहने पर बंटी ने उसे दोबारा घर में रख लिया।लेकिन आरोप है कि एक महीने बाद ही सिमरन ने घर के सभी लोगों को खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया। इसी दौरान वह घर में रखी सोने-चांदी की ज्वेलरी और करीब 45 हजार रुपये नगद लेकर तड़के फरार हो गई। सुबह जब परिवार की आंख खुली तो महिला गायब मिली, जिसके बाद तलाश शुरू की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।पीड़ित ने थाना सासनी गेट में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पत्नी को खोजकर लाने वाले को उचित इनाम देने की भी घोषणा की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- ye juth bol kar logo ko fasate hai1
- आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन किया जो उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण है। इस विश्वस्तरीय एयरपोर्ट के प्रारंभ होने से प्रदेश के बुनियादी ढांचे को एक नई दिशा मिलेगी और भारत की वैश्विक पहचान और अधिक सुदृढ़ होगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जो इसे एशिया के प्रमुख एयरपोर्ट्स में शामिल करता है। इसके संचालन से न केवल हवाई यातायात को सुगमता मिलेगी, बल्कि यह क्षेत्र में निवेश, व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। #yogiadityanath #NarendraModi #NoidaInternationalAirport1
- जलेसर के थाना कोतवाली क्षेत्र में किसान जुगेन्द्र पाल सिंह के खेत में अचानक आग लग गई। इस घटना में लगभग दो से तीन बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फरीदपुर (जैनपुरा) निवासी किसान जुगेन्द्र पाल सिंह के खेत से धुएं का गुब्बार उठता देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेत, मिट्टी और हरे पेड़ों की टहनियों का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास किया। लगातार प्रयासों और मानव श्रृंखला बनाकर आग को फैलने से रोका गया। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई ठोस प्रमाण नहीं मिल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। किसान जुगेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि घटना के समय वे खेत पर मौजूद नहीं थे।4
- जनपद एटा की की जलेसर तहसील क्षेत्र अंतर्गत गांव लालपुर में श्रवण गंगा सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित 104वें विशाल दंगल मेला का आयोजन किया गया। दंगल में हरियाणा राजस्थान और अन्य कई राज्यों से आए हुए नामी ग्रामी पहलवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। लालपुर में आज यह दंगल मेला 27 मार्च 2026 दिन शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे से आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में परम पूज्य श्री योगेश पुरी जी महाराज महंत श्री मनकामेश्वर मठ मंदिर आगरा एवं उद्घाटन कर्ता पूज्य गुरुवर विश्व बंधु शशिभानु दास जी राज योगी महाराज एवं दीप प्रज्वलन कर्ता परम पूज्य श्री हरिहर पुरी जी महाराज मठ प्रशासक श्री मनकामेश्वर मठ मंदिर आगरा द्वारा फीता काट कर ऐतिहासिक परंपरागत विशाल दंगल का शुभारंभ किया गया। इस विशाल दंगल के आयोजक ठाकुर भीषम पाल सिंह लालपुर एवं सह आयोजक सूर्य प्रताप सिंह सूरज भैया सचिव श्रवण गंगा सेवा समिति द्वारा प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विशाल दंगल मेला को आयोजित किया गया है। टूंडला एटा मार्ग स्थित लालपुर फार्म हाउस पर इस विशाल दंगल मेला का आयोजन हुआ जिसमें हजारों क्षेत्रीय लोगों ने दंगल में पहुंचकर पहलवानों की रोमांच कारी कुश्तियों का आनंद लिया। यह एक पारंपरिक और भारतीय संस्कृति को बढ़ाने वाला दंगल का कार्यक्रम है। इससे युवाओं को एक नई दिशा मिल रही है जो अनेकों अखाड़ो से आकर बड़े स्तर पर कुश्ती लड़ते हुए जिला, राज्य और राष्ट्र का नाम रोशन करते हैं। पिछले वर्ष भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ठाकुर बृजभूषण शरण सिंह भी लालपुर दंगल मेला में आए थे उन्होंने विजेता पहलवानों को अपने हाथों से पुरस्कार वितरण किया और दंगल में आए हुए सभी पहलवानों का मार्गदर्शन किया था। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देंनज़र सकरौली पुलिस मौजूद रही। मौके पर मंच संचालक राजा ठाकुर, सचिन प्रताप सिंह, विवेक प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रसाद शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता दुलारे सिंह भदोरिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सचिन उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष राजेश सरानी, जिला उपाध्यक्ष,दिनेश लोधी, चेयरमेन जलेसर संजीव कुमार आईडिया, मोनू ठाकुर उडेरी के अलावा अन्य कई लोग मौजूद रहे।2
- हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के बिसाना गांव में झूठी अफवाह के चलते 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। गांव में यह खबर फैलाई गई कि मारपीट में घायल हुए उसके बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जिसे सुनकर मां को गहरा सदमा लगा और उसकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि रामनवमी मेले में शराब पीने से रोकने को लेकर विवाद में बेटा घायल हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ अलीगढ़ --* खैर तहसील का पटवारी किसान से 1500 रूपये रिश्वत मांगते हुए कैमरे में कैद, बीते दिनों बारिश के बाद नहर कट जाने के बाद खेत की फसल हो गईं थी नष्ट, शिकायत के बाद मुआवजे के लिए रिपोर्ट लगाने के नाम पर माँगी 1500 रूपये रिश्वत, पीड़ित किसान ने मजबूरन पटवारी प्रदीप कुमार राव की रिश्वत मांगते हुए वीडियो बनाई, खैर तहसील के पटवारी (हल्का लेखपाल) प्रदीप राव ने अपने घर के पास महेन्द्र नगर में बुलाकर माँगी रिश्वत, रिश्वत न मिलने पर कागजात किसान को थमाए, वीडियो बनते देख भागता नज़र आया पटवारी प्रदीप, पीड़ित किसान भगवती प्रसाद शर्मा ने जिलाधिकारी और सीएम पोर्टल पर की शिकायत, अलीगढ़ के खैर थाना इलाके के गाँव बाजिदपुर से जुड़ा है मामला.1
- फैजुल्लागंज में सड़क की जमीन पर कब्जे का प्रयास, स्थानीय लोगों का विरोध लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज सेकंड क्षेत्र में दुदौली गांव के पास सड़क की जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि भारतीय किसान यूनियन सरदार भगत सिंह से जुड़े राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर खान उर्फ फुद्दी द्वारा मुख्य मार्ग की जमीन पर दुकान बना ली गई है और सामने खाली पड़ी जमीन पर बाउंड्री वॉल करने का प्रयास किया जा रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जैसे ही बाउंड्री वॉल का निर्माण शुरू हुआ, क्षेत्रवासियों ने इसका विरोध किया। लोगों का कहना है, कि यह जमीन सार्वजनिक उपयोग की है, और इस पर कब्जा होने से आवागमन में दिक्कतें बढ़ेंगी। विरोध के बाद फिलहाल बाउंड्री का काम रुकवा दिया गया है। क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है, कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध कब्जे को हटाया जाए, ताकि भविष्य में सड़क और सार्वजनिक जमीन सुरक्षित रह सके। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्यवाही करता है और क्या, सार्वजनिक भूमि को कब्जे से मुक्त कराया जाएगा।1