जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल ने कार्यों में लापरवाही बरतने पर सीतापुर और मैनपाट के कार्यक्रम अधिकारियों को ’कारण बताओ नोटिस’ जारी पीएम आवास में लक्ष्य पूर्ण न करने पर लुंड्रा के तकनीकी सहायकों का वेतन रोकने के निर्देश अम्बिकापुर जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन सहित पंचायतों में चल रही विभिन्न विभागीय योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। नवा तरिया से जुड़ेंगे आजीविका के साधन ’’नवा तरिया आय के जरिया“ अंतर्गत 39 प्राप्त प्रस्तावों पर स्वीकृति के संबंध मे कार्यों की समीक्षा कर निदेॅश दिए गए कि शासन की इस पहल को साकार रुप प्रदान किया जाए, जिससे जल संरक्षण के साथ-साथ इस अभियान के तहत निमिॅत तालाबों को महिला समूहों की आय का जरिया बनाया जाए। उन्होंने कहा की तालाबों में बारहमासी जल संग्रहण सुनिश्चित हो ताकि महिला स्वयं सहायता समूह मत्स्य पालन व अन्य गतिविधियों से अपनी आजीविका सुदृढ़ कर सकें। वर्षा जल संचयन हेतु ’मोर गांव मोर पानी’ अभियान के अंतर्गत ’रिज टू वैली’ अवधारणा के तहत 1879 चिंन्हाकित कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए जिससे वर्षा जल ज्यादा संचयन हो सके । लापरवाही पर नोटिस और वेतन रोकने के निर्देश बैठक में कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, उन्होंने नरेगा कार्यों में लक्ष्य से पिछड़ने पर सीतापुर और मैनपाट के कार्यक्रम अधिकारियों (PO) को ’कारण बताओ नोटिस’ जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में खराब प्रदर्शन और ’मोर गांव मोर पानी’ अभियान के प्रस्तावों में देरी करने पर लुंड्रा जनपद के सभी तकनीकी सहायकों का अप्रैल माह का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। उन्होंने विभिन्न योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री समग्र योजना, छ.ग.पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण, RGSA, क्षमता विकास योजना, 15वें वित्त, मुख्य मंत्री अधोसंरचना उन्नयन एवं विकास प्राधिकरण आदि योजनाओं के ग्राम पंचायतों में स्वीकृत अप्रारंभ और प्रगतिरत निर्माण कार्यों की समीक्षा की। जिसमें विगत एक वर्ष से पुराने अप्रारंभ कार्यों में आरसीसी जारी करने और उसी ग्राम पंचायत में अन्य योजनाओं के पूर्ण कार्य की अंतिम किस्त की राशि से उसकी वसूली के निर्देश दिए गए। आवास और आंगनबाड़ी भवनों को पूर्ण करने का अल्टीमेटम प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में जिले की प्रगति 63.30% और पीएम जनमन आवास में 63.51% होने पर जनपद प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देशित किया कि बारिश शुरू होने से पूर्व अधिक से अधिक आवास में प्लिंथ कार्य पूर्ण कराएं जाए साथ ही आवासों को अंदर बाहर के प्लास्टर के साथ पुरी तरह से पूर्ण कराएं।मनरेगा तथा आईसीडीएस के अभिशरण से स्वीकृत 393 नवीन आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण में देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने 31 मई तक सभी भवनों को उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने की समय-सीमा तय की है। स्वच्छता और बुनियादी ढांचा स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों को तत्काल पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने तकनीकी अमले को निर्देशित किया कि वे निर्माण कार्यों का नियमित सत्यापन और मूल्यांकन समय पर सुनिश्चित करें ताकि भुगतान की प्रक्रिया बाधित न हो। सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाले 24 जनसमस्या निवारण शिविरों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने तथा ग्रामों में आने वाली समस्याओं और शिकायतों को प्रथम चरण में निराकरण करने के निर्देश सभी को दिए। बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए समय-सीमा और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे अन्यथा कार्यों में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कार्यपालन अभियंता (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा), उपसंचालक पंचायत, समस्त जनपदों के सीईओ, एसडीओ, सब इंजीनियर एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

- 📍 Kolkata, पश्चिम बंगाल 🔥 नेता विपक्ष Rahul Gandhi का पीएम Narendra Modi पर बड़ा हमला राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील में भारत के बाजार को खोल दिया है, जिससे किसानों, छोटे व्यापारियों और MSMEs पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। 👉 राहुल गांधी के बड़े सवाल: • क्या अमेरिका का सामान भारतीय बाजार पर हावी होगा? • किसानों और छोटे व्यापारियों का क्या होगा? • क्या भारत का डेटा और तेल नीति भी अमेरिका के दबाव में है? 💬 “56 इंच की छाती वाले मोदी, ट्रंप के सामने झुक रहे हैं” — राहुल गांधी ⚡ इसके साथ ही राहुल गांधी ने TMC, ED कार्रवाई और अपने ऊपर केसों को लेकर भी कई सवाल उठाए। 👉 “भारत जोड़ो यात्रा का मकसद देश को जोड़ना था, जबकि मोदी ‘भारत तोड़ो’ की राजनीति कर रहे हैं।” 📢 क्या ये आरोप राजनीति हैं या सच्चाई? अपनी राय जरूर दें!1
- मायापुर घुटरापारा निवासी विनीत सोनी एवं उनकी भांजी की नदी में डूबने से मौत, इलाके में पसरा मातम अंबिकापुर के घुटरापारा में उस वक्त मातम पसर गया जब घुटरापारा निवासी विनीत सोनी एवं उनकी भांजी की नदी में डूबने की दुःखद खबर आई। मिली जानकारी के अनुसार मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेंड्राकला के पास स्थित एक नदी में विनीत सोनी एवं उनके परिजन नहाने गए थे इसी दौरान मामा विनीत सोनी और भांजी की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई जिससे मोहल्ले में मातम पसर गया। इस हादसे से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और क्षेत्र में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि विनीत सोनी अपनी पत्नी, पुत्री और भांजी सिम्मी के साथ मेंड्राकला के समीप एक नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान नहाते समय अचानक गहराई में चले जाने से विनीत सोनी और उसकी भांजी सिम्मी डूबने लगे। बताया जा रहा है की भांजी को डूबता हुआ देख मामा नदी में उसे बचाने उतरे थे तभी आनन फानन में ग्रामीणों ने दौड़ कर बचाव किया नदी से बाहर निकालने तक दोनों जीवित बताये जा रहे हैँ उसके पश्चात निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।1
- पश्चिम बंगाल के महेशतला इलाके में संतोषपुर स्टेशन के पास भीषण आग लगने से करीब 16 बीघा में फैली झुग्गी बस्ती जलकर खाक हो गई। दमकल की 4 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के चलते सियालदह-बज बज रेल मार्ग पर कुछ समय के लिए ट्रेन सेवाएं रोकनी पड़ीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।1
- अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. अध्यक्ष राजेंद्रनाथ त्रिपाठी ने क्या कहा देखिए पूरा खबर1
- सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। महिला संबंधी अपराधों पर सख्ती के तहत लुंड्रा पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना लुंड्रा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 अप्रैल की रात झेराडीह बैगापारा निवासी लाजाराम पैकरा उसके घर में घुस आया और गलत नीयत से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला की उंगली और गला भी दबाया। पीड़िता की शिकायत पर थाना लुंड्रा में अपराध क्रमांक 91/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी की तलाश शुरू की। पूछताछ में आरोपी लाजाराम पैकरा (45 वर्ष), निवासी झेराडीह बैगापारा ने अपराध करना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक शिवचरण साहू, महिला प्रधान आरक्षक ब्रिजीट सुषमा, आरक्षक राजकुमार यादव, इबनुल खान एवं रामसाय की सक्रिय भूमिका रही।1
- ब्रेकिंग बलरामपुर बलरामपुर के विकासखंड रामचंद्रपुर में भीषण आग पण्डो परिवार का आशियाना जलकर राख ग्राम चूना पत्थर में बीती रात पुरनलाल पण्डो के घर में लगी आग, बाल-बाल बचे पाँच सदस्य। शॉर्ट सर्किट की आशंका घर के साथ 10 बोरी धान, 8 बोरी गेहूं और सरसों का भंडार जलकर स्वाहा हुआ सोते समय बिस्तर पर अंगारे गिरने से खुली नींद ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकाले गए बच्चे और परिजन... पिता के साये के बिना बड़ी मुश्किल से बनाया था घर, अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हुआ परिवार.. पूरा मामला बलरामपुर जिले के चूना पत्थर गांव का है1
- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है… जहां एक परिवार पिछले 20 सालों से सामाजिक बहिष्कार का दर्द झेल रहा है। वजह सिर्फ इतनी कि उन्होंने कथित तौर पर ढाई सौ रुपए का सामाजिक जुर्माना नहीं भरा। अब हालात ऐसे हैं कि परिवार के बच्चों की शादी तक नहीं हो पा रही है। वीओ,01 ये मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के आमगांव का है… जहां रहने वाला महाबीर प्रसाद गुप्ता का परिवार बीते दो दशकों से समाज से अलग-थलग कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक सामाजिक बैठक में शामिल न होने पर परिवार पर 250 रुपए का आर्थिक दंड लगाया गया था… जिसे न चुकाने पर पूरे परिवार का बहिष्कार कर दिया गया। वीओ,02 समय बीतता गया… लेकिन बहिष्कार खत्म नहीं हुआ। अब इस फैसले का असर परिवार की नई पीढ़ी पर पड़ रहा है। बच्चे बड़े हो चुके हैं… लेकिन उनकी शादी की बात जहां भी चलती है, समाज से बहिष्कृत होने की खबर पहले ही पहुंच जाती है… और रिश्ते टूट जाते हैं। बाइट- महाबीर प्रसाद गुप्ता, पीड़ित बाइट-पुत्री, पीड़िता बाइट-पुत्र, पीड़ित वीओ, 03 गाँव वाले भी यह स्वीकार कर रहे हैं कि इन्हें समाज से बहिष्कृत किया गया है, पूरा परिवार 20 सालो से इस बहिष्कार का दंस झेल रहे है, पीड़ित परिवार ने समाज से विनती भी की समाज के बैठक में भी शामिल हुए पर बैठक में मोबाइल बंद कर दिया गया और उन्हें बाहर निकाल दिया गया पीड़ित द्वारा उसे दौरान का वीडियो भी बना लिया है, बाइट, रामा शंकर राम पैकरा, ग्रामीण पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत थाने में भी की… लेकिन वहां से भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब परिवार न्याय की उम्मीद में अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। कानून के जानकारों के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति या परिवार का सामाजिक बहिष्कार करना गैरकानूनी माना जा सकता है… और यह उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में प्रशासन को हस्तक्षेप कर कार्रवाई करनी चाहिए। सवाल यह है कि आखिर 250 रुपए के विवाद ने कैसे एक पूरे परिवार की जिंदगी पर 20 साल का ग्रहण लगा दिया… और कब मिलेगा इस परिवार को न्याय? फिलहाल देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है… और क्या इस परिवार को समाज में दोबारा सम्मान के साथ जगह मिल पाएगी या नहीं।1
- जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल ने कार्यों में लापरवाही बरतने पर सीतापुर और मैनपाट के कार्यक्रम अधिकारियों को ’कारण बताओ नोटिस’ जारी पीएम आवास में लक्ष्य पूर्ण न करने पर लुंड्रा के तकनीकी सहायकों का वेतन रोकने के निर्देश अम्बिकापुर जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन सहित पंचायतों में चल रही विभिन्न विभागीय योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। नवा तरिया से जुड़ेंगे आजीविका के साधन ’’नवा तरिया आय के जरिया“ अंतर्गत 39 प्राप्त प्रस्तावों पर स्वीकृति के संबंध मे कार्यों की समीक्षा कर निदेॅश दिए गए कि शासन की इस पहल को साकार रुप प्रदान किया जाए, जिससे जल संरक्षण के साथ-साथ इस अभियान के तहत निमिॅत तालाबों को महिला समूहों की आय का जरिया बनाया जाए। उन्होंने कहा की तालाबों में बारहमासी जल संग्रहण सुनिश्चित हो ताकि महिला स्वयं सहायता समूह मत्स्य पालन व अन्य गतिविधियों से अपनी आजीविका सुदृढ़ कर सकें। वर्षा जल संचयन हेतु ’मोर गांव मोर पानी’ अभियान के अंतर्गत ’रिज टू वैली’ अवधारणा के तहत 1879 चिंन्हाकित कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए जिससे वर्षा जल ज्यादा संचयन हो सके । लापरवाही पर नोटिस और वेतन रोकने के निर्देश बैठक में कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, उन्होंने नरेगा कार्यों में लक्ष्य से पिछड़ने पर सीतापुर और मैनपाट के कार्यक्रम अधिकारियों (PO) को ’कारण बताओ नोटिस’ जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में खराब प्रदर्शन और ’मोर गांव मोर पानी’ अभियान के प्रस्तावों में देरी करने पर लुंड्रा जनपद के सभी तकनीकी सहायकों का अप्रैल माह का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। उन्होंने विभिन्न योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री समग्र योजना, छ.ग.पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण, RGSA, क्षमता विकास योजना, 15वें वित्त, मुख्य मंत्री अधोसंरचना उन्नयन एवं विकास प्राधिकरण आदि योजनाओं के ग्राम पंचायतों में स्वीकृत अप्रारंभ और प्रगतिरत निर्माण कार्यों की समीक्षा की। जिसमें विगत एक वर्ष से पुराने अप्रारंभ कार्यों में आरसीसी जारी करने और उसी ग्राम पंचायत में अन्य योजनाओं के पूर्ण कार्य की अंतिम किस्त की राशि से उसकी वसूली के निर्देश दिए गए। आवास और आंगनबाड़ी भवनों को पूर्ण करने का अल्टीमेटम प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में जिले की प्रगति 63.30% और पीएम जनमन आवास में 63.51% होने पर जनपद प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देशित किया कि बारिश शुरू होने से पूर्व अधिक से अधिक आवास में प्लिंथ कार्य पूर्ण कराएं जाए साथ ही आवासों को अंदर बाहर के प्लास्टर के साथ पुरी तरह से पूर्ण कराएं।मनरेगा तथा आईसीडीएस के अभिशरण से स्वीकृत 393 नवीन आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण में देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने 31 मई तक सभी भवनों को उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने की समय-सीमा तय की है। स्वच्छता और बुनियादी ढांचा स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों को तत्काल पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने तकनीकी अमले को निर्देशित किया कि वे निर्माण कार्यों का नियमित सत्यापन और मूल्यांकन समय पर सुनिश्चित करें ताकि भुगतान की प्रक्रिया बाधित न हो। सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाले 24 जनसमस्या निवारण शिविरों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने तथा ग्रामों में आने वाली समस्याओं और शिकायतों को प्रथम चरण में निराकरण करने के निर्देश सभी को दिए। बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए समय-सीमा और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे अन्यथा कार्यों में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कार्यपालन अभियंता (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा), उपसंचालक पंचायत, समस्त जनपदों के सीईओ, एसडीओ, सब इंजीनियर एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।1