समकालीन अभियान में पुलिस का सघन प्रहार, 44गिरफ्तार, शराब व मादक पदार्थ पर पुलिस का कड़ा एक्शन बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 29मार्च रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बेतिया पुलिस जिला अंतर्गत विगत 24 घंटे में समकालीन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अलग-अलग कांडों में संलिप्त कुल 44अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियान के क्रम में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 117लीटर 480 ml शराब,गेहूं 60 बोरा, बड़ा गैस सिलेंडर एक चूल्हा एक बरामद की। लगातार चल रहे इस अभियान के तहत अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों का आवश्यक मेडिकल जांच कराने के उपरांत नियमानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
समकालीन अभियान में पुलिस का सघन प्रहार, 44गिरफ्तार, शराब व मादक पदार्थ पर पुलिस का कड़ा एक्शन बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 29मार्च रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बेतिया पुलिस जिला अंतर्गत विगत 24 घंटे में समकालीन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अलग-अलग कांडों में संलिप्त कुल 44अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियान के क्रम में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 117लीटर 480 ml शराब,गेहूं 60 बोरा, बड़ा गैस सिलेंडर एक चूल्हा एक बरामद की। लगातार चल रहे इस अभियान के तहत अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों का आवश्यक मेडिकल जांच कराने के उपरांत नियमानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
- बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 29मार्च रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बेतिया पुलिस जिला अंतर्गत विगत 24 घंटे में समकालीन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अलग-अलग कांडों में संलिप्त कुल 44अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियान के क्रम में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 117लीटर 480 ml शराब,गेहूं 60 बोरा, बड़ा गैस सिलेंडर एक चूल्हा एक बरामद की। लगातार चल रहे इस अभियान के तहत अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों का आवश्यक मेडिकल जांच कराने के उपरांत नियमानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।1
- पटहेरवा। क्षेत्र के महुअवा स्थित पी एन नेशनल पब्लिक स्कूल में रविवार को मेधावी छात्रों के सम्मान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पटहेरवा के एसओ धीरेन्द्र राय एवं विद्यालय के प्रबंधक ओ.पी. सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर एसओ धीरेन्द्र राय ने सभी मेधावी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की ओर से शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर छात्रों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही हिंदुस्तान ओलम्पियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा सलोनी गुप्ता एवं छात्र गौरव राव को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। मेडल एवं ट्रॉफी पाकर मेधावी छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय की प्रधानाचार्या पुष्पा सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों एवं पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- नौतन की छात्रा संजीदा परवीन ने 454 अंक लाकर प्रखंड का नाम किया रौशन नौतन। प्रखंड क्षेत्र के डवरिया पंचायत वार्ड संख्या 8 निवासी शेख आफताब की पुत्री संजीदा परवीन ने दसवीं की परीक्षा में 454 अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से इलाके में खुशी का माहौल है। संजीदा परवीन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय को देते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आगे वह एनडीए की पढ़ाई कर देश सेवा करना चाहती हैं। वहीं, उनके पिता शेख आफताब ने बताया कि संजीदा शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही है। उन्होंने कहा कि बेटी की पढ़ाई में आगे भी हर संभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि वह अपने सपनों को पूरा कर सके।1
- आशीष कुमार ने मैट्रिक में 472 अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान, अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित बैरिया प्रखंड क्षेत्र के मलाही बलुआ पंचायत अंतर्गत मलाही टोला निवासी विद्या साह के पुत्र आशीष कुमार ने बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 472 अंक प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आशीष ने पखनाहा प्रोजेक्ट उत्तर माध्यमिक विद्यालय से परीक्षा दी थी। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। बताया जाता है कि आशीष पढ़ाई के प्रति शुरू से ही गंभीर थे। वे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से नियमित अध्ययन करते थे। पढ़ाई के साथ-साथ वे प्रतिदिन लगभग दो घंटे क्रिकेट भी खेलते थे, जिससे उनका मानसिक संतुलन बना रहता था। रविवार की शाम करीब 5:30 बजे भारतीय जनता पार्टी के बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अवधकिशोर सिंह उनके घर पहुंचे और अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने आशीष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है।1
- आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे प्रयास की, जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और उनके बौद्धिक विकास को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है। दरअसल, मानव धर्म मार्गदर्शक ट्रस्ट द्वारा एक विशेष पहल की गई है। इस ट्रस्ट के अंतर्गत बच्चों के लिए MDT छात्रवृत्ति प्राप्ति हेतु प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य है—ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी आर्थिक सहायता करना। 📚 इस परीक्षा के प्रमुख उद्देश्य क्या हैं? पहला, बच्चों में प्रतियोगिता की भावना को जागृत करना। दूसरा, छात्रों की बौद्धिक क्षमता को विकसित करना। तीसरा, आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर देना। और चौथा, बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित कर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाना। 🎯 अब बात करते हैं पुरस्कारों की: इस प्रतियोगिता में सफल छात्रों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे— 👉 प्रथम पुरस्कार में छात्रों को डिक्शनरी, बैग, पेन और ₹1200 की छात्रवृत्ति मिलेगी। 👉 द्वितीय पुरस्कार में डिक्शनरी, नोटबुक, पेन और ₹1000 की राशि दी जाएगी। 👉 तृतीय पुरस्कार में डिक्शनरी, पेन और ₹800 का लाभ मिलेगा। इसके अलावा अन्य श्रेणियों में भी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा— 👉 बैग, नोटबुक और पेन के साथ ₹600 तक की छात्रवृत्ति। 👉 बैग और पेन के साथ ₹400। 👉 नोटबुक और पेन के साथ ₹200 तक की सहायता।1
- Bihar board matric result 2026 By Rahul sir 100% students pass #result2026 #MatricResult #BSEBresult #viralpost #viralreels #reelsviral #lockdown #trendingshorts1
- Bihar board matric result 2026 By Rahul sir 100% students pass #result2026 #MatricResult #BSEBresult #viralpost #viralreels #reelsviral #lockdown #trendingshorts1
- आज 29 मार्च रविवार दोपहर करीब 2 बजे बेतिया स्थित बलिराम भवन में बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता लालबाबू राम ने की। बैठक के दौरान लालबाबू राम ने कहा कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को खाना प्रदान करने वाले रसोईयों के वेतन में भारी बकाया है। उन्होंने बताया कि कुछ स्कूलों में चार महीने, कुछ में छह महीने का वेतन बकाया है, जबकि कई स्कूलों में वेतन आंशिक रूप से ही दिया गया है। लालबाबू राम ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और संबंधित विभाग रसोईयों के बकाया वेतन का तत्काल भुगतान नहीं करते हैं, तो रसोईया सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। रसोईयों का कहना है कि वे बच्चों को समय पर खाना उपलब्ध कराते हैं, लेकिन उनका मेहनताना मिलने में लगातार देरी की जा रही है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि उनके वेतन की समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि बच्चों के भोजन में कोई बाधा न आए।1