logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नौतन की छात्रा संजीदा परवीन ने 454 अंक लाकर प्रखंड का नाम किया रौशन नौतन की छात्रा संजीदा परवीन ने 454 अंक लाकर प्रखंड का नाम किया रौशन नौतन। प्रखंड क्षेत्र के डवरिया पंचायत वार्ड संख्या 8 निवासी शेख आफताब की पुत्री संजीदा परवीन ने दसवीं की परीक्षा में 454 अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से इलाके में खुशी का माहौल है। संजीदा परवीन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय को देते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आगे वह एनडीए की पढ़ाई कर देश सेवा करना चाहती हैं। वहीं, उनके पिता शेख आफताब ने बताया कि संजीदा शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही है। उन्होंने कहा कि बेटी की पढ़ाई में आगे भी हर संभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि वह अपने सपनों को पूरा कर सके।

2 hrs ago
user_A9Bharat News
A9Bharat News
Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

नौतन की छात्रा संजीदा परवीन ने 454 अंक लाकर प्रखंड का नाम किया रौशन नौतन की छात्रा संजीदा परवीन ने 454 अंक लाकर प्रखंड का नाम किया रौशन नौतन। प्रखंड क्षेत्र के डवरिया पंचायत वार्ड संख्या 8 निवासी शेख आफताब की पुत्री संजीदा परवीन ने दसवीं की परीक्षा में 454 अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से इलाके में खुशी का माहौल है। संजीदा परवीन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय को देते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आगे वह एनडीए की पढ़ाई कर देश सेवा करना चाहती हैं। वहीं, उनके पिता शेख आफताब ने बताया कि संजीदा शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही है। उन्होंने कहा कि बेटी की पढ़ाई में आगे भी हर संभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि वह अपने सपनों को पूरा कर सके।

More news from बिहार and nearby areas
  • नौतन की छात्रा संजीदा परवीन ने 454 अंक लाकर प्रखंड का नाम किया रौशन नौतन। प्रखंड क्षेत्र के डवरिया पंचायत वार्ड संख्या 8 निवासी शेख आफताब की पुत्री संजीदा परवीन ने दसवीं की परीक्षा में 454 अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से इलाके में खुशी का माहौल है। संजीदा परवीन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय को देते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आगे वह एनडीए की पढ़ाई कर देश सेवा करना चाहती हैं। वहीं, उनके पिता शेख आफताब ने बताया कि संजीदा शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही है। उन्होंने कहा कि बेटी की पढ़ाई में आगे भी हर संभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि वह अपने सपनों को पूरा कर सके।
    1
    नौतन की छात्रा संजीदा परवीन ने 454 अंक लाकर प्रखंड का नाम किया रौशन
नौतन। प्रखंड क्षेत्र के डवरिया पंचायत वार्ड संख्या 8 निवासी शेख आफताब की पुत्री संजीदा परवीन ने दसवीं की परीक्षा में 454 अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से इलाके में खुशी का माहौल है।
संजीदा परवीन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय को देते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आगे वह एनडीए की पढ़ाई कर देश सेवा करना चाहती हैं।
वहीं, उनके पिता शेख आफताब ने बताया कि संजीदा शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही है। उन्होंने कहा कि बेटी की पढ़ाई में आगे भी हर संभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि वह अपने सपनों को पूरा कर सके।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • आशीष कुमार ने मैट्रिक में 472 अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान, अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित बैरिया प्रखंड क्षेत्र के मलाही बलुआ पंचायत अंतर्गत मलाही टोला निवासी विद्या साह के पुत्र आशीष कुमार ने बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 472 अंक प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आशीष ने पखनाहा प्रोजेक्ट उत्तर माध्यमिक विद्यालय से परीक्षा दी थी। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। बताया जाता है कि आशीष पढ़ाई के प्रति शुरू से ही गंभीर थे। वे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से नियमित अध्ययन करते थे। पढ़ाई के साथ-साथ वे प्रतिदिन लगभग दो घंटे क्रिकेट भी खेलते थे, जिससे उनका मानसिक संतुलन बना रहता था। रविवार की शाम करीब 5:30 बजे भारतीय जनता पार्टी के बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अवधकिशोर सिंह उनके घर पहुंचे और अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने आशीष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है।
    1
    आशीष कुमार ने मैट्रिक में 472 अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान, अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित
बैरिया प्रखंड क्षेत्र के मलाही बलुआ पंचायत अंतर्गत मलाही टोला निवासी विद्या साह के पुत्र आशीष कुमार ने बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 472 अंक प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आशीष ने पखनाहा प्रोजेक्ट उत्तर माध्यमिक विद्यालय से परीक्षा दी थी। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। बताया जाता है कि आशीष पढ़ाई के प्रति शुरू से ही गंभीर थे। वे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से नियमित अध्ययन करते थे। पढ़ाई के साथ-साथ वे प्रतिदिन लगभग दो घंटे क्रिकेट भी खेलते थे, जिससे उनका मानसिक संतुलन बना रहता था। रविवार की शाम करीब 5:30 बजे भारतीय जनता पार्टी के बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अवधकिशोर सिंह उनके घर पहुंचे और अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने आशीष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे प्रयास की, जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और उनके बौद्धिक विकास को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है। दरअसल, मानव धर्म मार्गदर्शक ट्रस्ट द्वारा एक विशेष पहल की गई है। इस ट्रस्ट के अंतर्गत बच्चों के लिए MDT छात्रवृत्ति प्राप्ति हेतु प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य है—ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी आर्थिक सहायता करना। 📚 इस परीक्षा के प्रमुख उद्देश्य क्या हैं? पहला, बच्चों में प्रतियोगिता की भावना को जागृत करना। दूसरा, छात्रों की बौद्धिक क्षमता को विकसित करना। तीसरा, आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर देना। और चौथा, बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित कर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाना। 🎯 अब बात करते हैं पुरस्कारों की: इस प्रतियोगिता में सफल छात्रों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे— 👉 प्रथम पुरस्कार में छात्रों को डिक्शनरी, बैग, पेन और ₹1200 की छात्रवृत्ति मिलेगी। 👉 द्वितीय पुरस्कार में डिक्शनरी, नोटबुक, पेन और ₹1000 की राशि दी जाएगी। 👉 तृतीय पुरस्कार में डिक्शनरी, पेन और ₹800 का लाभ मिलेगा। इसके अलावा अन्य श्रेणियों में भी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा— 👉 बैग, नोटबुक और पेन के साथ ₹600 तक की छात्रवृत्ति। 👉 बैग और पेन के साथ ₹400। 👉 नोटबुक और पेन के साथ ₹200 तक की सहायता।
    1
    आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे प्रयास की, जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और उनके बौद्धिक विकास को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है।
दरअसल, मानव धर्म मार्गदर्शक ट्रस्ट द्वारा एक विशेष पहल की गई है। इस ट्रस्ट के अंतर्गत बच्चों के लिए MDT छात्रवृत्ति प्राप्ति हेतु प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य है—ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी आर्थिक सहायता करना।
📚 इस परीक्षा के प्रमुख उद्देश्य क्या हैं?
पहला, बच्चों में प्रतियोगिता की भावना को जागृत करना।
दूसरा, छात्रों की बौद्धिक क्षमता को विकसित करना।
तीसरा, आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर देना।
और चौथा, बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित कर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाना।
🎯 अब बात करते हैं पुरस्कारों की:
इस प्रतियोगिता में सफल छात्रों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे—
👉 प्रथम पुरस्कार में छात्रों को डिक्शनरी, बैग, पेन और ₹1200 की छात्रवृत्ति मिलेगी।
👉 द्वितीय पुरस्कार में डिक्शनरी, नोटबुक, पेन और ₹1000 की राशि दी जाएगी।
👉 तृतीय पुरस्कार में डिक्शनरी, पेन और ₹800 का लाभ मिलेगा।
इसके अलावा अन्य श्रेणियों में भी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा—
👉 बैग, नोटबुक और पेन के साथ ₹600 तक की छात्रवृत्ति।
👉 बैग और पेन के साथ ₹400।
👉 नोटबुक और पेन के साथ ₹200 तक की सहायता।
    user_Neeraj kumar mishra
    Neeraj kumar mishra
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • मझौलिया प्रीमियम लीग टी-20 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए जबरदस्त रोमांच लेकर आया। मोतिहारी और अहवर शेख की टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में हर पल उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को यादगार बना दिया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मोतिहारी की टीम शुरुआत में लय पकड़ती दिखी, लेकिन अहवर शेख की टीम के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए उन्हें खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जिससे मोतिहारी की टीम दबाव में आ गई। अंततः पूरी टीम 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।110 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अहवर शेख की टीम ने संतुलित शुरुआत की। हालांकि बीच के ओवरों में कुछ अहम विकेट गिरने से मुकाबला एक बार फिर रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। मैच धीरे-धीरे आखिरी ओवर तक खिंच गया, जहां जीत के लिए अंतिम गेंद पर 6 रन की दरकार थी। तनाव से भरे उस क्षण में मुकेश कुमार ने बेहतरीन हिम्मत दिखाते हुए आखिरी गेंद पर जोरदार छक्का जड़ दिया और अपनी टीम को 4 विकेट से शानदार जीत दिला दी। इस निर्णायक पारी के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया। उनके इस प्रदर्शन ने पूरे मैदान को उत्साह से भर दिया और दर्शकों ने तालियों की गूंज से उनका स्वागत किया। इस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन में मझौलिया के चिकित्सकों एवं समाज के सम्मानित लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर मुखिया सत्य प्रकाश, जितेंद्र तिवारी, रंजन पटेल, रॉकी कुमार, अजीत कुमार, विशाल कुमार, विजय कुमार, छोटू कुमार, हसमुल्लाह आलम, गुड्डू साह, विकी कुमार, राजन कुमार बैठा, शिव शंकर कुमार, प्रदीप सिंह सहित एफसीसी के सभी सदस्य मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
    4
    मझौलिया प्रीमियम लीग टी-20 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए जबरदस्त रोमांच लेकर आया। मोतिहारी और अहवर शेख की टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में हर पल उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को यादगार बना दिया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मोतिहारी की टीम शुरुआत में लय पकड़ती दिखी, लेकिन अहवर शेख की टीम के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए उन्हें खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जिससे मोतिहारी की टीम दबाव में आ गई। अंततः पूरी टीम 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।110 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अहवर शेख की टीम ने संतुलित शुरुआत की। हालांकि बीच के ओवरों में कुछ अहम विकेट गिरने से मुकाबला एक बार फिर रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। मैच धीरे-धीरे आखिरी ओवर तक खिंच गया, जहां जीत के लिए अंतिम गेंद पर 6 रन की दरकार थी।
तनाव से भरे उस क्षण में मुकेश कुमार ने बेहतरीन हिम्मत दिखाते हुए आखिरी गेंद पर जोरदार छक्का जड़ दिया और अपनी टीम को 4 विकेट से शानदार जीत दिला दी। इस निर्णायक पारी के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया। उनके इस प्रदर्शन ने पूरे मैदान को उत्साह से भर दिया और दर्शकों ने तालियों की गूंज से उनका स्वागत किया।
इस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन में मझौलिया के चिकित्सकों एवं समाज के सम्मानित लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर मुखिया सत्य प्रकाश, जितेंद्र तिवारी, रंजन पटेल, रॉकी कुमार, अजीत कुमार, विशाल कुमार, विजय कुमार, छोटू कुमार, हसमुल्लाह आलम, गुड्डू साह, विकी कुमार, राजन कुमार बैठा, शिव शंकर कुमार, प्रदीप सिंह सहित एफसीसी के सभी सदस्य मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • ग्रामीणों में रामोत्सव को लेकर काफी उत्साह देखी जा रही है। कहीं दुर्गा तो कहीं राम तो कहीं हनुमान जी का किया जा रहा है गुणगान। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी ले रही है रुचि। ग्राम पश्चिम फरवां में मां दुर्गा की झांकी प्रस्तुत करते स्थानीय कलाकार। इस अवसर पर विहिप का एक शिष्टमंडल कार्यक्रम में पहुंचकर कलाकारों तथा ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया साथ ही साथ हनुमान चालीसा तथा दर्जनों दुर्गा चालीसा ग्रामीणों के बीच वितरण किया। जिसमें विभाग मंत्री नीरज सोनी, जिला मंत्री रमन गुप्ता, बजरंग दल के अजीतप्रसाद, प्रचार प्रसार प्रमुख विनय कुमार, अरुण कुमार इत्यादि की उपस्थित रहे।
    1
    ग्रामीणों में रामोत्सव को लेकर काफी उत्साह देखी जा रही है। कहीं दुर्गा तो कहीं राम तो कहीं हनुमान जी का किया जा रहा है गुणगान। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी ले रही है रुचि। ग्राम पश्चिम फरवां में मां दुर्गा की झांकी प्रस्तुत करते स्थानीय कलाकार। इस अवसर पर विहिप का एक शिष्टमंडल कार्यक्रम में पहुंचकर कलाकारों तथा ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया साथ ही साथ हनुमान चालीसा तथा दर्जनों दुर्गा चालीसा ग्रामीणों के बीच वितरण किया। जिसमें विभाग मंत्री नीरज सोनी, जिला मंत्री रमन गुप्ता, बजरंग दल के अजीतप्रसाद, प्रचार प्रसार प्रमुख विनय कुमार, अरुण कुमार इत्यादि की उपस्थित रहे।
    user_Vinay Kumar
    Vinay Kumar
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 29मार्च रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बेतिया पुलिस जिला अंतर्गत विगत 24 घंटे में समकालीन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अलग-अलग कांडों में संलिप्त कुल 44अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियान के क्रम में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 117लीटर 480 ml शराब,गेहूं 60 बोरा, बड़ा गैस सिलेंडर एक चूल्हा एक बरामद की। लगातार चल रहे इस अभियान के तहत अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों का आवश्यक मेडिकल जांच कराने के उपरांत नियमानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
    1
    बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 29मार्च रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बेतिया पुलिस जिला अंतर्गत विगत 24 घंटे में समकालीन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अलग-अलग कांडों में संलिप्त कुल 44अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अभियान के क्रम में  अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 117लीटर 480 ml शराब,गेहूं 60 बोरा, बड़ा गैस सिलेंडर एक चूल्हा एक बरामद की। लगातार चल रहे इस अभियान के तहत अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
सभी गिरफ्तार अभियुक्तों का आवश्यक मेडिकल जांच कराने के उपरांत नियमानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    4 hrs ago
  • बिहार सरकार से जांच नहीं कर रही आदमी को बीमार होने की संभावना है कृपा इस पर जांच करें
    1
    बिहार सरकार से जांच नहीं कर रही आदमी को बीमार होने की संभावना है कृपा इस पर जांच करें
    user_Suhbhnarayan Narayan
    Suhbhnarayan Narayan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • मझौलिया में किसान का बेटा 466 अंक लाकर प्रखंड का मान बढ़ाया बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। मझौलिया प्रखंड अंतर्गत पारसा पंचायत के प्रबुद्ध किसान सत्येन्द्र सिंह के पुत्र मन्नत परासर ने मैट्रिक परीक्षा में 466 अंक (93.2%) प्राप्त कर प्रखंड का नाम रोशन किया है। उसकी इस शानदार सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मन्नत परासर उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पारसा बाबू टोला का छात्र है। खास बात यह है कि उसने बिना किसी ट्यूशन के अपनी मेहनत के बल पर यह सफलता हासिल की है। मन्नत ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उसने बताया कि आगे वह मैथ से आईएससी की पढ़ाई कर आईआईटी में प्रवेश पाने का लक्ष्य रखता है। बेटे की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी की लहर है, वहीं ग्रामीणों ने भी मन्नत को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
    1
    मझौलिया में किसान का बेटा 466 अंक लाकर प्रखंड का मान बढ़ाया
बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट
बेतिया। मझौलिया प्रखंड अंतर्गत पारसा पंचायत के प्रबुद्ध किसान सत्येन्द्र सिंह के पुत्र मन्नत परासर ने मैट्रिक परीक्षा में 466 अंक (93.2%) प्राप्त कर प्रखंड का नाम रोशन किया है। उसकी इस शानदार सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
मन्नत परासर उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पारसा बाबू टोला का छात्र है। खास बात यह है कि उसने बिना किसी ट्यूशन के अपनी मेहनत के बल पर यह सफलता हासिल की है।
मन्नत ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उसने बताया कि आगे वह मैथ से आईएससी की पढ़ाई कर आईआईटी में प्रवेश पाने का लक्ष्य रखता है।
बेटे की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी की लहर है, वहीं ग्रामीणों ने भी मन्नत को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.