शहर में चरमराई जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर सख्त हुए विधायक भूषण बाड़ा, पंप हाउस पहुंचकर लिया जायजा सिमडेगा:- शहर में पिछले दस दिनों से जलापूर्ति ठप होने की शिकायत पर सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा केलाघाघ डैम स्थित पंप हाउस पहुंचे और मौके पर हालात का निरीक्षण किया। लगातार पानी की आपूर्ति बाधित रहने से शहरवासियों को हो रही परेशानी को देखते हुए उन्होंने इसे अत्यंत गंभीर मुद्दा बताया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद तिर्की को कड़ी फटकार लगाते हुए कुछ घंटों की मोहलत दी और तत्काल जलापूर्ति बहाल करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा बार-बार आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने डीसी कंचन सिंह को फोन कर स्थिति से अवगत कराया और जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने प्रशासन से समन्वय बनाकर स्थायी समाधान निकालने पर जोर दिया। मौके पर कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा, प्रखंड अध्यक्ष सिलबेस्टर बघवार, 20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, प्रवक्ता रणधीर रंजन, विधायक प्रतिनिधि सलमान खान, शकील अहमद, अख्तर खान, प्रतिमा कुजूर, मयंती तिर्की, उर्मिला केरकेट्टा, बिनीता समद, सुचिता तिर्की, मुक्ता तिर्की, शोभन तिग्गा और महिला कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष रीता कीरो सहित कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- सिमडेगा:- नगर परिषद के दैनिक सफाईकर्मियों ने नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा से मुलाकात कर समय पर मजदूरी भुगतान की मांग की। न० प० अध्यक्ष तुरन्त ही बाजारटोली स्थित एन०जी०ओ० कार्यालय जाकर कर्मचारियों को मजदूरी भुगतान करने का निर्देश दिया। एन०जी०ओ० कर्मचारी ने कहा ट्रेजरी बंद होने के कारण भुगतान रुका हुआ है जैसे ही ट्रेजरी खुलेगा मजदूरी भुगतान कर दिया जाएगा।1
- #,🏡🏡1
- पालकोट थाना क्षेत्र के सारू बेड़ा निवासी कार्तिक नगेसिया (19 वर्ष) और समीर नगेसिया (16 वर्ष) सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार, दोनों अपनी बाइक से रायडीह गए थे। लौटते समय बीती रात डोबडोबी मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर पड़े। इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके चेहरे, पैर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों और साथियों की मदद से उन्हें तुरंत रायडीह उप स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया।1
- Post by Pawan arya1
- प्रचंड गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग: नावाडीह चौक का जलमीनार खराब, खबर छपने के बाद भी प्रशासन मौन प्रचंड गर्मी के बीच डुमरी प्रखंड के नावाडीह चौक स्थित जलमीनार खराब होने से ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। जानकारी देते हुए मंगलवार शाम पाँच बजे ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार पिछले कई दिनों से बंद पड़ा है, जिसके कारण आसपास के दर्जनों परिवार पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इस समस्या को लेकर कई बार खबर प्रकाशित की जा चुकी है, लेकिन अब तक न तो जनप्रतिनिधियों ने कोई पहल की और न ही संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। भीषण गर्मी में पानी की समस्या ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार बंद रहने से महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब जलमीनार की मरम्मत कर पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की है, ताकि गर्मी के इस मौसम में लोगों को राहत मिल सके।1
- गुमला:जिला समाहरणालय परिसर में आज उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों को उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान प्रखंड बिशुनपुर अंतर्गत ग्राम चिंगारी से आए टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी जतरा टाना भगत के स्मारक स्थल के सुंदरीकरण एवं श्रद्धालुओं के ठहराव हेतु अतिथि गेस्ट हाउस निर्माण की मांग प्रस्तुत की गई। इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग को प्रस्ताव का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में टाना भगत समुदाय द्वारा कृषि कार्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ट्रैक्टर, ट्रॉली, सिंचाई पंपसेट तथा अन्य कृषि यंत्रों के वितरण से संबंधित मांग भी रखी गई। उपायुक्त ने कृषि विभाग को इस संबंध में योजनानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। राजस्व, निबंध एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित एक आवेदन में आवेदक द्वारा पूर्व में निर्गत पत्र के आलोक में लंबित जांच/कार्यवाही की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग को शीघ्र अद्यतन स्थिति उपलब्ध कराने एवं कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया। प्रखंड बिशुनपुर के ग्राम नरमा की उर्शिला कुमारी द्वारा राशन कार्ड में पुत्री का नाम जोड़ने में हो रही देरी के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को मामले का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लाभार्थी को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। प्रखंड सिसई अंतर्गत ग्राम बानपुर पानीलता के सुरेश उराँव द्वारा आवास निर्माण हेतु भूमि पर अनुमति प्रदान करने के संबंध में आवेदन दिया गया। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अंचलाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रखंड कामडारा के ग्राम कोटवो के आनंद मसीह तोपनो, अंजुल तोपनो एवं बिनोद तोपनो द्वारा भूमि सुधार उपसमाहर्ता, बसिया न्यायालय में लंबित S.A.R. वादों के निष्पादन में विलंब की समस्या रखी गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को वादों की समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन एवं आदेश उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त अन्य आवेदकों द्वारा भी पेंशन, जन वितरण प्रणाली, राजस्व मामलों एवं आधारभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं प्रस्तुत की गईं, जिन पर उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक प्रभावी एवं सुलभ मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।2
- उड़ीसा की पवन धरती पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की आगमन पर उड़ीसा की तकदीर और तस्वीर बदलेगी जरूर.1
- बानो:- प्रखंड स्थित एलिस शैक्षणिक संस्थान में सिमडेगा जिले के बिजली विभाग तकनीकी सहायक अर्णव सर एवं विद्युत कर्मियों को संस्थान निदेशक बिमल कुमार ने अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रखंड के सभी विद्युत फीडर के। विद्युत कर्मियों मरीना फीडर के अकरम हुसैन , कटिका फीडर के हीरालाल साहू, एरिक केरकेट्टा ,ओल्हान फीडर कुंवर टोपनो व गिर्दा फीडर के जसवंत टोपनो आदि लोग उपस्थित थे। संस्थान के निदेशक बिमल कुमार ने कहा कि इस प्रचण्ड गर्मी, बरसात ठंडा के मौसम में सभी विद्युत कर्मियों दिन रात करके बिजली का मरम्मती कार्य में लगे रहते हैं जिससे हमारे आम जनता को बिजली के द्वारा लाभ उठाते हैं गर्मी से त्राहिमाम आम जनता को राहत मिलती है जिससे हमलोग सुकुन की सांस लेते हैं संस्थान के द्वारा सभी विद्युत कर्मियों को लू से बचने के लिए glucon d ,टोपी , गमछा व पानी बोतल आदि सामग्री का वितरण किया जिससे फिल्ड में कार्य करते समय लू से बच सके । इस कार्य के लिए सभी विद्युत कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी ।इस तरह के समान दिये जाने पर बानो मरीना में कार्यरत लाइन मैन ने कहा हमें अत्यंत खुशी महसूस हुई आज हमें एलिस शैक्षणिक संस्थान द्वारा समानित किया गया।इस अवसर पर संस्थान ने विमल कुमार , काउंसलर सुष्मिता सिंह, स्टाफ सुजाता कुमारी आदि लोग उपस्थित थे ।1