Shuru
Apke Nagar Ki App…
गायक छोटू सिंह रावणा के विवादित वायरल वीडियो पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का जवाब!
Pukhraj soni
गायक छोटू सिंह रावणा के विवादित वायरल वीडियो पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का जवाब!
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Pukhraj soni1
- गायक छोटू सिंह रावणा के विवादित वायरल वीडियो पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी1
- Post by Apna jalor1
- जोधपुर में महिलाओं के साथ अभद्रता के बाद विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर पथराव भी किया। हंगामा करने वाले युवकों पर गाड़ियों में तोड़फोड़ का भी आरोप है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने नारेबाजी की। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे शहर के आचार्य का बास क्षेत्र की है। पुलिस मारपीट करने वाले युवकों की तलाश कर रही है। फिलहाल मौके पर शांति है। महिलाओं पर पथराव का आरोप पुलिस के अनुसार मेहरों के चौक क्षेत्र में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद महिलाएं भोळावणी मेले में जा रही थीं। इसी दौरान लायकान मोहल्ला की तरफ से बाइक पर आए युवकों ने महिलाओं को टक्कर मार दी। दोनों युवक भी बाइक सहित सड़क पर गिर गए। आरोप है कि दोनों नशे में थे। मदद करने वालों से की धक्का-मुक्की प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया स्थानीय लोगों ने घायल युवकों की मदद की कोशिश की, लेकिन उन्होंने धक्का-मुक्की और गाली-गलौज शुरू कर दी। भीड़ बढ़ी तो आरोपी युवक वहां से चले गए। कुछ ही देर बाद आरोपी कुछ और लोगों के साथ वापस आ गए। उन्होंने महिलाओं और स्थानीय लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पत्थरबाजी में एक स्थानीय युवक नीतेश गंभीर रूप से चोटिल हो गया। गाड़ियों और सजावट के सामान को बनाया निशाना बदमाशों ने मोहल्ले में स्वागत और रोशनी के लिए लगे सामान व लाइटों को भी तोड़ दिया। इसके अलावा, चौक में खड़ी स्थानीय लोगों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। कुछ देर उप्रदव करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हंगामे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे डीसीपी (पूर्व) मनीष कुमार के सामने पथराव और अभद्रता से आक्रोशित एक पक्ष के लोगों ने जमकर नारेबाजी की।1
- Post by लाबु सिंह1
- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिवाजी नगर स्थित राजयोग केंद्र जालौर में ब्रह्माकुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी आदरणीया दादी गुलजार जी के पांचवी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक कार्यक्रम प्रात: 9:00 बजे आयोजित किया गया। उनकी प्रेम में डूबी वाणी, भावना से मन मोह लेती थी। दादी को हम सब प्रेम प्यार से दादी गुलजार के नाम से पुकारते थे। दादी जी प्रशासिका ही नहीं थी बल्कि जीवन्त आध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य आधार स्तंभ में एक थी। जीवन को मानव कल्याण, ईश्वरीय सेवा व राजयोग साधना में समर्पित किया था। दादी जी का जीवन समर्पण, सादगी और पवित्रता से ओतप्रोत था। अपना संपूर्ण जीवन ईश्वरीय सेवा में परमपिता शिव को समर्पित कर दिया। उनके द्वारा सुनाए जाने वाले मुरलियां व दिव्य संदेश सुने जाते थे वो मात्र शब्द नहीं होते बल्कि आत्माओं को जागृत करने वाली शक्ति की तरंगे होती थी। यह उद्बोधन राजयोग केंद्र की मुख्य संचालिका बीके रंजू ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दिया। इस अवसर पर उपस्थित बीके धनेश्वर प्रबंधक श्री आदिनाथ फतेह ग्लोबल हॉस्पिटल, डॉ डी सी पुंसल, इंजीनियर बी एल सुथार,बी के नितेश, सुरेश कुमार प्रबंधक एसबीआई बैंक, विकास, बीके ललित, समर्थ राम, बी के उगम, बीके जसवीर, बीके शिल्पा, बीके शिवानी, ट्विंकल, आशा माता, रेखा, सूरज देवी, संतोष, लता, भावना माता सभी ने दादी जी को भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने दादी जी की शिक्षाओं को आध्यात्मिक गुणो को जीवन में धारण करने का संकल्प किया।1
- माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता से की अपील1
- Post by Pukhraj soni1