logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सोन नदी में डूबने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम सोन नदी में डूबने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत धौरी गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सोन नदी में डूबने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी चार सहेलियों के साथ नहाने के लिए नदी के 34 नंबर बालू घाट पर गई थी। नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में जाने से पांचों बच्चियां डूबने लगीं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन एक बच्ची की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य बच्ची को भी गंभीर हालत में बाहर निकाला गया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल कायम हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोन नदी में लगातार हो रही बालू खुदाई के कारण नदी कई जगहों पर अत्यधिक गहरी हो गई है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब 2 से 3 घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासन से अवैध बालू खनन पर रोक लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। सूचना मिलते ही सहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया गया, लेकिन ग्रामीणों में अभी भी आक्रोश बना हुआ है। reporter - Dharmendra Kumar Chaudhari

4 hrs ago
user_Dharmendra Kumar Chaudhari
Dharmendra Kumar Chaudhari
Sahar, Bhojpur•
4 hrs ago

सोन नदी में डूबने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम सोन नदी में डूबने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत धौरी गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सोन नदी में डूबने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी चार सहेलियों के साथ नहाने के लिए नदी के 34 नंबर बालू घाट पर गई थी। नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में जाने से पांचों बच्चियां डूबने लगीं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन एक बच्ची की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य बच्ची को भी गंभीर हालत में बाहर निकाला गया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल कायम हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोन नदी में लगातार हो रही बालू खुदाई के कारण नदी कई जगहों पर अत्यधिक गहरी हो गई है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब 2 से 3 घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासन से अवैध बालू खनन पर रोक लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। सूचना मिलते ही सहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया गया, लेकिन ग्रामीणों में अभी भी आक्रोश बना हुआ है। reporter - Dharmendra Kumar Chaudhari

More news from बिहार and nearby areas
  • बंसी----आज दिनांक 2 मई 2026 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दिवंगत नेता कामरेड सुभाष पासवान की तीसरी पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव ग्राम गो नपुरा में मनाया गया।इस पुण्यतिथि पर भाकपा के जिला सचिव कामरेड अरुण कुमार पासवान (अधिवक्ता)ने उनके पुण्यतिथि पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कॉमरेड सुभाष पासवान जुल्म और अत्याचार के खिलाफ, समाज में असमानता के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का झंडा थामा और पूरी लगन और मेहनत से पार्टी की सेवा की और अंतिम सांस तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का झंडा बुलंद करते रहे। कॉमरेड सुभाष पासवान खटागी पंचायत के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के एक सुलझे हुए कार्यकर्ता थे। मैं उनके तीसरी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं उनको सलाम पेश करता हूं और उनके जो अधूरे सपने हैं उनके अधूरे सपनों को साकार करने के लिए संकल्पित हूं । इस कार्यक्रम मे दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
    4
    बंसी----आज दिनांक 2 मई 2026 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दिवंगत नेता कामरेड सुभाष पासवान की तीसरी पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव ग्राम गो नपुरा में मनाया गया।इस पुण्यतिथि पर भाकपा के जिला सचिव कामरेड अरुण कुमार पासवान (अधिवक्ता)ने उनके पुण्यतिथि पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कॉमरेड सुभाष पासवान जुल्म और अत्याचार के खिलाफ, समाज में असमानता के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का झंडा थामा और पूरी लगन और मेहनत से पार्टी की सेवा की और अंतिम सांस तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का झंडा बुलंद करते रहे। कॉमरेड सुभाष पासवान खटागी पंचायत के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के एक सुलझे हुए कार्यकर्ता थे। मैं उनके तीसरी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं उनको सलाम पेश करता हूं और उनके जो अधूरे सपने हैं उनके  अधूरे सपनों को साकार करने के लिए संकल्पित हूं । इस कार्यक्रम मे दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
    user_Arun kumar
    Arun kumar
    Lawyer अरवल, अरवल, बिहार•
    43 min ago
  • सोन नदी में डूबने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत धौरी गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सोन नदी में डूबने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी चार सहेलियों के साथ नहाने के लिए नदी के 34 नंबर बालू घाट पर गई थी। नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में जाने से पांचों बच्चियां डूबने लगीं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन एक बच्ची की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य बच्ची को भी गंभीर हालत में बाहर निकाला गया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल कायम हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोन नदी में लगातार हो रही बालू खुदाई के कारण नदी कई जगहों पर अत्यधिक गहरी हो गई है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब 2 से 3 घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासन से अवैध बालू खनन पर रोक लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। सूचना मिलते ही सहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया गया, लेकिन ग्रामीणों में अभी भी आक्रोश बना हुआ है। reporter - Dharmendra Kumar Chaudhari
    1
    सोन नदी में डूबने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत धौरी गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सोन नदी में डूबने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी चार सहेलियों के साथ नहाने के लिए नदी के 34 नंबर बालू घाट पर गई थी।
नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में जाने से पांचों बच्चियां डूबने लगीं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन एक बच्ची की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य बच्ची को भी गंभीर हालत में बाहर निकाला गया।
घटना के बाद गांव में मातम का माहौल कायम हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोन नदी में लगातार हो रही बालू खुदाई के कारण नदी कई जगहों पर अत्यधिक गहरी हो गई है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब 2 से 3 घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासन से अवैध बालू खनन पर रोक लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।
सूचना मिलते ही सहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रशासन द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया गया, लेकिन ग्रामीणों में अभी भी आक्रोश बना हुआ है।
reporter - Dharmendra Kumar Chaudhari
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    4 hrs ago
  • पटना जिला के नौबतपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव समीप गुप्त सूचना के आधार पर देसी कट्टा हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
    3
    पटना जिला के नौबतपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव समीप गुप्त सूचना के आधार पर देसी कट्टा हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
    user_संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
    संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
    पालीगंज, पटना, बिहार•
    52 min ago
  • हसपुरा बड़ी खेल मैदान पर समाजसेवी बाबूचंद पासवान की तीसरी पुण्यतिथि पर फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया
    1
    हसपुरा बड़ी खेल मैदान पर समाजसेवी बाबूचंद पासवान की तीसरी पुण्यतिथि पर फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • पटना जिले के बिक्रम में NH 139 मुख मार्ग पर गोरखनाथ पेट्रोल पंप के समीप बिजली विभाग की लापरवाही के कारण दो भैंसों की जान चली गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगें। हालांकि बाद में स्थानीय प्रशासन और पशुपालक विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम को हटवाया। ग्रामीणों के द्वारा बताया गया है कि बिजली का खंबा टूटकर सड़क किनारे बीते कई दिनों से गिरा हुआ था और उससे जुड़े तार जमीन पर फैले थे, जिसमें बिजली का प्रवाह जारी था। इसी दौरान दो भैस इन तारों के संपर्क में आ गए जिससे उन्हें करंट लग गया और उनकी मौत हो गई। बता दें कि भैंस बिक्रम नगर पंचायत के मसौढ़ तेलपा गांव निवासी सुरेंद्र पासवान की थी।
    1
    पटना जिले के बिक्रम में NH 139 मुख मार्ग पर गोरखनाथ पेट्रोल पंप के समीप बिजली विभाग की लापरवाही के कारण दो भैंसों की जान चली गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगें। हालांकि बाद में स्थानीय प्रशासन और पशुपालक विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम को हटवाया। ग्रामीणों के द्वारा बताया गया है कि बिजली का खंबा टूटकर सड़क किनारे बीते कई दिनों से गिरा हुआ था और उससे जुड़े तार जमीन पर फैले थे, जिसमें बिजली का प्रवाह जारी था। इसी दौरान दो भैस इन तारों के संपर्क में आ गए जिससे उन्हें करंट लग गया और उनकी मौत हो गई। बता दें कि भैंस बिक्रम नगर पंचायत के मसौढ़ तेलपा गांव निवासी सुरेंद्र पासवान की थी।
    user_BIKKU SINGH
    BIKKU SINGH
    Local News Reporter बिक्रम, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • ग्राम -अख्तियारपुर ,post -Dhanadihari ,district- Jehanabad, block -Ratniferidpur,panchit-Lakahapur ,ward -09
    1
    ग्राम -अख्तियारपुर ,post -Dhanadihari ,district- Jehanabad, block -Ratniferidpur,panchit-Lakahapur ,ward  -09
    user_Sujeet Kumar
    Sujeet Kumar
    जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • भोजपुरी स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक मामले में नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ज्योति सिंह रोते हुए नजर आ रही हैं, जिससे मामला फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
    1
    भोजपुरी स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक मामले में नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ज्योति सिंह रोते हुए नजर आ रही हैं, जिससे मामला फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • सहार (भोजपुर) से रिपोर्ट: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भाकपा माले द्वारा भोजपुर जिला के सहार प्रखंड मुख्यालय स्थित सहार में जोरदार प्रतिरोध मार्च निकाला गया। यह मार्च सहार सब्जी बाजार से शुरू हुआ और सहार थाना होते हुए बस स्टैंड परिसर में एक जनसभा का आयोजन किया गया। प्रतिरोध मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केंद्र सरकार की श्रम नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने “गुलामी के दस्तावेज 4 लेबर कोड को रद्द करो”, “नोएडा-मानेसर के गिरफ्तार मजदूर ट्रेड यूनियन नेताओं को अविलंब रिहा करो” और “बड़गांव में भीमराव अंबेडकर की नवनिर्मित प्रतिमा तोड़ने वाले जातिवादी अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी करो” जैसे नारे लगाए। सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव दिलीप कुमार समेत अन्य नेताओं ने कहा कि वर्तमान श्रम कानून मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करने वाले हैं और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों की आवाज दबाने के लिए देशभर में ट्रेड यूनियन नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। इस मौके पर मदन सिंह चंद्रवंशी, रामदत्त राम, रमेश जी, इमरान अली सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने मजदूरों की एकजुटता पर बल देते हुए अपने अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मजदूर हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। धर्मेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
    1
    सहार (भोजपुर) से रिपोर्ट:
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भाकपा माले द्वारा भोजपुर जिला के सहार प्रखंड मुख्यालय स्थित सहार में जोरदार प्रतिरोध मार्च निकाला गया। यह मार्च सहार सब्जी बाजार से शुरू हुआ और सहार थाना होते हुए बस स्टैंड परिसर  में एक जनसभा का आयोजन किया गया।
प्रतिरोध मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केंद्र सरकार की श्रम नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने “गुलामी के दस्तावेज 4 लेबर कोड को रद्द करो”, “नोएडा-मानेसर के गिरफ्तार मजदूर ट्रेड यूनियन नेताओं को अविलंब रिहा करो” और “बड़गांव में भीमराव अंबेडकर की नवनिर्मित प्रतिमा तोड़ने वाले जातिवादी अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी करो” जैसे नारे लगाए।
सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव दिलीप कुमार समेत अन्य नेताओं ने कहा कि वर्तमान श्रम कानून मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करने वाले हैं और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों की आवाज दबाने के लिए देशभर में ट्रेड यूनियन नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है।
इस मौके पर मदन सिंह चंद्रवंशी, रामदत्त राम, रमेश जी, इमरान अली सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने मजदूरों की एकजुटता पर बल देते हुए अपने अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मजदूर हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
धर्मेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.